डिजिटल इंडिया: खूब इंटरनेट इस्तेमाल कर रही भारतीय महिलाएं, दो साल में दोगुनी हुई संख्या; बैंक खाते भी बढ़े

डिजिटल इंडिया: खूब इंटरनेट इस्तेमाल कर रही भारतीय महिलाएं, दो साल में दोगुनी हुई संख्या; बैंक खाते भी बढ़े डिजिटल इंडिया: खूब इंटरनेट इस्तेमाल कर रही भारतीय महिलाएं, दो साल में दोगुनी हुई संख्या; बैंक खाते भी बढ़े न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Published by: Pavan Updated Sat, 30 May 2026 02:35 AM IST सार भारत की महिलाएं तेजी से डिजिटल दुनिया से जुड़ रही हैं। NFHS-6 के अनुसार, इंटरनेट इस्तेमाल करने वाली महिलाओं का प्रतिशत दो साल में 33.3% से बढ़कर 64.3% हो गया। बैंक खाते और मोबाइल फोन रखने वाली महिलाओं की संख्या भी बढ़ी है, जो उनके बढ़ते आर्थिक और डिजिटल सशक्तिकरण की तस्वीर दिखाती है। Link Copied खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 1 min · National Desk

कर्नाटक में शिवकुमार युग: आज विधायक दल की बैठक में लगेगा नाम पर मुहर, कैबिनेट में दिखेंगे नए चेहरे!

कर्नाटक की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। इसके साथ ही राज्य की पुरानी कैबिनेट पूरी तरह भंग हो गई है। अब राज्य में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। आज शाम चार बजे बंगलूरू के विधान सौधा में कांग्रेस विधायकों की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद सिद्धारमैया करेंगे। पूरी उम्मीद है कि इस बैठक में डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से नया नेता चुन लिया जाएगा। यानी डीके शिवकुमार ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे।इस्तीफा देने के तुरंत बाद सिद्धारमैया अपने बेटे यतींद्र के साथ दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का अपना वादा पूरा कर दिया है। इससे राज्य में बिना किसी लड़ाई-झगड़े के सत्ता का बदलाव हो सका।कांग्रेस हाईकमान सिद्धारमैया को दिल्ली बुलाना चाहता था। उन्हें राज्यसभा सांसद बनाने का ऑफर भी दिया गया था। लेकिन सिद्धारमैया ने इसे साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक में ही रहना चाहते हैं। केंद्र की राजनीति में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि, वह नए मंत्रिमंडल में अपने बेटे और अपने खास विधायकों के लिए उपमुख्यमंत्री समेत अच्छे पदों की मांग कर रहे हैं।दूसरी तरफ, डीके शिवकुमार ने भी दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी कांग्रेस विधायकों को आज बंगलूरू में मौजूद रहने को कहा है। शिवकुमार ने संकेत दिए हैं कि इस बार कर्नाटक की नई कैबिनेट में क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

Exclusive: ‘जन नायकन’ पर बॉबी देओल ने किया बड़ा खुलासा, बताया कब रिलीज हो सकती है थलापति विजय की आखिरी फिल्म

Exclusive: ‘जन नायकन’ पर बॉबी देओल ने किया बड़ा खुलासा, बताया कब रिलीज हो सकती है थलापति विजय की आखिरी फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘जन नायकन’ कई विवादों के बाद रिलीज नहीं हो पाई। फिल्म के लीड एक्टर थलापति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उनके फैंस अब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही यह फिल्म रिलीज हो जाए। इसी बीच फिल्म में विलेन का रोल करने वाले बॉबी देओल ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह फिल्म कब रिलीज होने जा रही है। ‘लीक होने का सबको बहुत दुख हुआ’ अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि फिल्म ‘जन नायकन’ कब रिलीज हाेगी? बॉबी ने कहा, ‘यह फिल्म चुनाव से पहले विजय की आखिरी फिल्म होने वाली थी, लेकिन समझ नहीं आया कि कैसे इसकी रिलीज में देरी हो गई? फिर यह लीक भी हो गई, जिसका हम सभी को बहुत दुख हुआ। अब तो यह फिल्म कब रिलीज होगी इसकी कोई जानकारी मुझे अब तक मिली नहीं है। हो सकता है कि यह अगले महीने विजय के जन्मदिन पर रिलीज हो जाए।’ विजय जो चाहते थे हासिल किया’ वहीं जब बॉबी से पूछा गया कि सेट पर विजय के साथ उनकी बॉन्डिंग कैसी थी? तो एक्टर ने कहा, ‘मैं उनको इतनी अच्छी तरह से जानता नहीं। सेट पर बहुत कम बात होती थी। वो बहुत चप रहते हैं पर मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने वो हासिल किया, जो वो चाह रहे थे। जिस त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran Negotiations: ईरान परमाणु समझौते पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ट्रंप, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह ईरान के साथ संभावित समझौते पर “फाइनल डिटरमिनेशन” करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच एक अस्थायी सहमति बनी है, जिसके तहत मौजूदा युद्धविराम को 60 दिनों तक आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान दोनों देशों के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर नई बातचीत होगी। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस बातचीत का मुख्य मुद्दा ईरान के अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार और परमाणु गतिविधियां होंगी।ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि ईरान में मौजूद अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार को अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और खुद ईरान के सहयोग से बाहर निकालेगा और नष्ट करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के पास इस समय 60 प्रतिशत तक समृद्ध 440.9 किलोग्राम यूरेनियम मौजूद है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्तर हथियार बनाने लायक 90 प्रतिशत शुद्धता से बहुत ज्यादा दूर नहीं है। यही कारण है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश लगातार चिंता जता रहे हैं।अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वार्ता में अभी कुछ अहम मुद्दों पर सहमति बननी बाकी है। उन्होंने बताया कि बातचीत में भाषा से जुड़े कुछ बिंदुओं के अलावा अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार और यूरेनियम संवर्धन के मुद्दे पर चर्चा जारी है। वेंस ने कहा कि अमेरिका ऐसी स्थिति में पहुंच चुका है, जहां वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लंबे समय के लिए पीछे धकेल सकता है। उनके मुताबिक यह अमेरिका और उसके लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी कदम है।जानकारी के अनुसार, पिछले तीन महीनों से जारी तनाव और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

RR vs GT: सूर्यवंशी की पारी पर भारी पड़ी गिल-सुदर्शन की साझेदारी, खिताब से एक कदम दूर गुजरात; राजस्थान बाहर

RR vs GT: सूर्यवंशी की पारी पर भारी पड़ी गिल-सुदर्शन की साझेदारी, खिताब से एक कदम दूर गुजरात; राजस्थान बाहर कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पारी और साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए की गई साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया। गुजरात ने इसके साथ ही आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 219 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। राजस्थान का सफर इस तरह क्वालिफायर-2 में ही थम गया। खिताब के लिए आरसीबी से मुकाबला गुजरात टाइटंस ने इस तरह तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले टीम ने साल 2022 (विजेता) और 2023 (उपविजेता) में खिताबी मुकाबला खेला था। अब गुजरात का सामना 31 मई यानी रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच में आरसीबी जहां खिताब का बचाव करने उतरेगी। वहीं, गुजरात दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। गुजरात के लिए सुदर्शन-गिल के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 16 रन बनाए, जबकि राहुल तेवतिया नाबाद 17 और जोस बटलर नौ रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा को एक-एक विकेट मिले। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

Exclusive: ‘जन नायकन’ पर बॉबी देओल ने किया बड़ा खुलासा, बताया कब रिलीज हो सकती है थलापति की आखिरी फिल्म

इस साल जनवरी में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘जन नायकन’ कई विवादों के बाद रिलीज नहीं हो पाई। फिल्म के लीड एक्टर थलापति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उनके फैंस अब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही यह फिल्म रिलीज हो जाए। इसी बीच फिल्म में विलेन का रोल करने वाले बॉबी देओल ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह फिल्म कब रिलीज होने जा रही है। लीक होने का सबको बहुत दुख हुआ अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि फिल्म ‘जन नायकन’ कब रिलीज हाेगी? बॉबी ने कहा, ‘यह फिल्म चुनाव से पहले विजय की आखिरी फिल्म होने वाली थी, लेकिन समझ नहीं आया कि कैसे इसकी रिलीज में देरी हो गई? फिर यह लीक भी हो गई, जिसका हम सभी को बहुत दुख हुआ। अब तो यह फिल्म कब रिलीज होगी इसकी कोई जानकारी मुझे अब तक मिली नहीं है। हो सकता है कि यह अगले महीने विजय के जन्मदिन पर रिलीज हो जाए।’ वो जो चाहते थे हासिल किया वहीं जब बॉबी से पूछा गया कि सेट पर विजय के साथ उनकी बॉन्डिंग कैसी थी? तो एक्टर ने कहा, ‘मैं उनको इतनी अच्छी तरह से जानता नहीं। सेट पर बहुत कम बात होती थी। वो बहुत चप रहते हैं पर मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने वो हासिल किया, जो वो चाह रहे थे। जिस तरह वो चुनाव में जीते हैं, यह अपने आपमें बहुत बड़ी उपलब्धि है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 29, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: क्या रिजर्व बैंक ला रहा है प्लास्टिक के नोट? जानिए मैसूर प्रिंटिंग प्रेस में हुए परीक्षण का पूरा सच

सवाल: पश्चिम एशिया संकट और महंगाई को लेकर क्या चुनौतियां हैं? जवाब: अर्थव्यवस्था मजबूत जरूर है, लेकिन वैश्विक जोखिमों से पूरी तरह अछूती नहीं है। आरबीआई ने चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष 2026 में वैश्विक विकास के लिए सबसे बड़ी रुकावट के रूप में फिर से उभरा है। इस भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, सप्लाई चेन में रुकावट और वैश्विक अनिश्चितता जैसी चुनौतियां महंगाई को बढ़ा सकती हैं। आरबीआई ने अनुमान लगाया है कि 2026-27 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत तक रह सकती है, यह 2025-26 में मात्र 2.1 प्रतिशत थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन वैश्विक तनावों के कारण कमोडिटी की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे इनपुट कॉस्ट (लागत) और मजदूरी पर असर पड़ सकता है, साथ ही विनिमय दर में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। सवाल: महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों और राजकोषीय घाटे पर क्या कदम उठाए जा रहे हैं? जवाब: महंगाई के लगातार बदलते जोखिमों के बीच आरबीआई मौद्रिक नीति को लेकर बेहद सतर्क है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान महंगाई में भारी कमी आने पर मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) ने रेपो रेट में 100 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की थी। लेकिन, अप्रैल 2026 में भू-राजनीतिक जोखिमों को देखते हुए एमपीसी ने रेपो रेट को बिना किसी बदलाव के 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा और अपना ‘न्यूट्रल’ रुख बनाए रखा है। राजकोषीय मोर्चे पर, सरकार मजबूती से काम कर रही है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल राजकोषीय घाटा (जीएफडी) जीडीपी का 4.4 प्रतिशत रहा, जो 4.5 प्रतिशत के लक्ष्य से कम है। वहीं, सरकार ने 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रखा है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 29, 2026 · 2 min · National Desk

GT vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर पांच विकेट पर 130 के पार, जडेजा और वैभव क्रीज पर

08:48 PM, 29-May-2026 GT vs RR Live Score: वैभव का 31 गेंदों में अर्धशतक वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर पांच विकेट पर 120 रन है। वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर पांच विकेट पर 120 रन है। 08:46 PM, 29-May-2026 GT vs RR Live Score: शनाका और आर्चर आउट हुए राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। दासुन शनाकार तीन और जोफ्रा आर्चर सात रन बनाकर आउट हुए। अब रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उनका साथ देने के लिए वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। दासुन शनाकार तीन और जोफ्रा आर्चर सात रन बनाकर आउट हुए। अब रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उनका साथ देने के लिए वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद हैं। 08:27 PM, 29-May-2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान को तीसरा झटका राजस्थान को तीसरा झटका जेसन होल्डर ने दिया। उन्होंने रबाडा के हाथों रियान पराग को कैच कराया। वह 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब वैभव सूर्यवंशी का साथ देने दासुन शनाका आए हैं। राजस्थान को तीसरा झटका जेसन होल्डर ने दिया। उन्होंने रबाडा के हाथों रियान पराग को कैच कराया। वह 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब वैभव सूर्यवंशी का साथ देने दासुन शनाका आए हैं। 08:22 PM, 29-May-2026 GT vs RR Live Score: जडेजा 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए रवींद्र जडेजा 19 गेंदों में 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। अब वैभव का साथ देने उनकी जगह रियान पराग आए हैं। रवींद्र जडेजा 19 गेंदों में 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। अब वैभव का साथ देने उनकी जगह रियान पराग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 29, 2026 · 2 min · National Desk

रामपुर: दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, सेशन कोर्ट ने किया बरी, फिलहाल जेल में ही रहेंगे

निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ बचाव पक्ष की ओर से एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में क्रिमिनल अपील दाखिल की गई थी। वहीं अभियोजन पक्ष ने भी सजा बढ़ाने की मांग करते हुए अपील दायर की थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट के न्यायाधीश विजय कुमार ने फैसला सुनाते हुए निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी और अब्दुल्ला आजम को इस मामले में बरी कर दिया। अदालत ने उनकी जमानत भी मंजूर कर ली। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 29, 2026 · 1 min · National Desk

त्विषा शर्मा केस: मौत से पहले के हर मिनट का हिसाब जुटा रही सीबीआई, आमने-सामने होंगे सास गिरिबाला और पति समर्थ

राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा मौत मामले में दहेज हत्या और प्रताड़ना की आरोपी सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके अधिवक्ता बेटे व त्विषा के पति समर्थ सिंह को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों को शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण के बाद भोपाल जिला अदालत में महिला अपराध मामलों की न्यायाधीश शोभना भलावी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 जून तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया। सीबीआई अब 7 मई को त्विषा के कथित गर्भपात से लेकर 12 मई की रात उनकी मौत और उसके बाद 14 जून को भोपाल पुलिस द्वारा दहेज हत्या का केस दर्ज किए जाने तक की हर घटना की मिनट-टू-मिनट टाइमलाइन तैयार कर रही है। जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश में है कि इन दिनों के दौरान ऐसा क्या हुआ, जिसने इस पूरे मामले को मौत की मिस्ट्री में बदल दिया। जांच के लिए सीबीआई हाईटेक तकनीक और डिजिटल रिकंस्ट्रक्शन का सहारा ले रही है। एजेंसी गिरिबाला सिंह, समर्थ सिंह और त्विषा शर्मा के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, मैसेज, ऑडियो-वीडियो कॉल रिकॉर्ड, घर के सीसीटीवी फुटेज, वाई-फाई लॉग्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है। इसके जरिए घटनास्थल की एक वर्चुअल टाइमलाइन तैयार की जा रही है। मौत के आखिरी घंटों को डिजिटल तरीके से करेगी रीक्रिएट सीबीआई ‘टनल व्यू’ तकनीक के जरिए कटारा हिल्स स्थित ससुराल में त्विषा के आखिरी घंटों की गतिविधियों को डिजिटल रूप से दोबारा तैयार कर रही है। जांचकर्ता सीसीटीवी कैमरों के टाइमस्टैम्प और मोबाइल एक्टिविटी को आपस में मिलाकर यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि मौत से पहले त्विषा कहां थीं, किससे बात हुई और घर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 29, 2026 · 2 min · National Desk