US-Iran Negotiations: कतर में अमेरिका से बातचीत की अटकलों पर ईरान का इनकार, अंतिम समझौते पर चर्चा अभी बाकी

ईरान ने अमेरिका के साथ कतर की राजधानी दोहा में होने वाली संभावित वार्ता की खबरों को खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई बातचीत तय नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि अंतिम समझौते पर औपचारिक वार्ता शुरू होने की स्थिति अभी नहीं बनी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने प्रेस वार्ता में कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल की कतर यात्रा का अमेरिकी अधिकारियों की यात्रा से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दौरा केवल पहले हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के प्रावधानों, विशेष रूप से अनुच्छेद-11 के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए किया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 1 min · National Desk

Indigo: अहमदाबाद से नवी मुंबई जा रहा विमान सूरत में उतारा गया, इंडिगो की फ्लाइट में बिगड़ी थी बच्चे की तबीयत

अहमदाबाद से नवी मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार शाम बीच रास्ते में आपात स्थिति के कारण सूरत डायवर्ट करना पड़ा। विमान में सवार एक तीन साल के बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही बच्चे की हालत खराब होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी और विमान को सूरत की ओर मोड़ दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 1 min · National Desk

MP News: क्रिकेटर शशांक सिंह पर एफआईआर दर्ज, पिता पूर्व स्पेशल डीजी को भी बनाया आरोपी; जानिए क्या है मामला

राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के मंडोरी गांव में रहने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के स्पेशल डीजी पद से सेवानिवृत्त शैलेष सिंह और उनके क्रिकेटर बेटे शशांक सिंह तथा मिश्रा सरनेम के ड्राइवर पर उनके रसोइए ने मारपीट का सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सोमवार देर रात रातीबड़ थाना पुलिस ने सामान्य मारपीट व अन्य धाराओं के तहत रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह, बेटे शशांक और ड्राइवर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण सामान्य धाराओं में होने के कारण किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 1 min · National Desk

कर्नाटक में SIR शुरू: सीएम DK शिवकुमार की अपील- प्रक्रिया में हिस्सा लें, वरना छिन सकता है वोट का अधिकार

मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में एक मीडिया वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार जीवन जीने के अधिकार जैसा है। इसलिए हर किसी को अपना वोट सुरक्षित रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि जो लोग इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे, उन्हें भविष्य में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में मुश्किल हो सकती है। इन योजनाओं में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्न भाग्य और आवास योजनाएं शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि सरकार अभी किसी की योजना बंद नहीं कर रही है, लेकिन जानकारी का सत्यापन करना बहुत जरूरी है।यह विशेष अभियान 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान चुनाव आयोग की तरफ से नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाएंगे। वे मतदाताओं को छपे हुए फॉर्म देंगे, जिसमें मतदाता सूची की मौजूदा जानकारी होगी। हर व्यक्ति को अपना अलग फॉर्म भरकर उस पर अपनी नई फोटो लगानी होगी और इसे 29 जुलाई से पहले जमा करना होगा। अगर कोई व्यक्ति घर पर मौजूद नहीं है, तो परिवार का दूसरा सदस्य उसकी जगह फॉर्म पर हस्ताक्षर कर सकता है। पांच अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा।डीके शिवकुमार ने जोर देकर कहा कि यह नियम हर नागरिक के लिए है, चाहे उसका पद कुछ भी हो। उन्होंने कहा, ‘भले ही मैं कर्नाटक का मुख्यमंत्री हूं, लेकिन मुझे भी यह फॉर्म भरना और जमा करना होगा। अगर मैं ऐसा नहीं करता हूं, तो मेरा नाम भी मतदाता सूची से हट जाएगा और मेरा वोट मान्य नहीं रहेगा।‘सरकार ने मतदाताओं की मदद के लिए राज्य भर में 37,464 मतदाता सुविधा केंद्र और 11,856 बीएलओ सुविधा केंद्र बनाए हैं। कुल मिलाकर 49,320 हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 30, 2026 · 2 min · National Desk

खुफिया रिपोर्ट में खुलासा: यूक्रेन युद्ध खत्म होने के बाद किसी नाटो देश पर हमला कर सकता है रूस, कर रहा तैयारी?

खुफिया रिपोर्ट में खुलासा: यूक्रेन युद्ध खत्म होने के बाद किसी नाटो देश पर हमला कर सकता है रूस, कर रहा तैयारी? डच रक्षा मंत्रालय की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस, यूक्रेन युद्ध खत्म होने के एक साल के भीतर नाटो के किसी सदस्य देश के खिलाफ सीमित सैन्य कार्रवाई कर सकता है।यह जानकारी सोमवार को नीदरलैंड की वार्षिक रक्षा नीति दस्तावेज़ में जारी की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस लंबे समय तक यूरोप के साथ टकराव की तैयारी कर रहा है। एक साल के भीतर हमला रूसी हमला संभव: रिपोर्ट मंत्रालय के अनुसार, रूसी सेना की तैयारियां बताती हैं कि मॉस्को यूरोप के साथ लंबे समय तक तनाव के लिए खुद को तैयार कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सबसे खराब स्थिति में (यूक्रेन) युद्ध खत्म होने के एक साल के भीतर नाटो देशों पर सीमित हमला संभव हो सकता है। सुरक्षा रणनीति पर दोबारा विचार कर रहे यूरोपीय देश यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब यूरोपीय देश रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के चलते अपनी सुरक्षा रणनीति पर फिर से विचार कर रहे हैं। 7 से 8 जुलाई को अंकारा में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में भी रूस से पैदा खतरे और सामूहिक रक्षा को मजबूत करने पर चर्चा होने की उम्मीद है। रूसी हमलों में 11 नागरिकों की मौत यूक्रेन में भी युद्ध तेज होता जा रहा है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 29, 2026 · 2 min · National Desk

'अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ की खबरें निराधार': सेना ने दावों को किया खारिज, कहा-सीमा पर नियंत्रण में स्थित

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के सुदूर सीमावर्ती क्षेत्र ताक्सिंग के एक स्थानीय संगठन ‘नाह वेलफेयर सोसाइटी’ ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। इस संगठन के अध्यक्ष केरू चाडर ने दावा किया था कि चीनी सेना पिछले 10 से 15 वर्षों में धीरे-धीरे भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ी है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया था कि चीन ने स्थानीय नाह आदिवासी समुदाय की पारंपरिक शिकार, पशु चराई और कृषि भूमि पर नियंत्रण कर लिया है। दावे के मुताबिक, जो क्षेत्र साल 2020 तक पूरी तरह भारत के नियंत्रण में थे, वहां अब पीएलए ने सड़कें, पुल और स्थायी सैन्य शिविर बना लिए हैं। इस संगठन ने विशेष रूप से पांच संवेदनशील स्थानों, ओयिंग, पनियार, मरपन, पोत्रंग झील और तिनदिंगतांग का नाम लिया था, जो स्थानीय लोगों के लिए पवित्र धार्मिक महत्व रखते हैं।स्थानीय संगठन के इस पत्र के सामने आते ही राज्य में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हलचल तेज हो गई। नाचो क्षेत्र के विधायक नाकाप नालो और पूर्व विधायक पकंगा बागे ने इस विषय को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बताते हुए प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग की थी, ताकि सीमावर्ती नागरिकों का डर दूर हो सके। दूसरी तरफ, अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी केंद्र सरकार से इस संवेदनशील मामले पर तुरंत स्थिति स्पष्ट करने और सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई थी।बढ़ते विवाद को देखते हुए भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान ने तुरंत स्थिति साफ की। सैन्य सूत्रों के अनुसार, एलएसी पर भारतीय सैनिक लगातार और बेहद मुस्तैदी से लॉन्ग-रेंज पैट्रोलिंग (एलआरपी) करते हैं। चीन के साथ सीमा पर बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर दोनों पक्ष अपनी-अपनी सीमाओं में काम करते …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 29, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में बड़ा हादसा: आंधी-बारिश का कहर, ई-रिक्शा पर गिरा नीम का पेड़; पांच की माैत, मां-बेटा गंभीर घायल

सोमवार देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और धूलभरी तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान पड़ोसी जनपद एटा के अवागढ़ से सवारियां लेकर एक ई-रिक्शा फरिहा की तरफ आ रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा फरिहा थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वी सिंह चिढ़रई के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे नीम का पेड़ आंधी में उखड़कर सीधे ई-रिक्शा के ऊपर आ गिरा। पेड़ गिरते ही चीख-पुकार मच गई और ई-रिक्शा मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। पेड़ की चपेट में आने से ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार भी टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई।हादसे के बाद मार्ग पर दोनों ओर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मलबे और भारी तने के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए तत्काल बुलडोजर मंगाया गया। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांच लोग दम तोड़ चुके थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने तत्काल राहत कार्य का जायजा लिया और घायलों को त्वरित इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डीएम ने बताया कि हादसे की सूचना शासन को भेज दी गई है और मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा दिलाने के लिए वार्ता भी जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 29, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में गर्मी का नया खतरा: 'फील्स लाइक' तापमान 50°C के पार, IMD ने बताया क्यों बढ़ रही है जानलेवा गर्मी?

1 of 7 दिल्ली में अब तापमान नहीं, हीट इंडेक्स बनेगा असली खतरे का पैमाना - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें दिल्ली में अब केवल अधिकतम तापमान ही गर्मी की गंभीरता तय नहीं करेगा। आने वाले समय में हीट इंडेक्स (फील्स लाइक टेम्परेचर) ही लोगों के लिए असली खतरे का पैमाना बनता जा रहा है। इसकी वजह मई और जून के दौरान हवा में लगातार बढ़ने वाली आर्द्रता है, जो वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी का एहसास कराती है। दिल्ली में इसका असर पिछले कुछ साल में लगातार देखने को मिला। दिल्ली में आमतौर पर जून और जुलाई के दौरान नमी बढ़ जाती है, जिससे हीट इंडेक्स या महसूस होने वाला तापमान बढ़ जाता है। साथ ही, इस सीजन दिल्ली में लू के तीन दौर अप्रैल, मई और जून में देखे गए। 2 of 7 धूप से बचने का प्रयास करता युवा - फोटो : PTI 5 जुलाई को महसूस हुई 54 डिग्री सेल्सियस मौसम विभाग के आकंड़ों पर नजर डालें तो, 5 जुलाई 2025 को वास्तविक तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन लोगों ने 54 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस की। इसी तरह 22 मई 2024 को तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि हीट इंडेक्स 55.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस साल भी जून के अंतिम दिनों में यही स्थिति देखने को मिल रही है। पिछले तीन दिन से ‘फील्स लाइक’ तापमान लगातार 50 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। 27 जून को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हीट इंडेक्स 51.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 28 जून को वास्तविक तापमान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 29, 2026 · 2 min · National Desk

Petrol-Diesel: पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर 1 जुलाई से हटेगी पाबंदी, जानिए सरकार की ओर से क्या एलान किया गया

भारत में पेट्रोल और डीजल के बड़े खरीदारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक सप्लाई चेन में जो रुकावटें आई थीं, उसे देखते हुए भारत सरकार ने इसी महीने ईंधन की बिक्री पर कुछ सख्त पाबंदियां लागू की थीं। अब स्थिति का आकलन करने के बाद सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर इन प्रतिबंधों को खत्म करने का एलान कर दिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर क्या नया आदेश जारी किया है? सोमवार को सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में साफ किया गया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर हाल ही में लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। इस सरकारी आदेश के मुताबिक, ईंधन की खरीद और बिक्री को लेकर लागू की गई यह रोक 1 जुलाई से पूरी तरह से समाप्त कर दी जाएगी। इसका सीधा सा अर्थ है कि आने वाली 1 जुलाई से पेट्रोल पंपों और रिटेल स्टेशनों पर पहले की तरह ही सामान्य रूप से ईंधन उपलब्ध होने लगेगा। ईंधन की बिक्री पर अचानक क्यों लगानी पड़ी थी पाबंदी? दरअसल, यह पूरा मामला वैश्विक हालातों से जुड़ा हुआ है। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण दुनिया भर की आपूर्ति शृंखलाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। विदेशी बाजार में सप्लाई चेन बाधित होने की वजह से भारत के स्थानीय बाजारों में भी ईंधन की आपूर्ति को लेकर दबाव बन गया था। सरकार को यह आशंका थी कि अगर स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया, तो देश के भीतर पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत हो सकती है। इसी घरेलू संकट को टालने के लिए सरकार ने इसी महीने ये प्रतिबंध लगाए थे। इन प्रतिबंधों के दौरान किन नियमों का पालन करना पड़ रहा था? सरकार की ओर से लगाई गई इस पाबंदी का सबसे ज्यादा असर व्यावसायिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 29, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 'चंपत राय छोड़ें अयोध्या', फैजाबाद बार एसोसिएशन की चेतावनी; आरोपियों की पैरवी से इनकार

दूसरी तरफ कुछ अधिवक्ताओं ने कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव तीन दिन के अंदर अयोध्या छोड़कर चले जाएं। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर नहीं गए तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा। किसी को भी अंदर नहीं आने दिया जाएगा। हालांकि, फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा कि जांच के सिलसिले में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्र को अयोध्या से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। इससे पहले सोमवार को सुबह पुलिस ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से पूछताछ करके उनके बयान दर्ज किए हैं। बंद कमरे में घंटों तक हुई बातचीत में चढ़ावे की गिनती, सुरक्षा व्यवस्था, दान की प्रक्रिया और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर सवाल किए गए। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस ने ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए हैं। जांच एजेंसी चढ़ावे के संग्रह, गिनती और बैंक में जमा करने की पूरी प्रक्रिया की पड़ताल कर रही है। दूसरी तरफ कुछ अधिवक्ताओं ने कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव तीन दिन के अंदर अयोध्या छोड़कर चले जाएं। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर नहीं गए तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा। किसी को भी अंदर नहीं आने दिया जाएगा। हालांकि, फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा कि जांच के सिलसिले में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्र को अयोध्या से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।इससे पहले सोमवार को सुबह पुलिस ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से पूछताछ करके उनके बयान दर्ज किए हैं। बंद कमरे में घंटों तक हुई बातचीत में चढ़ावे की गिनती, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 29, 2026 · 2 min · National Desk