आईएमडी के अनुसार 27 से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। 28 जून को असम और मेघालय में भी बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। इसके चलते निचले इलाकों में जलभराव, भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी। इस बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बृहस्पतिवार दोपहर को मूसलाधार बारिश हुई। करीब दो घंटे की तेज बारिश से शहर की कई प्रमुख सड़कें डूब गईं। कोलकाता और साल्ट लेक के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। बात बीते 24 घंटों की करें तो पश्चिम बंगाल के अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। गोवा, असम, त्रिपुरा, तटीय और कर्नाटक , तेलंगाना में भी कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई। एजेंसीआईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 30 जून से एक जुलाई के बीच, हिमाचल प्रदेश में 30 जून से एक जुलाई और उत्तराखंड में 29 जून से एक जुलाई तक व्यापक वर्षा की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक रुक-रुक कर बारिश, गरज-चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 29 जून से एक जुलाई के बीच उत्तराखंड में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।बिहार, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26 जून से एक जुलाई तक अलग-अलग दिनों में भारी बारिश का दौर बना रहेगा। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उत्तरी हिस्सों में 27 से 29 जून के दौरान कहीं-कहीं अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। बिहार में 26 से 30 जून तक भारी बारिश और 26 जून तथा 28 जून को तेज आंधी की चेतावनी दी गई है। पूर्वोत्तर भारत में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, उत्तर भारत में अब तेजी से बढ़ेगा बारिश का दायरा; लेकिन लू से फिलहाल राहत नहीं
आईएमडी के अनुसार 27 से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। 28 जून को असम और मेघालय में भी बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। इसके चलते निचले इलाकों में जलभराव, भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी। इस बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बृहस्पतिवार दोपहर को मूसलाधार बारिश हुई। करीब दो घंटे की तेज बारिश से शहर की कई प्रमुख सड़कें डूब गईं। कोलकाता और साल्ट लेक के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग