Explainer: अनिल मिश्रा-चंपत राय के हटने से राम मंदिर ट्रस्ट में क्या बदलेगा, SIT जांच में किस पर-क्या खुलासा?

Explainer: अनिल मिश्रा-चंपत राय के हटने से राम मंदिर ट्रस्ट में क्या बदलेगा, SIT जांच में किस पर-क्या खुलासा? आइये विस्तार से जानते हैं कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हालिया ताजा घटनाक्रम क्या हुआ है? दो सदस्यों के हटने से अब ट्रस्ट में क्या बदलाव हुआ है? इसकी आगे की कार्यशैली क्या रहने वाली है? विशेष जांच दल की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें गबन के घटनाक्रम को लेकर क्या कहा गया है? इसके अलावा रिपोर्ट में किन नामों का जिक्र है और जांच के घेरे में आए कौन से चेहरों का जिक्र नहीं है? राम मंदिर में दान के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सोमवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे को न्यास की बैठक में स्वीकार कर लिया गया। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण में शामिल रहे गोपाल राव को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं, चढ़ावा चोरी की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इसमें दान के गबन के घटनाक्रम और इससे जुड़े कुछ नामों का जिक्र भी किया गया है। अब जानें- दो सदस्यों के हटने से ट्रस्ट में क्या बदलाव हुआ है? नेतृत्व और नई टीम का गठन: चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का अंतरिम महासचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें मंदिर की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपनी नई टी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सीएम योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- आप कब से राम भक्त हो गए? जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई हों

पिछली सरकारें हर जिले में एक माफिया पालती थीं सीएम योगी ने कहा, आज मैं सुबह से आया हूं तभी बारिश प्रारंभ हुई। विनोद जी तो बुलाना नहीं रहे थे पर राजेश गौतम ने मुझे बार-बार बुलाया। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा, पिछली सरकारें हर जिले में एक माफिया पालती थीं। हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य को समाजवादी और कांग्रेस ने बीमारू राज्य बना दिया था। पहले दुर्गा पूजा नहीं होने देते थे, रामनवमी के जुलूस नहीं हो पाते थे। लखनऊ और वाराणसी जाना कठिन था। सीएम ने प्रदेश में हुए बदलाव गिनाते हुए कहा, आज पूर्वांचल एक्सप्रेस जा रहा है। 45 मिनट में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मतलब दुनिया से जुड़ जाना। आज सड़कें बन रही हैं, एयरपोर्ट बन रहे हैं। पहले यही पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री में खर्च होता था, आज मंदिरों के सौंदर्यीकरण में खर्च हो रहा है। आज कच्चे घरों को पक्का कर रहे हैं।योगी ने कहा, अच्छे लोग चुनते हैं तो अच्छी सरकार बनती है। जब अच्छी सरकार बनती है तो तेजी के साथ प्रगति होती है और हर नागरिक का विकास होता है। आज उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट नहीं है। पहले लोग उत्तर प्रदेश के लोगों से दूर जाते थे, आज गले मिलते हैं। आज उत्तर प्रदेश देश के विकसित राज्यों में गिना जा रहा है। व्यापारियों और बहन-बेटियों को सुरक्षा देना हो तो आज उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra: महायुति में जाने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का तंज; जयंत पाटिल से मुलाकात पर क्या बोलीं?

सुले पत्रकारों से बात कर रही थीं। इस दौरान मीडिया ने उनसे एनसीपी के शरद पवार गुट के महायुति के करीब जाने की अटकलों पर सवाल किया। इसमें खासतौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) नेता जयंत पाटिल के बीच कथित बातचीत का जिक्र किया गया। जयंत पाटिल से मुलाकात पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले? सुप्रिया सुले ने इस मुलाकात को ज्यादा महत्व नहीं दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह खास मुलाकात हुई थी या नहीं। लेकिन उन्होंने कहा कि वह और जयंत पाटिल अक्सर मिलते रहते हैं, क्योंकि दोनों एक ही समिति के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि सिर्फ पिछले एक महीने में ही उनकी और जयंत पाटिल की 21 बार मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेता उस समिति के हिस्सा हैं, जिसमें उनकी पार्टी के अध्यक्ष भी शामिल हैं। ऐसे में कई नेताओं के साथ नियमित रूप से बैठना सामान्य प्रशासनिक काम का हिस्सा है, इसे राजनीतिक गठजोड़ से जोड़ना सही नहीं है। सत्ता में आने के सवाल पर क्या कहा? जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी जल्द ही सत्ता में दिखाई देगी, तो सुले ने कहा कि उनकी प्राथमिक भूमिका आम लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से लोग इस तरह की अटकलें लगा रहे हैं। अगर मौजूदा सरकार इसी तरह काम करती रही, तो एनसीपी (शरद पवार) और उसके सहयोगियों को मजबूती से लड़ना होगा और सत्ता हासिल करने की कोशिश करनी होगी। उन्होंने कहा कि आगे मौजूदा सरकार क्या करेगी, यह भगवान ही जानता है। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर क्या कहा? सुप्रिया सुले ने सवालों का जवाब मजाकिया अंद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

कांग्रेस में बगावत: प्रताप सिंह करेंगे मध्यस्थता, अनुशासनहीनता पर इन्हें नोटिस; नेताओं के मनमुटाव होंगे दूर?

कांग्रेस में बगावत: प्रताप सिंह करेंगे मध्यस्थता, अनुशासनहीनता पर इन्हें नोटिस; नेताओं के मनमुटाव होंगे दूर? चंडीगढ़ पहुंचते ही बघेल कांग्रेस भवन जाने के बजाय सीधे नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के घर पहुंचे। यहां उन्होंने बाजवा के साथ 45 मिनट बातचीत की। बघेल ने इस दौरान बाजवा को सभी नाराज नेताओं की उनसे बैठक करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी पुष्टि करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि पार्टी एकजुट रहे, वरिष्ठ नेता होने के नाते यह उनकी भी जिम्मेदारी है। जिन नेताओं के मतभेद है, वे सभी उनके संपर्क में हैं। आने वाले पांच दिन में वे और प्रभारी बघेल सभी नेताओं से बात करेंगे। चंडीगढ़ पहुंचते ही बघेल कांग्रेस भवन जाने के बजाय सीधे नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के घर पहुंचे। यहां उन्होंने बाजवा के साथ 45 मिनट बातचीत की। बघेल ने इस दौरान बाजवा को सभी नाराज नेताओं की उनसे बैठक करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है।इसकी पुष्टि करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि पार्टी एकजुट रहे, वरिष्ठ नेता होने के नाते यह उनकी भी जिम्मेदारी है। जिन नेताओं के मतभेद है, वे सभी उनके संपर्क में हैं। आने वाले पांच दिन में वे और प्रभारी बघेल सभी नेताओं से बात करेंगे। चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस दोफाड़ न हो, इसके लिए नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा मध्यस्थता करते हुए प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Visit LIVE: 'ये सम्मान हम दोनों की साझी विरासत का है', इंडोनेशिया की संसद में बोले पीएम मोदी

03:50 PM, 07-Jul-2026 आतंकवाद के खिलाफ भारत-इंडोनेशिया साथ खड़े हैं- पीएम मोदी इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भारत और इंडोनेशिया हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इंडोनेशिया ने मजबूती से भारत का समर्थन किया था। पीएम मोदी ने इसके लिए इंडोनेशिया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश संयुक्त कार्य समूह (जॉइंट वर्किंग ग्रुप) के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं और इस सहयोग को आगे भी मजबूत किया जाएगा। इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भारत और इंडोनेशिया हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इंडोनेशिया ने मजबूती से भारत का समर्थन किया था। पीएम मोदी ने इसके लिए इंडोनेशिया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश संयुक्त कार्य समूह (जॉइंट वर्किंग ग्रुप) के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं और इस सहयोग को आगे भी मजबूत किया जाएगा। 03:47 PM, 07-Jul-2026 भारत और इंडोनेशिया भविष्य के स्वाभाविक साझेदार संसद को संबोधित करते हुए कहा आगे कि भारत और इंडोनेशिया दुनिया के सबसे युवा समाजों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश प्रमुख समुद्री शक्तियां हैं और ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों प्राचीन सभ्यताएं हैं और भविष्य के लिए स्वाभाविक साझेदार हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। संसद को संबोधित करते हुए कहा आगे कि भारत और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Update: तेज हवा संग दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद तक झमाझम बरसे बदरा, दिन में ही छाया अंधेरा

नोएडा के सेक्टर-50, 16, 15, 18, 62, 74 और 75 समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। कुछ स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। हालांकि बारिश के कारण गर्म हवाओं और उमस से काफी राहत मिली। कई लोग घरों और कार्यालयों से निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 1 min · National Desk

Bankipur Vidhan Sabha: पटना के पूर्व सांसद प्रशांत किशोर के साथ; उप चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रशांत किशोर के चुनाव मैदान में उतरने को बिहार की राजनीति का ‘बड़ा धमाका’ बताया है। पटना के पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा कि सबसे योग्य, दूरदर्शी, विलक्षण बुद्धिजीवी, जन-जन के नेता और हर दृष्टि से सबसे अधिक लोकप्रिय, प्रशंसित एवं चर्चित व्यक्तित्व प्रशांत किशोर ने चुनावी मैदान में उतरकर न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। जनता से प्रशांत किशोर के लिए मांगा समर्थनउन्होंने आगे कहा कि मुझे एक “बिहारी बाबू” होने के नाते यह राजनीतिक घटनाक्रम बेहद रोचक और निश्चित रूप से विस्फोटक प्रतीत होता है। मुझे उम्मीद जताई कि आम जनता, खासकर युवा पीढ़ी, जाति, धर्म और दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर प्रशांत किशोर का समर्थन करेगी। अंत में शत्रुघ्न सिन्हा ने “जय बिहार! जय हिंद!” लिखते हुए अपने संदेश का समापन किया। क्या बोले जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर? जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में जीत और हार का फैसला पूरी तरह जनता के हाथ में है। उन्होंने कहा कि अगर जीत-हार हमारे हाथ में होती तो पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज को हार का सामना नहीं करना पड़ता। हमारा काम ईमानदारी से जनता के सामने एक विकल्प रखना है। अब यह जनता तय करेगी कि वह हमें चुनती है या किसी अन्य दल को। प्रशांत किशोर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने नितिन नवीन को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

2008 Ahmedabad Serial Blast: 38 दोषियों को सजा-ए-मौत और 11 को उम्रकैद से राहत नहीं, हाईकोर्ट ने क्या कहा?

गुजरात उच्च न्यायालय ने मंगलवार को 2008 के सीरियल ब्लास्ट मामले में विशेष अदालत के फैसले को बरकरार रखा। इस मामले में 56 लोग मारे गए थे और 246 घायल हुए थे। उच्च न्यायालय ने 38 दोषियों की मौत की सजा और 11 अन्य को आजीवन कारावास की सजा में राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने राज्य सरकार को पीड़ितों को मुआवजा देने का भी आदेश दिया। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह भुगतान 31 मार्च, 2027 तक किया जाना अनिवार्य है।26 जुलाई, 2008 को अहमदाबाद शहर में कई ब्लास्ट हुए थे। इसके दो दिन बाद सूरत में भी बम मिले थे। शहर की क्राइम ब्रांच की जांच में 100 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया था। कुल 78 लोगों पर मुकदमा चलाया गया।फरवरी 2022 में, एक विशेष अदालत ने 49 लोगों को दोषी पाया था। वहीं, 28 अन्य को बरी कर दिया गया था। बरी किए गए लोगों में मुबीन शेख और मंसूर पीरभॉय शामिल थे। इन पर साजिश रचने और धमकी भरे ईमेल भेजने का आरोप था। उन्होंने आतंकी हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। ट्रायल कोर्ट ने एक अप्रूवर को माफ कर दिया था। चार अन्य अप्रूवर, जिन्होंने बाद में अपने बयान वापस ले लिए थे, उन्हें दोषी ठहराया गया।2008 के ब्लास्ट अस्पतालों पर पहला हमला थे। आरोपियों द्वारा भेजे गए ईमेल में दावा किया गया था कि यह 2002 के गोधरा-बाद के गुजरात हिंसा का बदला था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

आधी रात आई तबाही, सुबह दिखा बर्बादी का भयावह मंजर: डोडा में फ्लैश फ्लड का कहर, संभलने तक का मौका नहीं दिया

सुबह जब लोगों की आंख खुली तो चारों ओर तबाही का मंजर था। सड़कों पर मलबा फैला हुआ था, कई वाहन मिट्टी और पत्थरों के नीचे दबे पड़े थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ वाहन तेज बहाव में बहकर चिनाब नदी तक पहुंच गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फ्लैश फ्लड के कारण डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग भी ठठरी के पास बंद हो गया, जिससे दोनों जिलों के बीच यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाकर सड़क को खोलने का काम शुरू किया। डिप्टी कमिश्नर डोडा कृष्ण लाल ने बताया कि जिले में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पहाड़ियों से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए थे। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित सड़कों को साफ कराया और यातायात बहाल किया। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि यह घटना क्लाउडबर्स्ट (बादल फटने) की नहीं, बल्कि भारी बारिश के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी जानकारी की पुष्टि जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम से ही करें। पिछले दो दिनों में डोडा और किश्तवाड़ जिलों में यह तीसरी फ्लैश फ्लड की घटना है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मलबा आने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यह खबर भी पढ़ें: किश्तवाड़-डोडा में भारी बारिश: भीषण बाढ़ से मची तबाही, वाहन मलबे में फंसे, पावर प्रोजेक्ट को नुकसान, सड़क बंद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: दिग्विजय की पटवारी से दूरी और उमंग से नजदीकी से कांग्रेस में नए समीकरण? सवालों में पार्टी की एकजुटता

लगभग दो दशक से सत्ता से बाहर चल रही मध्यप्रदेश कांग्रेस आज भी अंदरूनी खींचतान से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के रूप में कांग्रेस ने नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपा है, लेकिन प्रदेश की राजनीति में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जैसे वरिष्ठ नेताओं का प्रभाव अभी भी कायम है। इसी बीच उमंग सिंघार का अचानक दिग्विजय सिंह के निवास पहुंचना और दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बंद कमरे में चर्चा होना कई सवाल छोड़ गया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह केवल शिष्टाचार मुलाकात थी या फिर कांग्रेस के भीतर बदलते राजनीतिक समीकरणों का संकेत? ये भी बता दें कि दिग्विजय सिंह और उमंग सिंघार के रिश्ते हमेशा सहज नहीं रहे हैं। वर्ष 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर सरकार में हस्तक्षेप और पर्दे के पीछे से फैसले लेने जैसे आरोप लगाए थे। उस समय दोनों नेताओं के बीच खुलकर बयानबाजी भी हुई थी। जीतू-दिग्विजय विवाद के बाद बढ़ी हलचल यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह के बयानों को लेकर पार्टी असहज स्थिति में नजर आई थी। जीतू पटवारी ने उज्जैन में सरकारी जमीन आवंटन को लेकर भाजपा सरकार पर 500 करोड़ रुपये की जमीन एक रुपये में देने का आरोप लगाया था। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक रूप से कहा कि संबंधित जमीन सरकारी ट्रस्ट की है और उसे निजी संस्था को नहीं दिया गया। भाजपा ने इसे कांग्रेस के अंदर की लड़ाई बताकर बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाया। इस मामले के बढ़ने के बाद दिग्विजय सिंह ने भोपाल में यह स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और उनके तथा जीतू पटवार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk