Satluj Movie: फिल्म ‘सतलुज’ विवाद के बाद सरकार का नया कदम, ओटीटी प्लेटफाॅर्म के लिए आईटी नियमों में होगा बदलाव

Satluj Movie: फिल्म ‘सतलुज’ विवाद के बाद सरकार का नया कदम, ओटीटी प्लेटफाॅर्म के लिए आईटी नियमों में होगा बदलाव सरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों के सर्टिफिकेशन के लिए आईटी नियम 2021 में बदलाव करने पर विचार कर रही है। यह कदम ‘सतलुज’ फिल्म को लेकर हुए विवाद के बीच उठाया जा रहा है। दरअसल, इसे बिना किसी मंजूरी के रिलीज किया गया था। आईटी नियम में बदलाव के बाद क्या होगी नई प्रक्रिया? पीटीआई की खबर के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि सरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले सेंसर बोर्ड से अनिवार्य सर्टिफिकेशन और मंजूरी लेने का नियम लागू करने पर विचार कर रही है। इसके लिए आईटी नियमों में बदलाव जरूरी है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार जी5 के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी विचार कर रही है, क्योंकि इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने बिना सेंसर वाली फिल्म ‘सतलुज’ को दिखाया था। इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड अभी विचार कर रहा था और इसमें कई कट लगाने का सुझाव दिया गया था। हालांकि अभी ओटीटी कंटेंट सेंसर बोर्ड के दायरे में नहीं आता है। ‘सतलुज’ फिल्म को क्यों हटाया गया था? 3 जुलाई को जी5 पर फिल्म ‘सतलुज’ रिलीज हुई। लेकिन दो दिन बाद राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए सरकार ने इस फिल्म को हटाने का आदेश दिया। वहीं बिना सर्टिफिकेशन के निजी जगहों पर ‘सतलुज’ क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

अभिषेक के बचाव में खोला मोर्चा: ममता बोलीं- 'गद्दारों' के लिए माफी मांगती हूं, जानें किसे कहा BJP कार्यकर्ता?

टीएमसी के कई बागी नेताओं ने पार्टी छोड़ने के लिए अभिषेक बनर्जी के कथित मनमाने रवैये को जिम्मेदार ठहराया है। ऐसे माहौल में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के समर्थन में मजबूती से सामने आईं। बुधवार को उन्होंने ‘गद्दारों की ओर से जनता से माफी मांगी और कहा कि न तो उन्होंने और न ही उनके परिवार ने राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए कभी कोई समझौता किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 1 min · National Desk

छतरपुर गोलीकांड: बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किसान पर गोली चलाने का है आरोप

राजनगर थाना क्षेत्र में गौशाला के पीछे स्थित जमीन को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा शामिल हैं। मामले में एक नामजद आरोपी समेत एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। दरअसल, छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में मंगलवार को फायरिंग का मामला सामने आया। पीड़ित किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया कि बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी। घायल किसान का दावा है कि क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो किसान जमीन बेचने से इनकार करते हैं, उन्हें धमकाया और मारपीट की जाती है। मोतीलाल कुशवाहा के अनुसार, इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए।पूरे मामले को लेकर बाबा बागेश्वर ने कहा कि शालिग्राम से उनका कोई लेना-देना नहीं है और यह बात वे तीन साल पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने अपील की कि हर घटना में उनका नाम नहीं जोड़ा जाए। बाबा बागेश्वर ने कहा कि उनका परिवार केवल जैविक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा समाज और पूरा विश्व ही उनका परिवार है। वे समाज, राष्ट्र और सनातन धर्म के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि छतरपुर जिला और उनका परिवार बहुत बड़ा है, इसलिए कहीं न कहीं घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे मामलों को व्यक्तिगत रूप से उनसे जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी अपराध किया है, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। “जो दोषी है, उसे कानून कठोर स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

ICC Rankings: अक्षर पटेल ने ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप-10 में बनाई जगह, शुभमन गिल नंबर-1 के कितने करीब पहुंचे?

शुभमन गिल नंबर-1 के कितने करीब पहुंचे? टी20 सीरीज 0-4 से हारने के बाद भारत की वनडे टीम में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई। इंग्लैंड के खिलाफ 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 75 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इस पारी के बाद गिल की रेटिंग में 12 अंकों का इजाफा हुआ और अब वह वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज डेरिल मिचेल से केवल 11 रेटिंग अंक पीछे हैं। जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर को क्या फायदा मिला? वापसी मैच में एक विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं नाबाद 52 रन बनाने वाले वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी रैंकिंग में 24 स्थान की छलांग लगाकर 177वें स्थान पर पहुंच गए। ऑलराउंडर रैंकिंग में भी उन्होंने 16 स्थान का सुधार करते हुए 55वां स्थान हासिल किया। इंग्लैंड के खिलाड़ियों की रैंकिंग में क्या बदलाव हुआ? इंग्लैंड के जो रूट ने 76 गेंदों में 76 रन की पारी खेली, जिसके बाद वह पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर पहुंच गए। इसके अलावा लियाम डॉसन की 68 रन की पारी ने उन्हें बल्लेबाजी रैंकिंग में 81 स्थान की छलांग दिलाई और वह 262वें स्थान पर पहुंच गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

Fire in Noida: नोएडा के ममूरा गांव में इमारत लगी भीषण आग, चपेट में आने से दो की मौत, बचाव अभियान जारी

यूपी के नोएडा में बुधवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई। फेज-3 थाना इलाके के ममूरा गांव स्थित इमारत में लगी आग की चपेट में दो लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में हुए धमाके से हुई थी। आग तेजी से फैल गई और आसपास खड़े कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। आग लगने के समय भवन के अंदर करीब 50 परिवार मौजूद थे। धुआं और लपटें फैलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।दमकल कर्मियों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अग्निशमन विभाग ने कई दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में चिंगारी को आग लगने की वजह माना जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं तथा मृतकों की पहचान और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान नोएडा के सेक्टर 66 में एक इमारत में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के भी निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक, थाना फेस-3 क्षेत्रांतर्गत गली नं0 2 ममूरा में एक इमारत में इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्ज पर लगे होने से उत्पन्न स्पार्क के कारण आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों द्वारा आग पकड़ ली गई। सूचना पर तत्काल फायर सर्विस यूनिट की 07 फायर टेंडर व हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, मुख्य शमन अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस ने मौके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran Conflict: अमेरिकी सेना ने दिन के उजाले में शुरू किए हवाई हमले, क्या पश्चिम एशिया में बढ़ेगा तनाव?

अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरान को निशाना बनाकर हवाई हमलों का नया दौर शुरू कर दिया है। सेना ने बुधवार को दिन के उजाले में इन हमलों की शुरुआत की। यह हमलों की बढ़ती रफ्तार का ही एक हिस्सा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

July 15, 2026 · 1 min · National Desk

'पीओके आजाद नहीं बल्कि गुलाम कश्मीर': अपने ही बिछाए जाल में फंसा पाकिस्तान, 80 हजार लोगों ने कर दी बगावत

Pakistan has spent 78 years calling PoJK “Azad Kashmir.” 🇮🇳 The people of PoJK just corrected that in front of 80,000 people. JAAC leader Sardar Aman Khan said it straight. “Kashmir is not disputed territory. It is occupied territory. And it was never truly Azad.” India has… pic.twitter.com/jb50aHVSQE— Aviator Anil Chopra (@Chopsyturvey) July 15, 2026 सोशल मीडिया पर पीओके में विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो सामने आए हैं। ऐसे ही एक वीडियो को पोस्ट करते हुए रिटायर्ड एयर मार्शल अनिल चोपड़ा ने लिखा, पाकिस्तान पिछले 78 वर्षों से पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर को ‘आजाद कश्मीर’ कहता आया है। लेकिन अब पीओके के लोगों ने 80 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी वाली एक रैली में इस दावे को चुनौती दी है।जेएएसी के नेता सरदार अमान खान ने कहा, ‘कश्मीर कोई विवादित क्षेत्र नहीं है। यह कब्जे वाला क्षेत्र है। और यह कभी आजाद नहीं था।‘एविएटर अनिल चोपड़ा ने लिखा, भारत पिछले 78 वर्षों से यही बात कहता रहा है, जबकि पाकिस्तान इसे प्रोपेगेंडा बताता रहा। अब पीओके के लोग खुद अपनी रैलियों में यही बात कह रहे हैं। अब सवाल ये है कि पाकिस्तान इस बार इसका जिम्मेदार किसे ठहराएगा? क्या वह यह भी कहेगा कि रावलकोट की रैली में 80 हजार लोगों को रॉ ने भेजा था?‘पीओके में विरोध प्रदर्शन तब शुरू हुए, जब पाकिस्तान की सरकार ने जम्मू कश्मीर से पलायन कर आए लोगों के लिए 12 विधायी सीटें आरक्षित करने का एलान किया। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। धीरे-धीरे पीओके के लोगों ने अन्य मांगों को लेकर भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन प्रदर्शनों में चार सुरक्षाकर्मियों समेत 15 लोगों की मौत हो चुकी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

नीरज हत्याकांड: 12 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर अहम आरोपी बलराम, मास्टरमाइंड की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

जयपुर के बहुचर्चित नीरज शर्मा हत्याकांड में बेटी आयुषी शर्मा समेत सात आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। पुलिस ने सड़क हादसे की गुत्थी को सुनियोजित हत्या में बदलने वाली साजिश का खुलासा भी कर दिया है लेकिन इस हाई-प्रोफाइल केस की सबसे अहम कड़ी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना के बाद से फरार चल रहा बलराम शर्मा उर्फ रवि जांच एजेंसियों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड के कई ऐसे राज सामने आएंगे, जिन पर अभी पर्दा पड़ा हुआ है। करीब दो सप्ताह पहले हुई नीरजा शर्मा की मौत को शुरुआत में सड़क हादसा माना गया था लेकिन सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और तकनीकी जांच ने पुलिस को उस कथित साजिश तक पहुंचा दिया, जिसमें बेटी आयुषी शर्मा, उसके ताऊ मोहन शर्मा, सुपारी लेकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बावजूद पुलिस का दावा है कि पूरे घटनाक्रम की सबसे अहम कड़ी बलराम शर्मा अब भी गिरफ्त से बाहर है।पुलिस की जांच में बलराम सिर्फ फरार आरोपी नहीं, बल्कि पूरे घटनाक्रम की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बनकर सामने आया है। जांच के दौरान सामने आया कि पिता विजय शर्मा की मौत के बाद आयुषी और उसका चचेरा भाई बलराम लगातार साथ रहे। दोनों ने साथ में एलएलबी में दाखिला लिया और लंबे समय तक एक ही घर में रहे। मृतका के भाई राकेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि दोनों के बीच करीबी संबंध थे और बलराम किसी वीडियो के जरिए आयुषी को ब्लैकमेल भी करता था। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान करोड़ों रुपये की संपत्ति, अनुकंपा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: रूस ने अपने जिस गोपनीय डूम्सडे विमान को ईरान भेजा, वह कितना खास; अमेरिकी प्रलय विमान से कितना अलग?

Explainer: रूस ने अपने जिस गोपनीय डूम्सडे विमान को ईरान भेजा, वह कितना खास; अमेरिकी प्रलय विमान से क्या टक्कर? बताया गया है कि रूस ने अपना टीयू 214पीयू विमान ईरान की मदद के लिए भेजा है। फ्लाइट डेटा के मुताबिक, यह विमान रूस के नुकोवो एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद कैस्पियन सागर से होता हुआ तेहरान के इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया। इस घटनाक्रम ने कई युद्ध के मामलों के विशेषज्ञों को चौंका दिया। दरअसल, रूस की तरफ से अब तक अमेरिका-ईरान युद्ध में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया था। अमेरिका और ईरान का संघर्ष एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच रहा है। बीते तीन दिनों से जहां अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के कई बंदरगाहों और शहरों में स्थित हथियारों के अड्डों को निशाना बनाने का दावा किया है तो वहीं ईरान की तरफ से भी पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला बोला गया है। फरवरी से जून तक चले युद्ध और फिर संघर्ष विराम के बाद अब दोनों ही देश पिछली बार की तरह ही एक-दूसरे से भिड़े हैं। हालांकि, जहां पिछली बार किसी भी देश ने प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर ईरान का समर्थन या मदद नहीं की थी तो वहीं इस बार रूस ने अपने एक डूम्सडे एयरक्राफ्ट (प्रलय विमान) को ईरान भेजा है। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर यह डूम्सडे विमान क्या होते हैं, जिन्हें लेकर पूरी दुनिया में कौतूहल है? इन विमानों की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk

विश्व युवा कौशल दिवस: योगी बोले- पहले यूपी में नौकरी नहीं थीं, आती भी तो चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली पर जुट जाती

इस मौके पर मुख्यमंत्री उच्च वेतन पर नियुक्ति पाने वाले व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 युवा आइकॉन को सम्मानित भी किया। साथ ही श्रेष्ठ कार्य करने वाले राजकीय आईटीआई, प्रशिक्षण प्रदाताओं और प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया।इस मौके पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पूरी दुनिया के लिए यूपी और सीएम का काम मॉडल है। यूपी में निवेश बढ़ा है, इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा है। यहां प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं का आज सम्मान होगा। अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। स्वावलंबन प्राप्त करें। पीएम मोदी ऊर्जा और आतंकवाद के विरोध की बात करते हैं। साथ ही युवाओं को स्वावलंबन देने की बात जरूर करते हैं। यह आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का माध्यम है।उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया के तहत इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप स्किल मैन पावर दे रहे हैं। 20 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। 10 हजार को जॉब दिलाई। सीएम योगी ने स्किल के लिए 3300 करोड़ का बजट किया है। टाटा ग्रुप के साथ एमओयू हुआ है। नई तकनीकी के साथ युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। 2017 से पहले यूपी की सरकार सबसे बड़ी अपशकुन थी इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के नाते इस बात की खुशी होती है कि सबसे ज्यादा युवा फोर्स हमारे पास है। इस स्केल को स्किलिंग से जोड़कर हम यूपी को आगे बढ़ा रहे हैं। आज जो युवा हैं वो 2017 से पहले आप सब बच्चे थे। उस समय माता-पिता अपने बच्चों को किसी भी अपशकुन से बचाते हैं। लेकिन, उस समय की सरकार ही सबसे बड़ी अपशकुन थी। न स्किल थी, न स्कूली शिक्षा। सब नदारत थे। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी सुरक्षित था। युवाओं के आगे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 15, 2026 · 2 min · National Desk