महाराष्ट्र में मुंबई के पास नालासोपारा स्थित इम्पीरियल हाइट्स इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग के बाद इमारत में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया। कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत के बाहरी हिस्सों पर खड़े दिखाई दिए। दमकलकर्मियों ने क्रेन और ऊंची सीढ़ियों की मदद से उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश की। #WATCH | Nalasopara, Maharashtra: A fire broke out on the 8th to 10th floors of Imperial Tower on Link Road, suspected to be due to a short circuit. The fire brigade is at the scene. Further details are awaited. https://t.co/Zmwemz493M — ANI (@ANI) October 13, 2026 यह इमारत नालासोपारा-वसई लिंक रोड पर स्थित है। आग और घने धुएं के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर दमकल विभाग, पुलिस और आपातकालीन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।वसई-विरार नगर निगम के आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. ने बताया कि नालासोपारा की इम्पीरियल हाइट्स इमारत में आग लगने की सूचना रात करीब 11:30 बजे मिली। इसके बाद दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को बचाव अभियान के लिए मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, तत्काल 15 से 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।नगर आयुक्त ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट में 60 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला की मौत की जानकारी सामने आई थी। आग से प्रभावित अन्य लोगों की स्थिति और घटना में हुए कुल नुकसान का आकलन भी किया जा रहा था।आग के दौरान कुछ लोग इमारत के बाहरी किनारों पर खड़े नजर आए। दमकलकर्मियों ने क्रेन और ऊंची सीढ़ियों की मदद से उन तक पहुंच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें