नीप्रो शहर में रूस की मिसाइल ने बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। इस हमले में छह लोगों की मौत हुई और 29 लोग घायल हो गए। जापोरिज्जिया शहर में रूस के ड्रोन एक यात्री बस से टकरा गए। इस घटना में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई और छह लोग घायल हुए। सुमी इलाके में हुए ड्रोन हमलों ने एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष की जान चली गई। खार्किव के मेयर ने बताया कि वहां दिन के समय हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए। यूक्रेन के छह अन्य इलाकों में भी घातक हमले हुए हैं।रूस के इन हमलों के कारण यूक्रेन के आठ इलाकों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई है। भीषण गर्मी की वजह से लोग एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बिजली की मांग बहुत बढ़ गई है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोप से एक बार फिर अपील की है। उन्होंने कहा कि रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए यूरोप को अपना सुरक्षा तंत्र और मिसाइल सिस्टम मजबूत करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों को इन भयानक हमलों से बचाने के लिए एंटी-बैलिस्टिक क्षमताओं की सख्त जरूरत है।पिछले कुछ महीनों में युद्ध की स्थिति बदली है। यूक्रेन ने रूस के तेल ठिकानों पर ड्रोन से हमले तेज कर दिए हैं। इन हमलों से रूस और उसके कब्जे वाले इलाकों में ईंधन की भारी कमी हो गई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार यह स्वीकार किया कि यूक्रेन के हमलों से रूस में ईंधन का संकट पैदा हुआ है। पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं और जनता में नाराजगी है। इसके बावजूद पुतिन ने झुकने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि रूस इस युद्ध में अंततः जीत हासिल करेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी कहा कि रूस का ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Russia-Ukraine War: रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों से दहला यूक्रेन; 12 की मौत, 40 घायल; जेलेंस्की ने की निंदा
नीप्रो शहर में रूस की मिसाइल ने बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। इस हमले में छह लोगों की मौत हुई और 29 लोग घायल हो गए। जापोरिज्जिया शहर में रूस के ड्रोन एक यात्री बस से टकरा गए। इस घटना में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई और छह लोग घायल हुए। सुमी इलाके में हुए ड्रोन हमलों ने एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष की जान चली गई। खार्किव के मेयर ने बताया कि वहां दिन के समय हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए। यूक्रेन के छह अन्य इलाकों में भी घातक हमले हुए हैं।रूस के इन हमलों के कारण यू