शनिवार दोपहर फु क्वोक के पास होन मे रुट न्गोआई द्वीप से लौट रही स्पीडबोट तट से करीब 400 मीटर दूर पलट गई थी। नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार वियतनामी चालक दल के सदस्य सवार थे। हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया। कई घायलों का अस्पताल में इलाज किया गया।पुलिस ने हादसे वाली नाव के दस्तावेज, तकनीकी रिकॉर्ड और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं। चालक दल के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यात्रा के समय मौसम की चेतावनी, सुरक्षा मानकों और संचालन नियमों का पालन किया गया था या नहीं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय समुद्र में तेज लहरें और खराब मौसम था। आसपास मौजूद नौकाओं, तटरक्षक बल और बचाव दल ने तुरंत राहत अभियान चलाकर यात्रियों को बाहर निकाला। भारतीय दूतावास भी स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और प्रभावित परिवारों की मदद कर रहा है।वियतनाम का फु क्वोक द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत समुद्री तटों के लिए दुनिया भर के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां के आन थोई द्वीप समूह में हर साल लाखों की संख्या में विदेशी सैलानी टापू की सैर (आइसलैंड होपिंग), स्कूबा डाइविंग और कोरल रीफ देखने के लिए स्पीडबोट की सवारी करते हैं। बोट सफारी यहां के पर्यटन का एक मुख्य हिस्सा है, जिसके लिए स्थानीय एजेंसियां और निजी बोट संचालक दिन भर समंदर में पर्यटकों को लाते-ले जाते हैं।हालांकि, मानसून और बदलते मौसम के दौरान इस समुद्री क्षेत्र में अचानक तेज हवाएं और ऊंची लहरें उठने का खतरा हमेशा बना रहता है। स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा नियमों, जैसे क्षमता से अधिक यात्री न बिठाने और लाइफ जैके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
वियतनाम में क्यों डूबी भारतीय पर्यटकों की नाव?: 15 मौतों के बाद कप्तान गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे हादसे के राज
शनिवार दोपहर फु क्वोक के पास होन मे रुट न्गोआई द्वीप से लौट रही स्पीडबोट तट से करीब 400 मीटर दूर पलट गई थी। नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार वियतनामी चालक दल के सदस्य सवार थे। हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया। कई घायलों का अस्पताल में इलाज किया गया।पुलिस ने हादसे वाली नाव के दस्तावेज, तकनीकी रिकॉर्ड और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं। चालक दल के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यात्रा के समय मौसम की चेतावनी, सुरक