क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट?: US का ईरान को बड़ा झटका, तेल बिक्री की अनुमति देने वाला लाइसेंस किया रद्द

हालांकि, वित्त विभाग के अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि लाइसेंस किस वजह से रद्द किया गया। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब ब्रिटिश सेना ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों पर ड्रोन हमला किया गया। यह हाल के दिनों में इस अहम समुद्री मार्ग से गुजर रहे जहाजों पर हुआ ताजा हमला है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है।पश्चिम एशिया में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए बातचीत भी जारी है। हालांकि, अमेरिका के इस फैसले के बाद ईरान के साथ हुए उसके हालिया समझौते पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। यह समझौता कितने दिन तक कायम रहेगा, इसे लेकर असमंजस बरकरार है।इसकी एक अहम वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच जारी तीखी बयानबाजी है। सोमवार को ट्रंप ने ऐसा ही कुछ कहा, जिसका जवाब ईरान की ओर से आया। ईरानी विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया कि धमकियों से काम नहीं चलेगा।अब्बास अराघची ने कहा कि अगर धमकियों का सिलसिला जारी रहा, तो अंतिम समझौते पर बातचीत शुरू नहीं होगी। उन्होंने इस संबंध में अमेरिका के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के पैराग्राफ 13 का हवाला दिया। अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा,“लाखों गौरवान्वित ईरानी” सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एकत्र हो रहे हैं।उन्होंने कहा, “न तो ईरानी जनता और न ही हमारी बहादुर सशस्त्र सेनाएं किसी भी तरह की धमकियों से प्रभावित होंगी। अपने हस्ताक्षर का सम्मान करें।” अराघची की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका की लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पर कार्रवाई: हत्या-रंगदारी समेत नौ आरोपों में अभियोग दायर; 24 गुर्गे गिरफ्तार

अमेरिका, कनाडा और यूरोप में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 11 कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किए गए हैं। इंडियाना में एक और जॉर्जिया में एक को गिरफ्तार कर संघीय अदालत में पेश किया जा सकता है। वहीं, कनाडा में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। स्पेन में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और सात आरोपी कार्रवाई से पहले ही हिरासत में थे। कानून प्रवर्तन एजेंसियां 10 भगोड़ों की तलाश कर रही हैं, जिनमें से सात अमेरिका में, दो भारत में और एक यूरोप में है।अमेरिकी अभियोग में सबसे गंभीर आरोपों में से एक पंजाब के एक प्रमुख राजनीतिक और धार्मिक नेता, जिन्हें अदालत के दस्तावेजों में केवल “एच.एस.एन.” कहा गया है, की हत्या से जुड़ा है। आरोप है कि बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने इस हत्या का आदेश दिया था। दस्तावेज के अनुसार, 18 जून 2023 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में एक सिख मंदिर से बाहर निकलते समय दो हमलावरों ने एच.एस.एन. की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह मामला हरदीप सिंह निज्जर के हत्याकांड से जुड़ा माना जा रहा है।आरोपपत्र में पंजाब के 33 वर्षीय लॉरेंस बिश्नोई पर भारत में लंबे समय से जेल में रहते हुए भी कई देशों में फैले आपराधिक गिरोह का संचालन करने का आरोप लगाया गया है। अभियोग के अनुसार, बिश्नोई ने अपने शुरुआती दौर में खुद को छात्र नेता के रूप में पेश किया, लेकिन बाद में राजनीति छोड़कर अपराध की दुनिया में उतर गया। अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पोस्ट और समाचार संस्थानों को दिए इंटरव्यू के जरिए खुद की छवि एक देशभक्त, राष्ट्रवादी और धार्मिक व्यक्ति के रूप में बनाई और इसी छवि का इस्तेमाल भारत, अमेरिका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

'छह महीने में 1.60 लाख अकाउंट हटाए': सरकार की सख्ती के बाद बोला Meta- बच्चों के शोषण के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

बच्चों के यौन शोषण और उनसे जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर सरकार की सख्ती के बाद मेटा ने अपनी ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी साझा की है। कंपनी ने एक ब्लॉग जारी कर कहा कि बच्चों का शोषण एक बेहद गंभीर अपराध है और वह अपने सभी प्लेटफॉर्म पर ऐसे अपराधों को रोकने के लिए लगातार और सख्ती से काम कर रही है। मेटा ने बताया कि उसने पिछले छह महीनों में भारत में करीब 1.60 लाख अकाउंट हटाए हैं। कंपनी का कहना है कि इन अकाउंट्स की पहचान एआई आधारित टूल्स की मदद से की गई। ये टूल संदिग्ध लिंक, बच्चों के शोषण से जुड़े संकेत और संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाकर कार्रवाई करने में मदद करते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 1 min · National Desk

मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना का करिश्मा: 2-0 से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी; आखिरी 11 मिनट में कैसे पलटा मैच?

मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना का करिश्मा: 2-0 से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी; आखिरी 11 मिनट में कैसे पलटा मैच? मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में मिस्र के खिलाफ अविश्वसनीय वापसी करते हुए 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की। एक समय अर्जेंटीना दो गोल से पिछड़ रहा था, लेकिन अंतिम 11 मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो, कप्तान लियोनेल मेसी और एंजो फर्नांडीज के गोलों की बदौलत टीम ने मैच पलट दिया और क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। अब अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा। मिस्र ने किया चौंकाने वाला आगाज हुसाम हसन की कोचिंग वाली मिस्र की टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। 15वें मिनट में यासेर इब्राहिम ने हेडर के जरिए गोल कर मिस्र को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद गोलकीपर मोस्तफा शुबैर अर्जेंटीना के सामने दीवार बनकर खड़े रहे। उन्होंने लियोनेल मेसी की पेनाल्टी बचाई, जबकि एलेक्सिस मैक एलिस्टर और जूलियन अल्वारेज के शानदार प्रयासों को भी विफल कर दिया। जिजो ने बनाई थी बढ़त दूसरे हाफ में मिस्र ने लगातार दबाव बनाए रखा। एक गोल फाउल के कारण रद्द होने के बाद 67वें मिनट में मोस्तफा जिजो ने मोहम्मद सलाह और हैसम हसन की तेज काउंटर अटैक मूव का शानदार अंत करते हुए गोल दाग दिया। इसके साथ ही मिस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Live Score: 52 के स्कोर पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, ईशान-अय्यर के बाद अक्षर भी आउट

12:29 AM, 08-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: धोनी पहुंचे स्टेडियम आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे धोनी भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरा टी20 मुकाबला देखने के लिए नॉटिंघम पहुंचे हैं। Birthday Boy in the house 🥳 Drop your wishes for the great @msdhoni 👇#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/u6d5nxYq3t — BCCI (@BCCI) July 7, 2026 आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे धोनी भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरा टी20 मुकाबला देखने के लिए नॉटिंघम पहुंचे हैं। 12:25 AM, 08-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: 52 पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन 52 पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। अक्षर पटेल आर्चर का शिकार बने। वह सिर्फ 10 रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने हर्षित राणा आए हैं। 52 पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। अक्षर पटेल आर्चर का शिकार बने। वह सिर्फ 10 रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने हर्षित राणा आए हैं। 12:19 AM, 08-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: 41 पर भारत को चौथा झटका 41 पर भारत को चौथा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने बेथेल के हाथों कप्तान अय्यर को कैच कराया। वह चार गेंदों में सिर्फ पांच रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं। 41 पर भारत को चौथा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने बेथेल के हाथों कप्तान अय्यर को कैच कराया। वह चार गेंदों में सिर्फ पांच रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं। 12:17 AM, 08-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: भारत को तीसरा झटका भारत को तीसरा झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बेथेल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। अब श्रेयस का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं। भारत को तीसरा झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 8, 2026 · 2 min · National Desk

Indonesia: 'भारत-इंडोनेशिया साथ बढ़ते हैं तो कुछ कुछ नहीं, बहुत कुछ होता है', सामुदायिक कार्यक्रम में PM मोदी

पीएम मोदी ने क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारतीय समुदाय के लोगों का सम्मान है। यह पुरस्कार इंडोनेशिया और भारत के बीच गहरी दोस्ती का एक और प्रतीक है। राष्ट्रपति प्रबोवो के ‘भारत का डीएनए’ वाले बयान पर क्या कहा? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राष्ट्रपति महोदय, आपने उस समय भी यह बात कही थी और आज फिर इसे दोहराया है। आपने उस समय यह भी कहा था कि आपके अंदर भारत का डीएनए है। मैंने देखा कि इसी बात पर सबसे ज्यादा तालियां बजी थीं। आज भी आपने इस बयान से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। इस एक वाक्य ने भारत के लोगों के दिल को छू लिया। मोदी ने कहा कि यह डीएनए आपसी भरोसे से बना है। यह साझा विरासत और एक-दूसरे से जुड़े इतिहास पर आधारित है। ये भी पढ़ें: ‘सिर्फ दिल से नहीं, दूरी से भी करीब भारत और इंडोनेशिया’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत और इंडोनेशिया सिर्फ दिल से करीब नहीं हैं, बल्कि भौगोलिक रूप से भी पड़ोसी हैं। उन्होंने कहा कि भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप और इंडोनेशिया के आचेह के बीच की दूरी करीब 150 किलोमीटर है। मोदी ने कहा, जरा सोचिए, इंडोनेशिया का एक क्षेत्र भारत के एक द्वीप के ज्यादा करीब है, जबकि भारत के कुछ अपने राज्य उससे ज्यादा दूर हैं। बीमा योजनाओं का जिक्र कर क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में एक योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना चल रही है। इस योजना के तहत सिर्फ 20 रुपये सालाना प्रीमियम में 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। उन्होंने कहा कि भारत में करीब 60 करोड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

Drone Attack: होर्मुज में तीसरे टैंकर पर ड्रोन हमला, ऊर्जा आपूर्ति की बढ़ी चिंता; ब्रिटिश सेना ने क्या बताया?

यूकेएमटीओ ने क्या बताया? ब्रिटेन के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि तेल परिवहन के लिए बेहद अहम इस समुद्री मार्ग में तीसरे जहाज को ड्रोन से निशाना बनाया गया। इससे पहले मंगलवार को दिन में दो अन्य टैंकरों पर भी हमला किया गया था। यूकेएमटीओ के अनुसार, तीसरे जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और जहाज अपनी यात्रा जारी रखे हुए है। यूकेटीएमओ इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही पर नजर रखती है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है। हालांकि, दोनों देशों के बीच एक अंतरिम समझौता हुआ है। इन हमलों से इस बात की चिंता बढ़ गई है कि इस संकरे समुद्री मार्ग से गुजरने वाले व्यापारिक जहाज फिर से निशाना बन सकते हैं। पहले भी दो टैंकरों पर हुए थे हमले यह घटना मंगलवार को पहले हुए दो अलग-अलग हमलों के बाद हुई है। इनमें एक हमला कतर के तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) जहाज पर हुआ था, जबकि दूसरा हमला सऊदी अरब के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर को नुकसान पहुंचाने वाला था। ये भी पढ़ें: अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। साथ ही अभी तक समुद्र में प्रदूषण या तेल रिसाव के कोई संकेत नहीं मिले हैं। यूकेटीएमओ ने कहा कि मामले की जांच जारी है। एजेंसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एजेंसी ने जहाजों से कहा है कि वे सावधानी के साथ यात्रा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दें। ताजा हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। ब्रिटेन के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ( …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: BKTC की कार्रवाई; आरोपी कर्मचारी नौटियाल निलंबित, तीन सदस्यीय समिति को सौंपी जांच

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने के आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति को जांच सौंपी गई। समिति 15 दिन के भीतर सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ मंदिर में वित्तीय अनियमितता के आरोपों का सख्त संज्ञान लिया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की ओर से जारी आदेश के अनुसार नौटियाल के विरुद्ध पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर तीन जुलाई 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।साथ ही मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। प्रारंभिक परीक्षण में आरोपों की पुष्टि होने पर निलंबन की कार्रवाई कर नौटियाल को बीकेटीसी कार्यालय जोशीमठ में संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें अनिवार्य रूप से जांच में सहयोग देना होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: अनिल मिश्रा-चंपत राय के हटने से राम मंदिर ट्रस्ट में क्या बदलेगा, SIT जांच में किस पर-क्या खुलासा?

Explainer: अनिल मिश्रा-चंपत राय के हटने से राम मंदिर ट्रस्ट में क्या बदलेगा, SIT जांच में किस पर-क्या खुलासा? आइये विस्तार से जानते हैं कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हालिया ताजा घटनाक्रम क्या हुआ है? दो सदस्यों के हटने से अब ट्रस्ट में क्या बदलाव हुआ है? इसकी आगे की कार्यशैली क्या रहने वाली है? विशेष जांच दल की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें गबन के घटनाक्रम को लेकर क्या कहा गया है? इसके अलावा रिपोर्ट में किन नामों का जिक्र है और जांच के घेरे में आए कौन से चेहरों का जिक्र नहीं है? राम मंदिर में दान के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सोमवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे को न्यास की बैठक में स्वीकार कर लिया गया। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण में शामिल रहे गोपाल राव को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं, चढ़ावा चोरी की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इसमें दान के गबन के घटनाक्रम और इससे जुड़े कुछ नामों का जिक्र भी किया गया है। अब जानें- दो सदस्यों के हटने से ट्रस्ट में क्या बदलाव हुआ है? नेतृत्व और नई टीम का गठन: चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का अंतरिम महासचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें मंदिर की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपनी नई टी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सीएम योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- आप कब से राम भक्त हो गए? जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई हों

पिछली सरकारें हर जिले में एक माफिया पालती थीं सीएम योगी ने कहा, आज मैं सुबह से आया हूं तभी बारिश प्रारंभ हुई। विनोद जी तो बुलाना नहीं रहे थे पर राजेश गौतम ने मुझे बार-बार बुलाया। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा, पिछली सरकारें हर जिले में एक माफिया पालती थीं। हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य को समाजवादी और कांग्रेस ने बीमारू राज्य बना दिया था। पहले दुर्गा पूजा नहीं होने देते थे, रामनवमी के जुलूस नहीं हो पाते थे। लखनऊ और वाराणसी जाना कठिन था। सीएम ने प्रदेश में हुए बदलाव गिनाते हुए कहा, आज पूर्वांचल एक्सप्रेस जा रहा है। 45 मिनट में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मतलब दुनिया से जुड़ जाना। आज सड़कें बन रही हैं, एयरपोर्ट बन रहे हैं। पहले यही पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री में खर्च होता था, आज मंदिरों के सौंदर्यीकरण में खर्च हो रहा है। आज कच्चे घरों को पक्का कर रहे हैं।योगी ने कहा, अच्छे लोग चुनते हैं तो अच्छी सरकार बनती है। जब अच्छी सरकार बनती है तो तेजी के साथ प्रगति होती है और हर नागरिक का विकास होता है। आज उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट नहीं है। पहले लोग उत्तर प्रदेश के लोगों से दूर जाते थे, आज गले मिलते हैं। आज उत्तर प्रदेश देश के विकसित राज्यों में गिना जा रहा है। व्यापारियों और बहन-बेटियों को सुरक्षा देना हो तो आज उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 7, 2026 · 2 min · National Desk