ग्राहम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अगर पश्चिम एशिया के इलाके में यह संदेश जाता है कि समझौते से ईरान को लंबे समय तक ताकत हासिल होगी, तो इससे लेबनान में हिज्बुल्ला और इराक में शिया उग्रवादी समूहों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा समझौता क्षेत्रीय संघर्षों को और भड़का सकता है।अमेरिकी सांसद ने यह भी कहा कि अगर किसी समझौते का आधार यह धारणा बनती है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरानी खतरे से सुरक्षित नहीं रखा जा सकता और ईरान खाड़ी क्षेत्र के तेल ढांचे को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है, तो इससे तेहरान को क्षेत्र में प्रभावशाली शक्ति के रूप में देखा जाएगा।ग्राहम के मुताबिक, अगर ईरान को लंबे समय तक जलडमरूमध्य में दबाव बनाने और खाड़ी देशों के तेल प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने में सक्षम माना जाता है, तो इससे पश्चिम एशिया में शक्ति संतुलन बदल सकता है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भविष्य में इस्राइल के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।हालांकि, ग्राहम ने यह भी कहा कि वह इस धारणा से सहमत नहीं हैं कि ईरान को जलडमरूमध्य में दबाव बनाने से रोका नहीं जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और सही रणनीति अपनाने की जरूरत है।इस बीच जिम्बाब्वे में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लहजे में तंज कसते हुए कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य को खोला जाएगा। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद। एक अच्छे व्यक्ति ने कहा।” दूसरी ओर ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि प्रस्तावित समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य पहले जैसी स्थिति में लौट आएगा।ईरान की अर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
ईरान से संभावित समझौते पर अमेरिकी सांसद की चेतावनी: लेबनान-इराक में अस्थिरता का खतरा, होर्मुज में बढ़ेगा तनाव
ग्राहम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अगर पश्चिम एशिया के इलाके में यह संदेश जाता है कि समझौते से ईरान को लंबे समय तक ताकत हासिल होगी, तो इससे लेबनान में हिज्बुल्ला और इराक में शिया उग्रवादी समूहों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा समझौता क्षेत्रीय संघर्षों को और भड़का सकता है।अमेरिकी सांसद ने यह भी कहा कि अगर किसी समझौते का आधार यह धारणा बनती है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरानी खतरे से सुरक्षित नहीं रखा जा सकता और ईरान खाड़ी क्षेत्र के तेल ढांचे को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता