Explainer: अमेरिका-ईरान जंग में अब तक कितने भारतीयों की गई जान, कहां-कब-किसके हमले का शिकार बने देश के लोग?

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य में युद्ध शुरू हो चुका है। जहां ईरान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को नियंत्रित करने और अपने बताए मार्गों से गुजरने के लिए मजबूर करने के लिए उन पर हमला कर रहा है तो वहीं अमेरिका की तरफ से तेहरान की इस कोशिश पर लगाम लगाए जाने की भरसक कोशिश की जा रही है। हालांकि, ईरान भी अब होर्मुज को पूरी तरह नियंत्रित करने पर अड़ा है। अमेरिका पर जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने पश्चिम एशिया में न सिर्फ उसके ठिकानों को निशाना बनाया है, बल्कि होर्मुज में जहाजों-टैंकरों पर भी हमले जारी रखे हैं। अगर हालिया हमलों की बात करें तो सोमवार (13 जुलाई) को संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि ईरान की मिसाइलो ने ओमान के जलक्षेत्र में उसके दो टैंकरों को निशाना बनाया। इस घटना में एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हुई है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें चार गंभीर रूप से घायल हैं। इससे पहले रविवार को भी ईरान की तरफ से साइप्रस के झंडे वाले एक जहाज पर हमला किया गया था, जिसमें सवार 11 भारतीयों में से 10 को बचा लिया गया, जबकि एक भारतीय लापता बताया गया। भारतीय नाविकों वाले इन दो टैंकरों पर हुए हमले के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ईरान के राजनयिक को तलब किया और इन घटनाओं को लेकर जवाब मांगा। अमेरिका-ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से यह पहला मौका नहीं है, जब भारतीय किसी हमले या उसकी वजह से जनित किसी दुर्घटना का शिकार हुए हैं। अब तक दोनों देशों के युद्ध में कम से कम 13 ऐसे मौके आए, जब भारतीय नागरिकों की जान पर खतरा पैदा हुआ।इन कुल 13 में से नौ घटनाएं ईरान के हमले से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़ी रहीं, जबकि तीन घटना अमेरिका से जुड़ी रही। वहीं एक घटना को लेकर दोनों ही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia LIVE: होर्मुज पर टोल लगाने की होड़, ट्रंप के एलान के तुरंत बाद ईरानी संसद में बिल पेश

12:10 PM, 14-Jul-2026 होरमुज में दो जहाजों की टक्कर होरमुज जलडमरूमध्य में केश्म द्वीप के उत्तर में दो जहाजों की टक्कर के बाद ईरान ने एक बल्क कैरियर के 23 विदेशी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। अर्ध-सरकारी फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, टक्कर में बल्क कैरियर के ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा और उसमें पानी भरने लगा। स्थिति बिगड़ने पर जहाज के कप्तान ने तत्काल आपातकालीन निकासी का आदेश दिया, जिसके बाद सभी 23 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रूप से केश्म द्वीप पहुंचा दिया गया। 12:03 PM, 14-Jul-2026 होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर संसद में बिल पेश ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और उसके प्रबंधन को लेकर संसद में ‘स्ट्रैटेजिक एक्शन फॉर द सिक्योरिटी एंड सस्टेनेबल प्रोग्रेस ऑफ द स्ट्रेट ऑफ होरमुज एंड द पर्शियन गल्फ’ नामक विधेयक औपचारिक रूप से पेश किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह कदम अमेरिकी ड्रोन गिराए जाने की घटना के साथ ही उठाया गया है। अजीजी ने कहा कि ईरान अपनी ‘रेड लाइन्स’ की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, खासकर होरमुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन के मुद्दे पर। उन्होंने इसे पहला कदम बताते हुए संकेत दिया कि आने वाले समय में इस दिशा में और भी कदम उठाए जाएंगे। ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और उसके प्रबंधन को लेकर संसद में ‘स्ट्रैटेजिक एक्शन फॉर द सिक्योरिटी एंड सस्टेनेबल प्रोग्रेस ऑफ द स्ट्रेट ऑफ होरमुज एंड द पर्शियन गल्फ’ नामक विधेयक औपचारिक रूप से पेश किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में देश का सबसे महंगा एक्सप्रेस-वे: रफ्तार 120, नहीं होंगे टोल प्लाजा, इस तकनीक से चलते-चलते कटेगा टैक्स

यूपी में देश का सबसे महंगा एक्सप्रेस-वे: रफ्तार 120, नहीं होंगे टोल प्लाजा, इस तकनीक से चलते-चलते कटेगा टैक्स एनएचएआई द्वारा जारी टोल दरों के मुताबिक 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर कार, जीप और वैन के लिए एक तरफ का टोल 275 रुपया तय किया गया है। इस हिसाब से प्रति किलोमीटर टोल करीब 4.37 रुपया बैठता है, जो देश के सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे से अधिक है। इसकी तुलना में मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर प्रति किलोमीटर टोल 3.39 रुपये, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 3.23 रुपये और दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 3.21 रुपये है। गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे पर यह दर लगभग 2.55 रुपया प्रति किलोमीटर बैठती है, जबकि आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 2.24 रुपया, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 2.15 रुपया और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 1.99 रुपया प्रति किलोमीटर टोल है। एनएचएआई द्वारा जारी टोल दरों के मुताबिक 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर कार, जीप और वैन के लिए एक तरफ का टोल 275 रुपया तय किया गया है। इस हिसाब से प्रति किलोमीटर टोल करीब 4.37 रुपया बैठता है, जो देश के सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे से अधिक है।इसकी तुलना में मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर प्रति किलोमीटर टोल 3.39 रुपये, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 3.23 रुपये और दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 3.21 रुपये है। गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे पर यह दर लगभग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

Baba Balak Nath Temple: बाबा बालक नाथ मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खेल? 99 ग्राम चांदी कर दी गायब; ऐसे हुआ खुलासा

ऑडिट में खुलासे और मंदिर प्रशासन की चुप्पी यह मामला दिसंबर 2021 का है, जब श्रद्धालु राकेश जैन ने मंदिर में 110 ग्राम चांदी का दान दिया था। हालांकि, उस समय स्टॉक रजिस्टर में इसकी प्रविष्टि केवल 11 ग्राम 099 मिलीग्राम के रूप में की गई। विभागीय अंकेक्षण (ऑडिट) के दौरान जब यह विसंगति सामने आई, तो ऑडिट टीम ने मंदिर प्रशासन से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा। रिपोर्ट के अनुसार, अंकेक्षण की प्रक्रिया पूरी होने तक मंदिर प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जवाबदेही और पारदर्शिता पर सवाल इस घटना से यह सवाल उठता है कि आखिर 110 ग्राम चांदी की जगह स्टॉक रजिस्टर में इतनी कम मात्रा किस आधार पर दर्ज की गई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। दान में प्राप्त सामग्री के रिकॉर्ड में इस तरह की बड़ी चूक न केवल श्रद्धालुओं के विश्वास को ठेस पहुंचाती है, बल्कि मंदिर के प्रबंधन और वित्तीय पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। यह मामला दिसंबर 2021 का है, जब श्रद्धालु राकेश जैन ने मंदिर में 110 ग्राम चांदी का दान दिया था। हालांकि, उस समय स्टॉक रजिस्टर में इसकी प्रविष्टि केवल 11 ग्राम 099 मिलीग्राम के रूप में की गई। विभागीय अंकेक्षण (ऑडिट) के दौरान जब यह विसंगति सामने आई, तो ऑडिट टीम ने मंदिर प्रशासन से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा। रिपोर्ट के अनुसार, अंकेक्षण की प्रक्रिया पूरी होने तक मंदिर प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।इस घटना से यह सवाल उठता है कि आखिर 110 ग्राम चांदी की जगह स्टॉक रजिस्टर में इतनी कम मात्रा किस आधार पर दर्ज की गई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। दान में प्राप्त सामग्री के रिकॉर्ड में इस तरह की बड़ी चूक न केवल श्रद्धालुओं के विश्वास …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

शक ने उजाड़ दिया परिवार: तीन बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, दो मासूम समेत तीन की मौत; एक गंभीर

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार की देर रात पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक महिला ने अपने तीनों बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। हादसे में महिला, एक पुत्र और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि एक पुत्री की हालत गंभरी बनी हुई है, जिसका वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परसौना गांव निवासी कुसुम (38 वर्ष) ने अपने बच्चों मधु (12 वर्ष), राधिका (10 वर्ष) और सत्या (8 वर्ष) को जहर देकर खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर चारों को पीएचसी मड़िहान लाया गया, जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया।इलाज के दौरान जिला अस्पताल में ही कुसुम और राधिका की मौत हो गई। जबकि मधु और सत्या की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान सत्या ने भी दम तोड़ दिया। वहीं मधु की हालत गंभीर बनी हुई है।संतनगर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव निवासी कुसुम के भाई छोटू ने बताया कि बहनोई धर्मेंद्र दिल्ली में रहता है। चार दिन पहले घर आया था। कुसुम को शक था कि उसने दूसरी शादी कर ली है। इस विवाद को लेकर 12 जुलाई रविवार को मायके शीतलगढ़ में पूर्व ग्राम प्रधान के घर समझौता हुआ था कि धर्मेंद्र 13 जुलाई सोमवार को कुसुम को विदा कराकर ले जाएगा, लेकिन वह घर आकर चला गया और विदा नहीं कराया। इसी से आहत होकर कुसुम ने यह कदम उठाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

Himachal Weather Update: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, 17 जुलाई तक भारी बारिश से राहत; 18 से फिर बदलेगा मौसम

पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 17 जुलाई के बीच मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 18 और 19 जुलाई को मानसून फिर से सक्रिय होगा। इन दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। हालांकि बारिश कम होने के बावजूद पिछले दिनों हुई भारी वर्षा का असर अब भी प्रदेश में दिखाई दे रहा है। सोमवार शाम तक राज्य में 69 सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा 13 बिजली ट्रांसफार्मर और 80 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। कुल्लू जिले में सबसे अधिक 38 सड़कें बंद हैं, जबकि मंडी, सिरमौर, शिमला, कांगड़ा, ऊना और लाहौल-स्पीति में भी कई सड़कें अभी तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा, लेकिन 18 जुलाई के बाद एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों और प्रशासन को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

'वैकल्पिक नौकरी देनी चाहिए थी': CRPF को घायल जवान को नौकरी से हटाना पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की आलोचना की। बल ने सेवा के दौरान दृष्टिहीनता के शिकार हुए एक ड्राइवर को वैकल्पिक पद पर समायोजित करने के बजाय चिकित्सकीय रूप से अयोग्य घोषित कर दिया था। न्यायालय ने कहा कि बल एक आदर्श नियोक्ता के रूप में अपने कर्तव्य में विफल रहा। न्यायालय ने पूर्व कांस्टेबल को 1.25 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया। यह राशि बकाया वेतन, ब्याज और लागत के लिए है। न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के बहाली के निर्देश को संशोधित किया, क्योंकि कांस्टेबल पहले ही सेवानिवृत्ति की आयु पार कर चुके हैं। सरकार की अपील को क्यों खारिज की? न्यायमूर्ति दीपंकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने केंद्र सरकार की अपील खारिज कर दी। यह अपील हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के एक फैसले के खिलाफ थी। हाई कोर्ट ने कहा था कि सीआरपीएफ ने दिव्यांगजन (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम, 1995 की धारा 47 का उल्लंघन किया। सीआरपीएफ ने प्रतिवादी को सेवा में बनाए रखने के बजाय चिकित्सकीय रूप से अयोग्य घोषित कर दिया था। न्यायालय ने पाया कि सीआरपीएफ उसे वैकल्पिक पद देने में विफल रहा। यह सरकारी प्रतिष्ठानों पर धारा 47 के तहत एक कर्तव्य है। न्यायालय ने कहा कि दिव्यांगजन अधिनियम की धारा 47 अनिवार्य प्रकृति की है। यह उचित समायोजन के अधिकार को दिखाती है। न्यायालय ने साफ किया कि अगर सेवा के दौरान शारीरिक दिव्यांगता आती है, तो व्यक्ति को समान वेतन और सेवा लाभ वाले किसी अन्य पद पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। अगर यह संभव नहीं है, तो नियोक्ता को उसे किसी अन्य पद पर समायोजित करना होगा। इसके लिए एक सुपरन्यूमेरी पद भी बनाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

चिंताजनक: हॉटस्पॉट जिलों में मलेरिया बड़ी चुनौती, सरकार की बढ़ी मुश्किलें; आदिवासी इलाकों में फैल रहा संक्रमण

सरकार का लक्ष्य 2027 तक देश में स्थानीय मलेरिया संक्रमण को पूरी तरह खत्म करना और 2030 तक डब्ल्यूएचओ से मलेरिया उन्मूलन का प्रमाणपत्र हासिल करना है। लेकिन मानसून के बीच देश के कई राज्यों से आ रहे मलेरिया के मामले सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं।सबसे गंभीर स्थिति झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में है, जहां सेरेब्रल मलेरिया से पहले चार बच्चों की मौत हुई और बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर छह तक पहुंच गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान चलाया। करीब तीन हजार लोगों की जांच में 150 से अधिक संक्रमित मिले। लगातार नए मरीज सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के साथ उपचार, निगरानी और रोकथाम व्यवस्था की समीक्षा की। असम के बोडोलैंड क्षेत्र के तमुलपुर जिले के चाय बागानों में एक महीने के भीतर 95 मलेरिया मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया।स्वास्थ्य मंत्रालय ने नेशनल फ्रेमवर्क फॉर मलेरिया एलिमिनेशन (2016-2030) और नेशनल स्ट्रैटेजिक प्लान (2023-2027) के तहत चरणबद्ध रणनीति बनाई है। इसके तहत 2027 तक स्थानीय मलेरिया संक्रमण शून्य करने की तैयारी है। इसके बाद 2030 तक डब्ल्यूएचओ से मलेरिया उन्मूलन का प्रमाणपत्र प्राप्त करना है। 160 से अधिक जिलों में स्थानीय संक्रमण पहले ही समाप्त होने का दावा किया जा रहा है। 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वार्षिक परजीवी संक्रमण दर (एपीआई) प्रति हजार आबादी पर एक से नीचे पहुंच चुकी है। इंटेंसिफाइड मलेरिया एलिमिनेशन प्रोजेक्ट (आईएमईपी-3) के तहत 12 राज्यों के 159 उच्च जोखिम वाले जिलों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अनुसार, दे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: उत्तर भारत में फिर कमजोर पड़ा मानसून, पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर; क्यों कम हो रही मानसूनी बारिश?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसूनी ट्रफ इस समय उत्तर की ओर खिसकर हिमालय की तलहटी में चली गई है। मानसून ट्रफ यानी कम दबाव वाले क्षेत्रों की लंबी और विस्तृत पट्टी भारत में मानसून हवाओं को आकर्षित करती है और बारिश का मुख्य कारण बनती है। इसके उत्तर में खिसकने से उत्तर भारत में मानसून की स्थिति कमजोर पड़ गई है, जिसे आमतौर पर मानसून ब्रेक के रूप में वर्णित किया जाता है। इस मौसमी बदलाव के कारण ही पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में झमाझम बारिश हो रही है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले सात दिन अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है और उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ और भीषण भूस्खलन के कारण सड़कें टूट गई हैं और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के इस मौजूदा सिलसिले ने अब तक राज्य भर में 7 मासूम लोगों की जान ले ली है, जबकि 29 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राज्य के 26 जिलों के 425 गांव प्रभावित हुए हैं और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।नई दिल्ली। कमजोर मानसून के कारण धान जैसी खरीफ फसलों की बुवाई का रकबा मौजूदा सत्र में 10 जुलाई तक 16 फीसदी घटकर 531.25 लाख हेक्टेयर रह गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 632.69 लाख हेक्टेयर था। कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 10 जुलाई तक धान की बुवाई का रकबा 8.63 फीसदी घटकर 114.69 लाख हेक्टेयर रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में 12 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: यूएई के तेल टैंकरों पर ईरान के हमले में एक भारतीय की मौत; उत्तर भारत में कमजोर पड़ा मानसून

आज मंगलवार, 14 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात पश्चिम एशिया की, होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी नौवहन मार्ग पर यूएई के दो टैंकरों पर ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला हुआ। इस हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। उधर, अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि पुलिस ने पहले ही ट्रस्ट को एआई कैमरे लगाने और सुरक्षा बढ़ाने की सलाह दी थी, लेकिन इन सुझावों को नजरअंदाज कर दिया गया। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने हालिया समझौता तोड़ दिया, इसलिए अमेरिका उसकी सैन्य और नौवहन क्षमताओं पर लगातार हमले कर रहा है। वहीं, उत्तर भारत में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उमस बढ़ गई है, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश जारी है। अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इधर, केंद्र सरकार ने 2030 तक भारत को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य दोहराते हुए मामलों और मौतों में बड़ी कमी का दावा किया है। पंजाब में डिलीवरी बॉय की वर्दी पहनकर हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। वहीं, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 के अस्थायी सदस्य पद के लिए अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। उधर, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप के शुल्क प्रस्ताव को ईरान ने खारिज करते हुए खुद को इस मार्ग का वास्तविक संरक्षक बताया। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता अगले कुछ महीनों मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk