राम मंदिर : 70 बार कैमरे में कैद हुई चढ़ावा चोरी, 27 अप्रैल से पहले भी हुई गड़बड़ी, SIT रिपोर्ट में खुलासा

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा गणना कक्ष में कथित चोरी के मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पहली बार सार्वजनिक हुई है। ट्रस्ट की बैठक में प्रस्तुत इस रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया माना गया है कि चढ़ावा की गणना प्रक्रिया के दौरान चोरी और गबन की घटनाएं हुईं। रिपोर्ट के अनुसार 27 अप्रैल से पहले भी ऐसी अनियमितताओं के संकेत मिले हैं, लेकिन उस अवधि का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध न होने से वास्तविक नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका। एसआईटी के अनुसार आरोपियों के बयान तथा उनके बैंक खातों में आय से अधिक धनराशि मिलने से इन आशंकाओं को बल मिला है। उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में गणना कर्मियों द्वारा करीब 70 बार नोटों की गड्डियां और खुले नोट छिपाने जैसी गतिविधियां दर्ज होने का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में ट्रस्ट, बैंक, गणना कक्ष की निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। हालांकि एसआईटी ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्रारंभिक जांच रिपोर्ट है और विस्तृत जांच अभी जारी है।रिपोर्ट के अनुसार निर्धारित सुरक्षा उपायों का प्रभावी पालन न होने से अनियमितताओं की गुंजाइश बनी। प्रवेश और निकास पर तलाशी, निर्धारित वेशभूषा, निजी सामान पर प्रतिबंध, हुंडीवार गणना, मूल्यवर्गवार अभिलेखीकरण तथा प्रभावी निगरानी जैसी व्यवस्थाएं व्यवहार में पूरी तरह लागू नहीं थीं। ट्रस्ट और बैंक के प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बावजूद कथित अनियमितताएं होती रहीं।एसआईटी ने बताया कि 20 सितंबर 2024 को ट्रस्ट और बैंक के बीच हुए समझौते में गणना कक्ष में प्रवेश-निकास के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था तय की गई थी। इसके विपरीत छह फरवरी 2025 को जारी एसओपी में अनिवार्य तलाशी की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, सैमसन बाहर; चयन समिति ने क्या बदलाव किए?

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, सैमसन बाहर; चयन समिति ने क्या बदलाव किए? भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के ही हाथ में है। दिलचस्प बात यह है कि इस टीम में संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है। वहीं, युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम में शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 23 जुलाई से खेली जाएगी। भारत का जिम्बाब्वे दौरे का कार्यक्रम दिन मैच जगह 23 जुलाई (गुरुवार) पहला टी20 हरारे 25 जुलाई (शनिवार) दूसरा टी20 हरारे 26 जुलाई (रविवार) तीसरा टी20 हरारे 🚨 News 🚨#TeamIndia squad announced for the 3️⃣-match T20I series against Zimbabwe. More Details ▶️ https://t.co/sC19D5eW8y#ZIMvIND pic.twitter.com/ctbM5gFMtY — BCCI (@BCCI) July 6, 2026 वैभव सूर्यवंशी ने बरकरार रखी जगह जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी इस सीरीज के लिए चुना गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान बने रहेंगे। वहीं, ईशान किशन, रिंकू सि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

Manipur Ukhrul Unrest: असम राइफल्स के दो जवान बलिदान, मणिपुर के उखरुल में तनाव के बीच उग्रवादियों से झड़प

(खबर अपडेट की जा रही है) मणिपुर में हुई झड़प में असम राइफल्स के दो जवान बलिदान हुए हैं। उखरुल जिले में तनाव के बीच उग्रवादियों से हुई झड़प में दो जवानों के बलिदान होने के अलावा कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई पर आई शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान मारे गए, कई घायल भी हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 1 min · National Desk

सीमा की सड़कों के नाम पर सरकारी धन की लूट: किसने किया BRO में घोटाला? CBI ने 26 ठिकानों पर एक साथ की छापेमारी

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सीमा सड़क संगठन (BRO) में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और फर्जी मजदूरों के नाम पर भुगतान से जुड़े चार मामलों की जांच के तहत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 26 स्थानों पर छापेमारी की। जांच में 10 अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल की जा रही है। तलाशी के दौरान अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए हैं। ये तलाशी अभियान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में चलाए गए। यह कार्रवाई लद्दाख में BRO के ‘प्रोजेक्ट विजयक’ और ‘प्रोजेक्ट योजक’ से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की जांच का हिस्सा है।CBI के अनुसार, जांच का केंद्र कैजुअल लेबर (अस्थायी मजदूरों) की तैनाती और फर्जी मजदूरों के नाम पर वेतन भुगतान में कथित अनियमितताएं हैं। एजेंसी को आशंका है कि इस तरीके से सरकारी धन का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया।CBI ने BRO के टेक्निकल बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स द्वारा की गई आंतरिक जांच के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से दर्ज कराई गई आपराधिक शिकायतों के आधार पर चार FIR दर्ज की हैं। शुरुआती जांच में मजदूरों की तैनाती और वेतन भुगतान से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं।जांच के दायरे में सरकारी धन का दुरुपयोग, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक साजिश जैसे अपराध शामिल हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत आपराधिक कदाचार और रिश्वतखोरी से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है।FIR में कुल 10 अधिकारियों के नाम दर्ज हैं। इनमें लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर रैंक के अधिकारी और इंजीनियर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

Exclusive: 'फ्रीडम ऑफ स्पीच की बात करते हैं...; फिर उसका गला दबा देते हैं', 'सतलुज' विवाद पर बोले कंवलजीत सिंह

‘हनी कोर्ट जाएंगे… मुझे पूरा भरोसा है फिल्म फिर लौटेगी’ फिल्म के भविष्य को लेकर कंवलजीत सिंह पूरी तरह आश्वस्त नजर आए। उन्होंने कहा, ‘हमारे डायरेक्टर हनी (त्रेहान) फिर कोर्ट जाएंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि फिल्म दोबारा रिलीज होगी। वैसे भी कुछ लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया है। पंजाब से लगातार फोन आ रहे हैं कि अलग-अलग ग्रुप्स में फिल्म देखी जा रही है। लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं। फिल्म अब और ज्यादा चर्चा में आ गई है।’ ‘इतना हंगामा क्यों? मुझे समझ नहीं आता’ जब उनसे पूछा गया कि कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म ‘एंटी इंडिया’ साबित हो सकती है, इसलिए इसे हटाया गया, तो कंवलजीत सिंह ने कहा, ‘मैं इतना ही कह सकता हूं कि मुझे समझ नहीं आता कि आखिर इतना हंगामा क्यों हो रहा है। फिल्म बने भी कई साल हो चुके हैं। इतने समय बाद भी अगर इसे लेकर इतनी बेचैनी है, तो इसकी वजह क्या है, यह वही लोग बेहतर बता सकते हैं जो इस पर आपत्ति जता रहे हैं। ये तो एक सच्ची कहानी है। अगर एक सच्ची कहानी लोगों तक पहुंच रही है, तो उससे दिक्कत क्या है?’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 1 min · National Desk

एमपी के सीहोर में दर्दनाक हादसा: ट्रक और बुलेरो की बीच हुई भीषण टक्कर, पांच की मौत; मौके पर मची चीख-पुकार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बुलेरो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग वाहन के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 1 min · National Desk

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू: चंपत राय पहुंचे, संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे

बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मणिरामदास छावनी से राम मंदिर के लिए रवाना हो गए। वहीं, ट्रस्ट सदस्य विश्व प्रसन्न तीर्थ समेत अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर परिसर पहुंचने लगे हैं।बैठक को लेकर संत समाज, श्रद्धालुओं और अयोध्यावासियों की निगाहें ट्रस्ट द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि बैठक में राम मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे, एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट, मंदिर की व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा सीईओ की नियुक्ति जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। बैठक के निर्णयों को लेकर देशभर के रामभक्तों और अयोध्यावासियों में उत्सुकता बनी हुई है। 03:15 PM, 06-Jul-2026 चंपत राय बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए चंपत राय मंदिर पहुंचे। 03:10 PM, 06-Jul-2026 ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज राम मंदिर पहुंचे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज राम मंदिर पहुंचे। वे मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन और चंपत राय (महासचिव) व अनिल मिश्रा (ट्रस्टी) के इस्तीफे के मामले पर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने आए हैं। #WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश | श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज राम मंदिर पहुंचे। वे मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन और चंपत राय (महासचिव) व अनिल मिश्रा (ट्रस्टी) के इस्तीफे के मामले पर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने आए हैं। pic.twitter.com/ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 300 से अधिक अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर शानदार रौनक देखने को मिली, जब बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक- सेंसेक्स और निफ्टी- मजबूत बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबारी सत्र में बाजार ने अपनी तेजी की रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए लगातार चौथे सत्र में तेज बढ़त दर्ज की। शेयर बाजार में आया यह उछाल देश में मॉनसून की उम्मीदें दोबारा जिंदा होने, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के शुद्ध खरीदार बनने और कुछ अन्य सहायक कारकों से निवेशकों का मनोबल (इन्वेस्टर सेंटीमेंट) काफी मजबूत होने की वजह से आया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: मेकेदातु परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट तक हुआ है संघर्ष, अब तमिलनाडु में सर्वदलीय बैठक की मांग क्यों?

Explainer: मेकेदातु परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट तक हुआ है संघर्ष, अब तमिलनाडु में सर्वदलीय बैठक की मांग क्यों? क्या कर्नाटक का मेकेदातु बांध तमिलनाडु के किसानों के लिए नई मुश्किल बन सकता है? क्या कावेरी जल विवाद फिर बड़ा राजनीतिक और कानूनी मुद्दा बनने जा रहा है? इन सवालों के बीच मेकेदातु परियोजना एक बार फिर चर्चा में है। तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी पीएमके ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि कर्नाटक के आश्वासनों पर भरोसा नहीं किया जा सकता, जबकि राज्य सरकार नए ट्रिब्यूनल की मांग कर रही है। दूसरी ओर, कर्नाटक इस परियोजना को बंगलूरू की पेयजल जरूरतों और विकास के लिए जरूरी बता रहा है। पढ़ें क्या है विवाद और अब तक इसमें क्या-क्या हुआ… कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर कर्नाटक सरकार की उस योजना का विरोध किया है, जिसमें कावेरी नदी पर मेकेदातु में पेयजल और बैलेंसिंग जलाशय बनाने की बात कही गई है। तमिलनाडु को आशंका है कि कर्नाटक अब इस परियोजना की संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र को सौंपने की तैयारी कर रहा है। यह स्थिति तब बनी, जब सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2025 के अपने फैसले पर पुनर्विचार की तमिलन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

Shyama Prasad Mookerjee: '370 हटाना सच्ची श्रद्धांजलि', श्यामा प्रसाद की जयंती पर पीएम मोदी ने किया याद

भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रवादी विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का योगदान कई क्षेत्रों में रहा। वे एक बेहतरीन विचारक और शिक्षाविद थे। वहीं, गृहमंत्री शाह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श को अपने जीवन का ध्येय बनाया। पीएम मोदी ने क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा,’डॉ. मुखर्जी का योगदान कई क्षेत्रों में रहा। वे एक बेहतरीन विचारक और शिक्षाविद थे, जिन्होंने इनोवेशन और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से सीखने-सिखाने की प्रक्रिया का समर्थन किया। उद्योग मंत्री के तौर पर, उन्होंने औद्योगिक आत्मनिर्भरता की नींव रखी। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि पारंपरिक क्षेत्र और लोगों की आजीविका फलती-फूलती रहे। बंगाल के अकाल के दौरान उनके मानवीय प्रयासों से मुसीबत में घिरे लोगों के प्रति उनकी गहरी संवेदना झलकती थी। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।’ पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर एक लेख लिखा, जिसमें उनके अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए कामों जैसे वाइस चांसलर, मंत्री, राजनीतिक नेता आदि पर जोर दिया गया। भारत की एकता को मजबूत करने में उनके बेमिसाल प्रयासों को जिक्र किया गया। 2019 में अनुच्छेद 370 और 35(A) को हटाना उनके प्रयासों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk