England vs Argentina: किस तरह सात मिनट के अंदर अर्जेंटीना ने पलटा खेल? कटाया फाइनल का टिकट; इंग्लैंड हुआ बाहर

England vs Argentina: किस तरह सात मिनट के अंदर अर्जेंटीना ने पलटा खेल? कटाया फाइनल का टिकट; इंग्लैंड हुआ बाहर अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। अर्जेंटीना का सामना अब खिताबी मुकाबले में स्पेन से होगा। अर्जेंटीना खिताब का बचाव करने से अब महज एक कदम दूर रह गई है। वहीं, इंग्लैंड का सफर सेमीफाइनल में ही थम गया है। इंग्लैंड और फ्रांस के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा। इंग्लैंड ने दूसरे हाफ में गॉर्डन के गोल की मदद से बढ़त ली थी, लेकिन अर्जेंटीना ने सात मिनट के अंदर दो गोल करके मैच का रुख पलट दिया। मैदान पर नाचने लगे मेसी अर्जेंटीना के लिए सबसे पहले इंजो फर्नांडेज ने गोल दागा और फिर इंजरी समय में लाउतारो मार्टिनेज ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। अर्जेंटीना ने आखिरी समय तक इस बढ़त को बरकरार रखा। लियोनल मेसी भले ही इस मैच में गोल नहीं कर सके, लेकिन दोनों गोल करने में उन्होंने मदद की। मेसी ने अपने शानदार खेल से बताया कि क्यों वह टीम के स्टार खिलाड़ी हैं। अर्जेंटीना की जीत के बाद मेसी खुशी से झूम उठे और साथी खिलाड़ियों के साथ डांस करने लगे। मैच में दिखी तल्खी इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच शुरुआत से ही मैच में तल्खी देखने को मिली। मैच के शुरुआती मिनटों में ही इंग्लैंड और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 2 min · National Desk

नोएडा में हादसा: छिजारसी में 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, पांच लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-63 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में स्कूटी भी आग की लपटों में घिर गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 1 min · National Desk

हवाई हमलों का दूसरा दौर शुरू: US ने ईरान के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, ट्रंप बोले- डेडलाइन देना पसंद नहीं

इस बीच जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या पुलों पर बमबारी करने से पहले उन्होंने ईरान को कोई डेडलाइन दी है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मुझे डेडलाइन देना पसंद नहीं है, लेकिन उन्हें काफी हद तक पता है, वे पूरी बात जानते हैं। उन्हें बेहतर ढंग से पेश आना चाहिए।‘ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने इराक की सीमा के पास स्थित अहवाज शहर में धमाकों की आवाज़ सुनाई देने की खबर दी है। इस महीने तनाव फिर से शुरू होने के बाद से अमेरिकी सेना ने कई बार अहवाज को निशाना बनाया है।अमेरिकी रक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, इन ताजा हमलों का मुख्य उद्देश्य ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को नेस्तनाबूद करना है, जिनका इस्तेमाल वह अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में जहाजों को डराने और धमकाने के लिए करता रहा है। विशेष रूप से होर्मुज में व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को बाधित करने के ईरानी प्रयासों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि वह वैश्विक व्यापार को प्रभावित करने वाली किसी भी हिमाकत के लिए सीधे ईरान को ही जिम्मेदार ठहरा रहा है।होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया भर का करीब एक-तिहाई कच्चे तेल का व्यापार होता है। ऐसे में अमेरिका के इस दूसरे दौर के हमलों के बाद इस समुद्री रास्ते पर जहाजों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। अगर ईरान इस हमले का जवाबी पलटवार करता है, तो खाड़ी देशों में एक नया युद्ध छिड़ सकता है, जिससे दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं। अमेरिकी सेना फिलहाल ईरान की हरकतों पर पैनी नजर रखे हुए है और जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 2 min · National Desk

England vs Argentina Semi-final Live: पहले हाफ तक मैच बराबरी पर, अर्जेंटीना-इंग्लैंड नहीं कर सके गोल

01:38 AM, 16-Jul-2026 England vs Argentina Semi-final Live: अर्जेंटीना का आक्रामक खेल दूसरे हाफ की शुरुआत में ही अर्जेंटीना ने आक्रामक खेल दिखाया और गोल करने का प्रयास किया। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही अर्जेंटीना ने आक्रामक खेल दिखाया और गोल करने का प्रयास किया। 01:36 AM, 16-Jul-2026 England vs Argentina Semi-final Live: दूसरे हाफ का खेल शुरू इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। फिलहाल दोनों टीमों एक भी गोल नहीं कर सकी हैं और मुकाबला गोल रहित बराबरी पर चल रहा है। इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। फिलहाल दोनों टीमों एक भी गोल नहीं कर सकी हैं और मुकाबला गोल रहित बराबरी पर चल रहा है। 01:19 AM, 16-Jul-2026 England vs Argentina Semi-final Live: पहला हाफ समाप्त इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच पहले हाफ तक मुकाबला गोल रहित बराबरी पर चल रहा है। पहले हाफ तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। इंग्लैंड और अर्जेंटीना के एक-एक खिलाड़ी को पीला कार्ड भी दिखाया गया। पहले हाफ में दो-तीन बार दोनों टीमें के खिलाड़ियों के बीच तकरार देखने को मिली। पहले हाफ में इंग्लैंड मेसी को रोकने में सफल रहा। इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच पहले हाफ तक मुकाबला गोल रहित बराबरी पर चल रहा है। पहले हाफ तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। इंग्लैंड और अर्जेंटीना के एक-एक खिलाड़ी को पीला कार्ड भी दिखाया गया। पहले हाफ में दो-तीन बार दोनों टीमें के खिलाड़ियों के बीच तकरार देखने को मिली। पहले हाफ में इंग्लैंड मेसी को रोकने में सफल रहा। 01:12 AM, 16-Jul-2026 England vs Argentina Semi-final Live: मार्टिनेज को पीला कार्ड अर्जेटीना के लिसांद्रो मार्टिनेज को प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 16, 2026 · 2 min · National Desk

कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर साइबर हमला?: हजारों फाइल डार्क वेब पर लीक, सर्वर पर संदिग्ध गतिविधि मिली

तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर साइबर हमले की खबर है। रैनसमवेयर समूह वर्ल्ड लीक्स ने डार्क वेब पर भारत के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट (केकेएनपीपी) से जुड़े बड़ी संख्या में दस्तावेज पोस्ट करने का दावा किया है। तमिलनाडु में स्थित कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र भारत के सात परमाणु संयंत्रों में सबसे बड़ा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

July 15, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम एशिया: जुलाई में हमलों में ईरान के 35 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल; अमेरिका से वार्ता पर क्या कहा?

अमेरिकी सेना की ओर से जुलाई में किए गए हमलों में अब तक 35 लोगों की मौत हुई है और 300 से अधिक घायल हुए हैं। मृतकों में दो महिलाएं और 18 साल से कम उम्र का एक किशोर भी शामिल है। ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन करमनपूर ने यह जानकारी दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

July 15, 2026 · 1 min · National Desk

नोएडा में हादसा: छिजारसी में 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, पांच लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-63 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में स्कूटी भी आग की लपटों में घिर गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 1 min · National Desk

UP: राहुल गांधी को राहत, कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका; मजिस्ट्रेट के आदेश में हस्तक्षेप से किया इनकार

गृहमंत्री अमित शाह पर कथित विवादित टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत मिली है। स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने भाजपा नेता विजय मिश्र की निगरानी याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार किया। इस फैसले से स्पेशल मजिस्ट्रेट की अदालत में लंबित मानहानि मुकदमे की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। आवाज के नमूने की मांग खारिज अब मामले में 18 जुलाई को सुनवाई होगी। स्पेशल जज ने अपने आदेश में कहा कि मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित अंतिम बहस की कार्यवाही को रोकना उचित नहीं था। अदालत ने माना कि परिवादी की ओर से दायर निगरानी याचिका स्वीकार करने योग्य नहीं है। यह मामला भाजपा नेता विजय मिश्र ने वर्ष 2018 में दायर किया था। आरोप है कि राहुल गांधी ने अमित शाह के संबंध में विवादित टिप्पणी की थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान विजय मिश्र ने 12 मार्च को राहुल गांधी की आवाज का नमूना जांच कराने की मांग की थी। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने 2 मई को यह अर्जी खारिज कर दी थी। उन्होंने जमानतनामा प्रस्तुत करने और अंतिम बहस आगे बढ़ाने का आदेश दिया था। विजय मिश्र ने इस आदेश को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। बुधवार को स्पेशल जज ने उनकी याचिका खारिज कर दी। दो अदालतों से नहीं मिली राहत राहुल गांधी की आवाज के नमूने की जांच कराने की मांग पहले स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने खारिज की थी। अब उसी आदेश के खिलाफ दाखिल निगरानी याचिका भी एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने निरस्त कर दी। लगातार दो अदालतों से राहत नहीं मिलने के बाद परिवादी भाजपा नेता को कानूनी झटका माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: IRCTC की नई बीटा वेबसाइट लॉन्च, बदला टिकट बुकिंग का अंदाज; हुए ये चार बड़े बदलाव

पहला बदलाव- कैप्चा और पॉप-अप से राहत: दूसरा बदलाव- सीट उपलब्धता की जानकारी: तीसरा बदलाव- तेज टिकट बुकिंग: चौथा बदलाव- दोबारा बुकिंग आसान: आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट को यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें आसान नेविगेशन, साफ-सुथरा इंटरफेस और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया गया है। वेबसाइट में किए गए सुधारों के सुझाव मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) के छात्रों ने रेल मंत्री के साथ बातचीत के दौरान दिए थे।आईआरसीटीसी वेबसाइट की शुरुआत साल 2002 में हुई थी और फिलहाल इस पर रोजाना औसतन करीब 14.5 लाख टिकट बुक होते हैं। नई वेबसाइट में चार बड़े बदलाव किए गए हैं।अब अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप, फ्लैशिंग ग्राफिक्स और ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट्स को हटाया गया है।यात्रियों को सभी श्रेणियों में सीट उपलब्धता एक ही जगह दिखाई देगी।बुकिंग के दौरान जरूरी स्टेप्स की संख्या कम की गई है, जिससे चेकआउट प्रक्रिया तेज होगी।यात्रियों के लिए सेव किए गए पैसेंजर डिटेल्स की सुविधा दी गई है, जिससे बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं होगी।आईआरसीटीसी ने बताया कि बीटा वर्जन से मिलने वाले यूजर फीडबैक के आधार पर आगे और सुधार किए जाएंगे। आने वाले समय में नई वेबसाइट को नए पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन से भी जोड़ा जाएगा।रेलवे पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को भी अपग्रेड कर रहा है। यह सिस्टम कई ट्रेन बुकिंग प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है और अपग्रेडेशन के दौरान इसे लगातार चालू रखना एक बड़ी चुनौती थी। नया रिजर्वेशन इंजन जल्द शुरू किया जाएगा। इसके बाद कुछ हफ्तों में आईआरसीटीसी का पूरी तरह नया पोर्टल यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रिमांड में खुलने लगे राज, आरोपी के ठिकाने से फिर नकदी बरामद, घटनाक्रम का हुआ रीक्रिएशन

दोनों आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर बाहर निकाला राम मंदिर की दान पेटिकाओं से चोरी के आरोपियों रमाशंकर मिश्रा और गणना प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की कस्टडी रिमांड को मंजूरी मिली थी। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी और एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी बुधवार की सुबह लगभग 08:10 बजे जिला जेल पहुंचे और 15 मिनट की औपचारिकता पूरी करके उन्होंने दोनों आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर बाहर निकाला। दोनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद सीधे पुलिस लाइन परिसर लाया गया, जहां उनसे दोपहर तक लंबी पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर व अलग-अलग जगहों पर प्रश्न पूछे गए। उनके उत्तरों का आपस में मिलान कराया गया। रमाशंकर के पास कुछ और नकदी होने के सुराग मिलने पर दोपहर लगभग दो बजे उसे मीरापुर रामसखा बगिया स्थित उसके किराये के मकान पर ले जाया गया। वहां पर उसके पिता को भी बुलाया गया और दोनों की मौजूदगी में पूरे घर की तलाशी ली गई। सूत्रों के अनुसार इस दौरान उसके कमरे से कुछ नकदी और एक बैग बरामद हुआ है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी पुलिस ने जब्त किए हैं। हालांकि, पुलिस ने कितनी नकदी बरामद की है, इसकी तस्वीर स्पष्ट नहीं की है और विवेचना का विषय होने का हवाला देते हुए चुप्पी साध रखी है। उधर, दोपहर करीब 02:30 बजे आरोपी सुभाष श्रीवास्तव को लेकर पुलिस राम मंदिर पहुंची। उसे सीधे गणना कक्ष ले जाया गया, जहां से गणना की प्रक्रिया दोहराई गई। जांच के दौरान उस रजिस्टर का भी सत्यापन कराया, जिसमें गणना कार्य में लगाए जाने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी दर्ज होती थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk