FIFA WC: ट्रंप अर्जेंटीना बनाम स्पेन विश्वकप फाइनल देखने पहुंचे, कनाडा-मेक्सिको के मेहमानों पर भी फुटबॉल फीवर अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप का खिताबी मुकाबले देखने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यू जर्सी स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी मेलानिया और फीफा प्रमुख जियानी इन्फैंटिनो भी स्टेडियम में मौजूद रहे। व्हाइट हाउस ने फाइनल मैच देखने के लिए ट्रंप के आने की पुष्टि कर दी थी। स्टेडियम पहुंचने के बाद ट्रंप ने स्पेन की महारानी लेटिजिया से मुलाकात की। ट्रंप के अलावा कनाडा के पीएम कार्नी और मेक्सिको की राष्ट्रपति शिनबाम भी स्टेडियम में दिखीं। स्पेन ने जीता दूसरा खिताब स्पेन ने 16 साल बाद फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला जीत लिया। 106वें मिनट में फेरन टोरेस ने शानदार गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई और टीम को 1-0 से अर्जेंटीना के खिलाफ जीत दिलाई। इससे पहले स्पेन 2010 में विजेता बनी थी। इससे पहले विश्व कप 2026 के फाइनल में पहले हाफ तक स्पेन और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर रहा। शुरुआती 26 मिनट में दोनों टीमों ने गेंद पर अच्छा नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन कोई भी टीम विपक्षी रक्षा पंक्ति को भेदने में सफल नहीं रही। अर्जेंटीना के सेंटर-बैक लिसांड्रो मार्टिनेज को रेफरी ने यलो कार्ड दिखाया। मार्टिनेज ने स्पेन के स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल को उस समय प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें