बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के मगुरा स्थित घर पर बुधवार शाम अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। स्थानीय अखबार प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला रात करीब 8:45 बजे मगुरा शहर के केशब मोड़ इलाके में स्थित शाकिब के आवास पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। राजनीतिक संबंधों के चलते विवादों में रहे हैं शाकिब बांग्लादेश के महानतम ऑलराउंडरों में गिने जाने वाले शाकिब अल हसन लंबे समय से अपनी राजनीतिक पहचान को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। वह 2024 के आम चुनाव में अवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में मगुरा-1 सीट से सांसद चुने गए थे। हालांकि, विपक्षी दलों और आलोचकों ने उस चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद अवामी लीग पर बांग्लादेश में राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। बुधवार को निर्वासन में रह रहीं शेख हसीना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पार्टी से प्रतिबंध हटाने की मांग की और कहा कि वह इस साल के अंत तक बांग्लादेश लौटना चाहती हैं, जबकि उनके खिलाफ कई कानूनी मामले लंबित हैं। हसीना के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे शाकिब शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब अल हसन भी शामिल हुए थे। इसके कुछ घंटे बाद ही उनके घर पर हमला हुआ। ऐसे में इस घटना को देश के मौजूदा राजनीतिक तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी संभावित कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 2 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण: पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर हमला, खिड़कियों के शीशे तोड़े गए; Video
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के मगुरा स्थित घर पर बुधवार शाम अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। स्थानीय अखबार प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला रात करीब 8:45 बजे मगुरा शहर के केशब मोड़ इलाके में स्थित शाकिब के आवास पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। राजनी