UP News: यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, आठ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

मुठभेड़ तड़के करीब 4:00 बजे बेवाना थाना इलाके के जगदीशपुर मुस्लिमपुर के निकट हुई। बताया गया कि विक्की उर्फ आसिफ अली क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना हुआ था। इस पर हत्या और लूट समेत 25 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। यह आठ साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।हाल ही बदमाश विक्की ने जौनपुर और शाहजहांपुर के शाहगंज में हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था। इसके बाद से यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए थे। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।एसटीएफ की घेराबंदी के दौरान विक्की ने टीम पर कई राउंड फायरिंग झोंकी। इसके जवाब में एसटीएफ टीम ने भी फायरिंग की। इसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia: होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान तट के पास टैंकर पर हमला, लगी भीषण आग; क्या बोला UKMTO?

सेंटर के मुताबिक, यह हमला तब हुआ जब टैंकर जलडमरूमध्य से दक्षिण की ओर गल्फ ऑफ ओमान की तरफ जा रहा था। प्रोजेक्टाइल जहाज के बाईं ओर (पोर्ट साइड) लगा। इस हमले से पर्यावरण पर कोई नुकसान नहीं हुआ है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। इस हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है, हालांकि हाल के दिनों में ओमान के पास के रास्ते से गुजरने वाले कम से कम दो अन्य जहाजों पर हुए हमलों के लिए ईरान पर शक जताया गया है।हालांकि, अमेरिका इस जलडमरूमध्य को पूरी तरह से खोलने के लिए ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ना चाहता है। अमेरिका का उद्देश्य ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम को वापस लेना और 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध को हमेशा के लिए समाप्त करना है। लेकिन पहले हुए ऐसे हमलों के बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई की थी, जिसके बाद ईरान ने खाड़ी के अरब देशों पर हमले किए। इससे तनाव बढ़ने का खतरा रहता है।इस बीच, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिलहाल रुकी हुई है। यह बातचीत ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के दफन होने तक रुकी रहेगी। खामेनेई युद्ध की शुरुआत में मारे गए थे। उनके अंतिम संस्कार में शामिल लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं। अधिकारी खामेनेई के शव को रात में शिया मदरसा शहर कोम ले गए, जहां मंगलवार को उन्हें सम्मानित किया जाएगा।यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) सेंटर ने बताया कि यह हमला ओमान के लीमा के पास हुआ। टैंकर जलडमरूमध्य से बाहर दक्षिण की ओर ओमान की खाड़ी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वस्तु टैंकर के बाईं ओर आकर टकराई। इस हमले से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और अधिकारी मामले की जांच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Indonesia Visit: रक्षा, व्यापार और ऊर्जा संबंधों को बढ़ाएंगे भारत-इंडोनेशिया, द्विपक्षीय वार्ता आज

पीएम मोदी की यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर दृष्टिकोण और स्वतंत्र, खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। दिल्ली से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान समुद्री सुरक्षा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारी, व्यापार और निवेश जैसे मुद्दों पर अहम निर्णय लिए जाएंगे।वहीं, द्विपक्षीय वार्ता में सबसे बड़ा आकर्षण ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदा है। सूत्रों के अनुसार, इंडोनेशिया पहले तय की गई बैटरी की खरीद से आगे बढ़कर अब बड़े पैमाने पर ब्रह्मोस मिसाइल प्रणालियों को खरीदने की तैयारी में है। उम्मीद की जा रही है कि फिलीपीन के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला बड़ा आसियान देश बन जाएगा।दोनों देश स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य सुरक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा, विनिर्माण और महत्वपूर्ण खनिज जैसे समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। द्विपक्षीय आर्थिक रिश्तों को मजबूत करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों का द्विपक्षीय वस्तु व्यापार वित्त वर्ष 2023 के 38.8 अरब डॉलर से घटकर 2026 में 24.8 अरब डॉलर रह गया।तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति सुबियांतो ने खुद हवाईअड्डे पर पहुंचकर अगवानी की। सुबियांतो के साथ उनके चार मंत्री भी थे। मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के स्वागत करने के अंदाज से वह बहुत प्रभावित हुए। हम दोनों देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने पर बात करेंगे। पीएम इंडोनेशिया में 8 जुलाई तक रहेंगे। फिर ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की यात्रा पर जाएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

'समझौता होगा या हम करेंगे काम का खात्मा': ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, अमेरिकी राष्ट्रपति ने और क्या कहा?

ट्रंप ने कहा, हम किसी भी तरह जीतेंगे। उन्होंने सैन्य कार्रवाई के बजाय बातचीत से समझौता करने की इच्छा जताई। ट्रंप ने कहा, मैं समझौता करना पसंद करूंगा। मैं 9.1 करोड़ लोगों को प्रभावित नहीं करना चाहता। उन्होंने आगे कहा, हम एक घंटे में उनके पुल गिरा सकते हैं। हम उनकी ऊर्जा आपूर्ति और बड़े आधुनिक संयंत्रों को नष्ट कर सकते हैं। उनके पास अब पैसा नहीं है। हमने उन्हें कोई पैसा नहीं दिया है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक और दावा किया। उन्होंने कहा, अमेरिका कुछ ही घंटों में ईरान की बिजली सुविधाओं को नष्ट कर सकता है। उन्होंने कहा, हम दोपहर के एक छोटे से हिस्से में उनके बिजली संयंत्रों को खत्म कर सकते हैं। हर संयंत्र नष्ट हो जाएगा और वे यह बात जानते हैं।कुछ दिन पहले ट्रंप ने एक्सियोस को एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ईरान के बचे हुए नेताओं को एक झटके में खत्म कर सकता है। ये नेता पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में जमा हुए थे। 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हवाई हमलों में खामेनेई की मौत हो गई थी। ट्रंप ने कहा था, वे सब वहां हैं। एक झटके में हम सबको खत्म कर सकते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। फिर हमारे पास बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा।ईरान ने रविवार को ट्रंप के बयानों की कड़ी निंदा की। आर्मेनिया में ईरानी दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा। इसमें ट्रंप और अमेरिका की आलोचना की गई। दूतावास ने कहा कि अमेरिका खामेनेई की मौत के दुख को कभी नहीं समझेगा। अमेरिका के पास न तो सभ्यता है, न इतिहास और न ही सम्मान। दूतावास ने आगे लिखा, लोगों को मारा जा सकता है, लेकिन आदर्शों को नहीं। आपने अयातुल्ला खामेनेई को मार दि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

Portugal vs Spain: आखिरी मिनट में टूटा रोनाल्डो का सपना, मेरिनो के एक गोल ने पुर्तगाल को विश्व कप से किया बाहर

Portugal vs Spain: आखिरी मिनट में टूटा रोनाल्डो का सपना, मेरिनो के एक गोल ने पुर्तगाल को विश्व कप से किया बाहर स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में पुर्तगाल को 0-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल मिकेल मेरिनो ने इंजरी टाइम (90+1’) में किया, जिसके साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में स्पेन ने आखिरी पलों में गोल दागकर पुर्तगाल को 0-1 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल मिकेल मेरिनो ने इंजरी टाइम (90+1वें मिनट) में किया। इस जीत के साथ स्पेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। पहले हाफ में दोनों टीमों को नहीं मिली सफलता मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई अच्छे मौके बनाए, लेकिन कोई भी उन्हें गोल में नहीं बदल सका। स्पेन के लिए मिकेल ओयारजाबाल के पास बढ़त दिलाने का बेहतरीन मौका था, लेकिन उनका शॉट लक्ष्य से बाहर चला गया। वहीं, गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने एलेक्स बेना के शानदार कर्लिंग शॉट को बचाकर पुर्तगाल को शुरुआती झटका लगने से बचाया। रोनाल्डो और नूनो मेंडेस ने भी किया संघर्ष पुर्तगाल ने भी लगातार स्पेन की रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाया। कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कुछ अच्छे हमले क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

Jammu: जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, गंभीर बीमारों को अब विधायक दे सकेंगे 20 लाख तक की मदद

जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा और बेहद मानवीय फैसला लेते हुए केंद्र शासित प्रदेश के विधायकों को बड़ी वित्तीय शक्ति सौंपी है।अब सभी विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र विकास कोष (सीडीएफ) से गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए हर साल 20 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता सीधे मंजूर कर सकेंगे। सरकार के इस कदम से महंगे इलाज के कारण लाचार होने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। पूर्व के नियमों के तहत विधायक निधि का उपयोग केवल बुनियादी ढांचे और निर्माण कार्यों जैसे सड़क, बिजली या पानी के प्रोजेक्ट्स पर ही किया जा सकता था। चिकित्सा सहायता के लिए इसमें बेहद सीमित प्रावधान था जिससे विधायक चाहकर भी बड़ी मदद नहीं कर पाते थे।इस संशोधित दिशा-निर्देश के बाद अब जरूरतमंद मरीज सीधे अपने क्षेत्रीय विधायक से संपर्क कर वित्तीय सहायता की गुहार लगा सकेंगे। प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए विधायक द्वारा अनुशंसित यह राशि सीधे संबंधित अस्पताल या मेडिकल संस्थान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे और बिना किसी देरी के मरीज का इलाज शुरू हो सके। इस फैसले से आपातकालीन स्वास्थ्य संकट के समय कागजी और प्रशासनिक देरी से मुक्ति मिलेगी और समय पर इलाज मिलने से कई कीमती जानें बचाई जा सकेंगी।कैंसर के सभी प्रकार के महंगे इलाजदिल की गंभीर बीमारियां और सर्जरीकिडनी फेल्योर (डायलिसिस और ट्रांसप्लांट प्रक्रियाएं)लिवर की गंभीर बीमारियांमेजर न्यूरोसर्जरी जैसी जटिल स्वास्थ्य समस्याएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

Italy: मेलोनी पर ट्रंप के तंज को लेकर इटली ने दिखाया अमेरिकी राष्ट्रपति को आईना, क्या बोले रक्षा मंत्री?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर मेलोनी की एक संपादित तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “मुझसे दूरी बनाए रखने का आदेश (रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर) चाहिए।” यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब दोनों नेताओं की इस सप्ताह नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात होने की संभावना है।ट्रंप की टिप्पणी पर इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेत्तो ने कहा कि इस पोस्ट पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं है। उन्होंने कहा, “सबसे अहम बात अमेरिका जैसे महत्वपूर्ण सहयोगी देश के साथ रिश्ते बनाए रखना है। लोग आते-जाते रहते हैं, लेकिन रिश्ते बने रहते हैं।“इटली के विदेश मंत्री अंतोनियो तायानी ने भी विवाद को ज्यादा तूल नहीं दिया। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि दोनों देशों के संबंध किसी एक व्यक्ति की टिप्पणी से कहीं बड़े हैं।” हालांकि, प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ट्रंप की ताजा टिप्पणी पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।दोनों नेताओं के बीच तनाव की शुरुआत हाल ही में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद हुई थी। पिछले महीने ट्रंप ने दावा किया था कि सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनसे कई बार तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध किया था और उन्होंने सिर्फ इसलिए इसकी अनुमति दी क्योंकि उन्हें “उन पर तरस आ गया था।“ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया था कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का समर्थन नहीं करने के बाद मेलोनी घरेलू राजनीतिक कारणों से अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रही हैं।मेलोनी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था, “ये लगातार और बिना किसी वजह के किए जा रहे हमले पूरी तरह निरर्थक हैं।” उन्होंने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा था, “आपकी दोस्त होने से मेरी लोकप्रियता नह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

Portugal vs Spain Live: पहले हाफ में गोल का इंतजार, नॉकआउट मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर

01:26 AM, 07-Jul-2026 Portugal vs Spain Live: हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में पुर्तगाल और स्पेन के बीच पहला हाफ गोलरहित समाप्त हुआ। दोनों टीमों ने शुरुआती 45 मिनट में कई बार आक्रामक मूव बनाने की कोशिश की, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपरों की सतर्कता के कारण कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। डलास स्टेडियम में खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में दोनों पक्षों ने गेंद पर नियंत्रण और मौके बनाने के लिए लगातार संघर्ष किया। अब दूसरा हाफ निर्णायक साबित हो सकता है, जहां एक गोल मैच की दिशा पूरी तरह बदल सकता है। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में पुर्तगाल और स्पेन के बीच पहला हाफ गोलरहित समाप्त हुआ। दोनों टीमों ने शुरुआती 45 मिनट में कई बार आक्रामक मूव बनाने की कोशिश की, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपरों की सतर्कता के कारण कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। डलास स्टेडियम में खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में दोनों पक्षों ने गेंद पर नियंत्रण और मौके बनाने के लिए लगातार संघर्ष किया। अब दूसरा हाफ निर्णायक साबित हो सकता है, जहां एक गोल मैच की दिशा पूरी तरह बदल सकता है। 12:54 AM, 07-Jul-2026 Portugal vs Spain Live: 22 मिनट बाद भी गोल का इंतजार फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 का हाई-वोल्टेज मुकाबला पुर्तगाल और स्पेन के बीच खेला जा रहा है। मैच के शुरुआती 22 मिनट पूरे हो चुके हैं, लेकिन दोनों टीमें अभी तक गोल करने में सफल नहीं हो सकी हैं। दोनों ओर से गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने और आक्रामक मूव बनाने की कोशिशें जारी हैं, जबकि डिफेंस भी पूरी मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है। फिलहाल स्कोर 0-0 है और नॉकआउट मुकाबले में पहला गोल करने की जंग रोमांचक हो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

Anshula Kapoor Rohan Wedding: रोहन ठक्कर की हुईं अंशुला; खूबसूरत तस्वीरों में देखिए अर्जुन कपूर की बहन की शादी

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने परिवार की मौजूदगी में पारंपरिक अंदाज में एक-दूजे से आज 06 जुलाई को शादी रचाई है। जयमाला और अन्य रीति-रिवाजों के बाद कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। दुल्हन बनीं अंशुला बेहद प्यारी लग रही हैं। खिलखिलाती हंसी ने उनकी खूबसूरती में चार चांद मढ़ दिए हैं। रोहन शरमाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखिए दोनों की शादी की झलकियां… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 1 min · National Desk

Set Back For Nirav Modi: 2019 से जेल में बंद नीरव मोदी के पास कानूनी विकल्प खत्म, क्या जल्द लाया जाएगा भारत?

13,000 करोड़ रुपये से अधिक के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का भगोड़ा नीरव मोदी यूरोपीय मानवाधिकार कोर्ट में अंतिम कानूनी जंग हार गया है। इसके साथ ही उसके भारत प्रत्यर्पण में बची आखिरी कानूनी रुकावट भी दूर हो गई। सूत्रों का कहना है कि ब्रिटेन सरकार की ओर से नीरव के प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं और उसे जल्द ही भारत लाया जा सकता है। ब्रिटेन की अदालतों में अपील के सभी रास्ते खत्म होने जाने के बाद नीरव ने इस साल अप्रैल में स्ट्रॉसबर्ग स्थित यूरोपीय मानवाधिकार कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने मोदी की याचिका को गुमनाम रखने की अनुमति दी थी। इससे पूरी प्रक्रिया गोपनीय बनी रही। यह कोर्ट ऐसे मामलों के लंबित रहने के दौरान उनसे जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं करता है।सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नीरव को कोई राहत देने से इन्कार कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद प्रत्यर्पण को चुनौती देने के उसके सारे कानूनी रास्ते अब आधिकारिक रूप से बंद हो गए हैं। उसने यह याचिका तब दायर की गई थी जब ब्रिटेन हाईकोर्ट ने उसे प्रत्यर्पण को चुनौती देने की इजाजत देने से मना कर दिया था। कोर्ट ने माना था कि जेल की स्थितियों और व्यवहार के बारे में भारत की ओर से दिए गए आश्वासन पर्याप्त हैं।नीरव मार्च 2019 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। राजनयिक सूत्रों ने यह भी बताया कि ब्रिटिश अधिकारियों की ओर से उसे सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीरव मोदी का भारत प्रत्यर्पण कभी भी हो सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk