एशियाड: इलांगोवन ने पोल वॉल्ट में जीता ऐतिहासिक कांस्य, 10 हजार मी. में गुलवीर को रजत, महिला शॉटपुट में भी पदक

एशियाड: इलांगोवन ने पोल वॉल्ट में जीता ऐतिहासिक कांस्य, 10 हजार मी. में गुलवीर को रजत, महिला शॉटपुट में भी पदक आइए जानते हैं एशियाड के छठे दिन एथलेटिक्स स्पर्धा में भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन कैसा रहा है… भारतीय एथलीटों का एशियन गेम्स 2026 में पदक लाने का सिलसिला जारी है। पुरुष 10 हजार मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने रजत पदक दिलाया, जबकि महिला शॉट पुट में मनप्रीत कौर ने कांस्य पदक जीता। वहीं, बरानिका इलांगोवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिला दिया। हालांकि, पुरुष 100 मीटर वर्ग में निराश हाथ लगी क्योंकि दोनों भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। पहली बार पोल वॉल्ट में आया पदक बरानिका इलांगोवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाया। यह पहली बार है जब एशियन गेम्स में पोल वॉल्ट स्पर्धा में भारत को पदक मिला है। इस तरह बरानिका ने इतिहास रच दिया है। बरानिका की इस उपलब्धि ने नागोया में भारत के एथलेटिक्स अभियान में एक और यादगार अध्याय जोड़ा। बरानिका ने 4.15 मीटर का सफल प्रयास किया। कजाखस्तान की पोलिना इवानोवा ने भी 4.15 मीटर का सफल प्रयास किया। दोनों के एक समान की विफल प्रयास भी रहे। इसके बाद इन दोनों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक देने का फैसला किया गया। एक अन्य भारतीय सिंधूश्री गणेशा एक भी सफल प्रयास नहीं ले सकीं और पदक की दौड़ से बाहर ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 25, 2026 · 2 min · National Desk

1 अक्तूबर से क्या बदलेगा?: एलपीजी ईकेवाईसी, बैंक एफडी व टीडीएस जुड़े नए नियम लागू होंगे, जानें और क्या अपडेट

1 अक्तूबर 2026 से आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी, बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरें, एनआरआई से प्रॉपर्टी खरीद पर टीडीएस नियम और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीकरण शुल्क से जुड़े दिशानिर्देश प्रभावी हो रहे हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) और संबंधित विभागों द्वारा जारी ये नए नियम ग्राहकों के लिए पारदर्शिता बढ़ाने, वित्तीय धोखाधड़ी रोकने और कर अनुपालन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से लागू किए जा रहे हैं। एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी और सब्सिडी के नियमों में क्या नया बदलेगा? रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्तूबर से डिलीवरी और सब्सिडी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने हेतु दो मुख्य सुरक्षा मानक लागू हो रहे हैं। अनिवार्य बायोमेट्रिक ईकेवाईसी: सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रीफिल प्राप्त करने के लिए उन उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन या ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य होगा, जिन्होंने अब तक इसे पूरा नहीं किया है। सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रीफिल प्राप्त करने के लिए उन उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन या ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य होगा, जिन्होंने अब तक इसे पूरा नहीं किया है। ओटीपी आधारित डिलीवरी: एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के समय अब केवल कागजी रसीद दिखाना काफी नहीं होगा। ग्राहकों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सत्यापन के बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी। इसका मुख्य उद्देश्य एलपीजी सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकना है। आरबीआई ने बैंक एफडी दरों को लेकर क्या निर्देश दिए हैं? बैंक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 25, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: 75 देशों का वॉकआउट; नरसंहार के आरोप पर पलटवार, ममदानी को लताड़, नेतन्याहू के भाषण पर हंगामा क्यों?

एक्सप्लेनर: 75 देशों का वॉकआउट; नरसंहार के आरोप पर पलटवार, ममदानी को लताड़, नेतन्याहू के भाषण पर हंगामा क्यों? भाषण से पहले बड़े पैमाने पर वॉकआउट नेतन्याहू के भाषण के दौरान सभागार का एक बड़ा हिस्सा खाली नजर आया। उनके मंच पर पहुंचते ही कई प्रतिनिधि बाहर निकलने लगे। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष खलीलुर रहमान को कई बार सभागार में व्यवस्था बनाए रखने की अपील करनी पड़ी। अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक चल रही है। दुनिया के अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। इस दौरान महासभा का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। वे जैसे ही मंच पर पहुंचे, कई देशों के प्रतिनिधियों ने उनका कड़ा विरोध जताया और भारी संख्या में उनका बहिष्कार किया। नेतन्याहू इस दौरान लगभग तीन मिनट तक शांत खड़े रहे और इसके बाद उन्होंने अपना भाषण शुरू किया। आइए बिंदुवार समझते हैं कि यूएन के मंच पर क्या-क्या हुआ, नेतन्याहू ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा? उनके भाषण पर किसने क्या प्रतिक्रिया दी? वॉकआउट करने वालों को बताया ‘नैतिक रूप से कायर’ संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर बेंजामिन नेतन्याहू के पहुंचते ही भारी हंगामे के करीब तीन मिनट बाद नेतन्याहू ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 25, 2026 · 2 min · National Desk

जाली नोटों का पाकिस्तानी कनेक्शन: मास्टरमाइंड मुकेश खेल रहा था देशविरोधी खेल! जांच में हैरान करने वाले खुलासे

यूपी में सहारनपुर की पंजाब नेशनल बैंक की चेस्ट करेंसी में 17 करोड़ रुपये के जाली नोट जमा होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पाकिस्तान कनेक्शन उजागर हुआ है। केंद्रीय जांच एजेंसी को इसे लेकर कई अहम साक्ष्य मिले हैं। एटीएस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था जांच एजेंसी इन साक्ष्यों की तस्दीक करने के साथ-साथ और पुख्ता सुबूत जुटा रही है। एनआईए ने इस मामले में दो बैंक कर्मियों सहित पांच आरोपियों को जेल भेजा है। बृहस्पतिवार से इनमें से तीन आरोपियों मुकेश, राजेंद्र और नीटू को एक हफ्ते की कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, जाली नोटों का जाल पाकिस्तान ने बिछाया है। इन नोटों की क्वालिटी आम नहीं है और इनमें सिक्योरिटी थ्रेड भी है। कुछ समय पहले ऐसी ही नकली करेंसी नेपाल बॉर्डर से लाई गई थी। इसमें कासगंज निवासी दो युवकों को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। सहारनपुर मामले के तार भी पाकिस्तान से ही जुड़े हैं। देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित करने के लिए पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई का इसके पीछे हाथ बताया जा रहा है। इसलिए जांच का दायरा भी बढ़ सकता है। सप्लायर की तलाश आरोपी मुकेश कुमार वर्ष 2024 में भी जाली नोटों के मामले में गिरफ्तार हुआ था। तब उसके पास दो लाख रुपये के जाली नोट बरामद हुए थे। उसके दो साथी भी दबोचे गए थे। वह जमानत पर छूट गया था। पुलिस की लचर कार्रवाई की वजह से उसको सहूलियत मिली। जमानत पर छूटने के बाद ही उसने फिर से जाली नोटों का धंधा शुरू कर दिया था। 17 करोड़ रुपये की जाली करेंसी लाना और बैंक में जमा करना मामूली बात नहीं है। अब तक की जांच में मुकेश की ही अहम भूमिका सामने आई है। वही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। वह ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 25, 2026 · 2 min · National Desk

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फिर हंगामा: स्टेटहुड पर गरमाई सियासत, नारेबाजी के बीच 30 मिनट के लिए सदन स्थगित

स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों से कहा कि उन्हें सदन के अंदर इस तरह के बैनर लाने की अनुमति किसने दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर विधानसभा के नियंत्रण में नहीं है। स्पीकर ने चेतावनी दी कि सदस्य अपनी सीटों पर लौटें, अन्यथा उन्हें कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग वाला प्रस्ताव सदन में पेश किया। प्रस्ताव में कहा गया कि सदन केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल और शीघ्र बहाल करने का आह्वान करता है। प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजने की बात भी कही गई। स्टेटहुड के प्रस्ताव पर सदन में सत्ता पक्ष और भाजपा विधायकों के बीच नारेबाजी और तीखी बहस हुई। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग दोहराई, जबकि भाजपा विधायकों ने इसका विरोध करते हुए सरकार से अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग की। इससे पहले भी विधानसभा के मौजूदा सत्र में स्टेटहुड और सरकार के कामकाज को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिला है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 25, 2026 · 1 min · National Desk

नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत को लेकर खोले पत्ते: रिश्तों को बताया बेहतरीन, जयशंकर से मुलाकात का भी किया जिक्र

न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के राजनीतिक संबंधों में कभी-कभी उतार-चढ़ाव आता रहा है, लेकिन अभी नेपाल और भारत के बीच रिश्ते अच्छे दौर में हैं। उन्होंने कहा कि काठमांडो भारत के साथ संबंधों में मतभेदों के बजाय अवसरों पर ध्यान देते हुए व्यावहारिक तरीका अपना रहा है। शिशिर खनाल ने कहा कि नेपाल और भारत के संबंध बहुत मजबूत और कई स्तरों वाले हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल के कुल व्यापार का करीब दो-तिहाई हिस्सा भारत के साथ होता है। दोनों देशों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध भी काफी मजबूत हैं। खनाल ने कहा कि राजनीतिक स्तर पर कभी-कभी रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, लेकिन मौजूदा समय में दोनों देशों के संबंधों को वह बेहतरीन मानते हैं। उन्होंने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल की नई सरकार के बीच संबंधों से जुड़े सवाल के जवाब में कही।खनाल ने बताया कि उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच भारत-नेपाल संबंधों और आपसी हित के मुद्दों पर बातचीत हुई। इसमें विकास साझेदारी और ऊर्जा सहयोग की प्रगति पर चर्चा हुई। नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया। यह बातचीत संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर हुई।भारत और चीन के बीच संतुलन को लेकर पूछे गए सवाल पर खनाल ने कहा कि नेपाल अब रिश्तों को केवल वैचारिक नजरिए से देखने के बजाय व्यावहारिक सहयोग पर ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ सीमा जैसे विवादित मुद्दे हो सकते हैं, लेकिन नेपाल का मौजूदा तरीका यह देखने का है कि सहयोग के कौन-कौन से अवस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 25, 2026 · 2 min · National Desk

भविष्य की जंग में कौन बचेगा?: फ्रंट से रियर तक खत्म हुआ सेफ जोन, सीडीएस बोले- दुश्मन मिनटों में कर देगा ढेर

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने गुरुवार को कहा कि किसी भी संघर्ष की स्थिति में अब कोई जगह सुरक्षित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत एक समय में सिर्फ एक युद्ध की तैयारी नहीं कर सकता, क्योंकि भविष्य के युद्ध एक साथ कई मोर्चों पर और जमीन, समुद्र, हवा, अंतरिक्ष, साइबर, इलेक्ट्रॉनिक व सूचना जैसे कई क्षेत्रों में लड़े जाएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 25, 2026 · 1 min · National Desk

रिपोर्ट में खुलासा: भाजपा ने बंगाल चुनाव में 287 करोड़, कांग्रेस ने केरल में 105 करोड़ रुपये खर्च किए

बंगाल में भाजपा ने 207 सीटों पर जमाया कब्जा बंगाल में भाजपा ने 293 सीटों में से 207 सीटें जीतीं, जबकि तृणमूल को 80 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने राज्य में 293 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा और 2 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 42 करोड़ खर्चे कांग्रेस ने बंगाल में कुल 42.08 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें 12.96 करोड़ रुपए प्रचार और 29.12 करोड़ रुपए उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर लगाए गए। सीपीआई (एम) ने बंगाल में 197 सीटों पर चुनाव लड़ा और एक सीट जीती। पार्टी ने चुनाव में 8.23 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं, तृणमूल की चुनावी खर्च रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। केरल में कांग्रेस खर्च में आगे केरल में कांग्रेस ने चुनाव में 105.34 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें प्रचार पर 71.30 करोड़ और उम्मीदवारों पर 34.05 करोड़ रुपए खर्च करना शामिल है। बीजेपी ने केरल में प्रचार पर 54.93 करोड़ और उम्मीदवारों पर 27.74 करोड़ रुपए खर्च किए। सीपीआई (एम) ने 26.30 करोड़ प्रचार और 2.31 करोड़ रुपए उम्मीदवारों पर लगाए। भाजपा को चुनाव के दौरान 1,472.8 करोड़ फंड मिला बीजेपी ने असम में 96.27 करोड़ रुपए, तमिलनाडु में 51.56 करोड़ रुपए, पुडुचेरी में 11.90 करोड़ रुपए खर्च किए। 5 राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा को 1,472.8 करोड़ रुपए मिले। वहीं, कांग्रेस को 207.17 करोड़ रुपए मिले। बंगाल में भाजपा ने 293 सीटों में से 207 सीटें जीतीं, जबकि तृणमूल को 80 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने राज्य में 293 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा और 2 सीटें जीतीं।कांग्रेस ने बंगाल में कुल 42.08 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें 12.96 करोड़ रुपए प्रचार और 29.12 करोड़ रुपए उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर लगाए गए। सीपीआई (एम) ने बंगाल में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 25, 2026 · 2 min · National Desk

सीजेपी प्रदर्शन: एआई से फर्जी फोटो बना लगाए आपत्तिजनक पोस्टर, महिला ने दर्ज कराई एफआईआर, दीपके समेत चार का नाम

दिल्ली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान उसकी निजी तस्वीर को एआई और फेस-स्वैप टूल की मदद से फर्जी तस्वीर में बदलकर बैनर-पोस्टर में इस्तेमाल किया गया। महिला ने धमकाने, छेड़छाड़, अमर्यादित नारे लगाने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप लगाए हैं। एफआईआर में अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह के नाम दर्ज हैं, हालांकि उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 25, 2026 · 1 min · National Desk

राशिफल 25 सितंबर: मेष, धनु और कुंभ की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिल सकता है प्रमोशन का संकेत

1 of 13 25 सितंबर का राशिफल - फोटो : amar ujala Rashifal 25 September 2026: 25 सितंबर, शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव का असर सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा और सुबह शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा। वहीं शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शूल योग की स्थिति भी दिन की ज्योतिषीय गणनाओं में महत्वपूर्ण रहेगी। ग्रहों की इस स्थिति के कारण कुछ राशि वालों के लिए दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को अपने काम और फैसलों में अधिक सावधानी बरतनी पड़ सकती है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर सभी 12 राशियों के लिए 25 सितंबर का दिन खास बदलाव लेकर आ सकता है। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार इन राशियों के लिए आज का दिन करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala मेष राशि आज का दिन आपके लिए सुकून और संतुलन लेकर आएगा। धार्मिक या आध्यात्मिक माहौल में समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और प्रमोशन या प्रशंसा की खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से चेहरे पर खुशी आएगी। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझना रिश्ते में और गहराई लाएगा। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala वृषभ राशि आज आपको कई मामलों में लाभ और संतोष मिल सकता है। परिवार में शांति बनाए रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। किसी जरूरी या निजी बात को हर किसी के साथ साझा करने से बचें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। संतान स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 25, 2026 · 2 min · National Desk