India-Iran: प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन से फोन पर की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री मोदी को पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम और आगे की स्थिति से अवगत कराया। ईरान अमेरिका शांति समझौते के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत है। इससे पहले मार्च में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात की थी और ईद-नौरोज की शुभकामनाएं दी थीं। Spoke with the President of Iran, Dr. Masoud Pezeshkian, on the recent developments in West Asia. Welcomed the progress made in the negotiations and expressed hope that continued efforts will lead to lasting peace in the region. Reiterated the importance of freedom of navigation… — Narendra Modi (@narendramodi) June 30, 2026 प्रधानमंत्री मोदी ने हाल में हुए शांति समझौते का स्वागत किया और दोहराया कि भारत का लगातार यह रुख रहा है कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।पीएम मोदी ने विशेष रूप से समुद्री मार्गों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को निर्बाध बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और आर्थिक स्थिरता के लिए समुद्री परिवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बातचीत के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा हुई। उन्होंने वार्ता म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: बैंक खातों में मिले हैसियत से अधिक रकम के ट्रांजेक्शन, मकान-प्लॉट और हॉस्टल मिले

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले की जांच में हैसियत से कई गुना ट्रांजेक्शन आरोपियों के बैंक खातों में मिला है। साल भर में सभी आरोपियों के खातों की डिटेल में हैसियत से ज्यादा रकम के ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं। एसआईटी और पुलिस ने इसको सबूत के तौर पर जांच में शामिल किया है। सभी के मकान, प्लॉट और हॉस्टल समेत कई संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर उसकी कीमत का आकलन किया जा रहा है। वहीं पुलिस अनिल और गोपाल को भी नोटिस जारी कर चुकी है। लेकिन दोनों से अभी तक पूछताछ नहीं की गई है। प्रकरण में एसआईटी और पुलिस दोनों की जांच चल रही है। पुलिस ने भी बैंकों से आरोपियों के बैंक खातों का विवरण मांगा था। इसमें आरोपियों के कई परिवार वालों के खाते भी शामिल हैं। एक-एक आरोपी व उनके परिजनों के खातों में जितनी रकम का ट्रांजेक्शन हुआ है, उसका उनकी सैलरी से मिलान नहीं हो सका। क्योंकि कमाई न के बराबर है और रकम इधर-उधर लाखों-करोड़ों की हुई। ये सबूत यह साबित करने के लिए काफी हैं कि आरोपियों ने जो रकम चढ़ावे की पार की, उसे इधर-उधर खपाई।टिन्नू के हॉस्टल के दस्तावेजों को भी जुटाया है। अब उसकी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी रकम उसके पास कहां से आई। वहीं, एसआईटी के प्रमुख तीनों अधिकारी बुधवार या बृहस्पतिवार को दोबारा अयोध्या पहुंच सकते हैं। हालांकि एसआईटी से जुड़े अन्य कर्मचारी व अधिकारी अयोध्या में ही हैं।सूत्रों के मुताबिक पुलिस की जांच इस दिशा में चल रही है कि आरोपियों ने चोरी की कमाई से जो भी संपत्तियां बनाई हैं, उनको जब्त करने की कार्रवाई करनी है। यहां तक कि एसआईटी ने अनुकल्प द्वारा कराई गई कथा का भी ब्योरा जांच में शामिल किया है, जिसमें पांच लाख रुपये से अधिक का खर्च किया गया था। जब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: US-ईरान डील के बाद होर्मुज से क्यों छिपकर निकल रहे जहाज, भारत की तेल-गैस आपूर्ति पर कैसे होगा असर?

Explainer: US-ईरान डील के बाद होर्मुज से क्यों छिपकर निकल रहे जहाज, भारत की तेल-गैस आपूर्ति पर कैसे होगा असर? नौपरिवहन मामलों पर नजर रखने वाली कंपनी केप्लर की तरफ से हाल ही में जारी किए गए डेटा के मुताबिक, फारस की खाड़ी से भारत की तरफ आने वाले करीब 62 फीसदी जहाजों और टैंकरों ने होर्मुज पार करने के दौरान अपने ट्रांसपॉन्डर बंद कर लिए, ताकि उन्हें इस संवेदनशील इलाके में ट्रैक न किया जा सके। यह अपने आप में चौंकाने वाली बात इसलिए है, क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध रोकने पर जून के मध्य में ही सहमति बन गई थी और 17 जून को दोनों देशों ने इससे जुड़े एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए थे। अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध फिलहाल थम गया है। दोनों ही देशों ने कुछ शर्तों के साथ संघर्ष को रोकने पर सहमति जताई है। इसी के साथ युद्ध के दौरान ईरान की तरफ से बंद किया गया होर्मुज जलडमरूमध्य भी वाणिज्यिक पोतों के परिवहन के लिए खोल दिया गया। लेकिन अब ईरान की तरफ से होर्मुज के इस्तेमाल के लिए भी कथित तौर पर नियम तय करने के बाद इस जलक्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों-टैंकरों के लिए भ्रम की स्थिति है। इस बीच सामने आया है कि भारत आने वाले कई जहाज छिपकर होर्मुज पार कर रहे हैं, ताकि किसी खतरे की स्थिति से बचा जा सके। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर होर्मुज में अभी नौपरिवहन की क्या स्थिति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष से होगी पूछताछ, वित्तीय निगरानी से जुड़े होंगे सवाल; छह को बैठक

राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। विवेचना के क्रम में पुलिस ने आरोपी अनुकल्प मिश्रा से जुड़े लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में उसकी रिश्तेदार सुषमा मिश्रा से जानकारी ली गई। पूछताछ के बाद सुषमा मिश्रा ने बातचीत में दावा किया कि अनुकल्प का स्वभाव शांत है और वह धार्मिक प्रवृत्ति का युवक है। उनके अनुसार वह नियमित पूजा-पाठ करता है तथा प्रत्येक मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करता है। परिवार का कहना है कि अनुकल्प के खिलाफ लगे आरोपों से वह स्तब्ध हैं और उन्हें उसके किसी भी गलत गतिविधि में शामिल होने का विश्वास नहीं है। परिजनों के मुताबिक अनुकल्प पढ़ाई के साथ कुछ समय पहले राम मंदिर से जुड़े कार्य में लगा था। इस प्रकरण के सामने आने के बाद परिवार मानसिक रूप से परेशान है और उन्हें उम्मीद है कि जांच में वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उधर, पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 1 min · National Desk

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: जन्म के आधार पर नागरिकता रोकने वाला आदेश रद्द; क्या है 14वां संशोधन?

पांच जजों ने कहा कि यह कार्यकारी आदेश अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन का उल्लंघन करता है, जिसके तहत अमेरिका में जन्म लेने वाले लगभग सभी लोगों को नागरिकता मिलती है। वहीं, जज ब्रेट कैवनॉ ने कहा कि यह आदेश संघीय कानून का उल्लंघन करता है, लेकिन संविधान का नहीं। ट्रंप को अदालतों से एक के बाद एक झटके हाल के महीनों में सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप को यह तीसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले फरवरी में कोर्ट ने उनकी टैरिफ की नीति को रद्द कर दिया था। वहीं, सोमवार को कोर्ट ने उन्हें फेडरल रिजर्व की अधिकारी लीसा कुक को तुरंत पद से हटाने से भी रोक दिया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में 9 में से 6 जज ऐसे हैं, जिन्हें आमतौर पर रूढ़िवादी विचारधारा का माना जाता है। इनमें ट्रंप की ओर से नियुक्त तीन जज भी शामिल हैं। कोर्ट ने कई अन्य मामलों में ट्रंप के पक्ष में भी फैसले दिए हैं। ट्रंप के कार्यकारी आदेश का क्या मकसद था? ट्रंप के कार्यकारी आदेश का मकसद संविधान के 14वें संशोधन की नई व्याख्या करना था। इस संशोधन में कहा गया है कि अमेरिका में जन्म लेने वाला और उसके अधिकार क्षेत्र में आने वाला हर व्यक्ति अमेरिकी नागरिक होगा। ये भी पढ़ें: प्रस्ताव में क्या था? ट्रंप के प्रस्ताव के अनुसार, केवल उन्हीं बच्चों को जन्म के आधार पर नागरिकता मिलेगी, जिनके माता-पिता में से कम से कम एक अमेरिकी नागरिक या स्थायी निवासी होगा। अस्थायी वीजा पर आए लोगों या अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाले लोगों के यहां जन्म लेने वाले बच्चों को नागरिकता नहीं मिलेगी। हालांकि, निचली अदालतों ने इस आदेश पर पहले ही रोक लगा दी थी और यह कभी लागू नहीं हो सका। गृहयुद्ध के बाद लागू हुआ था 14वां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 2 min · National Desk

आ गया अलर्ट: दिल्ली-NCR, हरियाणा-राजस्थान में अगले दो घंटे में बरसेंगे बादल, 50 की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार शाम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अगले दो घंटे के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

June 30, 2026 · 1 min · National Desk

'क्या सिया का अफेयर चल रहा है?': केतन को अपनी मंगेतर पर हुआ था शक, पिता से पूछा था- बैकग्राउंड की जांच कराई?

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में अब यह बात सामने आई है कि पीड़ित ने पहले अपने पिता से अपनी मंगेतर और मुख्य आरोपी सिया गोयल के बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के बारे में पूछा था। उसे शक था कि सिया का अपने कथित प्रेमी और सह आरोपी चेतन चौधरी के साथ अफेयर है क्योंकि वह अक्सर उसका जिक्र करती थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित ने फिर अपने पिता से पूछा कि क्या उन्हें पक्का यकीन है कि सिया के बैकग्राउंड की ठीक से जांच की गई थी। केतन ने कहा कि जब भी वह सिया को फोन करता था तो उसका फोन अक्सर बिजी रहता था। एफआईआर में दर्ज केतन के पिता विशाल अग्रवाल के बयान के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच एक कॉमन कड़ी थी- ‘नरेंद्र मित्तल’। मित्तल ही सिया की शादी का रिश्ता उनके परिवार के पास लाए थे और कहा था कि सिया उनके जीजा की बेटी है। पहले खबर आई थी कि गोयल और अग्रवाल परिवार आपस में रिश्तेदार थे। दोनों परिवारों के बीच नरेंद्र मित्तल मुख्य कड़ी थे। नरेंद्र मित्तल की बहन की शादी प्रवीण गोयल से हुई थी, इसलिए वे सिया के मामा और विशाल अग्रवाल के कजिन (चचेरे भाई) लगते थे और दोनों परिवारों में उन्हें ‘अंकल’ माना जाता था।पहले से मौजूद पारिवारिक रिश्ते की वजह से अग्रवाल परिवार इस रिश्ते के लिए मान गया। सिया से मिलने के बाद उन्हें वह पसंद आई और फरवरी में पुणे के बंड गार्डन में सगाई की रस्म हुई। कथित हत्या की जांच से पता चला है कि सगाई के कुछ समय बाद ही केतन ने अपने पिता से पूछा था कि क्या उन्होंने सिया गोयल के बैकग्राउंड की ठीक से जांच की है। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि नरेंद्र मित्तल ने सब कुछ चेक कर लिया है और चिंता की कोई बात नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, केतन ने पिता के भरोसे को मान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सपा के मुख्य सचेतक पद से विधायक कमाल अख्तर का इस्तीफा, बोले- अखिलेश जी ने मुझे आदेश दिया था

मुरादाबाद के विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी के दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा के साथ विवाद सामने आने के बाद आया है। हालांकि इस्तीफे के कारणों पर पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विवाद को सुलझाने के लिए हाल ही में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में दोनों पक्षों के साथ बैठक भी की थी। माना जा रहा था कि मामला शांत हो गया है, लेकिन अब कमाल अख्तर के इस्तीफे ने अटकलों को फिर हवा दे दी है।कमाल अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का जो आदेश मिला है उसका हमेशा पालन किया है, तथा जो भी आदेश मिलेगा, उसका सदैव पालन करता रहूंगा।बता दें कि जुलाई 2024 में मनोज कुमार पांडे के मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा देने के बाद कमाल अख्तर को सपा ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी।वर्तमान में मनोज कुमार पांडे प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi Gifts: पीतल का कछुआ, टोडा शॉल, कांचीवरम सिल्क, प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स दौरे में किसको क्या दिया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा संपन्न कर सोमवार को स्वदेश लौट आए। लोकाचार के तहत भारत के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति, स्पीकर, उपराष्ट्रपति आदि को कुछ उपहार भेंट किए। सभी तोहफों में भारत की माटी की सुगंध साफ महसूस की जा सकती है। इनमें उत्तर से लेकर दक्षिण, पूरब से लेकर पश्चिम भारत का रंग रचा बसा है। सेशेल्स के राष्ट्रपति को क्या दिया ? सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी को मुरादाबादी शिल्पकारों के हुनर की मिसाल भेंट की। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की प्रसिद्ध पीतल शिल्पकला से तैयार यह कलात्मक कछुआ भारत की उत्कृष्ट हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक है। बारीक नक्काशी और आकर्षक फिनिश से सुसज्जित यह कलाकृति भारतीय दर्शन में ज्ञान, स्थिरता, धैर्य और दीर्घायु का प्रतीक माने जाने वाले कछुए का प्रतिनिधित्व करती है। यह उपहार सेशेल्स के प्रतिष्ठित एल्डाब्रा जायंट टॉर्टॉइज से भी जुड़ता है और दोनों देशों के बीच प्रकृति संरक्षण के साथ ही मित्रता के साझा मूल्यों को दर्शाता है। संसद की स्पीकर के उपहार में क्या खास? प्रधानमंत्री मोदी ने संसद की स्पीकर अजारेल अर्नेस्टा को टोडा कढ़ाई वाली शॉल भेंट की। तमिलनाडु की नीलगिरि पहाड़ियों में रहने वाले टोडा जनजाति की पारंपरिक कढ़ाई से बनी यह शॉल सफेद सूती कपड़े पर लाल और काले आकर्षक डिजाइनों से सुसज्जित है। ‘पुखूर’ नामक विशिष्ट हस्तकढ़ाई तकनीक से तैयार यह शॉल टोडा समुदाय की सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और हस्तकला कौशल का प्रतीक है। यह भारत की सांस्कृतिक विविधता और स्वदेशी विरासत को दर्शाती है, जो सेशेल्स की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की भावना से भी मेल खाती है। सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 2 min · National Desk

केतन हत्याकांड में नया मोड़: सिया के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का नोटिस, आखिर क्या है पूरा विवाद?

क्या सिया ने खुद वकील नियुक्त किया था? साहिल गोयल पर मानहानि का आरोप क्यों लगाया गया? नोटिस में साहिल गोयल से क्या मांग की गई? परिवार और वकील के बीच विवाद कैसे शुरू हुआ? मामला तब शुरू हुआ जब साहिल गोयल ने मीडिया के सामने एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव के सिया गोयल का वकील होने पर सवाल उठाए। साहिल ने दावा किया कि परिवार ने आशीष श्रीवास्तव को कभी नियुक्त नहीं किया और आशंका जताई कि सिया के हस्ताक्षर धोखे से लिए गए हो सकते हैं। इसके बाद श्रीवास्तव ने कानूनी नोटिस जारी कर कहा कि उनके पास सिया द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित वकालतनामा मौजूद है, जिसे अदालत में भी दाखिल किया जा चुका है।एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव ने नोटिस में दावा किया है कि सिया गोयल ने एक वयस्क आरोपी होने के नाते स्वेच्छा से उन्हें अपना कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उनके अनुसार, सिया ने बाकायदा वकालतनामा पर हस्ताक्षर किए हैं और यह दस्तावेज सक्षम अदालत के रिकॉर्ड में भी शामिल है। श्रीवास्तव का कहना है कि यह कोई मौखिक दावा या मीडिया में प्रचारित बात नहीं, बल्कि कानूनी रूप से वैध नियुक्ति है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर संबंधित दस्तावेज अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।नोटिस में आरोप लगाया गया है कि साहिल गोयल ने बिना किसी तथ्य की पुष्टि किए मीडिया में ऐसे बयान दिए, जिससे आशीष श्रीवास्तव की पेशेवर छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा। नोटिस के अनुसार, साहिल के बयानों से यह संदेश गया कि श्रीवास्तव ने झूठा दावा किया कि वह सिया के वकील हैं। वकील का कहना है कि इन आरोपों के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, धमकियों, अपमानजनक टिप्पणियों और पेशेवर स्तर पर नुकसान का सामना करना पड़ा है।कानूनी नोटिस में साहिल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 2 min · National Desk