Monsoon Session: संसद में सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, खरगे बोले- राम मंदिर-पेपर लीक पर जवाब दे सरकार

आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस पार्टी और साझा विपक्ष जनता की आवाज़ बनकर मोदी सरकार से हर सवाल का जवाब माँगेगी। चाहे श्री राम मंदिर में चंदा चोरी और आस्था से धोखे की बात हो - मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की, उन्हें… pic.twitter.com/vweX1NboC5 — Mallikarjun Kharge (@kharge) July 20, 2026 इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने श्री राम मंदिर निर्माण में चंदा चोरी और आस्था से धोखे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी कमाई अर्पित की थी। श्रद्धालुओं को न्याय मिलना चाहिए। खरगे ने इस मामले की तत्काल स्वतंत्र जांच कराने और पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है।कांग्रेस अध्यक्ष ने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के पतन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2014 से अब तक देश में 152 पेपर लीक हो चुके हैं। इन घटनाओं के कारण 25 बच्चों ने अपनी जान गंवाई है। खरगे ने इस विफलता के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की।खरगे ने 3.5 करोड़ वाहन मालिकों पर जबरन थोपे गए एथेनॉल मिश्रण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार इसे एक ‘प्रयोग’ बता रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या जनता की कमाई की लूट ही भाजपा का एकमात्र औजार है? इन मुद्दों के अलावा विपक्ष आने वाले विधेयकों और देश की जनता को प्रभावित करने वाले अन्य महत्वपूर्ण सवालों पर भी सरकार को घेरेगा।इस सबके बीच सदन की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ, बच्चे जंतर-मंतर पर बैठे हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

Indore: पंचायत वेब सीरीज का असर! टंकी वाला सीन इंदौर में बना ट्रेंड, लेकिन यह नकल पड़ सकती है भारी

‘पंचायत’ की टंकी पर अभिषेक-रिंकी की मुलाकात तो सिर्फ कहानी थी, लेकिन इंदौर में उसी सीन की नकल अब लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। निपानिया की 30 फीट ऊंची जर्जर पानी की टंकी इन दिनों युवक-युवतियों का पसंदीदा ठिकाना बन गई है। हर शाम यहां युवा टंकी पर चढ़कर घंटों बैठते हैं, जबकि टंकी का ढांचा इतना कमजोर है कि जरा-सी चूक भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। रहवासी लगातार प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 30 फीट ऊंची जर्जर टंकी बनी युवाओं का अड्डा निपानिया क्षेत्र की करीब 30 फीट ऊंची पुरानी पानी की टंकी इन दिनों युवक-युवतियों के मिलने-जुलने की जगह बन गई है। आसपास के कॉलेज और स्कूलों में पढ़ने वाले युवा हर शाम टंकी पर चढ़कर घंटों बैठते हैं, बातचीत करते हैं और समय बिताते हैं। जिस जगह को वे सुरक्षित समझ रहे हैं, वह वास्तव में काफी खतरनाक स्थिति में है। न रेलिंग, न सुरक्षित सीढ़ियां, फिर भी रोज पहुंच रहे युवा स्थानीय रहवासियों के अनुसार, टंकी पर न तो सुरक्षा रेलिंग लगी है और न ही वहां चढ़ने के लिए मजबूत सीढ़ियों की व्यवस्था है। टंकी के कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं। यही वजह है कि लंबे समय से इसका उपयोग पानी की सप्लाई के लिए भी नहीं किया जा रहा है। इसके बावजूद हर शाम यहां युवाओं की आवाजाही लगातार बनी रहती है। रहवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार युवक-युवतियों को टंकी पर चढ़ने से रोका और संभावित खतरे के बारे में भी समझाया। इसके बावजूद युवाओं पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ। उनका कहना है कि जरा-सी फिसलन या छोटी-सी गलती किसी की जान ले सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को इस जर्जर पानी की टंकी का जल्द तकनीकी परीक्षण कराना चाहिए। यदि जां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

Tripura: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने पुलिस मुख्यालय में आत्महत्या की, यूपी के बागपत के रहने वाले थे

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने सोमवार को अगरतला पुलिस मुख्यालय में अपने ऑफिस में आत्महत्या कर ली। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी को तुरंत जीबी पंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि इस घटना के बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा और मुख्य सचिव जेके सिन्हा समेत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, निशांत कुमार का विशेष स्वागत

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र का आगाज हो चुका है। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही में नवनिर्वाचित सदस्यों का मनोनयन, विभिन्न समितियों का गठन, शोक प्रस्ताव और वित्तीय कार्य सहित कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाए गए। वित्त मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखा। 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। इस दौरान विपक्ष भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में दिखा और तख्ती लगाकर नारेबाजी भी की। सत्र शुरू होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। वैसे, विधान परिषद् में मंत्री निशांत कुमार का विशेष तौर पर स्वागत हुआ, क्योंकि आज उनका जन्मदिन भी है। निशांत ने क्या कहा?स्वागत और बधाइयों के बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद में उनका यह पहला दिन होगा। इसलिए वह विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार एक बेहद अनुभवी नेता हैं और उनके पिता के भी काफी करीबी रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान और सीखने का विषय है।बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले महागठबंधन के विधायकों ने नीट पेपर लीक और बढ़ते अपराध को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं विपक्ष के विधायकों ने सदन में भी हंगामा किया। वहीं एनडीए के विधायकों ने तेजस्वी यादव के विदेश दौरे पर सवाल उठाया और पूछा कि कब तक आएंगे तेजस्वी यादव यह जवाब आप लोग क्यों नहीं देते हैं? आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत: गांदरबल में फटा बादल, कारगिल में फ्लैश फ्लड का कहर; कई घर व खेती को नुकसान

जानकारी के अनुसार सफापोरा के शेख मोहल्ला में अचानक बादल फटने के बाद तेज बहाव के साथ पानी और मलबा रिहायशी इलाके में घुस गया। इससे स्थानीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचा और लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। घटना के बाद प्रशासन ने हालात का जायजा लेना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवारों को जल्द राहत उपलब्ध कराने और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को शीघ्र बहाल करने की मांग की है। उधर, कारगिल में फ्लैश फ्लड ने कई इलाकों में तबाही मचाई है। बाढ़ के तेज बहाव से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए जबकि बड़ी मात्रा में कृषि भूमि, खेत और बाग-बगीचे प्रभावित हुए हैं। तेज पानी के बहाव में बड़ी संख्या में पेड़ भी उखड़कर बह गए, जिससे पर्यावरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है। कृषि पर निर्भर कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। फसलों और खेती योग्य जमीन को हुए नुकसान से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रभावित लोग अब अपने घरों और खेतों को दोबारा व्यवस्थित करने की चुनौती का सामना कर रहे हैं। प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आकलन कर रही हैं। साथ ही, प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: संसद का मानसून सत्र, इन विधेयकों पर सरकार का जोर, विपक्ष की ओर से गूंजेंगे कौन से मुद्दे?

Explainer: संसद का मानसून सत्र, इन विधेयकों पर सरकार का जोर, विपक्ष की ओर से गूंजेंगे कौन से मुद्दे? ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर संसद के मानसून सत्र में सरकार का ध्यान किन विधेयकों को पारित कराने पर रहेगा? इनमें से किन विधेयकों पर जबरदस्त विवाद की स्थिति है? सरकार के लिए इस वक्त संसद में इन विधेयकों को पारित कराने के लिए कितना समर्थन है? इसके अलावा विपक्ष के पास इस वक्त क्या-क्या मुद्दे हैं, जिस पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ही हंगामा होना तय है? आइये जानते हैं… संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। बजट सत्र की तरह ही एक बार फिर लोकसभा और राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर असहमति बन सकती है। खासकर केंद्र की तरफ से पेश होने वाले संभावित परिसीमन विधेयक को लेकर। सरकार ने अब तक संसद के अपने एजेंडे में इस विधेयक का जिक्र नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार सत्र के बीच में इसे पेश कर सकती है। दूसरी तरफ नीट-यूजी पेपर लीक, राम मंदिर दान में गबन और कुछ अन्य मुद्दे भी संसद में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव का कारण बन सकते हैं। कौन से विधेयकों को पारित कराने पर सरकार का जोर? संसद के मानसून सत्र में सरकार का मुख्य ध्यान अपने विधायी एजेंडे को पूरा करने और कई अहम विधेयकों को पारित कराने पर रहेगा। 1. परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक: यह सरकार के सबसे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

जंतर मंतर: संसद मार्च से पहले वांगचुक ने भेजा संदेश, बताया आज किन शर्तों पर खत्म कर सकते हैं अपना अनशन

आज प्रस्तावित संसद मार्च से पहले सामाजित कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल से सरकार और देश की सियासी जमात को एक संदेश भेजा है। इस संदेश में वांगचुक ने लिखा कि वे किन शर्तों पर आज अपना अनशन समाप्त कर सकते हैं। Activist Sonam Wangchuk tweets, “… I will end my fast on 20th July if: a. If the govt takes accountability of the recent failures in Education system, Paper leaks etc or b. If I and the leadership of CJP reach the doorsteps of Parliament where MPs and leaders of various… pic.twitter.com/XBAgvbkvkw — ANI (@ANI) July 20, 2026 एक- सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों, पेपर लीक वगैरह की जिम्मेदारी ले, या सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों, पेपर लीक वगैरह की जिम्मेदारी ले, या दो- मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचें और वहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाएं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएंगे, या मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचें और वहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाएं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएंगे, या तीन- अगर मेरी सेहत या कोई और वजह इसकी इजाजत न दे, तो अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता इस अस्पताल में आकर ऊपर बताया गया भरोसा दिलाएं एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर दूंगा अगर… …सफदरजंग अस्पताल में गैर-कानूनी नजरबंदी से, जहां मेरे आने-जाने, बोलने और बातचीत करने की आजादी पर रोक लगी हुई है। गौरतलब है कि कि सोनम इस समय अपने स्वास्थ्यगत कारणों से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन उन्होंने तथा उनकी पत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

FIFA World Cup 2026 Prize Money: विजेता स्पेन को मिले 481 करोड़ रुपये, अर्जेंटीना समेत बाकियों को क्या मिला?

कुल पुरस्कार राशि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी फीफा ने विश्व कप 2026 में कुल 871 मिलियन डॉलर (87.1 करोड़ डॉलर) यानी करीब 8,386 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की। तुलना करें तो कतर विश्व कप 2022 में कुल पुरस्कार राशि 440 मिलियन डॉलर (करीब 4,236 करोड़ रुपये) थी। यानी इस बार पुरस्कार राशि में लगभग 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। हर टीम को मिली न्यूनतम गारंटी राशि विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी 48 टीमों को प्रदर्शन से अलग न्यूनतम 12.5 मिलियन डॉलर (करीब 120 करोड़ रुपये) की राशि दी गई। इसमें शामिल थे— 10 मिलियन डॉलर (करीब ₹96 करोड़) क्वालिफिकेशन फीस (करीब ₹96 करोड़) क्वालिफिकेशन फीस 2.5 मिलियन डॉलर (करीब ₹24 करोड़) तैयारी खर्च इसके बाद टीम जितनी आगे बढ़ती गई, उसकी पुरस्कार राशि भी उसी अनुपात में बढ़ती गई। विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी कमाई स्पेन ने सिर्फ विश्व कप ट्रॉफी ही नहीं जीती, बल्कि फीफा इतिहास की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि भी अपने नाम की। 48 टीमों वाले पहले विश्व कप में इनामी राशि में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी ने इस खिताबी जीत को आर्थिक रूप से भी सबसे यादगार बना दिया। विश्व कप 2026: किस टीम को कितनी पुरस्कार राशि? स्थान पुरस्कार राशि (करोड़ रुपये) चैंपियन स्पेन 481 उपविजेता अर्जेंटीना 318 तीसरा स्थान (इंग्लैंड) 279 चौथा स्थान (फ्रांस) 260 क्वार्टर फाइनल (5-8) 183 प्री-क्वार्टर फाइनल (9-16) 144 राउंड ऑफ-32 (17-32) 106 ग्रुप स्टेज (33-48) 87 इसके अलावा टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 48 टीमों को 15 लाख डॉलर तैयारी खर्च के रूप में भी दिए गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

मौसम की मार: असम से जम्मू-कश्मीर तक हाहाकार, देश भर में 43 से ज्यादा मौतें, क्या है आपके शहर का हाल?

उत्तर और पूर्वी भारत में कुदरत का सबसे खतरनाक रूप देखने को मिला है। अकेले इन क्षेत्रों में हादसों के कारण 22 लोगों की मौत दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में शनिवार रात बादल फटने से आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। मलबे और उफनते नालों के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे सड़कें पूरी तरह ठप हैं।जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में बादल फटने के कारण 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 लोग अब भी लापता हैं।राजौरी की सुखतो नदी में आई अचानक बाढ़ में न्यू बस अड्डे के पास खड़े दर्जनों वाहन ताश के पत्तों की तरह बह गए।खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा के बाद अब माता वैष्णो देवी और शिवखोड़ी की यात्राएं भी अगले आदेश तक रोक दी गई हैं।हरिद्वार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। राज्य के देहरादून और ऋषिकेश सहित 10 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 84 सड़कें पूरी तरह बंद हैं।दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण उमस के बाद आज मध्यम बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड के माने में अचानक आई बाढ़ में कई घर बह गए और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। मोन शहर में भारी बारिश के बाद बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है और भूस्खलन के कारण मुख्य रास्ते बंद हो गए हैं। नगालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, निचले इलाकों में जलभराव हो गया है व पहाड़ी ढलानों पर भूस्खलन से यातायात ठप है। आशंका जताई गई है कि मलबे में दबे लोगों के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।भारी बारिश व खराब म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

FIFA WC: ट्रंप अर्जेंटीना बनाम स्पेन विश्वकप फाइनल देखने पहुंचे, कनाडा-मेक्सिको के मेहमानों पर भी फुटबॉल फीवर

FIFA WC: ट्रंप अर्जेंटीना बनाम स्पेन विश्वकप फाइनल देखने पहुंचे, कनाडा-मेक्सिको के मेहमानों पर भी फुटबॉल फीवर अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप का खिताबी मुकाबले देखने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यू जर्सी स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी मेलानिया और फीफा प्रमुख जियानी इन्फैंटिनो भी स्टेडियम में मौजूद रहे। व्हाइट हाउस ने फाइनल मैच देखने के लिए ट्रंप के आने की पुष्टि कर दी थी। स्टेडियम पहुंचने के बाद ट्रंप ने स्पेन की महारानी लेटिजिया से मुलाकात की। ट्रंप के अलावा कनाडा के पीएम कार्नी और मेक्सिको की राष्ट्रपति शिनबाम भी स्टेडियम में दिखीं। स्पेन ने जीता दूसरा खिताब स्पेन ने 16 साल बाद फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला जीत लिया। 106वें मिनट में फेरन टोरेस ने शानदार गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई और टीम को 1-0 से अर्जेंटीना के खिलाफ जीत दिलाई। इससे पहले स्पेन 2010 में विजेता बनी थी। इससे पहले विश्व कप 2026 के फाइनल में पहले हाफ तक स्पेन और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर रहा। शुरुआती 26 मिनट में दोनों टीमों ने गेंद पर अच्छा नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन कोई भी टीम विपक्षी रक्षा पंक्ति को भेदने में सफल नहीं रही। अर्जेंटीना के सेंटर-बैक लिसांड्रो मार्टिनेज को रेफरी ने यलो कार्ड दिखाया। मार्टिनेज ने स्पेन के स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल को उस समय प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk