तमिलनाडु हॉर्स ट्रेडिंग विवाद: DMK ने राज्यपाल को सौंपे नए सबूत, क्या बढ़ने वाली हैं सीएम विजय की मुश्किलें?

डीएमके के संगठन सचिव आरएस भारती ने बताया कि ये दस्तावेज एक जुलाई को दी गई शिकायत के पूरक सबूत हैं। उन्होंने कहा कि यही दस्तावेज सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) को भी दिए गए हैं, ताकि मामले की जांच हो सके। अब सवाल उठ रहा है कि क्या तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की मुश्किलें बढ़ने वाली है।डीएमके ने राज्यपाल को दिए गए दस्तावेजों में एमडीएमके प्रमुख वाइको के उस बयान का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। इसके अलावा करूर के पूर्व एआईएडीएमके विधायक एमआर विजयभास्कर के पहले दिए गए बयान को भी सबूत के तौर पर पेश किया गया है।एमआर विजयभास्कर ने हाल ही में एआईएडीएमके छोड़कर सी जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का दामन थामा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि टीवीके ने उनसे संपर्क किया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से एआईएडीएमके छोड़ी और टीवीके में शामिल हुए।आरएस भारती ने कहा कि पार्टी राज्यपाल और जांच एजेंसियों को कार्रवाई के लिए कुछ समय देगी। अगर इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो डीएमके अदालत का रुख करेगी। उनका कहना है कि पार्टी इस मामले को कानूनी तरीके से आगे बढ़ाएगी।डीएमके का आरोप है कि विपक्षी दलों के विधायकों को टीवीके के पक्ष में लाने की कोशिश की गई। इसी आरोप को लेकर पार्टी पहले भी शिकायत कर चुकी है। अब उसने नए दस्तावेज और नेताओं के बयानों को सबूत बताते हुए राज्यपाल और डीवीएसी से जांच की मांग की है। दूसरी ओर, टीवीके ने इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया है और विजयभास्कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में थाने के अंदर चली गोली: सब-इंस्पेक्टर की मौत, सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग; आत्महत्या की आशंका

थाने के अंदर दोपहर की घटना शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे की है। सब-इंस्पेक्टर सोमेश मीणा मधु विहार थाने के अंदर ही मौजूद थे, तभी उन्होंने अचानक अपनी सर्विस गन निकाली और खुद पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक सोमेश मीणा की मौत हो चुकी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 1 min · National Desk

Iran Revenge List: मोजतबा ने जारी की 'रिवेंज लिस्ट', ट्रंप-नेतन्याहू और मेलोनी समेत 13 बड़े वैश्विक नेता शामिल

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद, उनके बेटे और नए उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई ने अपने पहले सार्वजनिक भाषण में एक बदला लेने वाली सूची (रिवेंज लिस्ट) जारी की है। ईरान के एक राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र ‘हमशहरी’ द्वारा जारी की गई इस ऑनलाइन सूची में दुनिया के 13 बड़े नेताओं को निशाना बनाने की बात कही गई है। यह सूची अयातुल्ला अली खामेनेई के छह दिनों तक चले अंतिम संस्कार के बाद सामने आई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 1 min · National Desk

IND W vs ENG W: भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर दर्ज की यादगार टेस्ट जीत

IND W vs ENG W: भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर दर्ज की यादगार टेस्ट जीत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्रिकेट के ‘होम ऑफ क्रिकेट’ लॉर्ड्स में इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को 270 रन से हराकर पहला महिला टेस्ट अपने नाम कर लिया। यह लॉर्ड्स के 142 साल के टेस्ट इतिहास में पहला मौका था, जब इस प्रतिष्ठित मैदान पर महिला टेस्ट मैच खेला गया और भारत ने इस ऐतिहासिक मुकाबले को शानदार अंदाज में जीतकर यादगार बना दिया। भारत ने चौथे दिन सुबह इंग्लैंड की दूसरी पारी 186 रन पर समेटते हुए मुकाबला अपने नाम किया। इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य मिला था, लेकिन मेजबान टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। भारत को अंतिम दिन जीत के लिए केवल चार विकेट की जरूरत थी, जिसे उसने पहले ही सत्र में हासिल कर लिया। सचिन तेंदुलकर ने बढ़ाया टीम का उत्साह ऐतिहासिक जीत से पहले चौथे दिन सुबह भारतीय टीम को एक खास सरप्राइज मिला। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बिना किसी पूर्व सूचना के भारतीय ड्रेसिंग रूम पहुंचे और कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज निक नाइट ने प्रसारण के दौरान कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए इससे बड़ा प्रेरणादायक क्षण शायद ही कोई हो सकता था। उन्होंने कहा कि सचिन का इस तरह अचानक टीम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

Tum Bin: जॉन अब्राहम हुए रिजेक्ट, जगजीत सिंह से हुआ विवाद; ‘लगान’ और ‘गदर’ के बीच कैसा रहा ‘तुम बिन’ का हाल?

Tum Bin: जॉन अब्राहम हुए रिजेक्ट, जगजीत सिंह से हुआ विवाद; ‘लगान’ और ‘गदर’ के बीच कैसा रहा ‘तुम बिन’ का हाल? मगर दर्शकों और खासकर युवाओं के मन में कहीं न कहीं एक अच्छी रोमांटिक कहानी देखने की इच्छा दबी थी। ऐसे दौर में रिलीज हुई ‘तुम बिन’, जिसका ना तो कोई नामचीन निर्देशक था और ना ही मशहूर स्टार कास्ट, बस थी तो सिर्फ दिल से लिखी एक कहानी जो सबके दिल को छू गई। आज फिल्म के 25 साल पूरे होने पर जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें… 13 जुलाई 2001 में फिल्म ‘तुम बिन’ जब रिलीज हुई थी तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म एक दिन कल्ट रोमांटिक फिल्मों की श्रेणी में गिनी जाएगी पर गुजरते वक्त के साथ दर्शकों ने इस फिल्म की खूब कद्र की। जब यह फिल्म सिनेमाघराें में रिलीज हुई तब मल्टीस्टारर, बड़े स्टार वाली और एक्शन फिल्मों का दौर था। प्रोड्यूसर से लेकर निर्देशक तक का डेब्यू फिल्म ‘तुम बिन’ कई मायनों में खास थी। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने उसी दौर में टी-सीरीज की कमान संभाली थी। बतौर निर्माता उनकी यह पहली फिल्म थी। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने पहले कई वीडियो और एड फिल्में बनाई थीं, मगर फिल्म बनाने का यह उनका पहला प्रयास था। चारों अभिनेताओं ने किया साथ डेब्यू जहां किसी फिल्म को सफल करने के लिए स्टार कास्ट को प्राथमिकता दी जाती थी। फिल्म में इसके उलट चारों मुख्य किरदारों के लिए नए चहरों का च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट, इन्हें जारी किया नोटिस

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई की। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पीठ के समक्ष पेश हुए। पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि स्टेटस रिपोर्ट एक सीलबंद लिफाफे में देने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस टालने की अपील की, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्ड को भी संरक्षित करने की जरूरत थी। साथ ही याचिकाकर्ताओं ने मांग की कि उन्हें भी जांच की स्टेटस रिपोर्ट मुहैया कराई जाए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की इस मांग को खारिज कर दिया और कहा कि ‘हम इस बारे में बाद में देखेंगे क्योंकि अभी जांच जारी है।‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी ने रिट याचिका दायर की है। इनके अलावा अजय कुमार राय और अन्य की ओर से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और अन्य के खिलाफ दायर एक क्रिमिनल रिट याचिका और आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह की एक अलग याचिका शामिल है।इससे पहले, जब जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और शील नागू की पीठ के सामने गोस्वामी की याचिका का जिक्र किया गया था, तो सुप्रीम कोर्ट ने उस पर तुरंत सुनवाई करने से इंकार कर दिया था। याचिकाकर्ता ने मामले को तुरंत लिस्ट करने पर जोर दिया था और कहा था कि लगाए गए आरोप बहुत गंभीर हैं। मामले की तात्कालिकता पर सवाल उठाते हुए न्यायमूर्ति सुंदरेश की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्देश दिया था कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शीर्ष अदालत के फिर से खुलने पर इस मामले को सूची …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चंदा चोरी: परिसर की व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव, नई टीमों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी; ये होगा परिवर्तन

राम मंदिर चंदा चोरी: परिसर की व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव, नई टीमों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी; ये होगा परिवर्तन सूत्रों के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन, साफ-सफाई व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, लॉकर संचालन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, प्रसाद वितरण सहित श्रद्धालुओं से जुड़ी कई व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं में कार्यरत कई लोगों की जिम्मेदारियां बदली जा रही हैं और उनकी जगह नए चेहरों को अवसर दिया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि परिसर की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया जा रहा है। मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का संचालन कर रही कई समितियों के नेतृत्व में परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नए लोगों को सौंपी जाएंगी। बताया जा रहा है कि हाल के घटनाक्रम के बाद व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई है। इसी के आधार पर संचालन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और उत्तरदायी बनाने के लिए समितियों का पुनर्गठन किया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और प्रत्येक व्यवस्था की स्पष्ट जवाबदेही तय हो। कंट्रोल रूम से सूचना आदान-प्रदान करने के लिए नई टीम बनाई गई है। इसका प्रभारी गोपाल राव के करीबी सोमेश को बनाया गया है। इस व्यवस्था में उनक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची तय की, नरोत्तम मिश्रा समेत दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे गए प्रस्ताव में पार्टी के शीर्ष नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल है, जिससे साफ संकेत है कि पार्टी उन्हें चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका देगी। भाजपा की प्रस्तावित सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक भी दतिया में जनसभाएं और चुनावी कार्यक्रम करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा: नहाते समय यमुना नदी के तेज बहाव में बहे चार बच्चे, अब तक कोई सुराग नहीं

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम लगभग 07:46 बजे चार लड़कों की यमुना में डूबने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि पांच नाबालिग लड़के यमुना नदी में नहाने के लिए ठोकर नंबर 24 पर गए थे। नदी में तेज बहाव के कारण चार बच्चे, राहुल (15), अंशु (15), सौरभ (15) और अमनदीप (15), गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। बहाव इतना तेज था कि वह नदी में डूबते ही चले गए। पांचवां बच्चा लकी (14), जो किनारे पर था, उसने शोर मचाया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चारों बच्चे पानी में समा चुके थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 1 min · National Desk

UP: दो सहेलियों के बीच प्यार और शादी, युवती का विवाह हुआ तो ससुराल से दुल्हन को ले आई सहेली; फिर किया ये काम

UP: दो सहेलियों के बीच प्यार और शादी, युवती का विवाह हुआ तो ससुराल से दुल्हन को ले आई सहेली; फिर किया ये काम मामला तब और पेचीदा हो गया जब परिजनों ने महज सात दिन पहले इनमें से एक युवती की शादी जबरन गाजियाबाद के लोनी बार्डर निवासी एक युवक से कर दी। लेकिन प्यार की जिद के आगे यह शादी भी नहीं टिक सकी। दूसरी युवती लोनी गाजियाबाद पुलिस को साथ लेकर अपनी सहेली की ससुराल जा पहुंची। मेरठ से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जानीखुर्द थाना इलाके के एक गांव में दो सहेलियों के बीच प्यार और शादी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दोनों सहेलियों ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना आपस में विवाह कर लिया। जानकारी के अनुसार, जानी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो युवतियों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिजनों की नजरों से बचकर आपस में शादी भी कर ली थी। जब इसकी भनक एक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने आनन-फानन करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी मर्जी के खिलाफ लोनी बॉर्डर गाजियाबाद निवासी एक युवक से उसका विवाह कर उसे विदा कर दिया। दूसरी युवती अपनी सहेली (पत्नी) की जुदाई से परेशान होकर शांत नहीं बैठी। वह लोनी पुलिस को साथ लेकर लोनी बाॅर्डर स्थित अपनी सहेली की ससुराल पहुंच गई। इस दौरान सूचना पर दोनों युवतियों के परिजन भी मौके पर पहुंचे लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 13, 2026 · 2 min · National Desk