यह मामला आठ फरवरी 2021 का है। गिरधरपुर गांव में प्लॉट के विवाद को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि पंचायत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि देवेंद्र पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में दो चचेरे भाई सलेक उर्फ सुरेश और अमित की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके चाचा प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें