इस्राइली मीडिया चैनल हायोम के मुताबिक आरोपी हाल के वर्षों में किसी चरमपंथी प्रचारक के प्रभाव में था, जो धर्म के नाम पर आत्मघाती हमलों के लिए प्रेरित करता था। इससे पहले इस्राइल हायोम ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि ओमान के ग्रैंड मुफ्ती शेख अहमद बिन हमद अल खलीली ने बार-बार इस्राइल के खिलाफ बयानबाजी की है। उन्होंने 7 अक्तूबर 2023 के हमास के हमले का भी समर्थन किया था। ऐसे में जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि आरोपी ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया या फिर किसी इस्लामी आतंकी समूह ने उसकी मदद की।जांच में पता चला है कि आरोपी सह-पायलट ने नौ महीने पहले ही फ्लाईदुबई में काम शुरू किया था। ऐसे में जांच की जा रही है कि क्या वह किसी मिशन के तहत ही एयरलाइंस से जुड़ा था या नहीं। गौरतलब है कि फ्लाईदुबई, इस्राइल को सेवाएं देने वाली दो अमीराती एयरलाइंस में से एक है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी विमान को या तो जॉर्डन के रेगिस्तान में क्रैश करना चाहता था, जहां विमान तेजी से नीचे की तरफ गया था या फिर वह 11 सितंबर के हमले की तहत किसी लक्ष्य से विमान को टकराना चाहता था। आरोपी के निशाने पर अमेरिका को सैन्य अड्डे, इस्राइल के परमाणु ठिकाने या इस्राइली वायु सेना के बेस हो सकते थे।फ्लाईदुबई मामले में इस्राइली सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल जिन देशों के इस्राइल के साथ संबंध नहीं है, उन देशों के पायलटों को तेल अवीव उड़ान भरने पर प्रतिबंध है। हालांकि इस्राइली सुरक्षा एजेंसियों ने इसे सख्ती से लागू नहीं किया। फ्लाईदुबई मामले से इस चूक का खुलासा हुआ है।ओमान के इस्राइल के साथ संबंध नहीं हैं। ऐसे में ओमान के पायलट को इस्राइल जाने वाले विमानों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें