पाकिस्तान ने शुरू की नापाक साजिश: पुंछ-मेंढर सेक्टर के पास बढ़ाई सैन्य गतिविधि, गोला-बारूद पहुंचाने का प्रयास

यह क्षेत्र पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के अहम हिस्से को कवर करता है। इस मार्ग के शुरू होने से पाकिस्तानी सेना एलओसी की अग्रिम चौकियों तक बहुत कम समय में भारी रसद और सैनिक पहुंचा सकती है। युद्ध या तनाव की स्थिति में पाकिस्तान इस मार्ग का उपयोग अपनी भारी तोपों और हथियारों को भारत के पुंछ या राजौरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के ठीक सामने तैनात करने के लिए कर सकता है। इस मार्ग का उपयोग पाकिस्तान भारत के खिलाफ छद्म युद्ध को बनाए रखने के लिए भी करता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 1 min · National Desk

DGCA: भारत में 11 नए FTO से मिलेगा पायलट प्रशिक्षण; क्या ट्रेनर विमान और सीप्लेन निर्माण का हब बनेगा देश?

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि सरकार ट्रेनर विमान और सीप्लेन के निर्माण का इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही, देश में पायलट प्रशिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय डीजीसीए के साथ मिलकर फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (एफटीओ) में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर चर्चा कर रहा है। क्या 11 नए एफटीओ को मंजूरी दी गई है? नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री ने 11 फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन को आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) सौंपे। ये एफटीओ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के सात हवाई अड्डों पर अपने प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेंगे। वर्तमान में देश में 41 एफटीओ के 63 प्रशिक्षण केंद्र हैं। क्या पायलट प्रशिक्षण क्षमता में बढ़ोतरी होगी? एएआई के अनुसार, 11 नए एफटीओ शुरू होने के बाद देश की वार्षिक पायलट प्रशिक्षण क्षमता में करीब 750 कैडेट की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में देश में छह नए एफटीओ स्थापित हुए हैं। इस दौरान भारतीय एफटीओ के पास प्रशिक्षण विमानों की संख्या 324 से बढ़कर 385 हो गई, जिससे वार्षिक उड़ान घंटों में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। क्या कमर्शियल पायलट लाइसेंस की संख्या बढ़ी है? के. राममोहन नायडू ने बताया कि वर्ष 2024 में 1,347 कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) जारी किए गए थे, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 1,652 हो गई, जो पिछले एक दशक में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष इसमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। क्या 2035 तक 25 हजार अतिरिक्त पायलटों की जरूरत होगी? मंत्री ने कहा कि भारतीय एयरलाइंस ने 1,640 विमानों का ऑर्डर दिय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 2 min · National Desk

Umashankar Singh Dead: यूपी में बसपा के इकलाैते विधायक उमाशंकर का दिल्ली में निधन, तीन बार जीती रसड़ा विधानसभा

Umashankar Singh Passed Away: रसड़ा बसपा विधायक उमा शंकर सिंह की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत की खबर लगते ही विधान सभा सहित जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उमाशंकर सिंह बसपा के एकलौते विधायक थे। बसपा के कद्दावर नेताओं में उमाशंकर सिंह गिनती होती थी।। रसड़ा विधान सभा में सामान्य सीट होने पर रसड़ा विधायक बने। उसके बाद लगातार तीन बार विधायक बने। एक बार उनकी विधायकी एक पद पर रहते हुए दो लाभ लेने पर उनकी विधायकी खत्म हुईं थी। लेकिन पुनः विधायकी बहाल हो गई थीं। सर्व प्रथम 2012 में होने सामान्य सीट होने पर बसपा से बंपर वोट से चुनाव जीते। उसके बाद 2022 चुनाव में बसपा के एकलौते विधायक बन कर इतिहास लिखा था।उनके 251 शादी कराने के बाद प्रदेश में चर्चा में विधायक उमाशंकर सिंह ने पुनः 351 जोड़ो की शादी कराकर विधान सभा सहित प्रदेश में चर्चा का विषय बने। विधान क्षेत्र सहित जनपद के बाहर समाज सेवा में कार्य कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होंने लिखा- ‘मेरे गृह जिले बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाली है। सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जनसेवा और क्षेत्र के विकास में जो योगदान दिया, उसे सदा सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा। उनका निधन सामाजिक और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को दिव्य चरणों में स्थान मिले और शोक संतप्त परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति मिले। ओम शांति। विनम्र श्रद्धांजलि।‘यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शोक संवेदना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण: पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर हमला, खिड़कियों के शीशे तोड़े गए; Video

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के मगुरा स्थित घर पर बुधवार शाम अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। स्थानीय अखबार प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला रात करीब 8:45 बजे मगुरा शहर के केशब मोड़ इलाके में स्थित शाकिब के आवास पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। राजनीतिक संबंधों के चलते विवादों में रहे हैं शाकिब बांग्लादेश के महानतम ऑलराउंडरों में गिने जाने वाले शाकिब अल हसन लंबे समय से अपनी राजनीतिक पहचान को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। वह 2024 के आम चुनाव में अवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में मगुरा-1 सीट से सांसद चुने गए थे। हालांकि, विपक्षी दलों और आलोचकों ने उस चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद अवामी लीग पर बांग्लादेश में राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। बुधवार को निर्वासन में रह रहीं शेख हसीना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पार्टी से प्रतिबंध हटाने की मांग की और कहा कि वह इस साल के अंत तक बांग्लादेश लौटना चाहती हैं, जबकि उनके खिलाफ कई कानूनी मामले लंबित हैं। हसीना के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे शाकिब शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब अल हसन भी शामिल हुए थे। इसके कुछ घंटे बाद ही उनके घर पर हमला हुआ। ऐसे में इस घटना को देश के मौजूदा राजनीतिक तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी संभावित कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 2 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

पाकिस्तान ने शुरू की नापाक साजिश: पुंछ-मेंढर सेक्टर के पास बढ़ाई सैन्य गतिविधि, गोला-बारूद पहुंचाने का प्रयास

यह क्षेत्र पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के अहम हिस्से को कवर करता है। इस मार्ग के शुरू होने से पाकिस्तानी सेना एलओसी की अग्रिम चौकियों तक बहुत कम समय में भारी रसद और सैनिक पहुंचा सकती है। युद्ध या तनाव की स्थिति में पाकिस्तान इस मार्ग का उपयोग अपनी भारी तोपों और हथियारों को भारत के पुंछ या राजौरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के ठीक सामने तैनात करने के लिए कर सकता है। इस मार्ग का उपयोग पाकिस्तान भारत के खिलाफ छद्म युद्ध को बनाए रखने के लिए भी करता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 1 min · National Desk

UP: अखिलेश यादव के ब्राह्मण सम्मेलन पर बृजेश पाठक का जवाब, बोले- तुष्टिकरण की राजनीति में उलझी है सपा

अखिलेश ने कहा था- PDA में P पंडित है, PD पंडित का शॉर्ट फॉर्म है अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां ब्राह्मण समाज को साधने के उद्देश्य से आयोजित ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ में शामिल हुए। सम्मेलन में प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज से जुड़े पार्टी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और आज भी उनके विचार पार्टी की ताकत हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क में बड़े कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन इससे 2027 में बदलाव की आवाज को रोका नहीं जा सकता। लोहिया पार्क भले छोटा हो, लेकिन विचारों के लिहाज से वह देश का सबसे बड़ा पार्क है। उन्होंने भाजपा पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति से घबराने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अब पीडीए की नई-नई परिभाषाएं गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सभी वर्गों को एकजुट होकर भाजपा को जवाब देना होगा। जबसे PDA से हारे हैं यह सब कर रहे हैं। जो लोग समय समय पर PDA की परिभाषा समय समय पर बदलते हैं वो जान लें, PDA में P पंडित है, PD पंडित का शॉर्ट फॉर्म है। पंडित को जितना सताओगे पंडित और मजबूत होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

हमीरपुर में भीषण हादसा: रोडवेज बस व डीजल टैंकर की भिड़ंत, दोनों चालकों समेत तीन की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

हमीरपुर में भीषण हादसा: रोडवेज बस व डीजल टैंकर की भिड़ंत, दोनों चालकों समेत तीन की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर बुधवार शाम एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास महोबा डिपो की उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस की डीजल टैंकर और एक अन्य वाहन से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बस और टैंकर के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक और टैंकर चालक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल, सीओ सदर और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल, सीओ सदर और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। विज्ञाप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

UP: शुरू होने के 22वें दिन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से टोल स्थगित, 4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में मिलीं ये खामियां

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर अब यात्रियों को टोल नहीं देना पड़ेगा। घटिया सड़क निर्माण के चलते मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके पूरा होने तक टोल फ्री रहेगा। इतना ही नहीं एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा को हटा दिया गया है तथा पूर्व परियोजना निदेशक साैरभ चाैरसिया को चार्जशीट दी गई है। निर्माण एजेंसी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड को अयोग्य घोषित कर दिया गया। थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को डिबारमेंट नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, बीती 13 जुलाई को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस का उद्घाटन हुआ। 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को बनाने पर नेशनल हाइवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया एनएचएआई ने 42 साै करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। खास बात यह है कि एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का टोल 275 रुपये प्रति चार पहिया वाहन है। जोकि देश में सबसे महंगा है। पिछले बीस दिनों में एक्सप्रेसवे पर पांच जगहों पर सड़क धंस चुकी है। इससे एनएचएआई के साथ-साथ सरकार की भी किरकिरी हो रही थी।इसे लेकर बुधवार को गोमतीनगर स्थित एनएचएआई की लखनऊ यूनिट में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी गाैतम विशाल ने बताया कि प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा को लापरवाही के चलते हटाया गया है। उनकी जगह बरेली के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवरतन को लखनऊ की जिम्मेदारी साैंपी गई है। नकुल को मुख्यालय भेज दिया गया है। इसके अलावा एनएचएआई के पूर्व परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया को चार्जशीट दी गई है। इनके कार्यकाल के दौरान ही एक्सप्रेसवे का अधिकांश निर्माण कार्य हुआ था।सड़क धंसने के मामले में इससे पूर्व निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता, स्वतंत्र अभियंता के टीम लीडर सुरेंद्र कुमार त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

'फर्श पर पोंछा लग रहा': दवा देने से इनकार पर भड़कीं दिल्ली सीएम रेखा, वेंडर का लाइसेंस रद्द होगा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सार्वजनिक सेवाओं में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने एक वायरल रील पर संज्ञान लिया है, जिसमें एक आवश्यक दवा देने से इनकार किया गया था। यह इनकार फर्श की सफाई का बहाना बनाकर किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने अस्वीकार्य बताया। वायरल रील में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति को दवा नहीं दी गई। दवा न देने का कारण बताया गया कि फर्श पर पोंछा लगाया जा रहा था। वीडियो में संबंधित व्यक्ति यह कहते हुए भी दिख रहा है कि “जिसे शिकायत करनी है, कर दो।“मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस व्यवहार को सार्वजनिक सेवाओं के लिए पूरी तरह से अस्वीकार्य करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संबंधित विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। यह घटना सार्वजनिक सेवाओं में जवाबदेही की कमी को उजागर करती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक को उन सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सार्वजनिक सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह घटना नागरिकों के अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता की कमी दर्शाती है। सरकार का लक्ष्य है कि सभी नागरिक बिना किसी बाधा के सेवाएं प्राप्त कर सकें।मुख्यमंत्री ने सेवा का अधिकार विधेयक का उल्लेख किया। इस विधेयक का उद्देश्य सार्वजनिक सेवाओं में जवाबदेही को बढ़ाना है। यह सुनिश्चित करेगा कि नागरिकों को समय पर और उचित सेवाएं मिलें। सरकार इस विधेयक के माध्यम से जवाबदेही मजबूत करने पर काम कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी विधानसभा: हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; जानें दो दिन में क्या हुआ

जानें दूसरे दिन क्या हुआ दरअसल, दूसरे दिन मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर सदन में भारी हंगामा हुआ था। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान सपा विधायक सचिन यादव द्वारा उनकी तस्वीर लहराने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नाराज हो गए थे। उन्होंने सचिन यादव को पूरे मानसून सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया और कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। निष्कासन के बाद सचिन यादव विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में रागिनी सोनकर, अतुल प्रधान सहित 20 से अधिक सपा विधायक भी धरने में शामिल हुए। बाद में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के समझाने पर सचिन यादव ने धरना समाप्त कर दिया। उधर, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के कारण सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। भाजपा और सपा के विधायक आमने-सामने आ गए, जबकि महिला विधायक भी एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करती नजर आईं। लगातार हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। वहीं, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। विपक्ष के विरोध के बीच सरकार ने सदन में चर्चा कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk