राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। विवेचना के क्रम में पुलिस ने आरोपी अनुकल्प मिश्रा से जुड़े लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में उसकी रिश्तेदार सुषमा मिश्रा से जानकारी ली गई। पूछताछ के बाद सुषमा मिश्रा ने बातचीत में दावा किया कि अनुकल्प का स्वभाव शांत है और वह धार्मिक प्रवृत्ति का युवक है। उनके अनुसार वह नियमित पूजा-पाठ करता है तथा प्रत्येक मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करता है। परिवार का कहना है कि अनुकल्प के खिलाफ लगे आरोपों से वह स्तब्ध हैं और उन्हें उसके किसी भी गलत गतिविधि में शामिल होने का विश्वास नहीं है। परिजनों के मुताबिक अनुकल्प पढ़ाई के साथ कुछ समय पहले राम मंदिर से जुड़े कार्य में लगा था। इस प्रकरण के सामने आने के बाद परिवार मानसिक रूप से परेशान है और उन्हें उम्मीद है कि जांच में वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उधर, पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें