UP: दो सहेलियों के बीच प्यार और शादी, युवती का विवाह हुआ तो ससुराल से दुल्हन को ले आई सहेली; फिर किया ये काम मामला तब और पेचीदा हो गया जब परिजनों ने महज सात दिन पहले इनमें से एक युवती की शादी जबरन गाजियाबाद के लोनी बार्डर निवासी एक युवक से कर दी। लेकिन प्यार की जिद के आगे यह शादी भी नहीं टिक सकी। दूसरी युवती लोनी गाजियाबाद पुलिस को साथ लेकर अपनी सहेली की ससुराल जा पहुंची। मेरठ से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जानीखुर्द थाना इलाके के एक गांव में दो सहेलियों के बीच प्यार और शादी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दोनों सहेलियों ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना आपस में विवाह कर लिया। जानकारी के अनुसार, जानी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो युवतियों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिजनों की नजरों से बचकर आपस में शादी भी कर ली थी। जब इसकी भनक एक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने आनन-फानन करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी मर्जी के खिलाफ लोनी बॉर्डर गाजियाबाद निवासी एक युवक से उसका विवाह कर उसे विदा कर दिया। दूसरी युवती अपनी सहेली (पत्नी) की जुदाई से परेशान होकर शांत नहीं बैठी। वह लोनी पुलिस को साथ लेकर लोनी बाॅर्डर स्थित अपनी सहेली की ससुराल पहुंच गई। इस दौरान सूचना पर दोनों युवतियों के परिजन भी मौके पर पहुंचे लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें