Argentina vs Switzerland Live: मैच में पलटा पासा, 72वें मिनट में स्विट्जरलैंड के एम्बोलो को रेड कार्ड

08:07 AM, 12-Jul-2026 Argentina vs Switzerland Quarter-final Live : एम्बोलो को रेड कार्ड 72वें मिनट में मैदान पर भारी ड्रामा देखने को मिला। एम्बोलो के पजेशन में गेंद थी और वह गिर पड़े। ऐसे में रेफरी ने उनके पीछे खड़े अर्जेंटीना के परेडेस को यलो कार्ड दिखाया। इसके बाद परेडेस के कहने पर VAR लिया गया। इसमें दिखा कि एम्बोलो जानबूझकर गिरे थे और परेडेस का उनसे कोई कॉन्टैक्ट नहीं हुआ था। इसके बाद रेफरी ने फैसला बदला और परेडेस से यलो कार्ड वापस लेकर एम्बोलो को दिखाया। यह एम्बोलो का लगातार दो मैच में दूसरा यलो कार्ड रहा और यह रेड कार्ड में तब्दील हो गया। अब स्विट्जरलैंड को बाकी मैच 10 खिलाड़ियों से ही खेलना होगा। फिलहाल स्कोर 1-1 की बराबरी पर है। 72वें मिनट में मैदान पर भारी ड्रामा देखने को मिला। एम्बोलो के पजेशन में गेंद थी और वह गिर पड़े। ऐसे में रेफरी ने उनके पीछे खड़े अर्जेंटीना के परेडेस को यलो कार्ड दिखाया। इसके बाद परेडेस के कहने पर VAR लिया गया। इसमें दिखा कि एम्बोलो जानबूझकर गिरे थे और परेडेस का उनसे कोई कॉन्टैक्ट नहीं हुआ था। इसके बाद रेफरी ने फैसला बदला और परेडेस से यलो कार्ड वापस लेकर एम्बोलो को दिखाया। यह एम्बोलो का लगातार दो मैच में दूसरा यलो कार्ड रहा और यह रेड कार्ड में तब्दील हो गया। अब स्विट्जरलैंड को बाकी मैच 10 खिलाड़ियों से ही खेलना होगा। फिलहाल स्कोर 1-1 की बराबरी पर है। 08:00 AM, 12-Jul-2026 Argentina vs Switzerland Quarter-final Live : स्विट्जरलैंड का गोल स्विट्जरलैंड ने 67वें मिनट में वापसी की है। डैन डोये ने 67वें मिनट में गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। अर्जेंटीना के लिए 10वें मिनट में मैकएलिस्टर ने गोल दागा था। स्विट्जरलैंड ने 67वें मिनट में वापसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia LIVE: ईरान के जास्क शहर में धमाके; अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- तेहरान को कीमत चुकानी होगी

07:55 AM, 12-Jul-2026 हमले के बाद चालक दल ने जहाज छोड़ा: यूकेएमटीओ यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले का निशाना बने मालवाहक जहाज के चालक दल ने जहाज छोड़ दिया है और लाइफबोट में सवार हो गया है। यूकेएमटीओ के अनुसार, यह जानकारी सैन्य अधिकारियों और जहाज की सुरक्षा टीम के अधिकारी से मिली है। इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया था कि ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले मालवाहक जहाज एम/वी जीएफएस गैलेक्सी पर हमला किया। सेंटकॉम के मुताबिक, जहाज के चालक दल का एक सदस्य लापता है। जहाज में आग लगने और इंजन कक्ष को भारी नुकसान होने के कारण वह अपनी यात्रा जारी नहीं रख सका। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले का निशाना बने मालवाहक जहाज के चालक दल ने जहाज छोड़ दिया है और लाइफबोट में सवार हो गया है। यूकेएमटीओ के अनुसार, यह जानकारी सैन्य अधिकारियों और जहाज की सुरक्षा टीम के अधिकारी से मिली है।इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया था कि ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले मालवाहक जहाज एम/वी जीएफएस गैलेक्सी पर हमला किया। सेंटकॉम के मुताबिक, जहाज के चालक दल का एक सदस्य लापता है। जहाज में आग लगने और इंजन कक्ष को भारी नुकसान होने के कारण वह अपनी यात्रा जारी नहीं रख सका। 07:50 AM, 12-Jul-2026 ताजा घटनाक्रम क्या-क्या हुआ? सेंटकॉम ने इस सप्ताह ईरान पर तीसरे दौर के हमलों की घोषणा की। अमेरिका ने आरोप लगाया कि ईरान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

क्या ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज?: IRGC ने जहाज पर दागी गोलियां, नौसेना बोली- गुजरने की नहीं देंगे अनुमति

आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि जब तक क्षेत्र में अमेरिका का हस्तक्षेप जारी रहेगा, तब तक किसी भी जहाज को इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।आईआरआईबी के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना ने बयान में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में विदेशी हस्तक्षेप और नौवहन के लिए कथित “अवैध मार्ग” बनाने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब दिया जाएगा। आईआरजीसी नौसेना का दावा है कि कई जहाजों को बार-बार चेतावनी दी गई थी कि वे अपना मार्ग बदलकर स्वीकृत रास्ते से गुजरें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।बयान के अनुसार, एक जहाज ने अपने सिस्टम बंद कर दिए, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ। इसके बाद आईआरजीसी नौसैनिक बलों ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं और जहाज को रोक दिया। आईआरजीसी नौसेना ने दोहराया कि अगले आदेश तक किसी भी जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।बयान में यह भी कहा गया कि अगर दुश्मन इस घटना को बहाना बनाकर कोई “गलत कदम” उठाता है तो उसे “कड़ा जवाब” दिया जाएगा। आईआरजीसी नौसेना ने चेतावनी दी कि किसी भी नए हमले या उल्लंघन की स्थिति में सख्त जवाबी कार्रवाई की जाएगी। इसमें क्षेत्र में “दुश्मन के नए ठिकानों” को निशाना बनाना भी शामिल होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 1 min · National Desk

Norway vs England बेलिंगहम के दो गोल से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, नॉर्वे-हालंद का सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त

05:18 AM, 12-Jul-2026 Norway vs England: इंग्लैंड सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने मियामी में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्वे को 2-1 से हरा दिया और सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। इस हार के साथ नॉर्वे और हालंद का ड्रीम रन ही क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया। 36वें मिनट में शेल्डेरुप के बेहतरीन गोल से नॉर्वे ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, इसके 11 मिनट बाद ही बेलिंगहम ने गोल दाग इंग्लैंड को बराबरी दिला दी। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 की बारबरी पर रहा। दूसरे हाफ में नॉर्वे ने जज्बा दिखाया और अटैक किया, लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो सके। फुल टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। और मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। हालांकि, एक्स्ट्रा टाइम की शुरुआत में ही बेलिंगहम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल दागा। उन्होंने मैच के 93वें मिनट में गोल किया और इंग्लैंड को 2-1 से आगे कर दिया। एक्स्ट्रा टाइम के 30 मिनट तक इंग्लैंड ने ये बढ़त बनाए रखा और मैच 2-1 से अपने नाम करते हुए 2018 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में टीम का सामना अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा। इंग्लैंड ने मियामी में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्वे को 2-1 से हरा दिया और सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। इस हार के साथ नॉर्वे और हालंद का ड्रीम रन ही क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया। 36वें मिनट में शेल्डेरुप के बेहतरीन गोल से नॉर्वे ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, इसके 11 मिनट बाद ही बेलिंगहम ने गोल दाग इंग्लैंड को बराबरी दिला दी। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 की बारबरी पर रहा। दूसरे हाफ में नॉर्वे ने जज्बा दिखाया और अटैक किया, लेकिन गोल करने में कामयाब नह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा: 40 दिन में 70 बार की चोरी, 50 बार अविनाश ने पार की थी रकम; अनुकल्प-लवकुश रचते रहे पूरा खेल

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक और अहम खुलासा हुआ है। गिरोह ने मिलकर अविनाश शुक्ला को चोरी करने की जिम्मेदारी दे रखी थी। सबसे अधिक बार वही चोरी करते कैमरे में कैद हुआ। बाकी के लोग उसको कवर करके खड़े रहते थे। कई बार मनीष व रमाशंकर ने भी रकम पार की। उसके बाद बंटवारा किया। एसआईटी की जांच में इसका खुलासा हुआ था, अब पुलिस ने अपनी विवेचना में भी इसकी तस्दीक कर दी है। एसआईटी की विस्तृत जांच अंतिम चरण में है, जबकि पुलिस की विवेचना लंबी चलेगी।दरअसल, एसआईटी जांच में पता चला था कि 40 दिन में 70 बार चोरी की गई थी। फुटेज से पता चला है कि इसमें सबसे अधिक, करीब 50 बार अविनाश शुक्ला रकम पार करते दिखाई दिया। पुलिस ने भी विवेचना में सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर शामिल किया। फुटेज की रिपोर्ट तैयार हुई तो यहां भी तस्दीक हो गई कि अधिकांश रकम अविनाश ही पार करता था। जब रिमांड पर उससे पूछताछ की गई थी तो उसने बताया था कि रकम पार करने की जिम्मेदारी अक्सर उसी को दी जाती थी। ब्यूरोटिन्नू यादव और गणनाकर्मी सुभाष श्रीवास्तव की सह पर चोरी चल रही थी। दोनों का काम यही था कि किसी अन्य की नजर इन लोगों पर न पड़े। किस तरह से और कब रकम पार करनी है, यह सब अनुकल्प मिश्रा व लवकुश मिश्रा मिलकर तय करते थे। उसके बाद अविनाश, फिर मनीष व रमाशंकर रुपये पार करते थे।सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि लगभग हर दिन दो बार आरोपियों ने रकम पार की। जब अविनाश, अनुकल्प व लवकुश रिमांड पर लिए गए थे, तब भी इन्होंने बताया था कि वे अक्सर दो बार ही रकम पार करते थे। कभी-कभी तीन बार भी हाथ साफ करते थे। यदा-कदा पार करना मुश्किल होता था। यह खेल तब से चल रहा था, जब से ये सभी काम पर लगाए गए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

Norway vs England Live: नॉर्वे-इंग्लैंड मैच के दूसरे हाफ का खेल शुरू, स्कोर फिलहाल 1-1 की बराबरी पर

03:39 AM, 12-Jul-2026 Norway vs England Live: दूसरे हाफ का खेल शुरू दूसरे हाफ के खेल की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल स्कोर 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए जोर लगा रही हैं। दूसरे हाफ के खेल की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल स्कोर 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए जोर लगा रही हैं। 03:24 AM, 12-Jul-2026 Norway vs England Live: स्कोर 1-1 की बराबरी पर पहले हाफ में शानदार खेल देखने को मिला है। शुरुआती मिनटों में मुकाबला काफी सतर्क और संतुलित रहा, लेकिन ड्रिंक्स ब्रेक (हाइड्रेशन ब्रेक) के बाद मैच में जान आ गई। नॉर्वे के आंद्रियास शेल्डेरुप ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन इंग्लैंड ने भी तुरंत जवाब दिया। जूड बेलिंगहम ने बेहतरीन फिनिश के साथ गोल करते हुए थ्री लायंस की मैच में वापसी कराई और पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इंग्लैंड ने 71 प्रतिशत गेंद पर कब्जा रखते हुए खेल को नियंत्रित किया, जबकि नॉर्वे के पास सिर्फ 25 प्रतिशत पजेशन रहा। इसके बावजूद नॉर्वे ने मिले मौकों का बेहतर इस्तेमाल किया और गोल करने के साथ-साथ इंग्लैंड से ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया। नॉर्वे ने कुल पांच शॉट लगाए, जिनमें चार निशाने पर रहे, जबकि इंग्लैंड केवल दो शॉट ही लगा सका और उसमें भी सिर्फ एक शॉट टारगेट पर रहा। इससे साफ है कि इंग्लैंड ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा, लेकिन नॉर्वे ने कम मौकों में ज्यादा खतरा पैदा किया। पहले हाफ के आंकड़े आंकड़ा नॉर्वे इंग्लैंड गेंद पर कब्जा (पजेशन) 25% 71% गोल अटैम्प्ट्स 5 2 ऑन टारगेट 4 1 ऑफ टारगेट 1 1 गोल 1 1 पहले हाफ में शानदार खेल देखने को मिला है। शुरुआती मिनटों में मुकाबला काफी सतर्क और संतुलित रहा, लेकिन ड्रिंक्स ब्रेक (हाइ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

Norway vs England Live: 36वें मिनट में आंद्रियास का गोल, नॉर्वे को इंग्लैंड पर दिलाई 1-0 की बढ़त

03:19 AM, 12-Jul-2026 Norway vs England Live: इंग्लैंड की वापसी इंग्लैंड की टीम ने 45+2वें मिनट में वापसी की। जूड बेलिंगहम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल दागा। उन्होंने नॉर्वे के डिफेंडर्स को अकेले छकाया और गोल दागा। फिलहाल स्कोर 1-1 की बराबरी पर है। मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। इंग्लैंड की टीम ने 45+2वें मिनट में वापसी की। जूड बेलिंगहम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल दागा। उन्होंने नॉर्वे के डिफेंडर्स को अकेले छकाया और गोल दागा। फिलहाल स्कोर 1-1 की बराबरी पर है। मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। 03:14 AM, 12-Jul-2026 Norway vs England Live: नॉर्वे की बढ़त नॉर्वे ने 36वें मिनट में मैच का पहला गोल दागा। आंद्रियास शेजेलडेरप का शॉट गोल पोस्ट से टकरागई गोल पोस्ट में चली गई। ब्राजील के खिलाफ भी आंद्रियास ने दो असिस्ट किए थे। इस 22 साल के खिलाड़ी ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। नॉर्वे ने 36वें मिनट में मैच का पहला गोल दागा। आंद्रियास शेजेलडेरप का शॉट गोल पोस्ट से टकरागई गोल पोस्ट में चली गई। ब्राजील के खिलाफ भी आंद्रियास ने दो असिस्ट किए थे। इस 22 साल के खिलाड़ी ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। 02:53 AM, 12-Jul-2026 Norway vs England Live: हाइड्रेशन ब्रेक तक कोई गोल नहीं हाइड्रेशन ब्रेक तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी हैं। हालांकि, पजेशन के मामले में इंग्लैंड की टीम का दबदबा दिखा है। वहीं, नॉर्वे की टीम अभी तक डिफेंसिव ही खेलती दिखी है। शुरुआती 23 मिनट में इंग्लैंड का बॉल पजेशन 71 प्रतिशत रहा है। हालांकि, दोनों ही टीमें गोल पर अब तक कोई अटैम्प्ट नहीं कर सकी हैं। हाइड्रेशन ब्रेक तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी हैं। हालांकि, पजेशन के मामले में इंग्लैंड की टीम का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

UP Weather: धीमी हुई मानसून की रफ्तार, लौट सकती है उमस; आज पूर्वी तराई के 13 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों की अच्छी बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर होगा और फिलहाल सक्रियता मुख्य रूप से पूर्वी- तराई जिलों तक सीमित रहेगी। इसे देखते हुए रविवार के लिए पूर्वी तराई के 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अब कमजोर होकर लो-प्रेशर क्षेत्र में बदल गया है। इसके असर से अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश में कमी आएगी। इस दौरान औसत तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करेगी।मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई से अगले चार-पांच दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्यांचल में बारिश का सिलसिला अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा। हालांकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी।बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बाराबंकी में 160 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सहारनपुर में 99 मिमी, बरेली में 87 मिमी और बहराइच में 72.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी तराई में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में कुछ दिनों तक मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के आसार हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

T20 की हार का ODI में हिसाब चुकाएगा भारत: रोहित-कोहली की वापसी से पलटवार की आस, इंग्लैंड से बदला लेने का मौका

T20 की हार का ODI में हिसाब चुकाएगा भारत: रोहित-कोहली की वापसी से पलटवार की आस, इंग्लैंड से बदला लेने का मौका टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के कुछ ही महीने बाद भारतीय टीम का सबसे छोटे फॉर्मेट में दबदबा पूरी तरह बिखरता नजर आया है। पहले आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत का 2-0 से सफाया किया और अब इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा, जबकि बाकी चारों मैचों में मेजबान टीम ने भारत को हर विभाग में पीछे छोड़ दिया। रोहित-कोहली की वापसी सबसे बड़ी ताकत श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार दूसरी टी20 सीरीज हारने के बाद अब भारतीय टीम के सामने वनडे सीरीज में वापसी की बड़ी चुनौती है। हालांकि इस बार टीम इंडिया की तस्वीर पूरी तरह अलग होगी, क्योंकि उसकी सबसे बड़ी ताकत रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होने जा रही है। दोनों दिग्गज टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए सिर्फ एक और सीरीज नहीं, बल्कि टी20 की करारी हार का जवाब देने का सबसे बड़ा मौका होगी। टी20 में बुरी तरह फेल रही टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीदों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

Pune: मोशी इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई आठ, चौथे दिन मलबे से मिले सात और शव; एक अभी भी लापता

पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) के जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी बयान के अनुसार, हादसे के समय कुल 23 लोग फंस गए थे। इनमें 22 लोग इमारत के भीतर और एक व्यक्ति पास के कचरे के ढेर के नीचे था। हादसे के दौरान इमारत में मौजूद पांच लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि बचाव दल ने उसी दिन नौ अन्य लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया था।राहत एवं बचाव अभियान भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम, पीएमआरडीए अग्निशमन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम चला रही है। नौ जुलाई को बचाव दल ने इमारत में फंसे एक अन्य व्यक्ति भवेश वाणी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अधिकारियों के अनुसार, इमारत की क्षतिग्रस्त और अस्थिर स्थिति के कारण बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आईं। मलबा हटाने के लिए 12 एक्सकेवेटर, डंपर और जेसीबी मशीनें लगाई गईं, लेकिन इमारत के असुरक्षित होने के कारण भीतर पहुंचने में देरी हुई। शुक्रवार देर रात दो अत्याधुनिक डिमोलिशन एक्सकेवेटर मौके पर लाए गए। एनडीआरएफ के तकनीकी मार्गदर्शन में इमारत के अस्थिर कंक्रीट हिस्सों को सावधानीपूर्वक हटाया गया, जिसके बाद बचाव दल अंदर पहुंच सका।शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान अक्षय सावंत (35), सुनील कोरके (40), सनी माने (39), महेश कुंभार (33), नागेश गायकवाड़ (26), रंजीत पाटिल (22) और राहुल गायकवाड़ (35) के शव इमारत के भीतर से बरामद किए गए। सभी को तत्काल पिंपरी के वाईसीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मण गोफणे ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति अब भी पास के कचरे के ढेर के नीचे फंसा हुआ है। उसकी तलाश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk