LSG vs PBKS: लखनऊ पर जीत से पंजाब शीर्ष-चार में, प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जीवित; श्रेयस-प्रभसिमरन चमके और पढ़ें पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है। शनिवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने जोश इंग्लिस की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की नाबाद शतकीय और प्रभसिमरन की अर्धशतकीय पारियों की सहायता से 18 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत की पटरी पर लौटी पंजाब लगातार छह मुकाबलों में हार के बाद पंजाब जीत की पटरी पर लौट आई है। लखनऊ को हराकर टीम ने शीर्ष-चार में जगह बना ली और प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है। टीम ने 14 में से सात मुकाबले जीतकर 15 अंक हासिल कर लिए हैं और नेट रन रेट +0.309 हो गया। अब पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचना राजस्थान रॉयल्स पर निर्भर करेगा, जिसे रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उतरना है। राजस्थान इस मैच को अगर अपने नाम करती हैं, तो प्लेऑफ का अंतिम टिकट उसी के नाम होगा। आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 14 9 5 0 18 +0.783 गुजरात टाइटंस (Q) 14 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें