फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान साहस दिखाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी। हालांकि, पीएम मोदी की पोस्ट का ग्रोक द्वारा किया गया अनुवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गया। ग्रोक ने हिंदी में लिखे ‘मच्छार’ शब्द का शाब्दिक अर्थ लेते हुए कैप्टन के नाम को “Captain Mosquito Smith” के तौर पर ट्रांसलेट कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एआई के इस अनुवाद की जमकर आलोचना की।ग्रोक के अनुवाद में लिखा आया “Captain Mosquito Smith is a hero.” यूजर्स ने तुरंत इस गलती की ओर ध्यान दिलाया। लोगों ने कहा कि यहां ‘मच्छर’ किसी सामान्य शब्द के तौर पर नहीं, बल्कि कैप्टन स्मित मच्छार के सरनेम के रूप में इस्तेमाल हुआ था। एक यूजर ने इस अनुवाद को बेहद खराब बताते हुए प्रतिक्रिया दी, जबकि दूसरे ने कहा कि इस गलती के वायरल मीम बनने की पूरी संभावना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की तारीफ करते हुए उन्हें एक नायक बताया था। उन्होंने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने और बेहद खतरनाक स्थिति का सामना करने के बावजूद कैप्टन ने दूसरों की जान बचाने के लिए साहस और दृढ़ता दिखाई। फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान कैप्टन मच्छार घायल हो गए थे। घटना के बाद उनकी बहादुरी की चर्चा हुई।सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद ग्रोक ने अपनी गलती स्वीकार की। एक यूजर को जवाब देते हुए एआई ने कहा “हां, बहुत खराब काम था” और बताया कि हिंदी शब्द ‘मच्छर’ का अंग्रेजी अर्थ ‘mosquito’ होता है। इसी वजह से उसने नाम को गलत तरीके से “Mosquito Smith” में बदल दिया। इसके बाद ग्रोक ने पीएम मोदी की पोस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें