वियतनाम में क्यों डूबी भारतीय पर्यटकों की नाव?: 15 मौतों के बाद कप्तान गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे हादसे के राज

शनिवार दोपहर फु क्वोक के पास होन मे रुट न्गोआई द्वीप से लौट रही स्पीडबोट तट से करीब 400 मीटर दूर पलट गई थी। नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार वियतनामी चालक दल के सदस्य सवार थे। हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया। कई घायलों का अस्पताल में इलाज किया गया।पुलिस ने हादसे वाली नाव के दस्तावेज, तकनीकी रिकॉर्ड और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं। चालक दल के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यात्रा के समय मौसम की चेतावनी, सुरक्षा मानकों और संचालन नियमों का पालन किया गया था या नहीं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय समुद्र में तेज लहरें और खराब मौसम था। आसपास मौजूद नौकाओं, तटरक्षक बल और बचाव दल ने तुरंत राहत अभियान चलाकर यात्रियों को बाहर निकाला। भारतीय दूतावास भी स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और प्रभावित परिवारों की मदद कर रहा है।वियतनाम का फु क्वोक द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत समुद्री तटों के लिए दुनिया भर के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां के आन थोई द्वीप समूह में हर साल लाखों की संख्या में विदेशी सैलानी टापू की सैर (आइसलैंड होपिंग), स्कूबा डाइविंग और कोरल रीफ देखने के लिए स्पीडबोट की सवारी करते हैं। बोट सफारी यहां के पर्यटन का एक मुख्य हिस्सा है, जिसके लिए स्थानीय एजेंसियां और निजी बोट संचालक दिन भर समंदर में पर्यटकों को लाते-ले जाते हैं।हालांकि, मानसून और बदलते मौसम के दौरान इस समुद्री क्षेत्र में अचानक तेज हवाएं और ऊंची लहरें उठने का खतरा हमेशा बना रहता है। स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा नियमों, जैसे क्षमता से अधिक यात्री न बिठाने और लाइफ जैके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

पहाड़ों पर कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट; हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश: अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी हिमाचल प्रदेश में भी मानसून की सक्रियता चरम पर है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में राहत की उम्मीद नहीं है। 12 से 16 जुलाई का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने 12 से 16 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मंडी, कुल्लू, कांगड़ा व चंबा जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बिजली गिरने और अंधड़ का अलर्ट विशेष रूप से गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी अलर्ट है। बीते 24 घंटे का हाल राज्य के जोगिंद्रनगर में सर्वाधिक 6 सेमी, मनाली में 5 सेमी और सराहन में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई है। सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रशासन की अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें मौसम विभाग और तीनों राज्यों के स्थानीय प्रशासनों ने भारी बारिश वाले क्षेत्रों में स्थानीय भूस्खलन, जलभराव, फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के प्रति आगाह किया है। -आम जनता और पर्यटकों से सख्त अपील की गई है कि वे नदी-नालों और संवेदनशील पहाड़ी ढलानों से दूर रहें। -बहुत जरूरी न होने पर पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचें। -किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: CCTV में मिले अहम सुराग, तीन बार गणना कक्ष में जाता दिखा आरोपी, नोट-सिक्के लेकर निकला

बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की हेराफेरी मामले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस को मंदिर परिसर और गणना कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अहम साक्ष्य मिले हैं। फुटेज में बीकेटीसी का आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल मोबाइल फोन के नीचे नोटों की गड्डी, सोने-चांदी जैसे सिक्के और धार्मिक वस्तुएं लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बीच बीकेटीसी की आंतरिक जांच भी पूरी हो चुकी है। समिति की जांच रिपोर्ट जल्द ही मुख्य कार्याधिकारी को सौंपी जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक एवं विवेचना के पर्यवेक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना से पहले की रिकॉर्डिंग का भी गहन परीक्षण किया जा रहा है। आज खत्म होगा आरोपी कर्मचारी का अवकाश चढ़ावा हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने 5 से 12 जुलाई तक आकस्मिक अवकाश लिया था। रविवार को उसका अवकाश समाप्त हो रहा है। बीकेटीसी पहले ही उसे निलंबित कर ज्योतिर्मठ कार्यालय से संबद्ध कर चुकी है। संभावना है कि सोमवार को वह ज्योतिर्मठ कार्यालय में उपस्थित हो सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: ई-20 पेट्रोल से गाड़ियों के पार्ट्स खराब होने का दावा, बढ़ी पार्ट्स की खपत; बंद हो जा रही हैं गाड़ियां

पेट्रोल में एथेनॉल के मिश्रण की चर्चाएं तेज हैं। हर कोई इससे होने वाले फायदे और नुकसान को लेकर चिंतित है। उधर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विशेषज्ञों का दावा है कि पांच से छह वर्ष पुराने वाहनों के इंजन पर एथेनॉल विपरीत असर डाल रहा है, लेकिन नए इंजन वाली गाड़ियां पूरी ऊर्जा के साथ रफ्तार भर रही हैं और उन पर किसी तरह का खास असर नहीं है। हीवेट पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रभारी एमपी सिंह के अनुसार, पुराने इंजनों में सामान्य पेट्रोल की जगह एथेनॉल मिश्रित ईंधन का इस्तेमाल इंजन के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा रहा है। पुराने इंजन, खासकर बीएस-4, 100 प्रतिशत पेट्रोलियम आधारित ईंधन के लिए डिजाइन किए गए हैं। इससे इंजन के कई पार्ट्स प्रभावित हो रहे हैं। इसके मुख्य लक्षण और नुकसान में रबर और प्लास्टिक के हिस्सों का गलना। हाइड्रोस्कोपिक प्रकृति की वजह से नमी को सोखना और पानी का टंकी के निचले हिस्से में बैठना, जिससे जंग लगने का खतरा अधिक रहता है। फ्यूल टैंक, कार्बोरेटर के अंदरूनी हिस्सों और धातुओं में जंग लगना। इंजन का अत्यधिक गर्म होना और माइलेज कम देना है। हालांकि, बीएस-5 और उसके बाद वाले इंजन पर एथेनॉल मिश्रित ईंधन खास असर नहीं डाल रहा है। इसमें उन्नत ईसीयू और सेंसर्स, बेहतर फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम होने से इंजन के परफॉरमेंस पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता, नए इंजनों के वाल्व और वाल्व सीट्स अधिक मजबूत होने की वजह से धातुओं में जंग नहीं लग रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

अयोध्या: नृपेंद्र बोले- 22 जुलाई की बैठक में ट्रस्ट को लेकर हो सकता है फैसला, नहीं कम हुई भक्तों की संख्या

तीन दिवसीय समीक्षा बैठक के समापन पर नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर निर्माण और प्रस्तावित संग्रहालय से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण की कुल लागत 1600 से 1800 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है। इसके साथ ही, प्रस्तावित राम कथा संग्रहालय के निर्माण पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। इस संग्रहालय की सभी गैलरियों की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी गई है, जिसमें भगवान श्रीराम के वनगमन से जुड़ी देश की प्रमुख नदियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी शुरुआत सरयू नदी से होगी और समापन गुप्तार घाट पर केंद्रित रहेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 1 min · National Desk

'दस कदम, दस का दम': पीएम मोदी की विदेश यात्राओं से भारत को क्या मिला? संबित पात्रा ने गिनाईं 10 उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया विदेश यात्राओं को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने रविवार को प्रेस वार्ता में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा किया। इससे पहले वह सेशेल्स भी गए थे। इसी दौरान जापान के राष्ट्राध्यक्ष ने भी भारत का दौरा किया। पात्रा ने कहा कि इन यात्राओं से भारत को क्या हासिल हुआ, इसे आसान भाषा में समझाने के लिए उन्होंने ‘दस कदम, दस का दम’ के रूप में दस प्रमुख उपलब्धियां सामने रखीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: उद्घाटन के 3 महीने बाद SIT क्यों करेगी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की जांच, कहां-कितने गंभीर हालात

Explainer: उद्घाटन के 3 महीने बाद SIT क्यों करेगी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की जांच, कहां-कितने गंभीर हालात इन घटनाओं पर पहले तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) टालमटोल करती दिखी। हालांकि, अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल, अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इस एसआईटी को कार्रवाई से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का आज से करीब तीन महीने पहले 14 अप्रैल को जब उद्घाटन हुआ था, तब इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच खुशी की एक लहर दौड़ गई थी। दरअसल, इस एक्सप्रेस-वे के जरिए दिल्ली से देहरादून की साढ़े छह घंटे की दूरी महज ढाई घंटे तक सिमट जानी थी। आधुनिक तकनीक और तेज रफ्तार के लिए बनाए गए इस एक्सप्रेस-वे के लिए शुरुआत में सबकुछ ठीक भी रहा। हालांकि, जैसे ही मानसून की पहली बारिश हुई, इसके एक बड़े हिस्से में खतरा पैदा हो गया। एक्सप्रेस-वे पर कहीं सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दिए तो कहीं सड़क किनारों पर मिट्टी धंसने की घटना तक देखी गई। आइये जानते हैं कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे में हालिया समय में ऐसा क्या हुआ है कि इसकी जांच अब एसआईटी को सौंपी गई है? हाल ही में एक्सप्रेस-वे से जुड़ी जो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, उनमें क्या सामने आया है? इन्हें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

UP: खून से सनी स्कर्ट और चप्पलें, चिप्स के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक, कैमरों में कत्ल से दरिंदगी तक 3 घंटे की कहानी

कमरे के फर्श पर बिखरी रेत में मिले खून के धब्बे वारदात की भयावहता बयां कर रहे थे। मौके से बच्ची की खून से सनी स्कर्ट, चप्पल, चिप्स का खाली पैकेट और कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद हुई है। कमरे के फर्श पर बिखरी रेत में मिले खून के धब्बे वारदात की भयावहता बयां कर रहे थे। मौके से बच्ची की खून से सनी स्कर्ट, चप्पल, चिप्स का खाली पैकेट और कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से करीब 40 मीटर दूर शराब का पव्वा और बीड़ी के जले हुए टुकड़े भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ वारदात के वक्त आरोपी निगरानी भी कर रहे थे। राज खुलने के डर से की हत्या बच्ची की मां ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी उनकी झुग्गी से करीब 60-70 मीटर दूर रहते हैं और उनके साथ ही मजदूरी करते हैं। बच्ची दोनों आरोपियों को अच्छी तरह पहचानती थी। मां का आरोप है कि करतूत सामने आने के डर से आरोपियों ने बेटी की हत्या कर दी। शव को जिस स्थान से फेंका गया, वहां भी खून के निशान मिले हैं। बच्ची का शव लिफ्ट एरिया में फैली बिजली की वायरिंग तोड़ता हुआ गिरा। तीन घंटे तक बर्बरता जांच में सामने आया कि शुक्रवार रात करीब 7:40 बजे दोनों आरोपी बच्ची को लेकर मॉल परिसर में दाखिल हुए थे। करीब सवा तीन घंटे बाद रात 11 बजे एक आरोपी बाहर निकलता दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने करीब तीन घंटे तक बर्बरता की। पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण नूरनगर में हुआ बच्ची का दाह संस्कार नंदग्राम की निर्माणाधीन बिल्डिंग में सात वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ सुबह साढ़े बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उनके सा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

राम दान पर डाका: सिर्फ चढ़ावा चोरी ही नहीं, ये जांच भी कर रही SIT; जमीन और निर्माण संबंधी शिकायतें शामिल नहीं

1 of 19 Ram Mandir Donation Scam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied चोरी का मामला उजागर होने के बाद ट्रस्ट की मांग पर 13 जून को शासन ने एसआईटी गठित की थी, जिसमें लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज लखनऊ किरण एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन शामिल थे। प्रारंभिक रिपोर्ट 23 जून को सौंपी गई थी। चोरी का मामला उजागर होने के बाद ट्रस्ट की मांग पर 13 जून को शासन ने एसआईटी गठित की थी, जिसमें लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज लखनऊ किरण एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन शामिल थे। प्रारंभिक रिपोर्ट 23 जून को सौंपी गई थी। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में गठित की गई एसआईटी की जांच अंतिम चरण में है। तीन दिन बाद एसआईटी विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। एसआईटी ने जमीन की खरीद-फरोख्त और निर्माण संबंधी शिकायतों को अपनी जांच में शामिल नहीं किया है। सिर्फ चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट के फेल हुए निगरानी तंत्र जैसे पहलुओं पर ही जांच की गई है। विस्तृत जांच में पारदर्शिता लाने के मद्देनजर कई अहम सिफारिशें भी एसआईटी करेगी। 2 of 19 राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी रिपोर्ट पूरी तरह से चढ़ावा चोरी व मंदिर प्रशासन की नाकामी पर केंद्रित थी। विस्तृत रिपोर्ट 15 जुलाई को सौंपी जानी है। इस दौरान ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनों को लेकर तमाम शिकायतें की गई थीं। वहीं, कुछ शिकायतें निर्माण कार्य में कमीशन लेने के आरोपों से संबंधित थीं। 3 of 19 राम मं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

AMC: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के लिए आवेदन 15 जुलाई से शुरू, ऑनलाइन ही भरे जाएंगे फॉर्म

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में सफल होने वाले 46 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस वर्ष की छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले केवल वही विद्यार्थी पात्र माने जाएंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम होगी (BPL कार्ड धारक परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी)। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा सकेंगे। पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।वर्ष 2025 में तकरीबन एक लाख प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से सफल हुए 46 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये दिए गए थे।पिछली बार की तरह इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें यह ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही, उनका सहायक हो सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 1 min · National Desk