‘हनी कोर्ट जाएंगे… मुझे पूरा भरोसा है फिल्म फिर लौटेगी’ फिल्म के भविष्य को लेकर कंवलजीत सिंह पूरी तरह आश्वस्त नजर आए। उन्होंने कहा, ‘हमारे डायरेक्टर हनी (त्रेहान) फिर कोर्ट जाएंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि फिल्म दोबारा रिलीज होगी। वैसे भी कुछ लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया है। पंजाब से लगातार फोन आ रहे हैं कि अलग-अलग ग्रुप्स में फिल्म देखी जा रही है। लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं। फिल्म अब और ज्यादा चर्चा में आ गई है।’ ‘इतना हंगामा क्यों? मुझे समझ नहीं आता’ जब उनसे पूछा गया कि कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म ‘एंटी इंडिया’ साबित हो सकती है, इसलिए इसे हटाया गया, तो कंवलजीत सिंह ने कहा, ‘मैं इतना ही कह सकता हूं कि मुझे समझ नहीं आता कि आखिर इतना हंगामा क्यों हो रहा है। फिल्म बने भी कई साल हो चुके हैं। इतने समय बाद भी अगर इसे लेकर इतनी बेचैनी है, तो इसकी वजह क्या है, यह वही लोग बेहतर बता सकते हैं जो इस पर आपत्ति जता रहे हैं। ये तो एक सच्ची कहानी है। अगर एक सच्ची कहानी लोगों तक पहुंच रही है, तो उससे दिक्कत क्या है?’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें