बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की हेराफेरी मामले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस को मंदिर परिसर और गणना कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अहम साक्ष्य मिले हैं। फुटेज में बीकेटीसी का आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल मोबाइल फोन के नीचे नोटों की गड्डी, सोने-चांदी जैसे सिक्के और धार्मिक वस्तुएं लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बीच बीकेटीसी की आंतरिक जांच भी पूरी हो चुकी है। समिति की जांच रिपोर्ट जल्द ही मुख्य कार्याधिकारी को सौंपी जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक एवं विवेचना के पर्यवेक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना से पहले की रिकॉर्डिंग का भी गहन परीक्षण किया जा रहा है। आज खत्म होगा आरोपी कर्मचारी का अवकाश चढ़ावा हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने 5 से 12 जुलाई तक आकस्मिक अवकाश लिया था। रविवार को उसका अवकाश समाप्त हो रहा है। बीकेटीसी पहले ही उसे निलंबित कर ज्योतिर्मठ कार्यालय से संबद्ध कर चुकी है। संभावना है कि सोमवार को वह ज्योतिर्मठ कार्यालय में उपस्थित हो सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: CCTV में मिले अहम सुराग, तीन बार गणना कक्ष में जाता दिखा आरोपी, नोट-सिक्के लेकर निकला
बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की हेराफेरी मामले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस को मंदिर परिसर और गणना कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अहम साक्ष्य मिले हैं। फुटेज में बीकेटीसी का आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल मोबाइल फोन के नीचे नोटों की गड्डी, सोने-चांदी जैसे सिक्के और धार्मिक वस्तुएं लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बीच बीकेटीसी की आंतरिक जांच भी पूरी हो चुकी है। समिति की जां