Amarnath Yatra: क्या अमरनाथ यात्रा में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा PAK? खुफिया एजेंसियों का बड़ा खुलासा

Amarnath Yatra: क्या अमरनाथ यात्रा में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा PAK? खुफिया एजेंसियों का बड़ा खुलासा चौतरफा मुश्किलों से घिरा है पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान के लिए इस समय पीओके, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान की स्थिति बड़ी चुनौती बनी हुई है। खासकर पीओके में जारी विरोध प्रदर्शनों ने इस्लामाबाद की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अधिकारियों का दावा है कि हाल ही में अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किया गया हवाई हमला भी अंदरूनी दबाव से ध्यान भटकाने की कोशिश का हिस्सा था। इस हवाई हमले में 35 लोगों की मौत हुई। आगामी अमरनाथ यात्रा को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बिगड़ते हालात से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की कोशिश कर सकती है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की आशंका भारतीय एजेंसियों के मुताबिक, इंटरसेप्ट किए गए कुछ इनपुट से संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान भारत में भी आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। इसके लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू-कश्मीर के जंगलों में छिपे कुछ आतंकियों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रही है। एजेंसिय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 2 min · National Desk

2021 की वह खूनी पंचायत..: जहां ताबड़तोड़ बरसी थीं गोलियां, पहले दो भाइयों का कत्ल, फिर मुख्य गवाह भी मारा गया

यह मामला आठ फरवरी 2021 का है। गिरधरपुर गांव में प्लॉट के विवाद को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि पंचायत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि देवेंद्र पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में दो चचेरे भाई सलेक उर्फ सुरेश और अमित की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके चाचा प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 1 min · National Desk

US: परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ कतर रवाना, फिर ईरान वार्ता से क्यों कर रहा इनकार?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बताया कि मंगलवार को दोहा में होने वाली कूटनीतिक बातचीत बेहद अहम है। ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिका अपने रुख पर कायम है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। ट्रंप ने कहा, ‘कल दोहा में बैठक होगी। देखते हैं कि इसमें क्या होगा। यह बैठक अहम भी है और नहीं भी। ये साफ है कि ईरान को परमाणु हथियार छोड़ने होंगे। हम नहीं चाहते कि उनके पास परमाणु हथियार हो और वे इसके लिए तैयार भी हैं।’ ट्रंप ने इस दौरान ये भी कहा कि वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें कम हुई हैं।ट्रंप जहां दोहा में होने वाली बैठक को अहम बता रहे हैं। वहीं ईरान ने दोहा में किसी औपचारिक बातचीत से ही इनकार किया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस हफ्ते किसी भी तकनीकी और राजनीतिक बातचीत से साफ इनकार किया है। हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माल बाघेई ने ये जरूर स्वीकार किया कि एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल दोहा के दौरे पर है। उन्होंने कहा कि दोहा में सिर्फ मौजूदा समझौते के अनुच्छेद 11 को लेकर बात होगी। बाघेई ने कहा कि दोहा आ रहे अमेरिकी प्रतिनिधि का ईरानी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत का कोई कार्यक्रम नहीं है।इस बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि अगर अमेरिका, ईरान पर हमला नहीं करता है तो हम भी अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करेंगे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान धमकियों का मजबूती से जवाब देगा। सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में पेजेशकियान ने लिखा, ‘आपसी समझ एक दोतरफा प्रक्रिया है। अगर अमेरिकी पक्ष समझौते का पालन करता है तो हम भी अपनी प्रतिबद्धताओं का पूरा करेंगे।‘राष्ट्रपति ट्रंप का नाम लिए बगैर पेजेशकियान ने कहा, बेकार की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 2 min · National Desk

Haldia Refinery Fire: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, 10 से अधिक लोगों के झुलसने की खबर

आज सुबह हल्दिया के चिरंजीपुर क्षेत्र स्थित पेट्रोकेमिकल संयंत्र में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग सुबह करीब 4 बजे लगी। यह आग नेफ्था गैस पाइपलाइन से रिसाव के कारण फैली। शुरुआत में काला धुआं दिखा, फिर लपटें तेज हो गईं। कुल नौ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। झुलसे लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आग से कई घर और दुकानें जलकर राख हो गईं। हल्दिया-पानस्कुरा रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं। पाइपलाइन में आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चली है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 1 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक से तय नियमों का हर कदम पर उल्लंघन,रडार पर 400 निजी सुरक्षाकर्मी; जानें अपडेट

राम मंदिर के दान-पात्रों से प्राप्त राशि की गणना को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच विस्तृत कार्यप्रणाली तय की गई थी। इस व्यवस्था में दोनों पक्षों की जिम्मेदारियां अलग-अलग निर्धारित थीं, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। हालांकि, सूत्रों के अनुसार एसआईटी जांच के दौरान ऐसे संकेत मिले हैं कि समझौते (एमओयू) के कई प्रावधानों का नियमित रूप से पालन नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार फरवरी 2025 में ट्रस्ट और एसबीआई के बीच हुए एमओयू में दान-पात्र खोलने और गिनती कक्ष के संचालन के लिए ट्रस्ट और बैंक के अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति अनिवार्य की गई थी। गणना में लगे कर्मियों के लिए ड्रेस कोड भी तय था, लेकिन इन व्यवस्थाओं का हर स्तर पर प्रभावी अनुपालन नहीं हो सका। समझौते में बैंक अधिकारियों के मासिक रोटेशन का भी प्रावधान था, जबकि कुछ कर्मचारी लंबे समय तक एक ही व्यवस्था में कार्यरत रहे। गिनती कक्ष में आने-जाने वाले कर्मचारियों की नियमित अथवा रैंडम तलाशी, प्रत्येक दान-पात्र की राशि का अलग-अलग रिकॉर्ड तथा क्रमवार गणना जैसी व्यवस्थाएं भी तय थीं। सूत्रों के मुताबिक इन प्रावधानों के अनुपालन की भी जांच की जा रही है। दैनिक रिपोर्ट, जमा पर्चियों और रजिस्टरों के सत्यापन से जुड़े रिकॉर्ड भी जांच एजेंसियों के दायरे में हैं।जांच कर रही पुलिस अब आरोपियों की आर्थिक गतिविधियों पर फोकस कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों से पिछले तीन वर्षों में अर्जित की गई चल और अचल संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। पूछताछ के दौरान उनसे यह जानकारी ली जा रही है कि इस अवधि में उन्होंने क्या-क्या खरीदा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: पूर्वोत्तर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, उत्तर-पश्चिम में गर्मी का सितम; जुलाई में राहत के आसार

दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत में हो रही मूसलाधार बारिश और उसके चलते आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। विशेषतौर पर असम बुरी तरह प्रभावित हुआ है, क्योंकि वहां अरुणाचल में बारिश से उफनती नदियों का पानी भी आ रहा है। अकेले असम में 45 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि दोनों राज्यों में सड़कें, पुल टूट गए हैं और रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और हालात का जायजा लिया। दूसरी तरफ, उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी, लू और उमस ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो देश में सबसे अधिक है। हालांकि, जुलाई के पहले हफ्ते से राहत की बारिश की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 1 min · National Desk

Russia-Ukraine War: रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों से दहला यूक्रेन; 12 की मौत, 40 घायल; जेलेंस्की ने की निंदा

नीप्रो शहर में रूस की मिसाइल ने बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। इस हमले में छह लोगों की मौत हुई और 29 लोग घायल हो गए। जापोरिज्जिया शहर में रूस के ड्रोन एक यात्री बस से टकरा गए। इस घटना में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई और छह लोग घायल हुए। सुमी इलाके में हुए ड्रोन हमलों ने एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष की जान चली गई। खार्किव के मेयर ने बताया कि वहां दिन के समय हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए। यूक्रेन के छह अन्य इलाकों में भी घातक हमले हुए हैं।रूस के इन हमलों के कारण यूक्रेन के आठ इलाकों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई है। भीषण गर्मी की वजह से लोग एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बिजली की मांग बहुत बढ़ गई है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोप से एक बार फिर अपील की है। उन्होंने कहा कि रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए यूरोप को अपना सुरक्षा तंत्र और मिसाइल सिस्टम मजबूत करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों को इन भयानक हमलों से बचाने के लिए एंटी-बैलिस्टिक क्षमताओं की सख्त जरूरत है।पिछले कुछ महीनों में युद्ध की स्थिति बदली है। यूक्रेन ने रूस के तेल ठिकानों पर ड्रोन से हमले तेज कर दिए हैं। इन हमलों से रूस और उसके कब्जे वाले इलाकों में ईंधन की भारी कमी हो गई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार यह स्वीकार किया कि यूक्रेन के हमलों से रूस में ईंधन का संकट पैदा हुआ है। पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं और जनता में नाराजगी है। इसके बावजूद पुतिन ने झुकने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि रूस इस युद्ध में अंततः जीत हासिल करेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी कहा कि रूस का ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 2 min · National Desk

गाजा में युद्धविराम का उल्लंघन?: इस्राइली हवाई हमलों में दो बच्चों समेत आठ की मौत, कई घायल; IDF ने दी ये सफाई

इस्राइल ने सोमवार को गाजा पट्टी के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कई हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों और राहत एजेंसियों ने यह जानकारी दी है। दक्षिणी गाजा के खान यूनिस के अल-मवासी इलाके में एक तंबू को निशाना बनाकर हमला किया गया। इस हमले में 23 वर्षीय महिला और उसकी एक साल की बेटी की मौत हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 1 min · National Desk

Heat: अमेरिका में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में आउटडोर गतिविधियां रद्द; लोगों के लिए कूलिंग सेंटर खोले गए

अमेरिका के मिडवेस्ट (मध्य-पश्चिम) क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी की लहर अब पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ रही है, जिसके चलते कई जगह समर कैंप, किसानों के बाजार और अन्य आउटडोर गतिविधियां रद्द या स्थगित कर दी गई हैं। प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए कूलिंग सेंटर खोले हैं और घर से बाहर कम निकलने, पर्याप्त पानी पीने तथा धूप से बचने की सलाह दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 1 min · National Desk

Meta: व्हाट्सएप जल्द लाएगा यूजरनेम फीचर, बिना मोबाइल नंबर साझा किए कर सकेंगे चैट; यूजर्स के प्राइवेसी पर फोकस

वॉट्सऐप के अनुसार, यूजरनेम फीचर को लोगों को जुड़ने का एक अधिक निजी तरीका देने के लिए डिजाइन किया गया है। अक्सर नए लोगों जैसे क्लासमेट, पड़ोसी या किसी कार्यक्रम में मिले व्यक्ति के साथ फोन नंबर शेयर करना एक बड़ा कदम लगता है। फोन नंबर निजी होता है और जीवन के कई हिस्सों से जुड़ा होता है। कई बार लोग सिर्फ चैट करना चाहते हैं, लेकिन अपना नंबर नहीं देना चाहते। यह फीचर ऐसी स्थितियों में बहुत काम आएगा।यह समस्या ग्रुप चैट में भी आती है। उदाहरण के लिए, अगर आप किसी फुटबॉल टीम के पेरेंट्स ग्रुप में शामिल होना चाहते हैं, तो शायद आप उन लोगों को अपना नंबर न देना चाहें जिन्हें आप नहीं जानते। यूजरनेम की मदद से आप अपनी पहचान सुरक्षित रखते हुए ग्रुप का हिस्सा बन सकते हैं। वॉट्सऐप के हेड कुणाल शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि उन्होंने अपना यूजरनेम पहले ही रिजर्व कर लिया है और अब दुनिया भर के यूजर्स के लिए इसे जल्द ही जारी किया जाएगा।वॉट्सऐप पर तीन अरब से ज्यादा यूजर्स हैं, इसलिए कई नाम एक जैसे हो सकते हैं। इसी वजह से कंपनी ने रिजर्वेशन की प्रक्रिया जल्दी शुरू की है ताकि हर किसी को अपनी पसंद का नाम चुनने का मौका मिल सके। यूजर्स को एक अनोखा यूजरनेम चुनना चाहिए जो सिर्फ उन्हीं लोगों को पता हो जिनसे वे बात करना चाहते हैं। ऐप के भीतर एक ‘यूजरनेम जनरेटर’ भी होगा जो उपलब्ध नामों के विकल्प सुझाएगा।छोटे व्यवसायों, क्रिएटर्स और संगठनों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। वे अपने मौजूदा इंस्टाग्राम या फेसबुक यूजरनेम को वॉट्सऐप के लिए भी क्लेम कर सकते हैं। प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए वॉट्सऐप ने साफ किया है कि इसमें कोई सार्वजनिक डायरेक्टरी या सुझावों की सूची …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 2 min · National Desk