RR vs GT: सूर्यवंशी की पारी पर भारी पड़ी गिल-सुदर्शन की साझेदारी, खिताब से एक कदम दूर गुजरात; राजस्थान बाहर कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पारी और साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए की गई साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया। गुजरात ने इसके साथ ही आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 219 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। राजस्थान का सफर इस तरह क्वालिफायर-2 में ही थम गया। खिताब के लिए आरसीबी से मुकाबला गुजरात टाइटंस ने इस तरह तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले टीम ने साल 2022 (विजेता) और 2023 (उपविजेता) में खिताबी मुकाबला खेला था। अब गुजरात का सामना 31 मई यानी रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच में आरसीबी जहां खिताब का बचाव करने उतरेगी। वहीं, गुजरात दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। गुजरात के लिए सुदर्शन-गिल के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 16 रन बनाए, जबकि राहुल तेवतिया नाबाद 17 और जोस बटलर नौ रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा को एक-एक विकेट मिले। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
RR vs GT: सूर्यवंशी की पारी पर भारी पड़ी गिल-सुदर्शन की साझेदारी, खिताब से एक कदम दूर गुजरात; राजस्थान बाहर
RR vs GT: सूर्यवंशी की पारी पर भारी पड़ी गिल-सुदर्शन की साझेदारी, खिताब से एक कदम दूर गुजरात; राजस्थान बाहर कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पारी और साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए की गई साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया। गुजरात ने इसके साथ ही आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 219 रन बनाकर मै