आजम खां पर एक और मुकदमा: जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में 416 करोड़ का हिसाब नहीं, ईडी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

आजम खां पर एक और मुकदमा: जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में 416 करोड़ का हिसाब नहीं, ईडी ने दर्ज कराई रिपोर्ट ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसर में बने भवनों की निर्माण लागत 494.46 करोड़ रुपये ने वर्ष 2013-14 से 2024-25 तक के आयकर रिटर्न में केवल 78.32 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय दिखाया। इस तरह निर्माण लागत और घोषित खर्च के बीच 416.14 करोड़ रुपये का अंतर सामने आया। ईडी ने इसे अघोषित निर्माण खर्च बताते हुए इसके स्रोतों की जांच की। मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में 416.14 करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब न मिलने के मामले में ईडी ने सपा नेता आजम खां के खिलाफ अजीमनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल कार्यालय के उप निदेशक पीयूष एस. थोरेट की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। एफआईआर में पांच आरोपियों का उल्लेख है। सरकारी ठेकों की रकम विश्वविद्यालय में लगाने का आरोप ईडी की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सरकारी ठेके हासिल करने वाले ठेकेदारों ने निर्माण सामग्री विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचाई। रिपोर्ट में एक कंपनी के प्रबंध निदेशक के बयान का उल्लेख है। इसके मुताबिक, कंपनी को वर्ष 2013-14 से 2016-17 के बीच क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 14, 2026 · 2 min · National Desk

नालासोपारा की हाईराइज में भीषण आग: जान बचाने के लिए बाहरी हिस्सों पर लटके लोग, क्रेन से रेस्क्यू; एक की मौत

महाराष्ट्र में मुंबई के पास नालासोपारा स्थित इम्पीरियल हाइट्स इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग के बाद इमारत में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया। कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत के बाहरी हिस्सों पर खड़े दिखाई दिए। दमकलकर्मियों ने क्रेन और ऊंची सीढ़ियों की मदद से उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश की। #WATCH | Nalasopara, Maharashtra: A fire broke out on the 8th to 10th floors of Imperial Tower on Link Road, suspected to be due to a short circuit. The fire brigade is at the scene. Further details are awaited. https://t.co/Zmwemz493M — ANI (@ANI) October 13, 2026 यह इमारत नालासोपारा-वसई लिंक रोड पर स्थित है। आग और घने धुएं के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर दमकल विभाग, पुलिस और आपातकालीन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।वसई-विरार नगर निगम के आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. ने बताया कि नालासोपारा की इम्पीरियल हाइट्स इमारत में आग लगने की सूचना रात करीब 11:30 बजे मिली। इसके बाद दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को बचाव अभियान के लिए मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, तत्काल 15 से 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।नगर आयुक्त ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट में 60 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला की मौत की जानकारी सामने आई थी। आग से प्रभावित अन्य लोगों की स्थिति और घटना में हुए कुल नुकसान का आकलन भी किया जा रहा था।आग के दौरान कुछ लोग इमारत के बाहरी किनारों पर खड़े नजर आए। दमकलकर्मियों ने क्रेन और ऊंची सीढ़ियों की मदद से उन तक पहुंच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 14, 2026 · 2 min · National Desk

प्रदर्शन और पाकिस्तान कनेक्शन: ब्रिक्स सम्मेलन के समय से ही पाक हैंडल से लगातार उगला जा रहा था जहर, खुलासा

पाकिस्तान की ओर से ब्रिक्स सम्मलेन के समय से ही देश का माहौल खराब करने और भारत सरकार के खिलाफ लगातार जहर उगला जा रहा है। अब तक पाकिस्तान की ओर से देश में दंगे भड़काने व माहौल खराब करने वाले 100 से ज्यादा फर्जी भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स (आईएफएसओ) की शुरूआती जांच में यह खुलासा हुआ है। आईएफएसओ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया ने बताया कि अभी तक 100 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए हैं। आईएफएसओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएसएसओ की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान हैंडल अनुजश्री तिवारी इंडियन नाम के हैंडल से भारत में बहुत ही ज्यादा भड़काऊ फर्जी वीडियो लगातार भेजे जा रहे हैं। इस सोशल मीडिया हैंडल से ब्रिक्स के समय भी इस तरह की वीडियो वायरल किए थे।फिर जंतर-मंतर पर क्रॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ काफी आपत्तिजनक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर डाले थे। वीडियो में फर्जी तरीके से यह फैलाया गया था कि प्रदर्शन के दौरान काफी लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने आर्मी को जंतर-मंतर पर उतार दिया है।दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हैंडल का आईपी एड्रेस पाकिस्तान का है। दिल्ली पुलिस इसे टेक डाउन करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस को जांच में पता लगा कि पाकिस्तान समेत कई अन्य देशों से भी फर्जी वीडियो पोस्ट की जा रही है।दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस करीब ऐसे 6 से ज्यादा हैंडल का पता के लिए गूगल से पत्राचार कर रही है। पाकिस्तान से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 14, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: बिहार नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत; नीला ड्रम केस में आज होगी सजा; ममता पर चाकू से हमले की कोशिश

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… आज बुधवार, 14 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। बिहार के वैशाली में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत से शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए छह लाख रुपये की मदद की घोषणा की। दिल्ली में सीजेपी नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामला चर्चा में है। वहीं, नीला ड्रम केस में सौरभ की हत्या के आरोपियों पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज सजा सुनाई जाएगी, जिस पर देशभर की नजरें टिकी हैं। मनोरंजन जगत में बिग बॉस 20 में नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई के बाद 11 घरवाले नॉमिनेट हुए, जबकि आईपीएल 2027 में युवराज सिंह के दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने की खबर ने खेल जगत में चर्चा बढ़ा दी है। 2 of 11 बिहार नाव हादसा - फोटो : Amar Ujala Graphics बिहार नाव हादसा: वैशाली में 13 बच्चों की मौत बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलटने से कम से कम 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इसमें ज्यादातर बच्चें व लड़कियां थीं। बताया जा रहा है कि छोटी नाव पर 20 से 25 लोग सवार थे, जो मत्यु भोज में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 14, 2026 · 2 min · National Desk

पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर बिना अनुमति के प्रवेश करने और प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रंका और अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई सीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा भारी सुरक्षा घेरे और बैरिकेड्स को तोड़कर जंतर-मंतर क्षेत्र में घुसने और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करने के कुछ घंटों बाद की गई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जंतर-मंतर को आधिकारिक तौर पर नामित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा (डिनोटिफाइ) दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 14, 2026 · 1 min · National Desk

आज का शब्द: प्रवाल और धर्मवीर भारती की कविता- दो अनजान नदी की नावें

आज का शब्द: प्रवाल और धर्मवीर भारती की कविता- दो अनजान नदी की नावें ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- प्रवाल, जिसका अर्थ है- मूँगा, वृक्ष के नए व कोमल पत्ते। प्रस्तुत है धर्मवीर भारती की कविता- दो अनजान नदी की नावें ये अनजान नदी की नावें जादू के से पाल उड़ातीं आतीं मन्थर चाल । नीलम पर किरणों की साँझी एक न डोरी एक न माँझी, फिर भी लाद निरन्तर लातीं सेन्दूर और प्रवाल ! कुछ समीप की कुछ सुदूर की, कुछ चन्दन की कुछ कपूर की, कुछ में गेरू कुछ में रेशम कुछ में केवल जाल । ये अनजान नदी की नावें जादू के से पाल उड़ातीं आतीं मन्थर चाल । हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o 6 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 14, 2026 · 1 min · National Desk

बिहार नाव हादसा: वैशाली में 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को छह लाख रुपये की मदद

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। 13 बच्चों के शव निकाले गए, सात को बचाया जिलाधिकारी वर्षा सिंह के अनुसार, हादसा रात करीब 8:30 बजे राघोपुर थाना क्षेत्र में हुआ। यह स्थान जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव पर 15 से 20 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे। हालांकि, नाव में सवार लोगों की सही संख्या का पता अभी नहीं चल पाया है। PMO India (@PMOIndia) posts, “The loss of lives in the boat capsizing incident in Vaishali, Bihar, is deeply painful. My thoughts are with the bereaved families in this difficult time. I pray for the speedy recovery of all those injured. The local administration is assisting those affected. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi” — Press Trust of India (@PTI_News) October 13, 2026 #WATCH | Delhi | Boat capsized in the Raghopur Diara area | RJD leader and Raghopur MLA Tejashwi Yadav says, “Extremely tragic news has arrived from my constituency, Raghopur…The tragedy occurred at Rampur Shyamchand in the Raghopur Diara region. Some children had gone by boat to attend a feast; while they were returning, the boat capsized, resulting in the loss …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 14, 2026 · 2 min · National Desk

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश: साड़ी में छिपाकर लाई थी हथियार, सांसद डोला सेन ने दर्ज कराई शिकायत

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने आरोप लगाया है कि कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर एक महिला ने उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक हमला करने वाली महिला ने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी होने का दावा किया। बताया गया कि ममता बनर्जी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के लिए घर से निकल रही थीं, तभी महिला उनकी ओर दौड़ी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद ममता बनर्जी के सहयोगियों ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट के आरोपों के मुताबिक, महिला कालीघाट स्थित आवास के बाहर पहुंची थी। आरोप है कि उसने ममता बनर्जी की साड़ी खींची और उसके पास से चाकू भी मिला। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, घटना शाम करीब छह बजे हुई। महिला ने ममता बनर्जी को ‘पिशी’ यानी बुआ कहकर संबोधित किया और उनकी ओर दौड़ पड़ी। आरोप है कि उसने ममता बनर्जी की तरफ झपटने की कोशिश की। इसके बाद वह सड़क पर लेट गई और गाली-गलौज करने लगी। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में यह स्पष्ट नहीं है कि महिला ने वास्तव में चाकू से हमला किया या किसी को चोट पहुंची।आरोप है कि ममता बनर्जी के साथ मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने महिला को पकड़ लिया। उसे जमीन पर दबाकर रोका गया और पूछताछ के बाद कालीघाट पुलिस को सौंप दिया गया। बताया गया कि पकड़े जाने के दौरान भी महिला विरोध कर रही थी। पार्टी के लोगों का दावा है कि महिला ने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बताकर भीड़ में घुसने की कोशिश की थी। हालांकि, उसकी पहचान और ममता बनर्जी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 13, 2026 · 2 min · National Desk

पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर बिना अनुमति के प्रवेश करने और प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रंका और अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई सीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा भारी सुरक्षा घेरे और बैरिकेड्स को तोड़कर जंतर-मंतर क्षेत्र में घुसने और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करने के कुछ घंटों बाद की गई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जंतर-मंतर को आधिकारिक तौर पर नामित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा (डिनोटिफाइ) दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 13, 2026 · 1 min · National Desk

बिहार में बड़ा हादसा: नाव डूबने से दस लोगों की मौत, 20 युवक और बच्चे थे सवार; भोज खाने जा रहे थे सभी

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से दस लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब 20 युवक और बच्चे एक ही नाव पर सवार होकर भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान बीच धारा में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटते ही उस पर सवार लोग गहरे पानी में डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिले के वरीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दस लोगों के शव पानी से बाहर निकाले जाने की जानकारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। मृतकों में अधिकांश युवक और बच्चे बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई। डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे। ईश्वर सबको सुरक्षित रखें। स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से वार्ता कर राहत बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 13, 2026 · 2 min · National Desk