Brazil vs Norway: उलटफेर का शिकार हुई नेमार की ब्राजील टीम, हालंद के दो गोल से नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में

Brazil vs Norway: उलटफेर का शिकार हुई नेमार की ब्राजील टीम, हालंद के दो गोल से नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को 1-2 से हराकर पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद ने 79वें और 90वें मिनट में दो शानदार गोल दागकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। ब्राजील के लिए नेमार जूनियर ने इंजरी टाइम (90+10’) में पेनल्टी पर एकमात्र गोल किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालंद के दो गोल ने बदली मैच की तस्वीर न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन 79वें मिनट में एर्लिंग हालंद ने शानदार हेडर के जरिए नॉर्वे को 0-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 90वें मिनट में हालंद ने अपना दूसरा गोल कर स्कोर 0-2 कर दिया और ब्राजील की वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। ब्राजील को मिला मौका, लेकिन नहीं बदल सकी नतीजा मैच के अंतिम क्षणों में ब्राजील को 90+10वें मिनट में पेनल्टी मिली। नेमार जूनियर ने इसे गोल में बदलते हुए स्कोर 1-2 कर दिया, लेकिन यह गोल केवल हार का अंतर कम कर सका। अंतिम सीटी बजते ही नॉर्वे ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

तृणमूल दावेदारी विवाद: TMC के नाम और चुनाव चिन्ह पर होगा किसका हक? EC में दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख आज

चुनाव आयोग ने पिछले सप्ताह दोनों पक्षों की प्रारंभिक दलीलें सुनने के बाद उन्हें 6 जुलाई शाम 5:30 बजे तक दस्तावेज, संगठनात्मक रिकॉर्ड और समर्थन के प्रमाण जमा करने को कहा था। विवाद का केंद्र पार्टी का चर्चित ‘जोड़ा घास फूल’ चुनाव चिह्न, संगठनात्मक संपत्तियां, वित्तीय संसाधन और पार्टी मुख्यालय हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद शुरू हुए बगावत के दौर में इन सभी पर दोनों गुटों ने दावा किया है।समयसीमा समाप्त होने के बाद चुनाव आयोग रिकॉर्ड का परीक्षण करेगा और इसके आधार पर दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान दोनों पक्ष अपने दावों के समर्थन में कानूनी और संवैधानिक तर्क रख सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक, ममता समर्थक गुट की ओर से वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी सोमवार को नई दिल्ली पहुंचकर आयोग को दस्तावेज सौंपेंगे। दूसरी ओर, ऋतब्रत समर्थक गुट का दावा है कि उसके पास विधानसभा में दो-तिहाई से अधिक विधायकों का समर्थन है और इससे जुड़े दस्तावेज पहले ही आयोग को सौंपे जा चुके हैं।ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला कालीघाट गुट पार्टी की स्थापना से जुड़े इतिहास और संगठन की निरंतरता को आधार बना रहा है, जबकि बागी गुट विधानसभा और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच अपने बहुमत का दावा कर रहा है। यह टकराव पश्चिम बंगाल की राजनीति में हाल के वर्षों के सबसे बड़े राजनीतिक विभाजनों में से एक माना जा रहा है।शुरुआत में यह विवाद केवल विधायक दल तक सीमित था, लेकिन अब यह पूरे संगठन पर नियंत्रण की लड़ाई बन चुका है। पिछले महीने बागी गुट ने विशेष बैठक बुलाकर वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना और समानांतर राष्ट्रीय नेतृत्व की घोषणा की। गुट का दावा है कि मौजूदा नेतृत्व निर्वाचित प्रतिनिध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

अयोध्या चढ़ावा चोरी: जेल में बंद पांच आरोपियों से पूछताछ, बोले-शिकायत हुई थी पकड़े जाते लेकिन बचा लिए गए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों ने अब खुद ही बड़ा खुलासा किया है। जेल में हुई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ महीने पहले उन पर शक हो गया था। जिसको लेकर गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। बताया गया था कि दान की राशि में कमी हो रही है। तब उनको खुद के पकड़े जाने का डर हुआ था, लेकिन तभी ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों ने उनको बचा लिया था। उसके बाद से वह फिर रकम पार करने में जुटे रहे। दरअसल, पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में जेल में बंद आरोपियों के बयान लेने के लिए अर्जी दी थी। कोर्ट ने अर्जी मंजूर कर ली थी, जिसमें टिन्नू समेत पांच आरोपियों से पूछताछ करने की बात थी। रविवार को विवेचक समेत अन्य पुलिसकर्मी जेल में जाकर पांच आरोपियों से पूछताछ की। इसमें टिन्नू, अनुकल्प, लवकुश, मनीष और रमाशंकर शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि कुछ महीने पहले किसी ने शिकायत की थी कि गणना के दौरान रकम में हेरफेर किया जा रहा था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 1 min · National Desk

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला, चढ़ावा चोरी समेत एजेंडे में और क्या?

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार यानी आज एक अहम बैठक करेगा। यह बैठक अयोध्या राम मंदिर में दान में हेराफेरी की जांच के बीच हो रही है। ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ ‘मणि राम छावनी’ में यह पहली बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर फैसला मुख्य मुद्दा होगा। दान चोरी के विवाद से नाम जुड़ने के बाद दोनों ने पद छोड़ दिया था। इस्तीफे स्वीकार होने पर, ट्रस्ट के नए प्रशासनिक ढांचे पर विचार किया जाएगा। बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव की भूमिका पर भी चर्चा की उम्मीद है। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने सभी नियमित और पदेन सदस्यों को चर्चा के लिए बुलाया है। पदेन सदस्यों में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रशांत लोखंडे, यूपी के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय प्रसाद, अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा शामिल हैं। अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास भी बैठक में शामिल हो सकते हैं और वरिष्ठ ट्रस्टी के. परासरन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक में जुड़ सकते हैं।बैठक में हेराफेरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट पर जानकारी दी जा सकती है। राम मंदिर के भविष्य के प्रबंधन ढांचे पर भी चर्चा होगी। 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए बिना ऑडिट वाला आय और खर्च का विवरण पेश किया जाएगा। बैलेंस शीट और अन्य वित्तीय जानकारी भी मंजूरी के लिए रखी जाएगी।राम मंदिर के प्रबंधन की देखरेख के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति पर भी चर्चा होगी। ट्रस्ट में 11 नियमित सदस्य हैं, जिनमें अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास और कोषाध्यक्ष गोवि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

पीओके में पाकिस्तानी सेना का अत्याचार: हजारों प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं गोलियां, एक व्यक्ति की मौत; कई घायल

जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के आह्वान पर रविवार को अब्बासपुर के सरदार गुलाम हुसैन खान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 40 हजार से अधिक प्रदर्शनकारी जुटे। शरीफ सरकार के जुल्म और 600 से अधिक मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद आक्रोश चरम पर है। सरकार की ज्यादती के खिलाफ आंदोलन चला रहे जेएएसी ने इस्लामाबाद की निर्मम कार्रवाई को चुनौती देते हुए गैर-कानूनी ढंग से गिरफ्तार नेताओं व कार्यकर्ताओं की तुरंत रिहाई की मांग की।जेएएसी ने कहा कि बुनियादी अधिकारों के लिए हो रहे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने डुडियाल में भीड़ पर बिना उकसावे के गोलियां चलाईं। वहीं, इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की पीओके इकाई ने दावा किया कि डड्याल अंब में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई।मुजफ्फराबाद में सुरक्षाबलों-प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। जेएएसी ने एक्स पर लिखा कि सुरक्षाबलों ने गोलाबारी की। कई प्रदर्शनकारियों की बाइक क्षतिग्रस्त कर दीं। पुलिस व पाकिस्तानी रेंजर्स ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे। इसके अलावा मनक पियन, संगी मेरा, तरीकाबाद, लोअर छत्रा और बेइला नूर शाह में भी झड़पें हुईं।पाकिस्तान पुलिस की हिंसक कार्रवाई में आठ जून को कम से कम 30 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पीओके में जेएएसी और सरकार के बीच विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों को लेकर विवाद है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जेएएसी के सदस्य सरदार अमन खान ने मेंढर, पुंछ, राजौरी, डोडा में रहने वालों से अपील की है कि उनकी तरफ राशन और दवाओं की कमी है। हमें आपकी मदद चाहिए। पाकिस्तानी नियंत्रण से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

Brazil vs Norway Live: नॉर्वे का अंतिम समय में वार, ब्राजील 0-2 से पीछे

03:25 AM, 06-Jul-2026 Brazil vs Norway Live: ब्राजील 0-2 से पीछे नॉर्वे ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी है। स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद ने 90वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागते हुए टीम को ब्राजील के खिलाफ 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। इससे पहले हालंद ने 79वें मिनट में पहला गोल कर नॉर्वे का खाता खोला था। इंजरी टाइम (90+1’) तक स्कोर 2-0 है और ब्राजील की वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं। अगर यह बढ़त बरकरार रहती है तो नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर जाएगा, जबकि पांच बार का विश्व चैंपियन ब्राजील टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। नॉर्वे ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी है। स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद ने 90वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागते हुए टीम को ब्राजील के खिलाफ 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। इससे पहले हालंद ने 79वें मिनट में पहला गोल कर नॉर्वे का खाता खोला था। इंजरी टाइम (90+1’) तक स्कोर 2-0 है और ब्राजील की वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं। अगर यह बढ़त बरकरार रहती है तो नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर जाएगा, जबकि पांच बार का विश्व चैंपियन ब्राजील टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। 03:17 AM, 06-Jul-2026 Brazil vs Norway Live: नॉर्वे ने किया पहला वार फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में नॉर्वे ने आखिरकार गोल का खाता खोल दिया है। स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद ने 79वें मिनट में शानदार गोल दागकर नॉर्वे को ब्राजील के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ तक गोलरहित रहे मुकाबले में दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन निर्णायक बढ़त नॉर्वे को एर्लिंग हालंद के बेहतरीन फिनिश से मिली। 84वें मिनट तक नॉर्वे 1-0 से आगे है, जबकि ब्राजील बराबरी का गोल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

Mumbai Chawl Collapse: मुंबई में तीन मंजिला चॉल ढही, छह लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य पर BMC क्या बोली?

मुंबई के मानखुर्द के जनता नगर में एक तीन मंजिला चॉल का एक हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते मुंबई में हालात बहुत बिगड़ गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों के अनुसार, चार महिलाओं और एक पुरुष को शताब्दी अस्पताल में मृत लाया गया। एक अन्य पुरुष को राजावाड़ी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। एक घायल व्यक्ति का बीएमसी संचालित राजावाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना जनता नगर में चॉल नंबर 5 में हुई। हनुमान मंदिर के पीछे, मंडला इलाके में रात करीब 8:30 बजे यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला संरचना के दो से तीन हिस्से ढह गए।मलबे में एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है, जिसे निकालने के लिए बहु-एजेंसी अभियान जारी है। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के कर्मी भी शामिल हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बीएमसी वार्ड कार्यालय और 108 एम्बुलेंस सेवाएं भी बचाव कार्य में जुटी हैं। स्थानीय भाजपा पार्षद नवनाथ बान ने एक और व्यक्ति के लापता होने की बात कही।बीएमसी ने इस हादसे के बारे में बताया कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। समाचार एजेंसी पीटीआई की तरफ से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश और अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में अड़चन आ रही है।मानखुर्द में तीन मंजिला चॉल गिरने के बाद बीएमसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि इमारत पुरानी थी और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ये रिहायशी भवन ढह गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

Brazil vs Norway Live: ब्राजील और नॉर्वे के बीच मुकाबला जारी, दोनों की नजरें पहले हाफ में बढ़त पर

ब्राजील और नॉर्वे के बीच मुकाबला जारी है। दोनों की नजरें पहले हाफ में बढ़त पर है। 01:25 AM, 06-Jul-2026 Brazil vs Norway Live: ब्राजील की नॉर्वे से टक्कर फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट चरण का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। राउंड ऑफ-16 के मुकाबले में आज फुटबॉल की दिग्गज टीम ब्राजील का सामना नॉर्वे से होगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, ऐसे में प्रशंसकों को एक रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। ब्राजील अपनी मजबूत और आक्रामक फुटबॉल के दम पर जीत दर्ज करना चाहेगा, जबकि नॉर्वे उलटफेर कर अंतिम-8 का टिकट हासिल करने की कोशिश करेगा। इस मुकाबले पर दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 1 min · National Desk

'भारत हमारे साथ है': जेडी वेंस की टिप्पणी पर इस्राइली पीएम नेतन्याहू का जवाब, बोले- हमारे कई दोस्त हैं

‘फॉक्स न्यूज संडे ब्रीफिंग’ को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल को भारत सहित कई अन्य देशों का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने व्यंग के लहजे में कहा, “हमारे कुछ और दोस्त भी हैं, जैसे भारत नाम का एक छोटा-सा देश। वहां 1.4 अरब लोग रहते हैं और हमें वहां जबरदस्त समर्थन मिलता है।“पिछले महीने व्हाइट हाउस में एक ब्रीफिंग के दौरान जेडी वेंस ने कहा था कि इस्राइल को अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता का सम्मान करना चाहिए। जब उनसे उन खबरों के बारे में पूछा गया कि इस्राइली नेतृत्व अमेरिका-ईरान समझौते से नाखुश है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना कर रहा है, तो वेंस ने कहा था, “अगर मैं इस्राइल सरकार के मंत्रिमंडल में होता, तो मैं उस एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी की आलोचना नहीं करता जो पूरी दुनिया में अब भी मेरे साथ है।“इस पर अब नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें फेसबुक पर भारत से काफी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, “आप जानते हैं, मेरा फेसबुक पर एक अकाउंट है और वहां मुझे जबरदस्त समर्थन मिलता है। हो सकता है कि मुझे कई अन्य जगहों से भी समर्थन मिल रहा हो।” उन्होंने वेंस के इस दावे को खारिज किया कि इस्राइल का कोई दूसरा सहयोगी नहीं है।नेतन्याहू ने कहा, “हमारे बहुत-बहुत दोस्त हैं।” उन्होंने कहा कि कई देश इस्राइल के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की मदद लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “कई नेता मुझे फोन करते हैं और कहते हैं, ‘देखिए, जनमत को लेकर मुझे कुछ दिक्कत है, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम आपका सम्मान करते हैं। क्या हम कुछ समझौते कर सकते हैं? क्या आप हमें अपनी सेना के कुछ तौर-तरीके सिखा सकते हैं? क्या हमें आपकी एआई और साइबर विशेषज्ञता मिल सकती है?“इस्राइल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 6, 2026 · 2 min · National Desk

Wimbledon: नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में फेडरर का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Wimbledon: नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में फेडरर का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रविवार को उतार-चढ़ाव से भरे मुकाबले में 132वीं रैंकिंग वाले क्वालिफायर रोमन सफीउलिन की चुनौती को पार करते हुए रोजर फेडरर के एक बड़े विंबलडन रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही सात बार के विंबलडन चैंपियन जोकोविच ने ऑल इंग्लैंड क्लब में अपनी 106वीं मैच जीत दर्ज की। अब वह विंबलडन में पुरुषों की सर्वकालिक सूची में रोजर फेडरर (105 जीत) को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं। हालांकि वह अभी भी ओवरऑल लिस्ट में मार्टिना नवरातिलोवा के 120 मैच जीत के रिकॉर्ड से पीछे हैं। जोकोविच को करनी पड़ी मेहनत जोकोविच को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने सफीउलिन के खिलाफ यह मुकाबला 7-6 (6), 6-3, 3-6, 6-3 से जीता। जोकोविच पहले सेट में 5-2 से पीछे चल रहे थे, जहां उन्होंने दो सेट प्वाइंट बचाए और मुकाबले को टाईब्रेकर में खींचकर जीत हासिल की। तीसरे सेट की शुरुआत में सर्विस गंवाने के बाद जोकोविच ने कथित तौर पर अपशब्द कहे, जिसके लिए उन्हें अंपायर से चेतावनी मिली। सेट हारने के बाद गुस्से में गेंद को दूर मारने पर उन्हें दर्शकों की हूटिंग का भी सामना करना पड़ा। जोकोविच ने मांगी माफी मैच के बाद 39 वर्षीय जोकोविच ने अपने इस व्यवहार के लिए माफी मांगते …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 5, 2026 · 2 min · National Desk