मेधावी छात्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज इस मंच से केवल विद्यार्थियों का सम्मान नहीं हो रहा, बल्कि यह उनकी कड़ी मेहनत, माता-पिता के त्याग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के भविष्य का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने भिवानी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है कि ‘विद्या धनं सर्वधन प्रधानम्’। विद्या ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता और न ही कोई बांट सकता है। इसे आप जितना बांटेंगे, यह उतना ही बढ़ता जाएगा। मंजिल नहीं, यह तो ऊंचाइयों की शुरुआत है विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मिला यह सम्मान आपकी अंतिम मंजिल नहीं है, बल्कि यहां से आपको और भी बुलंदियों को छूना है। आपकी यह सफलता प्रदेश के हजारों अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सामाजिक चेतना को दिशा दे रहा है अमर उजाला अमर उजाला परिवार की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि समाचार पत्र केवल खबरें देने का माध्यम नहीं होते, बल्कि वे समाज की चेतना को दिशा देने का काम करते हैं। जब कोई समाचार संस्थान प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अभियान चलाता है, तो वह समाज में शिक्षा, परिश्रम और उत्कृष्टता की संस्कृति को और मजबूत करता है। अमर उजाला वर्षों से यह राष्ट्र सेवा का कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और हरियाणा सरकार के प्रयास मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी गई है। हरियाणा सरकार शिक्षा को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें