पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव: अदन की खाड़ी में हूतियों ने सऊदी अरब के टैंकर के पास किया धमाका; चालक दल सुरक्षित

यमन के दक्षिणी तट से लगे अदन की खाड़ी में एक टैंकर के पास जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हूती विद्रोहियों द्वारा जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के चलते इस समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार (स्थानीय समयानुसार) बताया कि यह घटना अदन से लगभग 95 समुद्री मील (नॉटिकल माइल) दक्षिण-पूर्व में हुई। एजेंसी के अनुसार, टैंकर के कप्तान ने जहाज के बेहद करीब तेज धमाके की आवाज सुनने की जानकारी दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि जहाज पर सवार सभी चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।यमन के अल-बैदा प्रांत के मध्य स्थित हूती नियंत्रण वाले मुकयारस इलाके के कुछ स्थानीय निवासियों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है, जिसके अनुसार हूती विद्रोहियों ने इसी क्षेत्र से अदन की खाड़ी की दिशा में एक मिसाइल दागी थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टैंकर के पास हुए विस्फोट और कथित मिसाइल प्रक्षेपण के बीच कोई संबंध है या नहीं। वहीं, हूती विद्रोहियों ने भी इस घटना की तत्काल कोई जिम्मेदारी नहीं ली है।यह घटना ऐसे समय हुई है जब हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। लाल सागर और आसपास के समुद्री मार्गों पर व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है।इससे पहले सोमवार (स्थानीय समयानुसार) ओमान के तट के पास एक मालवाहक जहाज ने सूचना दी थी कि उसे किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया। UKMTO की एडवाइजरी के मुताबिक, यह घटना ओमान के अल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 2 min · National Desk

Mumbai: आज जेन-जी और जेन-अल्फा से मोहन भागवत का संवाद, विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक में भाग लेंगे, जहां वे नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर जेन जी और जेन अल्फा से बातचीत करेंगे। इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (आईआईएमयूएन) द्वारा आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन सत्र ‘भारतीय दृष्टिकोण से विश्व को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका’ विषय पर केंद्रित होगा। इस वार्षिक सम्मेलन में 15 से 19 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनमें देश के विभिन्न हिस्सों के स्कूलों और कॉलेजों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: अमित शाह संसद में आज बोल सकते हैं; CJP भावी रणनीति का एलान करेगी; ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में चूक

Top News Today: आज गुरुवार, 06 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। संसद के मानसून सत्र में एफसीआरए संशोधन विधेयक पेश होने की संभावना है और गृह मंत्री अमित शाह के सदन में बोलने पर सभी की नजर रहेगी। दूसरी ओर, जंतर-मंतर आंदोलन के बाद CJP महाराष्ट्र में अपनी आगे की रणनीति का एलान करेगी। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में हुई चूक की जांच जारी है। वहीं, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 1 min · National Desk

सेना में बड़े बदलाव: वरिष्ठ पदों पर नियुक्तियों का एलान, क्या है रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भावी रणनीति?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेना और रक्षा मंत्रालय में कई वरिष्ठ स्तर की नियुक्तियों और बदलावों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से सेना की संगठनात्मक व्यवस्था और बेहतर होगी।देश के राष्ट्रपति भवन- क्रेमलिन में रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव, रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ प्रमुख वालेरी गेरासिमोव और सेंटर और ईस्ट सैन्य समूहों के कमांडरों के साथ बुधवार को इस संबंध में अहम बैठक हुई। बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि रक्षा मंत्रालय कमान और लॉजिस्टिक्स (सैन्य आपूर्ति व्यवस्था) को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। पुतिन ने बताया कि हाल ही में हथियारों की खरीद और आपूर्ति की जिम्मेदारी उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर सांचिक को सौंपी गई है, जो पहले फील्ड कमांडर रह चुके हैं। उन्होंने वालेरी सोलोडचुक को भी उप रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। सोलोडचुक अब सेना की सभी पीछे की सहायता और लॉजिस्टिक्स सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुतिन ने मोर्चे पर तैनात कई सैन्य समूहों के नेतृत्व में भी बदलाव को मंजूरी दी है। आंद्रे इवानायेव को ‘सेंटर ग्रुप ऑफ फोर्सेज’ का कमांडर नियुक्त किया गया है। पुतिन ने कहा कि यह समूह डोनेट्स्क क्षेत्र में महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों को अंजाम देने की जिम्मेदारी संभालता है।प्योत्र बोल्गारेव को ईस्टर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट का कार्यवाहक कमांडर और ‘ईस्ट ग्रुप ऑफ फोर्सेज’ का प्रमुख बनाया गया है। पुतिन ने घोषणा की कि डेनिस ल्यामिन, जो पहले सेंटर ग्रुप ऑफ फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ थे, अब रूस की नई स्थापित मानवरहित सैन्य प्रणाली के गठन और विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे।गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पुतिन ने एक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Today: आज पेश हो सकता है FCRA बिल; लोकसभा में 15 दिन से प्रश्नकाल पूरा नहीं, आगे क्या करेगी सरकार?

एनजीओ के विदेशी चंदे के इस्तेमाल में पारदर्शिता लाने, कानूनी खामियों को दूर करने के लिए लोकसभा में बृहस्पतिवार को विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए), 2026 पेश कर सकती है। इस बिल को मार्च में बजट सत्र के दौरान पेश किया गया था लेकिन लोकसभा से पास नहीं हो सका था। सूत्रों का कहना है कि जब यह बिल पेश किया जाएगा तब शाह संसद में बोलेंगे। इससे पहले संसद में जारी गतिरोध खत्म करने की कोशिशों के तहत संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बुधवार को मुलाकात की। उन्होंने मानसून सत्र के बाकी अवधि के दौरान सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के लिए उनका सहयोग मांगा। लेकिन राहुल ने गतिरोध दूर करने के लिए सदन में गृह मंत्री अमित शाह के बयान और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर चर्चा की शर्त रखी। उन्होंने साफ कहा कि माने बिना वह सरकार से कोई सहयोग नहीं करेंगे।सूत्रों ने बताया कि संसद परिसर में राहुल के कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष और रिजिजू के बीच करीब 50 मिनट चली बैठक में गतिरोध खत्म करने पर बात हुई। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। राहुल ने रिजिजू से कहा कि नीट पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ हिंसा पर गृह मंत्री अमित शाह का बयान और अयोध्या में राम मंदिर में दान की गई राशि की कथित चोरी पर चर्चा सदन चलाने के लिए बेहद जरूरी शर्तें हैं। विपक्ष सदन की कार्यवाही से शाह की गैरमौजूदगी पर सवाल उठा रहा है। पिछले 10 दिनों में रिजिजू की गांधी के साथ यह दूसरी मुलाकात है।मुलाकात के दौरान रिजिजू ने महिला आरक्षण और लोकसभा-विधानसभा की सीटों के परिसीमन से जुड़े 131वें संविधान संशोधन बिल पर नेता प्रतिपक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 2 min · National Desk

Students Protest: क्या वार्ता करेंगे CM हेमंत? रांची छात्र आंदोलन के बीच जांच तेज, CID ने पांच और आरोपी पकड़े

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते का कंप्यूटर ऑपरेटर, तीन छात्र और एक अन्य आरोपी शामिल हैं। नई गिरफ्तारियों के बाद मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 19 हो गई है। क्या पहले भी इस मामले में गिरफ्तारियां हुई थीं? इससे पहले 4 अगस्त को सीआईडी ने उमेश कुमार, बुद्धेश्वर भगत और रमेश कुमार को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने और कथित अनियमितताओं से जुड़ी रही है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, दस्तावेजों और पूछताछ के आधार पर जांच लगातार आगे बढ़ाई जा रही है और कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। क्या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वार्ता का प्रस्ताव दिया? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात के बाद कहा कि सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री से भी बातचीत की जाएगी। क्या राज्यपाल ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर दिया? राजभवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं के विश्वास को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भर्ती आयोगों की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिस पर किसी प्रकार का प्रश्नचिह्न न लगे। म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 2 min · National Desk

Char Dham Yatra: अब एलईडी स्क्रीन बताएगी मौसम और मार्ग बंद होने की सटीक जानकारी, श्रद्धालुओं को होगी सहूलियत

चारधाम यात्रा के दौरान अब यात्रियों को मौसम और मार्ग की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर भद्रकाली और मलेथा (श्रीनगर) में अत्याधुनिक एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जा रही हैं जिन पर यात्रियों को मौसम की स्थिति, सड़क बंद होने, वैकल्पिक मार्ग और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं रियल टाइम में उपलब्ध होंगी। करीब 68 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही यह व्यवस्था यात्रा को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में अहम है। लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी खंड, ऋषिकेश को इस परियोजना की कार्यदायी संस्था बनाया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एलईडी स्क्रीन (16 फीट × 10 फीट) लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और चयनित फर्म के साथ अनुबंध भी हो गया है। निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री एक दो दिन में कार्यस्थल पर पहुंचनी शुरू हो जाएगी। इसी माह के अंत तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।बरसात के मौसम में भूस्खलन, चट्टान गिरने या खराब मौसम के कारण यात्रा मार्ग पर अक्सर यातायात प्रभावित होता है। ऐसे में कई बार श्रद्धालु बिना जानकारी के आगे बढ़ जाते हैं और घंटों जाम या बंद मार्ग में फंस जाते हैं। एलईडी स्क्रीन पर मौसम की चेतावनी, मार्ग बंद होने, यातायात की स्थिति और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश तत्काल प्रदर्शित किए जाएंगे जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।पर्यटन और तीर्थाटन के लिहाज से उत्तराखंड की जीवनरेखा मानी जाने वाली चारधाम यात्रा में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में सूचना तंत्र को आधुनिक बनाने की यह पहल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों को मजबूत करेगी। अधिकारियों का मानना ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 2 min · National Desk

Trump Marine One Operational Lapse: ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में चूक, बाल-बाल बचे; जांच पर FAA ने क्या कहा?

राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर व्हाइट हाउस से सामान्य परिस्थितियों में उड़ा था। हालांकि, पास के रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन निलंबित नहीं किया गया था। यह मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन था, जैसा कि ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने सबसे पहले रिपोर्ट किया। यातायात रोकने में देरी के कारण एक वाणिज्यिक जेट भी लगभग उसी समय उड़ान भर गया। इससे विमानों के बीच मानक अलगाव का नुकसान हुआ, जो सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए अनिवार्य बफर होता है।व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने स्थिति पर बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि उड़ान के दौरान राष्ट्रपति की सुरक्षा से कभी समझौता नहीं हुआ। देसाई ने न्यूजनेशन को बताया कि ‘मरीन वन’ के पायलट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एविएटरों में से हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समय राष्ट्रपति खतरे में नहीं थे।अधिकारियों ने पुष्टि की कि प्रस्थान करने वाला जेट ‘मरीन वन’ से सीधे टकराने वाला नहीं था। फिर भी, संघीय जांचकर्ता प्रक्रियागत खराबी की परिस्थितियों की सक्रिय रूप से समीक्षा कर रहे हैं। संघीय विमानन सुरक्षा नियमों के तहत, विमानों को उड़ान के दौरान न्यूनतम 1.5 मील क्षैतिज या 500 फीट ऊर्ध्वाधर अलगाव बनाए रखना होता है। रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक संचालन को पूरी तरह रोकने के दिशानिर्देश जनवरी 2025 में पेश किए गए थे। ये दिशानिर्देश एक अमेरिकन एयरलाइंस यात्री विमान और एक आर्मी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के बीच घातक हवाई टक्कर के बाद लागू हुए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 2 min · National Desk

CJP सियासत से दूर: शिक्षा के साथ ई-20 पेट्रोल पर आंदोलन, जंतर-मंतर के बाद महाराष्ट्र में बनी नई रणनीति क्या?

छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में यह बात सामने आई कि संगठन राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगा, बल्कि जन दबाव समूह के रूप में काम करेगा। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं से जनता का भरोसा कम हुआ है और इसे बहाल करने के लिए जनआंदोलन की जरूरत है। क्या जंतर-मंतर आंदोलन के बाद नई रणनीति पर मंथन हुआ? दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद देशभर के युवाओं के मुद्दों को लेकर सीजेपी की दो दिवसीय कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। अभिजीत दीपके ने कहा कि पहले आंदोलन की सफलता के बाद लोगों की उम्मीदें और संगठन की जिम्मेदारी दोनों बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर का आंदोलन केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश के युवाओं का आंदोलन बन गया। क्या बैठक में देशभर के युवाओं के लिए रणनीति पर चर्चा हुई? अभिजीत दीपके ने बताया कि दो दिनों की बैठक में इस बात पर विस्तार से चर्चा की जा रही है कि देशभर के युवाओं के लिए किस तरह काम किया जाए और आगे की रणनीति क्या हो। बैठक में सौरव दास, आशुतोष रांका सहित अन्य प्रमुख सदस्य भी मौजूद हैं। क्या ई-20 पेट्रोल होगा सीजेपी का अगला मुद्दा? कोर कमेटी की बैठक में संकेत मिले हैं कि छात्रों के मुद्दों के साथ-साथ संगठन का अगला फोकस इथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल भी हो सकता है। बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई और देशभर में ई-20 पेट्रोल को लेकर लोगों की नाराजगी के बीच सीजेपी इसके विरोध में उतर सकती है। संगठन ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण: पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर हमला, खिड़कियों के शीशे तोड़े गए; Video

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के मगुरा स्थित घर पर बुधवार शाम अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। स्थानीय अखबार प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला रात करीब 8:45 बजे मगुरा शहर के केशब मोड़ इलाके में स्थित शाकिब के आवास पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। राजनीतिक संबंधों के चलते विवादों में रहे हैं शाकिब बांग्लादेश के महानतम ऑलराउंडरों में गिने जाने वाले शाकिब अल हसन लंबे समय से अपनी राजनीतिक पहचान को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। वह 2024 के आम चुनाव में अवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में मगुरा-1 सीट से सांसद चुने गए थे। हालांकि, विपक्षी दलों और आलोचकों ने उस चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद अवामी लीग पर बांग्लादेश में राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। बुधवार को निर्वासन में रह रहीं शेख हसीना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पार्टी से प्रतिबंध हटाने की मांग की और कहा कि वह इस साल के अंत तक बांग्लादेश लौटना चाहती हैं, जबकि उनके खिलाफ कई कानूनी मामले लंबित हैं। हसीना के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे शाकिब शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब अल हसन भी शामिल हुए थे। इसके कुछ घंटे बाद ही उनके घर पर हमला हुआ। ऐसे में इस घटना को देश के मौजूदा राजनीतिक तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी संभावित कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 2 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 6, 2026 · 2 min · National Desk