CJP Protest Live: 'हम बातचीत को तैयार हैं, वो मंत्रालय आएं', सीजेपी के साथ बातचीत के प्रस्ताव पर बोले नड्डा

04:30 PM, 23-Jul-2026 केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर हमला दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ये बच्चों और विद्यार्थियों का मामला है, इस देश का भविष्य हैं। आज पीएम मोदी का बयान आया है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा इन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी। हमारे बच्चों को जल्द से जल्द न्याय दिलाना है इसके लिए सरकार मेहनत के साथ काम कर रही है। चर्चा करना जरूरी है सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है। कांग्रेस को छात्रों के हित में काम नहीं करना है बल्कि राजनीति करना है और सदन को नहीं चलने देना है। 04:11 PM, 23-Jul-2026 हम बातचीत के लिए तैयार- जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीजेपी के साथ बातचीत के प्रस्ताव पर कहा, हम बातचीत के लिए तैयार हैं, वो हमारे निवास या हमारे मंत्रालय में आए। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीजेपी के साथ बातचीत के प्रस्ताव पर कहा, हम बातचीत के लिए तैयार हैं, वो हमारे निवास या हमारे मंत्रालय में आए। 03:57 PM, 23-Jul-2026 जो भी दोषी होगा, उसपर सख्त कार्रवाई होगी: गोयल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “आज पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कामों के दोषियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाकर सजा दी जाएगी। हम कांग्रेस पार्टी और विपक्ष से गुजारिश करते हैं कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करें। भागें नहीं, चर्चा करें। हम विपक्ष के चर्चा से भागने और उसके राजनीतिकरण की कड़ी निंदा करते हैं। हम सभी से शांति बनाए रखने और साथ ही, चर्चा के ज़रिए मुद्दे को सुलझाने की अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करने की गुजारिश करते हैं, मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी और उनके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Vidhan Sabha LIVE: 'पटना में मेरी हत्या कर देते'- MLA का बड़ा आरोप, विधानसभा में पक्ष-विपक्ष का हंगामा

01:12 PM, 23-Jul-2026 Bihar Vidhan Sabha Live: भाजपा विधायक ने किया पलटवार भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि विपक्ष के लोग सदन की कार्यवाही चलने देना ही नहीं चाहते हैं। इसीलिए ऐसा आरोप लगा रहे हैं। आप वीडियो देख लें। सारी बातें साफ हो जाएगी। एक दिन पहले जिस तरह से विपक्ष के गुंडों ने जिस तरह से पटना में उपद्रव किया। वह अन्याय है। वह कोई छात्र नहीं कर सकता है। यह लोग उपद्रवी थे। आज भी विपक्ष ने सदन में हंगामा करने की कोशिश की। भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि विपक्ष के लोग सदन की कार्यवाही चलने देना ही नहीं चाहते हैं। इसीलिए ऐसा आरोप लगा रहे हैं। आप वीडियो देख लें। सारी बातें साफ हो जाएगी। एक दिन पहले जिस तरह से विपक्ष के गुंडों ने जिस तरह से पटना में उपद्रव किया। वह अन्याय है। वह कोई छात्र नहीं कर सकता है। यह लोग उपद्रवी थे। आज भी विपक्ष ने सदन में हंगामा करने की कोशिश की। 12:05 PM, 23-Jul-2026 Bihar Vidhan Sabha Live: राजद विधायक ने किस पर क्या आरोप लगाया? राजद विधायक कुमार सर्वजीत में आरोप लगाया कि मेरे बगल में बैठे विधायक आईपी गुप्ता पर हमला करने की कोशिश हुई। वेल में आकर भाजपा के विधायकों ने गुंडागर्दी की। यह कैसा लोकतंत्र है? आज सदन की गरिमा तार तार हो गई। यह लोग जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं। छात्रों पर इनलोगों ने अन्याय किया। बर्बर तरीके से लाठियां बरसाई। राजद विधायक कुमार सर्वजीत में आरोप लगाया कि मेरे बगल में बैठे विधायक आईपी गुप्ता पर हमला करने की कोशिश हुई। वेल में आकर भाजपा के विधायकों ने गुंडागर्दी की। यह कैसा लोकतंत्र है? आज सदन की गरिमा तार तार हो गई। यह लोग जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं। छात्रों पर इनलोगों ने अन्याय किया। बर्बर तरीके से लाठियां बरस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Monsoon Session LIVE: दोनों सदन 2 बजे तक स्थगित, खरगे बोले- प्रधान के इस्तीफे तक चर्चा संभव नहीं

