12:10 PM, 14-Jul-2026 होरमुज में दो जहाजों की टक्कर होरमुज जलडमरूमध्य में केश्म द्वीप के उत्तर में दो जहाजों की टक्कर के बाद ईरान ने एक बल्क कैरियर के 23 विदेशी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। अर्ध-सरकारी फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, टक्कर में बल्क कैरियर के ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा और उसमें पानी भरने लगा। स्थिति बिगड़ने पर जहाज के कप्तान ने तत्काल आपातकालीन निकासी का आदेश दिया, जिसके बाद सभी 23 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रूप से केश्म द्वीप पहुंचा दिया गया। 12:03 PM, 14-Jul-2026 होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर संसद में बिल पेश ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और उसके प्रबंधन को लेकर संसद में ‘स्ट्रैटेजिक एक्शन फॉर द सिक्योरिटी एंड सस्टेनेबल प्रोग्रेस ऑफ द स्ट्रेट ऑफ होरमुज एंड द पर्शियन गल्फ’ नामक विधेयक औपचारिक रूप से पेश किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह कदम अमेरिकी ड्रोन गिराए जाने की घटना के साथ ही उठाया गया है। अजीजी ने कहा कि ईरान अपनी ‘रेड लाइन्स’ की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, खासकर होरमुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन के मुद्दे पर। उन्होंने इसे पहला कदम बताते हुए संकेत दिया कि आने वाले समय में इस दिशा में और भी कदम उठाए जाएंगे। ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और उसके प्रबंधन को लेकर संसद में ‘स्ट्रैटेजिक एक्शन फॉर द सिक्योरिटी एंड सस्टेनेबल प्रोग्रेस ऑफ द स्ट्रेट ऑफ होरमुज एंड द पर्शियन गल्फ’ नामक विधेयक औपचारिक रूप से पेश किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें