छात्र की मौत के बाद क्यों शुरू हुआ प्रदर्शन? छात्र की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे परिसर में छात्रों ने देर रात प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने प्रशासन से जवाबदेही, पारदर्शिता और घटना से जुड़े सवालों के जवाब देने की मांग की। स्थिति को संभालने के लिए परिसर में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इस दौरान छात्रों और संस्थान प्रशासन के बीच बातचीत भी शुरू हुई। पुलिस के उपायुक्त दत्तात्रय नलावड़े ने बताया कि छात्र की मौत के बाद कुछ छात्र प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए थे। प्रशासन उनसे बातचीत कर रहा था और मामले को सुलझाने के लिए बातचीत जारी थी। उनके मुताबिक, छात्रों के कुछ आंतरिक प्रशासनिक मुद्दे हैं, जिन पर संस्थान पहले भी काम करता रहा है। प्रदर्शन में शामिल छात्र प्रणय ने कहा कि प्रदर्शन केवल इस घटना को लेकर नहीं है। उसके मुताबिक, परिसर में पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि इस साल ऐसी चार घटनाएं हुई हैं और पिछले दो महीनों में ये दूसरी घटना है। उन्होंने कहा कि छात्र यह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी घटनाओं के पीछे क्या कारण हैं और इन्हें रोकने के लिए प्रशासन क्या कदम उठा रहा है? हालांकि, एक अन्य छात्र अंश ने इस घटना को प्रशासन और छात्रों के बीच टकराव में बदलने से बचने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूरा परिसर दुखी है और इस समय किसी एक व्यक्ति या पक्ष पर आरोप लगाने के बजाय सभी को साथ खड़े होने की जरूरत है। परिवार ने क्या आरोप लगाए? छात्र के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने परिसर से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। परिवार का आरोप है कि छात्र को पिछले करीब तीन महीने से कथित तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत में प्रोफेसर सूर्यानारायण डूला पर छात्र के खिला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें