भोजशाला: प्रशासन ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों से की चर्चा, नमाज को लेकर नहीं बनी बात, 350 पुलिसकर्मी तैनात

धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। जुमे की नमाज के लिए जिला प्रशासन द्वारा तय किए गए वैकल्पिक स्थान को लेकर मुस्लिम पक्ष और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। मुस्लिम समाज ने प्रशासन द्वारा सुझाई गई जगह पर कड़ी आपत्ति जताई है। गुरुवार देर रात प्रशासन ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया। काफी देर तक चली बैठक के बाद भी स्थान को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी। जावरा और इंदौर की कंपनियां तैनात आज शुक्रवार सुबह से ही शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुप्रीम कोर्ट में दोपहर के समय सुनवाई प्रस्तावित है। प्रशासन ने इससे पहले ही पूरी तैयारी कर ली है। जावरा और इंदौर से पुलिस की दो विशेष कंपनियां धार पहुंच चुकी हैं। नगर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 350 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों, भोजशाला परिसर और चालीस पीर दरगाह पर पुलिस बल मौजूद है। साथ ही नगर में पुलिस के मोबाइल वाहन और दोपहिया गश्ती दल लगातार भ्रमण कर रहे हैं। तयशुदा जमीन के पास ही नमाज अदा करना चाहते हैं मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं मुस्लिम समाज के सदर अब्दुल समद ने मीडिया से चर्चा में कहा, “प्रशासन ने हमें चालीस पीर की जगह बताई थी, जो कमाल मौला मस्जिद से लगभग दो किलोमीटर दूर है। हमने इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी। सर्वोच्च न्यायालय में हाजी मुनीर अहमद साहब की याचिका में हमने एक आवेदन भी प्रस्तुत किया है। उसमें हमने स्पष्ट कहा है कि हमारी आपत्ति दूरी को लेकर है। सर्वोच्च न्यायालय का आदेश बिल्कुल स्पष्ट है कि यथासंभव सबसे निकट स्थान पर नमाज की व्यवस्था की जाए। इससे अंतिम आदेश पर कोई प्रभाव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 2 min · National Desk

NEET Row: पेपर लीक मुद्दे पर खरगे का पीएम मोदी पर हमला, कहा- संसद में बयान दें, एकतरफा मन की बात न करें

जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद के पटल पर Statement देना होता है, देर रात एक वीडियो बनाकर, संसद के बाहर एकतरफ़ा “मन की बात” नहीं करनी होती !! @narendramodi जी, आज संसद में आने से पहले, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर के आइएगा। पहले छात्रों से माफ़ी माँगिए और… — Mallikarjun Kharge (@kharge) July 24, 2026 Mr. Modi, our students are demanding Dharmendra Pradhan’s resignation. Don’t insult their intelligence with this pathetic midnight video. 1. Sack Pradhan. 2. Punish those who beat students. 3. ⁠Apologise https://t.co/7SLB6pQqZx — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कांग्रेस प्रमुख ने कहा- प्रधानमंत्री जी संसद आने से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर के आइएगा। उन्होंने मांग रखी कि सरकार पहले छात्रों से माफी मांगे और उन लोगों पर सख्त कार्रवाई करे जिन्होंने छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का आदेश दिया था। खरगे ने साफ किया कि इन कदमों के बाद ही विपक्ष शिक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार हैं।गुरुवार रात जारी वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में पेपर लीक से जुड़े विधेयक के मसौदे पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते में इस बिल को पेश किया जाएगा और इसे जल्द से जल्द पास कराने की कोशिश होगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली मुद्दा नहीं है और यह लाखों छात्रों व अभिभावकों के लिए बहुत पीड़ाद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 2 min · National Desk

CJP Protest: डीयू के बाद सीजेपी प्रोटेस्ट पर जेएनयू ने जारी की एडवाइजरी, प्रदर्शनों में जाने से बचने को कहा

कल डीयू ने भी एडवाइजरी जारी कर प्रदर्शनों से दूर रहने की दी थी सलाह छात्रों और शिक्षकों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की ओर से कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, ऐसे प्रदर्शनों पर सख्त नियम लागू हैं। प्रदर्शनों में शामिल होने से कानूनी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, दिल्ली ने एक्स पर कहा, पुलिस का आज रात चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर कोई कार्रवाई करने का प्लान नहीं है। लोगों को सलाह दी है कि कोई भी गुमराह करने वाली या बिना पुष्टि वाली जानकारी न फैलाएं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 1 min · National Desk

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में बिकवाली जारी; सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 23700 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 703.04 अंक टूटकर 75,688.35 पर आ गया, जो 0.92 फीसदी का नुकसान है। निफ्टी भी 203.25 अंक गिरकर 23,666.35 पर आ गया। उतार-चढ़ाव के बीच सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स करीब 450 अंक के नुकसान में 75,940 अंक के करीब कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी लगभग 125 अंक के नुकसान में 23,745 अंक के पास कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 15 पैसे बढ़कर 96.58 पर पहुंच गया। बाजार में गिरावट के मुख्य कारण क्या रहे? निवेशकों की धारणा कमजोर बनी हुई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि हुई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफ.आई.आई.) की लगातार बिकवाली जारी रही। सावधानी भरे वैश्विक संकेतों ने बाजार पर दबाव डाला। बाजार को कंपनियों के तिमाही परिणामों से भी कोई खास मदद नहीं मिली। विश्लेषकों का मानना है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें निकट भविष्य में घरेलू शेयर बाजारों पर भारी पड़ेंगी। बाजार पर दबाव के कई प्रमुख कारण रहे। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव की आशंका बढ़ी। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार अपनी हिस्सेदारी बेची, जिससे पूंजी का बहिर्प्रवाह हुआ। कमजोर वैश्विक धारणा ने भी निवेशकों के आत्मविश्वास को प्रभावित किया। इन सभी नकारात्मक कारकों ने कंपनियों की जारी आय तिमाही के सकारात्मक प्रभाव को कम कर दिया। वैश्विक बाजारों का प्रदर्शन कैसा रहा? वैश्विक बाजारों में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 2 min · National Desk

न्यूयॉर्क में दो लोगों पर चाकू से हमला: एक एशियाई शामिल, पुलिस और ममदानी ने क्यों जताई हेट क्राइम की आशंका?

अधिकारियों ने कहा कि जांच अधिकारी हमलों के पीछे की वजह की जांच कर रहे हैं। इसमें यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह नफरत फैलाने वाले अपराध का मामला है। पुलिस आयुक्त टिश ने क्या बताया? न्यूयॉर्क शहर की पुलिस आयुक्त जेसिका एस टिश ने गुरुवार (स्थानीय समय) को जारी बयान में कहा कि दोनों पीड़ितों (एक एशियाई और एक यहूदी व्यक्ति) को माउंट सीनाई सेंट ल्यूक्स अस्पताल ले जाया गया है। दोनों के ठीक होने की उम्मीद है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, आज दोपहर अपर वेस्ट साइड में दो अलग-अलग हमलों में दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया। दोनों पीड़ित को माउंट सीनाई सेंट ल्यूक्स अस्पताल ले जाया गया है और दोनों के बचने की उम्मीद है। पुलिस आयुक्त ने कहा, न्यूयॉर्क पुलिस ने दोनों हमलों के मामले में राउल मोरालेस (51 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की तलाश नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी अब भी मामले की जांच कर रहे हैं और हमलों की वजह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। टिश ने कहा कि पीड़ितों और चश्मदीदों के बयानों के अनुसार, मोरालेस ने दोनों हमलों के दौरान ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाया था। न्यूयॉर्क पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह नफरत फैलाने वाला अपराध हो सकता है। पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा कि विभाग के दस्तावेजों में आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा कोई पुराना मामला नहीं है। हालांकि, शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि मानसिक स्वास्थ्य इस घटना का एक कारण हो सकता है। पुलिस ने कहा कि अब तक जांच में आरोपी और दोनों पीड़ितों के बीच या दोनों पीड़ितों के बीच आपसी संबंध का कोई सबूत नहीं मिला है। टिश ने एक आम नागरिक और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 2 min · National Desk

वांगचुक ने तोड़ा अनशन: आज सरकार और CJP के प्रतिनिधियों की बैठक, दीपके बोले- जारी रहेगा जंतर-मंतर पर धरना

नीट पेपर लीक मामले में युवाओं के आक्रोश और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच सरकार फास्ट ट्रैक मोड में आ गई है। गुरुवार की सुबह से लेकर देर रात तक सरकार ने ताबड़तोड़ कई घोषणाएं और फैसले किए। सबसे पहले सुबह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों से निपटने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का एलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। युवाओं का कल्याण और हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 1 min · National Desk

CJP Protest Live: वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में की सोनम से बात

03:21 AM, 24-Jul-2026 निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में हिरासत में लेने का दावा झूठा DCP साउथ ईस्ट दिल्ली ने ट्वीट किया- जंतर-मंतर पर खाना ले जा रहे लड़कों को निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में हिरासत में लेने का दावा झूठा और गुमराह करने वाला है। पुलिसकर्मी नियमों के तहत रुटीन चेकिंग और वेरिफिकेशन की ड्यूटी कर रहे थे। DCP South East Delhi tweets, “The claim of boys being detained at Nizammudin Police station for carrying food to Jantar Mantar is false and misleading. Police personnel were performing routine checking and verification duty as mandated…” pic.twitter.com/WIMt35vaVQ — ANI (@ANI) July 23, 2026 DCP साउथ ईस्ट दिल्ली ने ट्वीट किया- जंतर-मंतर पर खाना ले जा रहे लड़कों को निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में हिरासत में लेने का दावा झूठा और गुमराह करने वाला है। पुलिसकर्मी नियमों के तहत रुटीन चेकिंग और वेरिफिकेशन की ड्यूटी कर रहे थे। 02:21 AM, 24-Jul-2026 आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी सरकार-सीजेपी वार्ता कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया है कि शुक्रवार को एक चर्चा बुलाई गई है। हमें बहुत खुशी है कि सरकार हमारी इस मांग पर सहमत हो गई है कि यह चर्चा किसी न्यूट्रल जगह पर हो। इसके लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है। #WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, says, “… Tomorrow, a discussion has been called for, we are very happy that the government has agreed to our request that it be at a neutral venue. The Constitution Club of India has been chosen…” pic.twitter.com/OOBnq8bqb7 — ANI (@ANI) July 23, 2026 कॉकरोच जनता पार्टी के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 2 min · National Desk

Srinagar: सुनियोजित था अनंतनाग का लक्षित आतंकी हमला, मिला विदेशी कनेक्शन का इनपुट; बढ़ाया गया जांच का दायरा

अनंतनाग हमले की अब तक की जांच और विशेषज्ञों से मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों को इसमें विदेशी आतंकियों के शामिल होने के संकेत मिले हैं। यह भी पता चला है कि आतंकी सुनियोजित साजिश के तहत स्थानीय पुलिस को अन्य जगहों पर भी निशाना बना सकते हैं। इसके पीछे मंशा स्थानीय भूगोल और आतंकियों के नेटवर्क को करीब से जानने वाली कड़ी को तोड़ना और भय का माहौल बनाना है। जांच एजेंसियों के शुरुआती इनपुट और पिछले मामलों को देखें तो कई बड़े हमलों में विदेशी, विशेषकर पाकिस्तान से प्रशिक्षित आतंकियों की भूमिका सामने आती रही है। अनंतनाग मामले में भी जांच एजेंसियों को कुछ ऐसे ही संकेत मिले हैं। हमले को जिस तरह से पेशेवर अंदाज में अंजाम दिया गया है, उससे यही लगता है कि संबंधित आतंकी को इसके लिए लंबा प्रशिक्षण दिया गया है। वह काफी समय से स्थानीय क्षेत्र में सक्रिय भी रहा है। यह सब बिना स्थानीय मददगार के संभव नहीं हो सकता। यही कारण है कि बुधवार दोपहर बाद से बृहस्पतिवार देर रात तक जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है। पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।अनंतनाग में पुलिस हेड कांस्टेबल की टारगेट किलिंग के महज 24 घंटे के भीतर प्रशासन व सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार को लश्कर-ए-ताइबा के दो खूंखार आतंकियों के घरों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के तहत पहला निशाना बिजबिहाड़ा के गुरी गांव निवासी लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी आदिल अहमद ठोकर का नवनिर्मित मकान बना। सुरक्षाबल अप्रैल 2025 में ही आदिल का पुश्तैनी घर ध्वस्त कर चुके हैं। इससे पहले हसनपोरा तवेला के रहने वाले लश्कर का सक्रिय आतंकी हारून रशीद गनई का एक मंजिला मकान बुधवार रात गिरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 2 min · National Desk

देशभर में मानसून का कहर: असम में बाढ़ से 47 मौतें, लाखों लोग प्रभावित; गुजरात-जम्मू-कश्मीर में भी हालात गंभीर

देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश का कहर लगातार जारी है। सबसे गंभीर स्थिति असम में है, जहां बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। पिछले 24 घंटों में छह और लोगों की जान गई है। वहीं, बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 7.21 लाख से अधिक हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, राज्य के 11 जिलों के 37 राजस्व सर्किलों और 883 गांवों में बाढ़ का असर है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई प्रमुख नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 1 min · National Desk

शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: कौन हैं नरेश पाल गंगवार? बनाए गए उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव

Naresh Pal Gangwar has been appointed as the new Secretary, Department of Higher Education, Ministry of Education pic.twitter.com/uHflmuOks2 — ANI (@ANI) July 23, 2026 नरेश पाल गंगवार इससे पहले मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। अपने प्रशासनिक करियर के दौरान गंगवार ने केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे, जहां उन्होंने वायु और जल प्रदूषण नियंत्रण तथा खतरनाक पदार्थों के प्रबंधन से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी संभाली।इसके अलावा वह राजस्थान सरकार में प्रमुख सचिव के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2010 से 2014 के बीच राष्ट्रीय सौर मिशन के शुरुआती चरण में नीति निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।नरेश पाल गंगवार इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इसके बाद आईआईटी दिल्ली से कम्युनिकेशन एवं रडार इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। साथ ही राजस्थान विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में भी स्नातकोत्तर किया है।यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब कथित नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्रालय सार्वजनिक और राजनीतिक स्तर पर चर्चा के केंद्र में है। इस विवाद के बाद छात्र प्रदर्शन तेज हुए हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने के लिए सुधारों की मांग लगातार उठ रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 2 min · National Desk