01:15 PM, 23-Jul-2026 खरगे ने पूछा- पहले दिन से चर्चा चाहते थे, सरकार तैयार क्यों नहीं थी? राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, अगर सरकार चर्चा के लिए तैयार थी, तो जिस दिन हमने मांग की थी, उसी दिन चर्चा शुरू हो जानी चाहिए थी। पहले क्यों तैयार नहीं थे? बाद में आपने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने कहा, हम संसद सदस्य हैं, लेकिन आज सत्तापक्ष के लोगों ने ही संसद का दरवाजा रोक दिया। उन्हें शर्म आनी चाहिए। जब तक वह इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक यह नहीं चलेगा। अब तक प्रधानमंत्री चुप क्यों थे? अगर आज की स्थिति के लिए कोई जिम्मेदार है, तो वह प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने खुलकर अपने सांसदों से छात्रों के आंदोलन का जवाब देने को कहा है। प्रधानमंत्री का इरादा ठीक नहीं है। उन्होंने कई मुद्दों पर कभी कुछ नहीं कहा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, अगर सरकार चर्चा के लिए तैयार थी, तो जिस दिन हमने मांग की थी, उसी दिन चर्चा शुरू हो जानी चाहिए थी। पहले क्यों तैयार नहीं थे? बाद में आपने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया।उन्होंने कहा, हम संसद सदस्य हैं, लेकिन आज सत्तापक्ष के लोगों ने ही संसद का दरवाजा रोक दिया। उन्हें शर्म आनी चाहिए। जब तक वह इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक यह नहीं चलेगा। अब तक प्रधानमंत्री चुप क्यों थे? अगर आज की स्थिति के लिए कोई जिम्मेदार है, तो वह प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने खुलकर अपने सांसदों से छात्रों के आंदोलन का जवाब देने को कहा है। प्रधानमंत्री का इरादा ठीक नहीं है। उन्होंने कई मुद्दों पर कभी कुछ नहीं कहा। 01:13 PM, 23-Jul-2026 राहुल गांधी संसद में बहस नहीं चाहते: रविशंकर प्रसाद भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने फास्ट ट् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से झटका; रद्द हुई जमानत, तीन हफ्ते के भीतर आत्मसमर्पण का आदेश

हालांकि, जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने यह भी कहा कि अगर छह महीने के भीतर मुकदमे की सुनवाई पूरी नहीं होती है तो सोनम नई जमानत याचिका दाखिल करने के लिए स्वतंत्र होंगी। मेघालय सरकार की ओर से दायर अपील को स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी देना जरूरी है। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं था कि गिरफ्तारी के कारण बिल्कुल भी नहीं बताए गए। कोर्ट ने कहा कि सोनम को 9 जून 2025 को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले पति की मौत के बाद वह कथित तौर पर लापता थीं। अभियोजन पक्ष का आरोप क्या है? अभियोजन पक्ष के अनुसार, शादी के बाद सोनम राजा रघुवंशी के साथ मेघालय गई थीं। वहां कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई और तीन अन्य लोगों की मदद से उनका शव एक गहरी खाई में फेंक दिया गया। आरोप है कि इन तीनों लोगों को सोनम ने ही हत्या के लिए कथित तौर पर किराये पर रखा था। विवाद उस समय हुआ, जब गिरफ्तारी के कारणों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) की जगह धारा 403(1) का उल्लेख किया गया। सोनम ने जमानत के लिए क्या दलील दी थी? सुप्रीम कोर्ट के पिछले मिहिर राजेश शाह मामले का हवाला देते हुए सोनम ने दलील दी थी कि उन्हें गिरफ्तारी के सही कारणों की जानकारी नहीं दी गई, इसलिए वह जमानत की हकदार हैं। ट्रायल कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार कर लिया था और हाईकोर्ट ने भी उस आदेश को बरकरार रखा था। सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी नहीं देना और दी गई जानकारी में पर्याप्त विवरण न होना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। क्या हुआ था मामला? मध्य प्रदेश के इंदौर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 2 min · National Desk

CJP Protest: भीड़ ने सुरक्षाबलों पर किया था पथराव, कनॉट प्लेस के पेट्रोल पंप के कैमरे में कैद 20 जुलाई की घटना

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हिंसक भीड़ कैद हुई है। वीडियो में पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षाकर्मी अपनी जान बचाने के लिए पेट्रोल पंप के केबिन में छिप गए। पीछे से आए प्रदर्शनकारियों ने उन पर जमकर पथराव किया। यह घटना 20 जुलाई की हिंसा के दौरान हुई थी। वीडियो में प्रदर्शनकारियों का आक्रामक व्यवहार स्पष्ट रूप से दिख रहा है। पुलिस अब इस वायरल फुटेज की गहन जांच कर रही है। हिंसक घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।कनॉट प्लेस स्थित पेट्रोल पंप पर हुई घटना का वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखा जा सकता है। सुरक्षाकर्मी भागकर पेट्रोल पंप के केबिन में घुस गए थे। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थर फेंके। यह वीडियो उस दिन की अराजकता को दर्शाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 1 min · National Desk

CJP Protest: जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, वांगचुक का वजन 11 KG घटा; अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिकी मानवाधिकार संगठन, हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स ने सोमवार को न्यूयॉर्क और सैन जोन में एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वांगचुक के समर्थन में तख्तियां लेकर भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।वांगचुक, पिछले 25 दिनों से नीट परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। संगठन ने एक बयान में कहा कि लंदन में भारतीय उच्चायोग और डब्लिन में भारतीय दूतावास के बाहर भी ऐसे ही प्रदर्शन आयोजित किए गए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 1 min · National Desk

Parliament Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र का आज चौथा दिन, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

11:18 AM, 23-Jul-2026 मकर द्वार पर एनडीए और इंडिया ब्लॉक के सांसदों का प्रदर्शन संसद परिसर के मकर द्वार के पास गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की अपनी मांग दोहराई। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी विपक्षी सांसदों के इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। वहीं, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने भी जवाबी प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ किया गया, जिन्हें दो महिला सांसदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद सदन से निलंबित किया गया है। संसद परिसर के मकर द्वार के पास गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की अपनी मांग दोहराई। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी विपक्षी सांसदों के इस प्रदर्शन में शामिल हुईं।वहीं, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने भी जवाबी प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ किया गया, जिन्हें दो महिला सांसदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद सदन से निलंबित किया गया है। 11:16 AM, 23-Jul-2026 सरकार नीट मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार, लेकिन कांग्रेस ने शर्तें रखीं: रिजिजू राज्यसभा में हंगामे के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार और सभी दल नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए सहमत थे। लेकिन उच्च सदन में मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने चर्चा के लिए शर्तें रख दीं। रिजिजू ने कहा, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 2 min · National Desk

'जन नायकन' की रिलीज पर जश्न में डूबे विजय के फैंस; डांस शो से लाइटिंग सिस्टम तक; किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम

फिल्म ‘जन नायकन’ आज 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अपनी मूल रिलीज से करीब सात महीने की देरी से फिल्म ने दस्तक दी है। इस मौके पर थलापति के फैंस किसी उत्सव की तरह जश्न मना रहे हैं और फिल्म का भव्य स्वागत किया है। कई जगह सांस्कृतिक आयोजन किए गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

July 23, 2026 · 1 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बैंक पर फोड़ा पूरा ठीकरा, खुद पर कोई सवाल नहीं; बच निकले मामले के बड़े आरोपी

बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका भी एसआईटी ने संदिग्ध बताई है। लेकिन उन पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी विवेचना जारी होने की बात कह रहे हैं। वहीं बैठक में इसको लेकर भी कोई चर्चा नहीं की गई कि आखिर चंपत राय ने टिन्नू यादव को इतने अधिकार क्यों दे रखे थे। क्योंकि टिन्नू के पास गणना कक्ष व दान पात्रों की चाबियां होना भी चोरी की बड़ी वजह रही है। अब पूरी कमान कृष्ण मोहन के हाथ चोरी का खुलासा होने के बाद चंपत राय व अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने की थी। इस्तीफा स्वीकार करने को लेकर छह जुलाई की बैठक की जानकारी भी गोविंद गिरी ने जारी की थी। प्रेस वार्ता भी की थी, लेकिन अब पूरी कमान अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन के पास है। इसलिए बुधवार को हुई बैठक का ब्योरा उन्होंने ही जारी किया। नियम और सख्त करने के निर्देश बैठक में पदाधिकारियों ने तय किया कि ट्रस्ट की वित्त समिति जल्द ही बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। एमओयू के जो नियम व शर्तें हैं, उनको पूरी तरह से लागू करने और उनको अधिक पुख्ता करने संबंधी कदम उठाए जाएंगे, जिससे भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी न हो। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: कई राज्यों में बारिश का कहर; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सरकार सख्त; ईरानी हमले में भारतवंशी सैनिक बलिदान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन लगातार चर्चा में है। दिल्ली में युवाओं के आंदोलन के अलावा संसद के मानसून सत्र से आने वाली खबरों पर भी लगातार चर्चा हो रही है। इसके अलावा आज से स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शुभारंभ भी होगा। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी टकराव भी लगाचार सुर्खियों में है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सेना ईरान से सैनिकों के बलिदान का बदला लेगी। राजनीति और युद्ध की खबरों से इतर कारोबार जगत में चीनी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी भी सुर्खियों में है। इसके अलावा उन पहलुओं पर भी चर्चा हो रही है कि कैसे सरकार 24 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को आंदोलन खत्म करने के लिए समझाने में लगी है। अमेरिका-ईरान की जंग के दौरान जॉर्डन में एक 25 साल की भारतवंशी सैनिक के बलिदान की खबर भी चर्चा में है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में सैम ऑल्टमैन की कंपनी ओपनएआई में आई गड़बड़ी भी सुर्खियों में रही। सिनेमा की दुनिया में सलमान खान का बयान चर्चा में रहा। उन्होंने दिल्ली में छात्रों-युवाओं पर किए गए बलप्रयोग को लेकर चिंता जताई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 23, 2026 · 1 min · National Desk