राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा मौत मामले में दहेज हत्या और प्रताड़ना की आरोपी सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके अधिवक्ता बेटे व त्विषा के पति समर्थ सिंह को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों को शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण के बाद भोपाल जिला अदालत में महिला अपराध मामलों की न्यायाधीश शोभना भलावी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 जून तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया। सीबीआई अब 7 मई को त्विषा के कथित गर्भपात से लेकर 12 मई की रात उनकी मौत और उसके बाद 14 जून को भोपाल पुलिस द्वारा दहेज हत्या का केस दर्ज किए जाने तक की हर घटना की मिनट-टू-मिनट टाइमलाइन तैयार कर रही है। जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश में है कि इन दिनों के दौरान ऐसा क्या हुआ, जिसने इस पूरे मामले को मौत की मिस्ट्री में बदल दिया। जांच के लिए सीबीआई हाईटेक तकनीक और डिजिटल रिकंस्ट्रक्शन का सहारा ले रही है। एजेंसी गिरिबाला सिंह, समर्थ सिंह और त्विषा शर्मा के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, मैसेज, ऑडियो-वीडियो कॉल रिकॉर्ड, घर के सीसीटीवी फुटेज, वाई-फाई लॉग्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है। इसके जरिए घटनास्थल की एक वर्चुअल टाइमलाइन तैयार की जा रही है। मौत के आखिरी घंटों को डिजिटल तरीके से करेगी रीक्रिएट सीबीआई ‘टनल व्यू’ तकनीक के जरिए कटारा हिल्स स्थित ससुराल में त्विषा के आखिरी घंटों की गतिविधियों को डिजिटल रूप से दोबारा तैयार कर रही है। जांचकर्ता सीसीटीवी कैमरों के टाइमस्टैम्प और मोबाइल एक्टिविटी को आपस में मिलाकर यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि मौत से पहले त्विषा कहां थीं, किससे बात हुई और घर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
त्विषा शर्मा केस: मौत से पहले के हर मिनट का हिसाब जुटा रही सीबीआई, आमने-सामने होंगे सास गिरिबाला और पति समर्थ
राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा मौत मामले में दहेज हत्या और प्रताड़ना की आरोपी सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके अधिवक्ता बेटे व त्विषा के पति समर्थ सिंह को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों को शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण के बाद भोपाल जिला अदालत में महिला अपराध मामलों की न्यायाधीश शोभना भलावी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 जून तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया। सीबीआई अब 7 मई को त्विषा के कथित गर्भपात से लेकर 12 मई