'कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी': छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने को लेकर वकील की दलील, CJI सूर्य कांत ने क्या कहा?

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि हाल के छात्र प्रदर्शनों में हिंसा से जुड़े मामलों को केवल किसी राजनीतिक समझौते के आधार पर वापस न लिया जाए। चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहन की बेंच ने इस मामले को छात्र प्रदर्शनों से जुड़े अन्य मामलों के साथ जोड़ दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ली जा सकती हैं। मनीष कुमार सोलंकी की ओर से दायर याचिका में प्रदर्शन के आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता के वकील ने क्या कहा? याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील रिजवान अहमद ने कहा, यह प्रदर्शन मंत्री और पुलिस की जवाबदेही को लेकर था। हम इसे स्वीकार करते हैं। 15 दिन बीत चुके हैं। लेकिन आयोजकों की जवाबदेही का क्या? वे एक चैनल से दूसरे चैनल पर जाकर भड़काऊ बयान दे रहे हैं और आग को शांत करने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, इन तथाकथित आयोजकों की जवाबदेही कहां है? मैं उन्हें तथाकथित आयोजक इसलिए कह रहा हूं क्योंकि यह कोई पंजीकृत संगठन नहीं है। उनका इशारा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की ओर था, जिसने नीट 2026 पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था। रिजवान अहमद ने कहा कि कानून के मुताबिक किसी भी सभा या प्रदर्शन के दौरान अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए आयोजक भी जिम्मेदार होते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदर्शनकारियों की मांग मानते हुए उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर सहमत हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

दर्दनाक हादसा: तीन कांवड़ियों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर; झज्जर से हरिद्वार जा रहे थे

पुलिस ने मृतकों की पहचान ज्ञानप्रकाश, राजकुमार और प्रदीप के रूप में की है। तीनों युवक एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 1 min · National Desk

CJP Core Member Meet: सीजेपी की अहम बैठक से पहले दीपके बोले- देश को है जरूरत, दबाव समूह के तौर पर करेंगे काम

#WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra | Cockroach Janta Party Spokesperson Vaishnavi Gaur says, “The way BJP and RSS held rallies, it is not dialogue, but dictation. We will hope dialogue is held instead, students are not bullied… We will keep working on our youth… pic.twitter.com/IwuCJPq2hN — ANI (@ANI) August 4, 2026 #WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra | On Cockroach Janta Party Core Committee Meeting, party Chief Spokesperson Saurav Das says, “We were asked questions about where this movement will go after the success of the protest, and we have all come to strategise around the… pic.twitter.com/VhNbKoJaDI — ANI (@ANI) August 4, 2026 सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी एक दबाव समूह (प्रेशर ग्रुप) के रूप में काम करेगी, क्योंकि मौजूदा समय में देश को इसी की जरूरत है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी की कोर टीम की बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि बैठक में मीडिया और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं में लोगों के घटते भरोसे पर चर्चा की जाएगी।दीपके ने बताया कि बैठक में इथेनॉल मिश्रित ईंधन और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। वहीं, सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक आगे भी उनके मार्गदर्शक बने रहेंगे और पार्टी उनसे सलाह लेती रहेगी।पार्टी की मुख्य प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने कहा, “भाजपा और आरएसएस ने जिस तरह रैलियां कीं, वह संवाद नहीं बल्कि निर्देश देने जैसा था। हम उम्मीद करते हैं कि संवाद हो, छात्रों को डराया-धमकाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा; गिनाईं ये उपलब्धि

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज ही के दिन सात वर्ष पहले अनुच्छेद 370 और 35(ए) इतिहास बन गए थे। इससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की विकास यात्रा में एक निर्णायक नए अध्याय की शुरुआत हुई।” उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में दोनों क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता तथा खेल जैसे क्षेत्रों में नए अवसर बढ़े हैं।पीएम मोदी ने कहा, “चाहे महिलाएं हों या वंचित समुदाय, जिन लोगों को दशकों तक अपने मूल संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया, उन्हें भारतीय संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने के कारण सशक्त बनाया गया है।” उन्होंने कहा कि इस वर्ष 5 अगस्त का महत्व इसलिए भी अधिक है, क्योंकि देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है।प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्ट्रीय एकता के प्रति उनका आजीवन समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। उन्होंने दशकों पहले जो सपना देखा था, वह 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुआ।” पीएम मोदी ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है और यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है कि हर नागरिक बड़े सपने देख सके, उन्हें पूरा कर सके और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सके।वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘मां भारती का मस्तक सदा ऊंचा रहे। 5 अगस्त, 2019 भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के साथ ‘एक विधान-एक निशान-एक प्रधान’ के स्वप् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

LPL: लंका प्रीमियर लीग में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने रखा कदम, इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने

LPL: लंका प्रीमियर लीग में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने रखा कदम, इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान अब लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बन गए हैं। स्टॉकहोम स्थित वैश्विक खेल स्वामित्व समूह ‘एंकर स्पोर्ट्स एबी’ द्वारा चार बार की चैंपियन जाफना किंग्स का अधिग्रहण पूरा किए जाने के बाद जहीर खान इस फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। इस अधिग्रहण के बाद, फ्रेंचाइजी का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘एंकर जाफना किंग्स’ कर दिया गया है। एलपीएल की सबसे सफल टीम है जाफना किंग्स जहीर, एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दुतम के साथ सह-मालिक के तौर पर जुड़े हैं। जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में अपने साथ दशकों का अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आए हैं। वह उस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं जिसने इस प्रतियोगिता में एक मानक स्थापित किया है। इस टीम ने अब तक पांच में से चार सीजन अपने नाम किए हैं। इस सीजन भी टीम सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है। भानुका राजपक्षे की कप्तानी में टीम ने इस सीजन अब तक छह मैचों में चार जीत हासिल की है और प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष दो टीमों में बनी हुई है। श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं जहीर जाफना किंग्स के सह-मालिक जहीर खान ने कहा, मैंने हमेशा श्रीलंका से निकलने वाले गेंदबाजी कौशल की काबिलियत, न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

Pradeep Rawat: हिंदी फिल्मों से क्या थी प्रदीप रावत की शिकायत? ‘लगान’ के लिए आमिर ने खुद किया था फोन

आमिर ने ‘लगान’ के लिए खुद किया था फोन आमिर खान और प्रदीप रावत ने सिर्फ ‘गजनी’ में ही साथ काम नहीं किया था, उन्होंने फिल्म ‘लगान’ में भी अभिनय किया है। सिद्धार्थ कानन के शो में प्रदीप रावत ने बताया था कि आमिर खान ने खुद उनके घर पर फोन करके ‘लगान’ का रोल ऑफर किया था। जबकि पहले यह रोल मुकेश ऋषि कर रहे थे लेकिन साउथ फिल्मों में व्यस्त होने के कारण यह रोल प्रदीप को आमिर खान ने ऑफर कर दिया। साउथ फिल्मों में ज्यादा काम इसलिए करते थे प्रदीप सिद्धार्थ कानन के ही शो में प्रदीप ने बताया था कि वह हिंदी के बजाय साउथ फिल्मों में क्यों अधिक काम करते थे। उनका कहना था, ‘साउथ में समय पर पैसा मिलता है, हिंदी फिल्मों से तीन गुना अधिक पैसा वह लोग देते हैं। साथ ही एक्टर्स की बहुत इज्जत भी करते हैं। जबकि हिंदी फिल्मों में पैसा भी काफी देर से एक्टर्स को दिया जाता है।’ प्रदीप रावत ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड, उड़ीया फिल्मों में खूब अभिनय किया था। टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भी वह अश्वत्थामा के किरदार के लिए जाने गए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 1 min · National Desk

JPSC परीक्षा धांधली मामले में बड़ी कार्रवाई: CID की छापेमारी में धरे गए दो भाई, चेक व एडमिट कार्ड बरामद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनों भाइयों में से एक का चयन जेपीएससी परीक्षा के माध्यम से हुआ था, जबकि दूसरे पर प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित सेटिंग और फर्जीवाड़ा कराने वाले नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है।सोमवार सुबह करीब छह बजे सीआईडी की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ पौता गांव पहुंची और प्रदीप यादव के आवास पर छापेमारी की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुफस्सिल, लोहसिंहना, कोर्रा और सदर थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने करीब पांच घंटे तक घर की गहन तलाशी ली और दोनों भाइयों से पूछताछ की। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए टीम बड़कागांव क्षेत्र के अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी पहुंची। छापेमारी के दौरान सीआईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इनमें करोड़ों रुपये के बैंक चेक, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े कई अभ्यर्थियों के मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) तथा अन्य वित्तीय दस्तावेज शामिल हैं। जांच एजेंसी को आशंका है कि इन दस्तावेजों के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को अवैध तरीके से सफलता दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर धन का लेन-देन किया गया।ये भी पढ़ें-फिलहाल, दोनों आरोपियों से एक गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। सीआईडी बरामद दस्तावेजों और बैंक चेक के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस कथित सिंडिकेट से जुड़े अन्य बिचौलियों, अभ्यर्थियों और प्रभावशाली लोगों की पहचान भी सामने आ सकती है।राज्यभर में जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

5 August Rashifal: इन 3 राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभदायक, हर काम में मिलेगी सफलता

1 of 13 5 August Rashifal - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें 5 August 2026 Rashifal: 5 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। जातकों को हर काम में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा भाग्य का भी पूरा सहयोग बना रहेगा। कुछ लोगों को सेहत में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। धैर्य से काम करना उचित होगा। ऐसे में आइए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज यानी 5 अगस्त का राशिफल जानते हैं। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala मेष राशि आज का दिन आपको धैर्य और संयम का महत्व सिखाने वाला है। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय आपके काम बिगाड़ सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपकी सूझबूझ और समझदारी उनके प्रयासों को विफल कर देगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा, तभी मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala वृषभ राशि आज का दिन आपके लिए शांति और धैर्य बनाए रखने का संदेश दे रहा है। किसी भी विवाद या बहस से दूरी बनाकर रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। मन कुछ उलझनों में रह सकता है, लेकिन लंबे समय से अटकी हुई कोई डील पूरी होने से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय, जैसे नया वाहन खरीदना, लिया जा सकता है। पुराने वादों को निभाने का अवसर मिलेगा। विद्यार् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: खाली सीटों पर उपचुनाव कब और कैसे, चुनाव आयोग की दलीलें क्या? समयसीमा पर 22 सितंबर को अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 151ए की व्याख्या से जुड़े मुद्दे पर 22 सितंबर को सुनवाई करेगा। यह धारा संसद के दोनों सदनों और राज्य विधानमंडलों में रिक्त सीटों को भरने की समयसीमा से संबंधित है। इस प्रावधान के अनुसार, यदि किसी रिक्त सीट के संबंध में संबंधित सदस्य का शेष कार्यकाल एक वर्ष या उससे अधिक का हो, तो निर्वाचन आयोग को रिक्ति की तिथि से छह महीने के भीतर उपचुनाव कराना अनिवार्य है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ निर्वाचन आयोग की ओर से दायर याचिका समेत दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। निर्वाचन आयोग ने दिसंबर 2023 में पारित बॉम्बे हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी है।बॉम्बे हाईकोर्ट ने मार्च 2023 में तत्कालीन सांसद के निधन से रिक्त हुई पुणे लोकसभा सीट पर तत्काल उपचुनाव कराने का निर्देश निर्वाचन आयोग को दिया था। इस मामले को लेकर मंगलवार को सुनवाई के दौरान पक्षों की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिनियम की धारा 151ए की व्याख्या किए जाने की आवश्यकता है। एक अधिवक्ता ने दलील दी कि मुख्य चिंता इस बात को लेकर है कि निर्वाचन आयोग अलग-अलग उपचुनावों के मामलों में धारा 151ए की अलग-अलग तरीके से व्याख्या कर रहा है।अधिवक्ता ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि निर्वाचन आयोग मामलों का चयन अपनी सुविधा के अनुसार कर रहा है। इस पर पीठ ने कहा, इस मामले में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 151ए की व्याख्या किए जाने की आवश्यकता है। इसके बाद शीर्ष कोर्ट ने मामले को 22 सितंबर को विस्तृत सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2024 में बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें निर्वाचन आयोग को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 2 min · National Desk

Anthropic India Plan: भारत में ही रहेगा एआई डाटा; एंथ्रोपिक की साझेदारी की योजना में क्या, किसे मिलेगा लाभ?

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षेत्र की कंपनी एंथ्रोपिक ने भारत में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए घोषणा की है कि उसके क्लाउड एआई मॉडल अब अमेजन बेडराॅक के भारतीय बुनियादी ढांचे के जरिए उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही क्लाउड एआई का संचालन भारत में मौजूद सर्वर पर ही होगा। इसे इन-कंट्री इन्फेरेंस कहा जाता है। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ बैंकिंग, सरकारी एजेंसियों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और अन्य विनियमित क्षेत्रों को मिलेगा, जहां संवेदनशील और गोपनीय डाटा का उपयोग होता है। स्थानीय सर्वर पर प्रोसेसिंग होने से डाटा देश की सीमाओं के भीतर ही रहेगा। इससे एआई आधारित एप्लीकेशन तैयार करने के दौरान डाटा रेजिडेंसी और कानूनी अनुपालन से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करना आसान होगा। एडब्ल्यूएस इंडिया के अध्यक्ष संदीप दत्ता ने कहा कि अमेजन बेडराॅक के जरिये एंथ्रोपिक के क्लाउड मॉडल अब एडब्ल्यूएस के भारतीय बुनियादी ढांचे पर उपलब्ध होंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 5, 2026 · 1 min · National Desk