IND vs ZIM: क्या इंग्लैंड की हार भूलकर नई शुरुआत कर पाएगी टीम इंडिया? कप्तान अय्यर ने किया रणनीति का खुलासा

IND vs ZIM: क्या इंग्लैंड की हार भूलकर नई शुरुआत कर पाएगी टीम इंडिया? कप्तान अय्यर ने किया रणनीति का खुलासा इंग्लैंड दौरे की निराशा के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने खिलाड़ियों से बेखौफ क्रिकेट खेलने की अपील करते हुए कहा कि टीम में असफलता के डर की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हालिया हार से टीम ने काफी सीख ली है और अब वह पहले से ज्यादा एकजुट होकर जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उतरेगी। इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने खिलाड़ियों से बेखौफ क्रिकेट खेलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि असफलता का डर टीम में किसी के लिए भी जगह नहीं रखता। हालिया हार ने टीम को कमजोर नहीं, बल्कि पहले से अधिक एकजुट बनाया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इंग्लैंड दौरे से मिली सीख मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड दौरा टीम के लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन उससे कई सकारात्मक बातें भी सीखने को मिलीं। उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड में हमारा समय अच्छा नहीं रहा, लेकिन वहां से हमने सीखा कि आगे बढ़ने के लिए टीम के रूप में क्या सुधार करना है। मैदान पर बेहतर सोच, परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता और जागरूकता बेहद जरूरी है।’ यह दौरा बतौर कप्तान अय्यर का पहला विदेशी अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 2 min · National Desk

UP Weather: दो दिन बाद फिर शुरू होगा मानसूनी बारिश का सिलसिला, 26 जुलाई तक नहीं है भारी बरसात की संभावना

यूपी में बारिश ने छोटा सा ब्रेक लिया है। छिटपुट बारिश को छोड़ दें तो आने वाले 26 जुलाई तक किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं हैं। हालांकि लखनऊ में गुरुवार की शाम को कुछ इलाकों में बारिश हुई। मानसूनी बारिश के फिलहाल कमजोर रहने के बाद 26 जुलाई से फिर से माैसमी बदलाव की आहट है। माैसम विभाग का कहना है कि 24 से 26 जुलाई के बीच प्रदेश में मानसूनी बारिश मद्धिम पड़ेगी। हालांकि इस बीच बुंदलखंड और कुछ दक्षिणी जिलों में छिटपुट बारिश की परिस्थितियां रहेंगी।बृहस्पतिवार को इटावा में सबसे अधिक 27 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर, सुल्तानपुर, अमेठी और आजमगढ़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं किया है।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को मानसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसकेगा। इसके प्रभाव से पूर्वांचल में फिर बारिश शुरू होगी और 29 जुलाई तक तराई समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 1 min · National Desk

CWG 2026: रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज, लॉन बॉल्स में भारत की विजयी शुरुआत

CWG 2026: रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज, लॉन बॉल्स में भारत की विजयी शुरुआत स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार आगाज रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुआ। 74 देशों और क्षेत्रों के करीब 3,000 खिलाड़ियों ने पारंपरिक परेड ऑफ नेशंस में हिस्सा लिया। भारतीय दल की अगुआई ओलंपिक रजत पदक विजेता और दो बार की राष्ट्रमंडल चैंपियन मीराबाई चानू ने तिरंगा थामकर की, जबकि टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भारत की पहली आधिकारिक सेरेमोनियल बैटन बेयरर बनीं। ग्लास्गो 2026 पहली बार ऐसा संस्करण है, जिसमें फ्लैग बेयरर और बैटन बेयरर की भूमिकाएं अलग-अलग रखी गई हैं। स्कॉटिश रंग में रंगी ओपनिंग सेरेमनी ओपनिंग सेरेमनी पूरी तरह स्कॉटलैंड की संस्कृति और संगीत को समर्पित रही। ग्रैमी नामित सिंगर-गीतकार केटी टनस्टॉल और लोकप्रिय गायक टॉम वॉकर ने अपने शानदार प्रदर्शन से समां बांधा। इनके अलावा नीना नेसबिट, कैलम बीटी, नाथन इवांस, सेंट पीएचएनएक्स और इलेक्ट्रो-सेल्टिक जोड़ी वाल्टोस समेत कई स्कॉटिश कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। समारोह का सबसे खास आकर्षण 74 राष्ट्रों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेष सेरेमोनियल बैटनों का एक साथ प्रदर्शन रहा। लॉन बॉल्स में जीत के साथ भारत ने खोला खाता मैदान पर भारत के लिए पहला दिन शानदार रहा। महिला पेयर्स लॉ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 2 min · National Desk

छात्र आंदोलन पर क्रिकेट जगत से आई आवाज: सचिन-शुभमन ने समाज और सरकार से क्या अपील की? युवाओं को भी दिया संदेश

छात्र आंदोलन पर क्रिकेट जगत से आई आवाज: सचिन-शुभमन ने समाज और सरकार से क्या अपील की? युवाओं को भी दिया संदेश देशभर में नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के नाम एक भावुक संदेश साझा किया है। सचिन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मेहनत का सम्मान होना चाहिए, ईमानदारी को प्रोत्साहन मिलना चाहिए और योग्यता की जीत सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने छात्रों की निराशा को स्वाभाविक बताते हुए सभी पक्षों से मिलकर ऐसा माहौल बनाने की अपील की, जिससे युवाओं का विश्वास और उनका भविष्य सुरक्षित रह सके। पिता की सीख का किया जिक्र सचिन ने अपने संदेश में अपने पिता को याद करते हुए लिखा कि उनके पिता एक प्रोफेसर थे और उन्होंने हमेशा उन्हें एक बात सिखाई थी कि ‘असफल होना स्वीकार्य है, लेकिन धोखा देना नहीं। कभी शॉर्टकट मत अपनाओ।’ सचिन ने कहा कि यही सीख उनके जीवन का आधार रही है और आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। ‘मेहनत से ज्यादा नतीजों पर जोर खतरनाक’ पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि समाज की जिम्मेदारी सिर्फ अच्छे नतीजे देखने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। अगर कोई समाज मेहनत से ज्यादा सिर्फ परिणामों को महत्व देगा, तो वहां योग्यता की बजाय शॉर्टकट अपनाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच को बदलना सम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ZIM: वैभव दुनिया के सबसे युवा टी20I अर्धशतकवीर, मयंक की भी यादगार वापसी; बतौर कप्तान श्रेयस की पहली जीत

IND vs ZIM: वैभव दुनिया के सबसे युवा टी20I अर्धशतकवीर, मयंक की भी यादगार वापसी; बतौर कप्तान श्रेयस की पहली जीत 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक और तेज गेंदबाज मयंक यादव की शानदार वापसी की बदौलत भारत ने गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को सात विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली जीत रही, जबकि इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन पर रोक दिया। जवाब में भारत ने 13.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव ने 19 गेंदों में मचाया तूफान 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा केवल एक रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने आते ही मैच का रुख बदल दिया। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। वैभव ने रिचर्ड एनगरावा और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ शानदार शॉट लगाए। उन्होंने महज 19 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन ठोक दिए। उनका अर्धशतक सिर्फ 18 गें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: दो दिन के बाद प्रदेश में फिर शुरू होगा मानसूनी बारिश का दौर, 25 जुलाई तक भारी बरसात की संभावना नहीं

यूपी में बारिश ने छोटा सा ब्रेक लिया है। छिटपुट बारिश को छोड़ दें तो आने वाले 26 जुलाई तक किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं हैं। हालांकि लखनऊ में गुरुवार की शाम को कुछ इलाकों में बारिश हुई। मानसूनी बारिश के फिलहाल कमजोर रहने के बाद 26 जुलाई से फिर से माैसमी बदलाव की आहट है। माैसम विभाग का कहना है कि 24 से 26 जुलाई के बीच प्रदेश में मानसूनी बारिश मद्धिम पड़ेगी। हालांकि इस बीच बुंदलखंड और कुछ दक्षिणी जिलों में छिटपुट बारिश की परिस्थितियां रहेंगी।बृहस्पतिवार को इटावा में सबसे अधिक 27 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर, सुल्तानपुर, अमेठी और आजमगढ़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं किया है।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को मानसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसकेगा। इसके प्रभाव से पूर्वांचल में फिर बारिश शुरू होगी और 29 जुलाई तक तराई समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs ZIM Live Score: 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लौटे वैभव, रिचर्ड एनगरावा को मिली सफलता

07:07 PM, 23-Jul-2026 IND vs ZIM Live Score: 18 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का अर्धशतक वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया और पवेलियन लौट गए। उन्हें रिचर्ड एनगरावा ने बेन करन के हाथों कैच कराया। अब ईशान का साथ देने कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया और पवेलियन लौट गए। उन्हें रिचर्ड एनगरावा ने बेन करन के हाथों कैच कराया। अब ईशान का साथ देने कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं। 06:50 PM, 23-Jul-2026 IND vs ZIM Live Score: भारत को पहला झटका भारत को पहला झटका मुजरबानी ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब वैभव का साथ देने ईशान किशन आए हैं। भारत को पहला झटका मुजरबानी ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब वैभव का साथ देने ईशान किशन आए हैं। 06:37 PM, 23-Jul-2026 IND vs ZIM Live Score: भारत की पारी शुरू भारत की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 06:17 PM, 23-Jul-2026 IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 126 रनों का लक्ष्य जिम्बाब्वे ने भारत को 126 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वेस्ले मधेवेरे की 39 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए। भारत के लिए मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि शिवम दुबे और रवि बिश्नोई ने एक-एक सफलता अपने नाम की। जिम्बाब्वे ने भारत को 126 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 2 min · National Desk

NEET पेपर लीक: अब राजस्थान के बांसवाड़ा में बवाल, कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के कार्यकर्ताओं ने बांसवाड़ा में प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। कांग्रेस, बीएपी और छात्र संगठनों से जुड़े युवा पहले कुशलबाग में एकत्रित हुए। इसके बाद वे रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन में कांग्रेस के सरपंच सुभाष निनामा, अरविंद डामोर तथा बीएपी के हेमंत राणा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को एक साथ परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। अधिकारियों ने कहा कि केवल पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापन सौंपने के लिए अंदर जाने दिया जाएगा। हालांकि, प्रदर्शनकारी सभी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे और मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। कुछ देर तक पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच समझाइश का दौर चला, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी मुख्य गेट की ओर बढ़े और धक्का देकर गेट खोलने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ने लगी। हालात तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी मौके से हट गए और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई। घटना के दौरान डीएसपी मनीष चारण, कोतवाली थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह सहित कोतवाली और राजतालाब थाना पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। पुलिस ने पूरे समय कलेक्ट्रेट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 2 min · National Desk

NSA: दिल्ली पुलिस की एनएसए के तहत हिरासत में लेने की अवधि बढ़ी, क्या अब और सख्त होगी कार्रवाई?

दिल्ली पुलिस ने इस बात को खारिज किया है कि पेपर लीक के खिलाफ राजधानी में चल रहे प्रदर्शनों में शामिल लोगों को हिरासत में लेने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत उसे नई शक्तियां दी गई हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह आदेश एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया नवीनीकरण है, जो कई वर्षों से लागू है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब कथित परीक्षा अनियमितताओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में प्रदर्शन जारी है। कुछ दिन पहले ही हजारों लोगों ने इस मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की थी। इस मार्च के दौरान हिंसा हुई थी, जिसमें कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। गृह विभाग की अधिसूचना में क्या कहा गया? दिल्ली सरकार के गृह विभाग की ओर से 15 जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार, शहर के पुलिस आयुक्त को एनएसए की धारा 3 की उपधारा (2) के तहत हिरासत में लेने की शक्ति दी गई है। यह शक्ति 18 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी। एनएसए क्या है? एनएसए केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसे लोगों को हिरासत में रखने का अधिकार देता है, ताकि वे भारत की सुरक्षा के लिए नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां न कर सकें। एनएसए के तहत हिरासत की अवधि तीन से 12 महीने तक हो सकती है, हालांकि इसे इससे पहले भी खत्म किया जा सकता है। यह एहतियाती हिरासत होती है, गिरफ्तारी नहीं, इसलिए हिरासत में लिए गए व्यक्ति को अदालत के सामने पेश करना कानूनी रूप से जरूरी नहीं होता। ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि एनएसए के तहत हिरासत में लेने की शक्ति को हर तीन महीने म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: रोहतक में 225 मेधावियों ने पाया सम्मान, CM बोले- विद्या धन सबसे बड़ा धन

मेधावी छात्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज इस मंच से केवल विद्यार्थियों का सम्मान नहीं हो रहा, बल्कि यह उनकी कड़ी मेहनत, माता-पिता के त्याग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के भविष्य का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने भिवानी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है कि ‘विद्या धनं सर्वधन प्रधानम्’। विद्या ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता और न ही कोई बांट सकता है। इसे आप जितना बांटेंगे, यह उतना ही बढ़ता जाएगा। मंजिल नहीं, यह तो ऊंचाइयों की शुरुआत है विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मिला यह सम्मान आपकी अंतिम मंजिल नहीं है, बल्कि यहां से आपको और भी बुलंदियों को छूना है। आपकी यह सफलता प्रदेश के हजारों अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सामाजिक चेतना को दिशा दे रहा है अमर उजाला अमर उजाला परिवार की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि समाचार पत्र केवल खबरें देने का माध्यम नहीं होते, बल्कि वे समाज की चेतना को दिशा देने का काम करते हैं। जब कोई समाचार संस्थान प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अभियान चलाता है, तो वह समाज में शिक्षा, परिश्रम और उत्कृष्टता की संस्कृति को और मजबूत करता है। अमर उजाला वर्षों से यह राष्ट्र सेवा का कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और हरियाणा सरकार के प्रयास मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी गई है। हरियाणा सरकार शिक्षा को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 2 min · National Desk