अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में सफल होने वाले 46 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस वर्ष की छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले केवल वही विद्यार्थी पात्र माने जाएंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम होगी (BPL कार्ड धारक परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी)। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा सकेंगे। पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।वर्ष 2025 में तकरीबन एक लाख प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से सफल हुए 46 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये दिए गए थे।पिछली बार की तरह इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें यह ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही, उनका सहायक हो सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें