विमान में चाकूबाजी: ग्रोक ने कैप्टन स्मित मच्छार के नाम का किया गलत अनुवाद, यूजर्स के लताड़ने पर मानी गलती

फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान साहस दिखाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी। हालांकि, पीएम मोदी की पोस्ट का ग्रोक द्वारा किया गया अनुवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गया। ग्रोक ने हिंदी में लिखे ‘मच्छार’ शब्द का शाब्दिक अर्थ लेते हुए कैप्टन के नाम को “Captain Mosquito Smith” के तौर पर ट्रांसलेट कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एआई के इस अनुवाद की जमकर आलोचना की।ग्रोक के अनुवाद में लिखा आया “Captain Mosquito Smith is a hero.” यूजर्स ने तुरंत इस गलती की ओर ध्यान दिलाया। लोगों ने कहा कि यहां ‘मच्छर’ किसी सामान्य शब्द के तौर पर नहीं, बल्कि कैप्टन स्मित मच्छार के सरनेम के रूप में इस्तेमाल हुआ था। एक यूजर ने इस अनुवाद को बेहद खराब बताते हुए प्रतिक्रिया दी, जबकि दूसरे ने कहा कि इस गलती के वायरल मीम बनने की पूरी संभावना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की तारीफ करते हुए उन्हें एक नायक बताया था। उन्होंने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने और बेहद खतरनाक स्थिति का सामना करने के बावजूद कैप्टन ने दूसरों की जान बचाने के लिए साहस और दृढ़ता दिखाई। फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान कैप्टन मच्छार घायल हो गए थे। घटना के बाद उनकी बहादुरी की चर्चा हुई।सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद ग्रोक ने अपनी गलती स्वीकार की। एक यूजर को जवाब देते हुए एआई ने कहा “हां, बहुत खराब काम था” और बताया कि हिंदी शब्द ‘मच्छर’ का अंग्रेजी अर्थ ‘mosquito’ होता है। इसी वजह से उसने नाम को गलत तरीके से “Mosquito Smith” में बदल दिया। इसके बाद ग्रोक ने पीएम मोदी की पोस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 2, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली ट्रैफिक व्यवस्था की बदेलगी सूरत: इमरजेंसी वाहनों के लिए खुद बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, पार्किंग का लगेगा पता

लाइटें खुद हो जाएंगी ग्रीन इस सिस्टम की सबसे खास बात स्मार्ट और एडाप्टिव ट्रैफिक सिग्नल होंगे। ये सिग्नल सड़क पर मौजूद ट्रैफिक की मात्रा के हिसाब से अपनी टाइमिंग बदल सकेंगे। इससे खाली सड़क पर अनावश्यक रूप से लाल बत्ती पर रुकने और ज्यादा ट्रैफिक वाले रास्तों पर लंबा इंतजार कम करने में मदद मिलेगी। सिस्टम रियल-टाइम डाटा के जरिए जाम, धीमी रफ्तार वाले वाहनों और सड़क हादसों जैसी घटनाओं की जानकारी ट्रैफिक पुलिस तक पहुंचाएगा। इसके आधार पर पुलिस जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक डायवर्ट कर सकेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 2, 2026 · 1 min · National Desk

क्या हमलावर अकेला नहीं था?: फ्लाईदुबई मामले की जांच में नया खुलासा; सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक आई सामने

इस्राइली मीडिया चैनल हायोम के मुताबिक आरोपी हाल के वर्षों में किसी चरमपंथी प्रचारक के प्रभाव में था, जो धर्म के नाम पर आत्मघाती हमलों के लिए प्रेरित करता था। इससे पहले इस्राइल हायोम ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि ओमान के ग्रैंड मुफ्ती शेख अहमद बिन हमद अल खलीली ने बार-बार इस्राइल के खिलाफ बयानबाजी की है। उन्होंने 7 अक्तूबर 2023 के हमास के हमले का भी समर्थन किया था। ऐसे में जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि आरोपी ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया या फिर किसी इस्लामी आतंकी समूह ने उसकी मदद की।जांच में पता चला है कि आरोपी सह-पायलट ने नौ महीने पहले ही फ्लाईदुबई में काम शुरू किया था। ऐसे में जांच की जा रही है कि क्या वह किसी मिशन के तहत ही एयरलाइंस से जुड़ा था या नहीं। गौरतलब है कि फ्लाईदुबई, इस्राइल को सेवाएं देने वाली दो अमीराती एयरलाइंस में से एक है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी विमान को या तो जॉर्डन के रेगिस्तान में क्रैश करना चाहता था, जहां विमान तेजी से नीचे की तरफ गया था या फिर वह 11 सितंबर के हमले की तहत किसी लक्ष्य से विमान को टकराना चाहता था। आरोपी के निशाने पर अमेरिका को सैन्य अड्डे, इस्राइल के परमाणु ठिकाने या इस्राइली वायु सेना के बेस हो सकते थे।फ्लाईदुबई मामले में इस्राइली सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल जिन देशों के इस्राइल के साथ संबंध नहीं है, उन देशों के पायलटों को तेल अवीव उड़ान भरने पर प्रतिबंध है। हालांकि इस्राइली सुरक्षा एजेंसियों ने इसे सख्ती से लागू नहीं किया। फ्लाईदुबई मामले से इस चूक का खुलासा हुआ है।ओमान के इस्राइल के साथ संबंध नहीं हैं। ऐसे में ओमान के पायलट को इस्राइल जाने वाले विमानों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 2, 2026 · 2 min · National Desk

राशिफल 02 अक्तूबर: कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें किन मामलों में मिलेगा लाभ

1 of 13 2 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : amar ujala 02 अक्तूबर 2026 का राशिफल: अक्तूबर महीने की शुरुआत के साथ ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। आज का दिन किसी के लिए करियर और कारोबार में नए अवसर लेकर आ सकता है, तो किसी को धन, स्वास्थ्य या रिश्तों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि 02 अक्तूबर को आपकी राशि के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, तो पढ़ें आज का विस्तृत राशिफल। यहां जानें मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, किन क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है और किन मामलों में सतर्क रहना आपके लिए बेहतर होगा। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala मेष राशि आज आपको हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा, खासकर कारोबार और धन से जुड़े मामलों में। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी दे सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनकी सेहत का ध्यान रखना रिश्ते में अपनापन बढ़ाएगा। परिवार में संतान के विवाह से जुड़ी कोई चिंता धीरे-धीरे कम हो सकती है। नए काम की शुरुआत करने से पहले पूरी तैयारी कर लें, क्योंकि आज आपकी सावधानी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala वृषभ राशि आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति को लेकर संतोष महसूस होगा। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक वातावरण बनाने की इच्छा हो सकती है। बच्चों की संगति पर नजर रखना जरूरी रहेगा, क्योंकि छोटी सी लापरवाही आगे चलकर परेशानी दे सकती है। किसी बेवजह की बहस में पड़ने से बचें और मन को शांत रखें। अचानक किसी जरूरी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन यह यात्रा आपके लिए भविष्य में लाभदायक सा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 2, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: टाटा के तीन नामों में क्या अंतर, भारत में कंपनियों के कितने प्रकार और कैसे होती है उनकी पहचान?

भारतीय कंपनी और विदेशी कंपनी में क्या अंतर है? भारत में निगमित कंपनी भारत में निगमित कंपनी वह कंपनी है जो भारत में कंपनी कानून के तहत निगमित हुई हो। भारतीय कंपनी आम कारोबारी इस्तेमाल का शब्द है। इसे कंपनी अधिनियम में सरकारी कंपनी या प्राइवेट कंपनी की तरह अलग कानूनी श्रेणी नहीं माना जाता। टाटा मोटर्स और इंफोसिस भारत में निगमित कंपनियों के उदाहरण हैं। विदेशी कंपनी कंपनी अधिनियम के अनुसार विदेशी कंपनी वह कंपनी या बॉडी कॉरपोरेट है जो भारत के बाहर निगमित हुई हो और भारत में उसका कारोबार का स्थान हो या वह भारत में किसी अन्य तरीके से कारोबारी गतिविधि करती हो। भारत में यह गतिविधि सीधे या एजेंट के जरिए, भौतिक या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से हो सकती है। गूगल और सैमसंग जैसी विदेश में निगमित कंपनियां, भारत में कारोबार करने की स्थिति में, विदेशी कंपनी से जुड़े कंपनी अधिनियम के प्रावधानों के दायरे में आ सकती हैं। स्मॉल कंपनी स्मॉल कंपनी यानी छोटी कंपनी की पहचान उसके आकार से जुड़े कानूनी मानकों के आधार पर होती है। कंपनी अधिनियम के तहत स्मॉल कंपनी ऐसी कंपनी है जो पब्लिक कंपनी नहीं है और जिसकी चुकता शेयर पूंजी या टर्नओवर कानून में तय सीमा के भीतर है। वर्तमान प्रावधानों के तहत निर्धारित सीमा चुकता शेयर पूंजी के लिए 10 करोड़ रुपये तक और टर्नओवर के लिए 100 करोड़ रुपये तक है। हालांकि हर छोटी कंपनी स्मॉल कंपनी नहीं होती। होल्डिंग कंपनी, सब्सिडियरी कंपनी, सेक्शन 8 कंपनी और किसी विशेष कानून के तहत बनी कंपनी को इस श्रेणी में नहीं रखा जाता। लिस्टेड कंपनी जिस कंपनी की कोई प्रतिभूति किसी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होती है, उसे लिस्टेड कंपनी कहा जाता है। यानी कंपनी की प्रतिभ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 2, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन आज, पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ; कैंसर के महंगे इलाज पर लगेगी लगाम

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन से पहले यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की है। मानसून के असमान असर के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कम बारिश हुई है। वहीं, भाखड़ा बांध का जलस्तर पांच साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में चिंता बढ़ी है। कैंसर के महंगे इलाज को लेकर केंद्र सरकार नया मानक रोडमैप तैयार करने की तैयारी में है। दिल्ली में कई व्यापारी संगठन आज नो यूपीआई डे मनाकर डिजिटल भुगतान शुल्क का विरोध करेंगे। एम्ब्रेयर और महिंद्रा ने सी-390 मिलेनियम की संभावित असेंबली लाइन नागपुर में लगाने की तैयारी आगे बढ़ाई है। फ्लाईदुबई विमान के कैप्टन पर हमले के आरोपी सह-पायलट को सऊदी अरब ने यूएई भेज दिया है। जम्मू-कश्मीर में सेना निगरानी मजबूत करने के लिए थर्मल इमेजिंग उपकरण खरीद रही है। खेल जगत में भारत और पाकिस्तान के बीच 2027 वनडे विश्व कप का मुकाबला 10 अक्तूबर को होगा। मनोरंजन जगत में इस शुक्रवार ओटीटी पर मृणाल ठाकुर और गजराज राव की नई फिल्म और सीरीज समेत कई रिलीज होंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 2, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय: ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमें, शुरुआती चरण में कितने मैच खेलेंगे सभी देश?

भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय: ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमें, शुरुआती चरण में कितने मैच खेलेंगे सभी देश? वनडे विश्व कप 2027 का कार्यक्रम जारी हो चुका है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। यानी दोनों टीमों के बीच प्रशंसकों को टक्कर देखने को मिलेगी। आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 का कार्यक्रम जारी होने के साथ भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। दोनों टीमें टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के अलावा क्वालिफायर-ए की टीम भी शामिल होगी। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी 10 अक्टूबर 2027 को भिड़ेंगे। 2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को खेला जाएगा। विश्व कप के कार्यक्रम के सामने आने से पहले ही इस मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में खास उत्सुकता थी। दोनों टीमें ग्रुप ए में हैं और नए प्रारूप के तहत ग्रुप चरण में दोनों का आमना-सामना होना तय है। भारत-पाकिस्तान की विश्व कप प्रतिद्वंद्विता का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के पक्ष में रहा है। दोनों के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 2, 2026 · 2 min · National Desk

डिजिटल भुगतान: आज नो यूपीआई डे मनाएंगे दिल्ली के कई व्यापारी संगठन, शुल्क व्यवस्था के विरोध में करेंगे अपील

डिजिटल पेमेंट पर बढ़ते विवाद के बीच दिल्ली के कई व्यापारिक संगठनों ने 2 अक्तूबर को नो यूपीआई डे मनाने का एलान किया है। इस दिन व्यापारी यूपीआई से भुगतान नहीं लेने की अपील करेंगे। व्यापारियों के मुताबिक, डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगाने की व्यवस्था का वे विरोध करेंगे। दिल्ली व्यापार महासंघ और फेडरेशन ऑफ दिल्ली ट्रेड एसोसिएशन ने इस अभियान को समर्थन दिया है। संगठनों ने व्यापारियों से 2 अक्तूबर को यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। व्यापारिक संगठनों के मुताबिक, इस अभियान के जरिये डिजिटल भुगतान पर लगने वाले शुल्क के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। व्यापारियों ने बताया कि छोटे कारोबार में यूपीआई का बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है। ऐसे में किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क कारोबार पर असर डाल सकता है।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने संबद्ध स्कूलों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्कूलों को फीस के साथ कैंटीन, लाइब्रेरी और अन्य सेवाओं के भुगतान के लिए यूपीआई और रुपे कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। कम इंटरनेट वाले क्षेत्रों में यूपीआई लाइट, यूपीआई लाइटएक्स और यूपीआई 123पे जैसे विकल्प अपनाने की सलाह दी गई है।स्कूलों को अभिभावकों और छात्रों के लिए डिजिटल भुगतान संबंधी जागरूकता और सहायता व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड ने फीस भुगतान के लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम से जुड़ने की सलाह दी है। ईआरपी सिस्टम के साथ डिजिटल भुगतान व्यवस्था जोड़कर वेतन और अन्य नियमित भुगतान ऑनलाइन किए जा सकेंगे। शिक्षकों के प्रशिक्षण में डिजिटल भुगतान की जानकारी और छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता मॉड्यूल शामिल करने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 2, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान पर नए हमलों की तैयारी?: 9000 सैनिक पश्चिम एशिया भेज रहा अमेरिका, ट्रंप ने दी धमकी; क्या होगा अगला कदम?

ट्रंप ने यह भी कहा कि शुरुआती संकेत बताते हैं कि बुधवार को इस्राइल जा रही एक उड़ान के सह-पायलट का ईरान से संबंध हो सकता है। इस सह-पायलट पर अपने कैप्टन को चाकू मारने और विमान को क्रैश करने की कोशिश करने का आरोप है।व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या हमले के पीछे पायलट और ईरान की राजधानी तेहरान के बीच कोई संबंध है। ट्रंप ने कहा, मैं जो सुन रहा हूं, उसके आधार पर इसका जवाब हां है। लेकिन हम अभी इस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। ट्रंप ने यह भी धमकी दी कि अगर ईरान से संबंध की पुष्टि होती है, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा।ट्रंप ने कहा, उन्हें बहुत जोर से निशाना बनाया जाएगा। चिंता मत करो। उन्होंने कहा, ‘आप उनसे ही पूछिए। उन्हें पता है कि क्या हुआ है। उन्हें बहुत जोर से निशाना बनाया जाएगा।‘इस बीच, पश्चिम एशिया की ओर जा रहे जहाजों के इस समूह में 7,000 से ज्यादा नौसैनिक और मरीन कॉर्प्स के 2,000 सैनिक हैं। इस समूह में यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट विमानवाहक पोत का स्ट्राइक ग्रुप शामिल है। यह हाल ही में यूएसएस चोसिन क्रूजर के साथ रवाना हुआ था। इसमें यूएसएस मेकिन आइलैंड एम्फीबियस रेडीनेस ग्रुप भी शामिल है। इसमें यूएसएस जॉन पी. मुरथा और यूएसएस एंकोरेज एम्फीबियस लैंडिंग शिप शामिल हैं।अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, अक्तूबर के अंत तक इस क्षेत्र में तीन विमानवाहक पोत हो सकते हैं। इस अधिकारी ने संवेदनशील सैन्य अभियानों पर बात करने के लिए अपनी पहचान उजागर नहीं की।अमेरिकी नौसेना के पास इससे पहले अप्रैल में पश्चिम एशिया में तीन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप थे। 2003 के बाद यह पहली बार हुआ था। यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 2, 2026 · 2 min · National Desk

भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की हालत कैसी?: इलाज के लिए दुबई किया गया एयरलिफ्ट, यूएई करेगा घटना की जांच

दुबई से इस्राइल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हवा के बीच हुए हमले के बाद घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को अब आगे के इलाज के लिए दुबई ले जाया जा रहा है। विमान के कॉकपिट में सह-पायलट के साथ हुई चाकूबाजी में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने संकट की घड़ी में विमान और उसमें सवार यात्रियों को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। अब स्मित मच्छार को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए दुबई एयरलिफ्ट किया जा रहा है। फ्लाईदुबई के विमान एफजेड1073 में बीच उड़ान के दौरान कॉकपिट में सह-पायलट ने स्मित मच्छार पर हमला किया। इस दौरान कैप्टन को कई चोटें आईं और काफी खून भी बहा। इसके बावजूद उन्होंने आपात स्थिति का संकेत भेजा। उन्होंने हाइजैकिंग का संकेत भी सक्रिय किया, जिसके बाद स्थिति को बेहद गंभीर मानते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू की। स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में भी भूमिका निभाई, जिससे विमान में मौजूद लोगों को अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने में मदद मिली। उनके इस कदम से विमान में मौजूद यात्रियों और चालक दल को स्थिति संभालने का मौका मिला।विमान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तेल अवीव के लिए रवाना हुआ था। कॉकपिट में हुई घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया और वहां सुरक्षित उतारा गया। घटना के बाद विमान की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई। इस घटना को इस्राइल में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला माना गया। हालांकि, हमले की पूरी वजह और सह-पायलट के इरादे की जांच अभी जारी है। इस्राइली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व निदेशक हेलिट बारेल ने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 1, 2026 · 2 min · National Desk