डिजिटल भुगतान: आज नो यूपीआई डे मनाएंगे दिल्ली के कई व्यापारी संगठन, शुल्क व्यवस्था के विरोध में करेंगे अपील

डिजिटल पेमेंट पर बढ़ते विवाद के बीच दिल्ली के कई व्यापारिक संगठनों ने 2 अक्तूबर को नो यूपीआई डे मनाने का एलान किया है। इस दिन व्यापारी यूपीआई से भुगतान नहीं लेने की अपील करेंगे। व्यापारियों के मुताबिक, डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगाने की व्यवस्था का वे विरोध करेंगे। दिल्ली व्यापार महासंघ और फेडरेशन ऑफ दिल्ली ट्रेड एसोसिएशन ने इस अभियान को समर्थन दिया है। संगठनों ने व्यापारियों से 2 अक्तूबर को यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। व्यापारिक संगठनों के मुताबिक, इस अभियान के जरिये डिजिटल भुगतान पर लगने वाले शुल्क के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। व्यापारियों ने बताया कि छोटे कारोबार में यूपीआई का बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है। ऐसे में किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क कारोबार पर असर डाल सकता है।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने संबद्ध स्कूलों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्कूलों को फीस के साथ कैंटीन, लाइब्रेरी और अन्य सेवाओं के भुगतान के लिए यूपीआई और रुपे कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। कम इंटरनेट वाले क्षेत्रों में यूपीआई लाइट, यूपीआई लाइटएक्स और यूपीआई 123पे जैसे विकल्प अपनाने की सलाह दी गई है।स्कूलों को अभिभावकों और छात्रों के लिए डिजिटल भुगतान संबंधी जागरूकता और सहायता व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड ने फीस भुगतान के लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम से जुड़ने की सलाह दी है। ईआरपी सिस्टम के साथ डिजिटल भुगतान व्यवस्था जोड़कर वेतन और अन्य नियमित भुगतान ऑनलाइन किए जा सकेंगे। शिक्षकों के प्रशिक्षण में डिजिटल भुगतान की जानकारी और छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता मॉड्यूल शामिल करने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 2, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान पर नए हमलों की तैयारी?: 9000 सैनिक पश्चिम एशिया भेज रहा अमेरिका, ट्रंप ने दी धमकी; क्या होगा अगला कदम?

ट्रंप ने यह भी कहा कि शुरुआती संकेत बताते हैं कि बुधवार को इस्राइल जा रही एक उड़ान के सह-पायलट का ईरान से संबंध हो सकता है। इस सह-पायलट पर अपने कैप्टन को चाकू मारने और विमान को क्रैश करने की कोशिश करने का आरोप है।व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या हमले के पीछे पायलट और ईरान की राजधानी तेहरान के बीच कोई संबंध है। ट्रंप ने कहा, मैं जो सुन रहा हूं, उसके आधार पर इसका जवाब हां है। लेकिन हम अभी इस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। ट्रंप ने यह भी धमकी दी कि अगर ईरान से संबंध की पुष्टि होती है, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा।ट्रंप ने कहा, उन्हें बहुत जोर से निशाना बनाया जाएगा। चिंता मत करो। उन्होंने कहा, ‘आप उनसे ही पूछिए। उन्हें पता है कि क्या हुआ है। उन्हें बहुत जोर से निशाना बनाया जाएगा।‘इस बीच, पश्चिम एशिया की ओर जा रहे जहाजों के इस समूह में 7,000 से ज्यादा नौसैनिक और मरीन कॉर्प्स के 2,000 सैनिक हैं। इस समूह में यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट विमानवाहक पोत का स्ट्राइक ग्रुप शामिल है। यह हाल ही में यूएसएस चोसिन क्रूजर के साथ रवाना हुआ था। इसमें यूएसएस मेकिन आइलैंड एम्फीबियस रेडीनेस ग्रुप भी शामिल है। इसमें यूएसएस जॉन पी. मुरथा और यूएसएस एंकोरेज एम्फीबियस लैंडिंग शिप शामिल हैं।अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, अक्तूबर के अंत तक इस क्षेत्र में तीन विमानवाहक पोत हो सकते हैं। इस अधिकारी ने संवेदनशील सैन्य अभियानों पर बात करने के लिए अपनी पहचान उजागर नहीं की।अमेरिकी नौसेना के पास इससे पहले अप्रैल में पश्चिम एशिया में तीन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप थे। 2003 के बाद यह पहली बार हुआ था। यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 2, 2026 · 2 min · National Desk

भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की हालत कैसी?: इलाज के लिए दुबई किया गया एयरलिफ्ट, यूएई करेगा घटना की जांच

दुबई से इस्राइल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हवा के बीच हुए हमले के बाद घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को अब आगे के इलाज के लिए दुबई ले जाया जा रहा है। विमान के कॉकपिट में सह-पायलट के साथ हुई चाकूबाजी में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने संकट की घड़ी में विमान और उसमें सवार यात्रियों को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। अब स्मित मच्छार को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए दुबई एयरलिफ्ट किया जा रहा है। फ्लाईदुबई के विमान एफजेड1073 में बीच उड़ान के दौरान कॉकपिट में सह-पायलट ने स्मित मच्छार पर हमला किया। इस दौरान कैप्टन को कई चोटें आईं और काफी खून भी बहा। इसके बावजूद उन्होंने आपात स्थिति का संकेत भेजा। उन्होंने हाइजैकिंग का संकेत भी सक्रिय किया, जिसके बाद स्थिति को बेहद गंभीर मानते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू की। स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में भी भूमिका निभाई, जिससे विमान में मौजूद लोगों को अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने में मदद मिली। उनके इस कदम से विमान में मौजूद यात्रियों और चालक दल को स्थिति संभालने का मौका मिला।विमान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तेल अवीव के लिए रवाना हुआ था। कॉकपिट में हुई घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया और वहां सुरक्षित उतारा गया। घटना के बाद विमान की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई। इस घटना को इस्राइल में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला माना गया। हालांकि, हमले की पूरी वजह और सह-पायलट के इरादे की जांच अभी जारी है। इस्राइली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व निदेशक हेलिट बारेल ने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 1, 2026 · 2 min · National Desk

आरआरबी : रेलवे ने निकाली 5,165 पदों पर एनटीपीसी भर्तियां, आठ अक्तूबर से शुरू होंगे आवेदन

योग्यता और आयु सीमा 12वीं स्तर के पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों का 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए केवल पास होना पर्याप्त है। इसके अलावा टाइपिस्ट पदों के लिए अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की कंप्यूटर टाइपिंग गति आवश्यक है। आयु की गणना एक जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी और 12वीं स्तर के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, महिला और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 1, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली की हवा में घुलने लगा जहर: धीरे-धीरे खराब श्रेणी की ओर बढ़ रही फिजा, एक दिन में 37 अंक बढ़ा एक्यूआई

दिल्ली की हवा में घुलने लगा जहर: धीरे-धीरे खराब श्रेणी की ओर बढ़ रही फिजा, एक दिन में 37 अंक बढ़ा एक्यूआई दिल्ली की हवा में घुलने लगा जहर: धीरे-धीरे खराब श्रेणी की ओर बढ़ रही फिजा, एक दिन में 37 अंक बढ़ा एक्यूआई अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Published by: Akash Dubey Updated Thu, 01 Oct 2026 08:57 PM IST सार बृहस्पतिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 166 (मध्यम) दर्ज हुआ। नोएडा 194 एक्यूआई के साथ एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा। स्थानीय कारकों से हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है। Link Copied …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 1, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- 2017 के पहले हर जिले में दंगे होते थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 87 इंटरसेप्टर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश का पहला कीर्ति चक्र हासिल करने वाले पुलिसकर्मी शहीद सुनील सिंह के परिजनों को सम्मानित कर बधाई दी। सीएम योगी ने पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पुस्तक संघर्ष को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कोई भी व्यक्ति भले ही कितने बड़े पद पर हो पर बिना सुरक्षा के वो निश्चिंत नहीं रह सकता है। यूपी पुलिस ने प्रदेश की जनता को सुरक्षा का एहसास कराया है। यह पहली बार है जब यूपी पुलिस के जवान को कीर्तिचक्र से सम्मानित किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश ने एक वो दौर भी देखा है जब सूर्यास्त होने के बाद तराई क्षेत्रों में लोगों को बाहर निकलने में मुश्किल होती थी पर अब ऐसा नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का चेहरा बदला है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले यूपी में कोई जिला ऐसा नहीं था जहां दंगे न हुए हों। मुजफ्फरनगर दंगा छह महीने चला था। जिलों में माफिया समानांतर सरकार चला रहे थे। यही कारण था कि देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से सबसे पीछे चला गया था पर अब यूपी और यूपी वालों की पहचान बदली है। उन्होंने कहा कि माफियाओं ओर गुंडों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 1, 2026 · 2 min · National Desk

हाईकोर्ट: 'ड्राफ्ट के आधार पर मतदाता सूची से नाम नहीं हटा सकते', अदालत ने किस बात पर जताई चिंता?

जस्टिस अमित एस. जामसांडेकर और जस्टिस वाल्मीकि मेनेजेस की खंडपीठ ने बुधवार को एक परिवार के छह सदस्यों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की। परिवार के सदस्यों ने मतदाता सूची से अपने नाम हटाए जाने को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता परेश सालगांवकर और उनके परिवार के सदस्यों ने अदालत को बताया कि वे उसी सांता क्रूज विधानसभा क्षेत्र में एक नए घर में रहने चले गए थे। इसके बाद बूथ लेवल ऑफिसर ने उन्हें पता बदलने के लिए फॉर्म-8 जमा करने को कहा था।याचिकाकर्ताओं के मुताबिक, जब इन फॉर्मों को प्रोसेस किया गया तो तकनीकी त्रुटियां सामने आईं, क्योंकि उनके निर्वाचक फोटो पहचान पत्र का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। ऐसे में ईआरओनेट सॉफ्टवेयर में उपलब्ध एकमात्र विकल्प ‘रिजेक्ट’ था। ईआरओनेट यानी इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स नेटवर्क, चुनाव आयोग द्वारा विकसित एक वेब आधारित फॉर्म-प्रोसेसिंग और मतदाता सूची प्रबंधन प्रणाली है।सालगांवकर ने बताया कि सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने उन्हें सूचित किया कि उनके EPIC नंबर मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं और इसलिए उनके फॉर्म-8 आवेदनों पर कार्रवाई नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 केवल पहली बार मतदाता बनने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए होता है। चूंकि वे पहले से मतदाता थे, इसलिए उसी विधानसभा क्षेत्र के भीतर पता बदलने के लिए उन्हें फॉर्म-8 के तहत आवेदन करना था।अदालत ने कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची को मतदाताओं के नाम हटाने का आधार नहीं बनाया जा सकता। अदालत ने कहा, ‘फॉर्म-6, 7 या 8 का कोई अर्थ नहीं रह जाता। पीठ ने चुनाव आयोग से कहा कि उसके सॉफ्टवेयर सिस्टम ने फॉर्म-8 स्वीकार करने की अनुमति नहीं दी। अदालत ने कहा, ‘वह कभी नया मतदात …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 1, 2026 · 2 min · National Desk

हिमाचल का मौसम: चार दिन रहेगा सूखा, पांच अक्तूबर से आएगा बदलाव; छह-सात को कई जगह बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर की शुरुआत फिलहाल साफ और शुष्क मौसम के साथ होने जा रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान भी मौसम सूखा रहा और कहीं बारिश, बर्फबारी, गरज-चमक या तेज हवाएं दर्ज नहीं हुईं। अब अगले कुछ दिनों के मौसम पर नजर डालें तो 1 से 4 अक्तूबर तक ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 5 अक्तूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। इसके बाद 6 और 7 अक्तूबर को मौसम ज्यादा सक्रिय रहने के आसार हैं। इन दोनों दिनों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 1 से 4 अक्तूबर तक धूप और सूखा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 1, 2, 3 और 4 अक्तूबर को प्रदेश के मैदानी, मध्य पहाड़ी और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। यानी इन दिनों बारिश की ज्यादा उम्मीद नहीं है। इसके बाद 5 अक्तूबर को मौसम में हल्का बदलाव शुरू होगा। मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में एक-दो जगह हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। 6 और 7 अक्तूबर को बारिश का दायरा बढ़ सकता है। 6-7 अक्तूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं का भी अंदेशा मौसम चेतावनी के चार्ट में 6 और 7 अक्तूबर को एक-दो स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है। हालांकि 1 से 5 अक्तूबर के लिए को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 1, 2026 · 2 min · National Desk

निर्वाचन आयोग ने पिछले फैसलों की समीक्षा की: एसआईआर में सुनवाई और फॉर्म के नियम बदले; क्यों?

विशेष गहन पुनरीक्षण में क्या बदला? विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने एक फैसला लिया है। अब लोगों को अपने एसआईआर के फॉर्म में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर सुनवाई के लिए निर्वाचन अधिकारियों के सामने पेश नहीं होना पड़ेगा। नए मतदाताओं के फॉर्म में क्या बदलाव हुआ? जिन राज्यों में एसआईआर पूरा हो चुका है, वहां नए मतदाताओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म-6 में एक घोषणा नहीं होगी। इस घोषणा में माता-पिता का विवरण मांगा जाता था। यह विवरण पिछली मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ा था। मंगलवार को गैर-विशेष गहन पुनरीक्षण वाले राज्यों से भी यह घोषणा वाला फॉर्म हटा दिया गया। आंध्र प्रदेश और मेघालय में कब आएगी अंतिम सूची? निर्वाचन आयोग ने अलग से एक बयान जारी किया। इसमें बताया गया कि आंध्र प्रदेश और मेघालय में एसआईआर का कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया है। आंध्र प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची अब 16 अक्तूबर को जारी होगी। मेघालय में अंतिम मतदाता सूची 26 अक्तूबर को जारी होगी। पहले आंध्र प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख 9 अक्तूबर थी। मेघालय में यह तारीख 21 अक्तूबर थी। ये भी पढ़ें: फैसलों की दोबारा समीक्षा क्यों हुई? यह फैसला निर्वाचन आयोग की ओर से कई कदमों की घोषणा के कुछ दिन बाद आया है। ये घोषणाएं पुनरीक्षण को लेकर उठी आपत्तियों के बाद की गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पुनरीक्षण की कुछ प्रक्रियाओं पर आपत्ति जताई थी। इनमें मतदाता पंजीकरण के फॉर्म में किए गए बदलाव भी शामिल थे। मतदाता सूची के प्रबंधन वाले सॉफ्टवेयर के काम करने के तरीके को ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 1, 2026 · 2 min · National Desk

आज का राशिफल: मेष, कर्क और सिंह के लिए बन रहे हैं लाभ के योग, जानें बाकी राशियों का हाल

1 of 13 1 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : amar ujala अक्तूबर महीने का पहला दिन आपके लिए नई ऊर्जा, नई उम्मीदें और कई महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। 1 अक्तूबर 2026 को ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव आपके कामकाज, धन, करियर, व्यापार, परिवार और रिश्तों पर देखने को मिल सकता है। किसी राशि के जातकों को आज सफलता और लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों को अपने फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? नौकरी और व्यापार में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं? आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी और परिवार एवं दांपत्य जीवन में क्या खास रहेगा? स्वास्थ्य के मामले में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों वालों के लिए 1 अक्तूबर 2026 का विस्तृत दैनिक राशिफल और आज का भविष्यफल। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala मेष राश आज आपके भीतर उत्साह और कुछ नया करने की चाहत बनी रहेगी। कामकाज को लेकर नए विचार आएंगे और उन्हें पूरा करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाता रहेगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज परिस्थितियां सकारात्मक नजर आ सकती हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला लाभ दे सकता है। वहीं, अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत की संभावना मन को खुश कर सकती है। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala वृषभ राशि आज समझदारी और संतुलन के साथ आगे बढ़ने का दिन है। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को अपनी पहचान मजबूत करने का अवसर मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी और नए संपर्क भविष्य में का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 1, 2026 · 2 min · National Desk