खतरों के खिलाड़ी 15: अविनाश मिश्रा बने रोहित शेट्टी के शो के विजेता, 20 लाख रुपये समेत इनाम में मिली ये चीजें

खतरों के खिलाड़ी 15: अविनाश मिश्रा बने रोहित शेट्टी के शो के विजेता, 20 लाख रुपये समेत इनाम में मिली ये चीजें रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन के विजेता का एलान हो चुका है। अभिनेता अविनाश मिश्रा इस शो के विजेता बने हैं। रविवार को, टीवी अभिनेता ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी जीती। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में अभिनेता ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामणि (ओरी) को हराया है। इस फिनाले में तीनों ने सीजन के सबसे मुश्किल चैलेंज का सामना किया। इनाम में क्या मिला? रोहित शेट्टी की तरफ से होस्ट किया गया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ दो साल के ब्रेक के बाद टीवी पर लौटा। इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को केप टाउन ले जाया गया, जहां उन्हें ऊंचाई, पानी के अंदर जैसे मुश्किल टास्क करने पड़े। हालांकि सभी मुश्किलों को अविनाश ने पार किया और वह विजेता बने। अविनाश को एक ट्रॉफी के अलावा 20 लाख रुपये का इनाम, यूरोप की ट्रिप और एक नई कार भी मिली है। अभिनेता को मिला फियर जैकेट अविनाश के लिए यह शो एक बड़ी परीक्षा और अपनी छवि बदलने का मौका बन गया। अभिनेता ने धीरे-धीरे खुद को सीजन के सबसे मजबूत स्टंट परफॉर्मर्स में से एक के तौर पर साबित किया। ‘टीम वीक’ के दौरान उनका परफॉर्मेंस उनकी यात्रा की शुरुआती खास बातों में से एक था। कई मुश्किल स्टंट्स में शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें रोहित शेट्टी के सिग्नेच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 5, 2026 · 2 min · National Desk

यूएई ने इस्राइल को दी थी फ्लाईदुबई की पूरी जानकारी: सह-पायलट का नाम भी था, फिर खतरा क्यों नहीं दिखा?

यह जानकारी विमान के इस्राइल के लिए रवाना होने से पहले साझा की गई थी। इसी विमान में एक सह- पायलट ने विमान पर कब्जा करने की कोशिश की थी। उसने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की भी कोशिश की थी। क्षेत्रीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे अब यह सवाल और गंभीर हो गया है कि हमलावर सुरक्षा जांच से कैसे बच गया। बाद में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख से कहा कि वह एक जांचकर्ता नियुक्त करें। यह जांच इस्राइल आने वाली विदेशी नागरिक उड़ानों से जुड़े ‘सभी सुरक्षा पहलुओं’ की समीक्षा करेगी। फ्लाईदुबई की घटना की जांच चल रही है। शुरुआती जानकारी में सुरक्षा व्यवस्था में कई बड़ी चूकों की बात सामने आई है। यूएई ने कहा कि सह-पायलट ने बुधवार को कॉकपिट में रखी आपातकालीन कुल्हाड़ी से विमान के कप्तान पर हमला किया। ऐसा उसके कट्टरपंथी विचारों को लेकर चिंता के कारण किया गया था। यह भी साफ नहीं है कि ओमान का एक नागरिक इस्राइल जाने वाले विमान को उड़ाने की अनुमति कैसे पा गया। ओमान एक अरब देश है और उसके इस्राइल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं। यूएई इस घटना की जांच कर रहा है। यूएई ने कहा कि सह-पायलट ने बुधवार को कॉकपिट में रखी आपातकालीन कुल्हाड़ी से विमान के कप्तान पर हमला किया। इसके बाद उसने नीचे गिर रहे विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। यूएई ने इसे ‘आतंकवादी हमला’ बताया। विमान में 182 लोग सवार थे। हमलावर की कार्रवाई से विमान लगभग दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। भारतीय कप्तान ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद यात्रियों और दूसरे लोगों ने अंदर जाकर हमलावर को काबू कर लिया। या …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 5, 2026 · 2 min · National Desk

नोएडा सुसाइड में नए खुलासे: 'पापा... मेरी जीने की इच्छा खत्म हो गई है, बस बेटे का ध्यान रखना', सामने आई चैट

‘पापा, मैं नहीं जिऊंगा… बेटे का ध्यान रखना’ पुलिस और परिजनों के मुताबिक, संभव की चैट में सबसे अधिक चिंता अपने छोटे बेटे को लेकर दिखाई देती है। वह अपने पिता से बेटे का ध्यान रखने की बात भी कहते थे। परिजनों के अनुसार, उस समय उन्होंने इन बातों को तनाव के बीच कही गई भावनात्मक बातें समझा। पुलिस की जांच में सामने आए संदेशों में संभव के परेशान होने के संकेत मिलने की बात कही जा रही है। बच्चे के इलाज का खर्च, बढ़ता कर्ज, वैवाहिक विवाद और तलाक के बाद की आर्थिक जिम्मेदारियों को पुलिस जांच के अहम पहलुओं में शामिल कर रही है। परिजनों का कहना है कि इन परिस्थितियों के बीच संभव लगातार तनाव में थे। पुलिस अब उनकी चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य परिस्थितियों की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि आत्महत्या से पहले उनकी मानसिक और व्यक्तिगत स्थिति कैसी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 5, 2026 · 1 min · National Desk

नेहा की हिरासत पर इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल: दिल्ली पुलिस पर क्यों भड़के विपक्षी नेता, क्या है पूरा मामला?

नेहा को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलने के बाद विपक्षी नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने उनकी रिहाई पर राहत जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘चिंतित था… यह जानकर राहत मिली कि नेहा को पुलिस की गाड़ी में ले जाने के बाद अब नरेला थाने से रिहा कर दिया गया है। बैठकों से आगे बढ़कर इंडिया गठबंधन जमीन पर भी मजबूती से मौजूद है। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने नेहा को हिरासत में लेने की कार्रवाई को अपहरण करार दिया था। रिहाई के बाद उन्होंने कहा कि एक महिला कार्यकर्ता को बिना नंबर प्लेट वाली पुरुषों की गाड़ी में ले जाना और उसे मानसिक रूप से परेशान करने के बाद छोड़ना दिल्ली पुलिस के लिए बेहद निचले स्तर की कार्रवाई है।राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने भी पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस भले ही किसी ‘सम्राट’ के आदेश पर काम कर रही हो, लेकिन उसे कम से कम एक बार यह सोचना चाहिए कि आम परिवारों के सदस्यों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन तस्वीरों का असर लोगों के मन में लंबे समय तक रहेगा और इतिहास गवाह है कि कोई भी ‘शाह’ हमेशा शाह नहीं रहता। उन्होंने दावा किया कि लोकतंत्र करवट ले रहा है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी आरोप लगाया कि संसद मार्ग के पास पुलिस ने छात्राओं और युवाओं को मनमाने तरीके से हिरासत में लिया। पार्टी ने यह सवाल भी उठाया कि एक महिला पत्रकार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, जबकि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी पर अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया था।तीन महिला पत्रक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 5, 2026 · 2 min · National Desk

राज्यसभा चुनाव: कम विधायक होने के बाद भी अखिलेश उतारेंगे तीसरा प्रत्याशी, भाजपा और सपा में क्रॉस वोटिंग तय

सपा अपने तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी पर नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को पत्ते खोलेगी। सपा के उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरा नाम तय कर लिया है। अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है, लेकिन सपा नेतृत्व को भाजपा की चुनावी चाल का इंतजार है। उसके अनुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा। यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर है। यानी, मंगलवार तक सभी दलों को अपने पत्ते खोलने होंगे। इस चुनाव में विधानसभा सदस्य वोट डालते हैं। मौजूदा स्थितियों में अधिकतम 393-394 वोट ही पड़ सकते हैं। सपा ने अपने दो प्रत्याशियों प्रो. रामगोपाल यादव और रिलायंस समूह के कंसल्टेंट धनराज नाथवानी को मैदान में उतार दिया है।मौजूदा समीकरणों में अगर सपा दो और भाजपा आठ प्रत्याशियों तक सीमित रहती है, तो चुनाव निर्विरोध हो जाएगा। किसी भी पक्ष से एक भी और प्रत्याशी उतारे जाने पर मतदान कराना होगा। एक प्रत्याशी को जीतने के लिए 36 मत चाहिए। सपा का दावा है कि जितने विधायक अभी उसके समर्थन में हैं, उनके मत जोड़ लें तो तीसरा प्रत्याशी जिताने के लिए उसे महज 5 मतों की और व्यवस्था करनी होगी। इन अतिरिक्त मतों के लिए सत्ताधारी गठबंधन के कुछ विधायक उसके संपर्क में हैं।सपा सूत्रों का कहना है कि सपा नेतृत्व ने तीसरे प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र तैयार करवा लिया है, भाजपा के प्रत्याशियों और उनकी संख्या सामने आने के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। यानी, सपा के पत्ते सोमवार को या बहुत अधिक संभावना इस बात की है कि नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को सामने आ जाएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 5, 2026 · 2 min · National Desk

प्रेमी ने की प्रेमवती की हत्या: बेटी के सामने ली मां की जान, हत्यारा बोला- बहुत हंस-हंसकर बात करती थी फोन पर

बोला- बहुत हंस-हंसकर बात करती थी वहीं, एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी प्रेम कुमार को पकड़ लिया गया है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि 15 सितंबर को पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। उसे शक था कि प्रेमवती किसी दूसरे व्यक्ति से बात करती है। अक्सर उसके सामने वह फोन पर हंस-हंसकर बात करती थी। उसके मना करने के बावजूद पत्नी बात नहीं मान रही थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 1 min · National Desk

मुंबई एयरपोर्ट: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती पर होगी मंत्रालय और एयरलाइंस की चर्चा, आईएटीए ने जताई आपत्ति

बैठक की अध्यक्षता नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा करेंगे। इसमें इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अडाणी एयरपोर्ट्स समेत अन्य एयरलाइंस के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का पुनर्विकास जनवरी 2027 से शुरू होना है। इसके चलते एयरलाइंस को 25 अक्तूबर से अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन का एक तिहाई हिस्सा बंद करने या उसे नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्थानांतरित करने के लिए कहा गया है। मुंबई और नवी मुंबई दोनों एयरपोर्ट अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के अंतर्गत आते हैं।एयरलाइंस ने इस व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। वहीं, अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स का कहना है कि टर्मिनल-1 के भविष्य को लेकर एयरलाइंस के साथ 2020 से ही व्यापक स्तर पर बातचीत चल रही है।अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने 3 अक्तूबर को कहा था कि टर्मिनल-1 के उत्तरी हिस्से को गिराकर उसके पुनर्विकास और इसके बाद कुछ परिचालन को टर्मिनल-2 तथा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थानांतरित करने से मुंबई एयरपोर्ट के 91 प्रतिशत यात्री प्रभावित नहीं होंगे।टर्मिनल-1 का पुनर्विकास जनवरी 2027 में शुरू होगा। इसके बाद इसकी क्षमता मौजूदा 15 करोड़ यात्रियों के बजाय 20 करोड़ यात्री प्रति वर्ष तक पहुंचने की बात कही गई है। मुंबई एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में शामिल है। यहां टर्मिनल-1 और टर्मिनल-2 हैं। टर्मिनल-1 का इस्तेमाल घरेलू उड़ानों के लिए होता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन टर्मिनल-2 से किया जाता है।मुंबई एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी एमआईएएल ने 46 एयरलाइंस को 25 अक्तूबर की रात 11 बजकर 59 मिनट से अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान स्लॉट में 33 प्रतिशत कटौती करने की जानकारी दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-कनाडा व्यापार वार्ता: पांचवें दौर की बातचीत कल से शुरू, 2026 के अंत तक समझौता पूरा करने का लक्ष्य

पांच दिन तक चलने वाली यह वार्ता 9 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार शामिल होंगे। इससे पहले वार्ता का चौथा दौर 18 सितंबर को नई दिल्ली में समाप्त हुआ था। अब दोनों पक्ष अंतिम समझौते की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने पर जोर दे रहे हैं।व्यापार वार्ता को उस समय और गति मिली है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर के आसपास कनाडा जाने की संभावना है। इसी दौरान दोनों देश अंतिम व्यापार समझौते को पूरा करने की योजना बना रहे हैं। वहीं, कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू इस महीने के अंत में 300 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली आने वाले हैं।मार्च में नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हुई बैठक में दोनों नेताओं ने सीईपीए वार्ता को साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया था। दोनों देशों ने ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई थी।दोनों नेताओं ने कहा था कि व्यापक व्यापार ढांचा भारत और कनाडा के बीच साझेदारी के लिए लंबे समय तक टिकाऊ आर्थिक आधार तैयार कर सकता है। इससे 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 70 अरब कनाडाई डॉलर (करीब 4.65 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंचाने के साझा लक्ष्य को भी समर्थन मिलेगा।2024-25 में भारत और कनाडा के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 8.66 अरब डॉलर रहा। इस दौरान कनाडा को भारत का निर्यात 4.22 अरब डॉलर रहा।भारत से कनाडा को निर्यात होने वाली प्रमुख वस्तुओं में दवा उत्पाद, मशीनरी के पुर्जे और यांत्रिक उपकरण, लौह और इस्पात से बनी वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जैविक रसायन, आभूषण, रत्न और कीमती पत्थर, कपड़े और वस्त्र, समुद्री खाद् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 2 min · National Desk

'महाराष्ट्र में एसआईआर पूरी तरह से रद्द हो': गर्जना मार्च में गरजे राज ठाकरे, बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में चल रही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। मुंबई में रविवार को गर्जना मार्च के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मांग की है कि महाराष्ट्र में कराई जा रही पूरी एसआईआर प्रक्रिया को रद्द किया जाए। राज ठाकरे का कहना है कि कानून के मुताबिक एसआईआर तभी कराया जाता है, जब किसी तरह की आपात स्थिति पैदा हो। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान 40 से 60 लाख वोटर जोड़े गए और इसी के जरिए सत्ता पर कब्जा किया गया। अब एसआईआर के जरिए करीब दो करोड़ लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये दो करोड़ वोटर कौन हैं? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: पांच किमी तक धमाके की आवाज और आसमान तक उठता धुएं का गुबार,चाचा-भतीजे जिंदा जले; आग बुझाने में छूटे पसीने

1 of 10 Dumper and container - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स आसपास के गांवों के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात ठप होने के कारण एंबुलेंस, स्कूल वाहनों समेत अन्य वाहनों को गांवों के छोटे रास्तों से निकाला गया। सादाबाद से आगरा की ओर आने वाले वाहन नगला नीम गांव के रास्ते खंदौली पहुंचे। वहीं, आगरा से सादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को गढ़ी नैनसुख गांव के रास्ते से निकाला गया। करीब दो घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अलीगढ़ हाईवे पर डंपर और कंटेनर की टक्कर के बाद दोनों वाहन धू-धू कर जल रहे थे। हादसे के बाद दोनों वाहनों में लगी आग से आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। वाहनों की टक्कर और इसके बाद हुए धमाके की आवाज करीब पांच किलोमीटर दूर तक ग्रामीणों ने सुनी। इससे लोग सहम उठे थे। 2 of 10 डंपर और कंटेनर के बीच भिड़ंत, लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी डंपर मालिक के कारण असमंजस में परिजन डंपर मालिक धौलपुर निवासी निरंजन शर्मा ने वाहन के चालक का नाम राजकुमार बताकर उसके गाड़ी से कूदकर भागने का दावा कर दिया। पुलिस को दोनों शव स्टेयरिंग के पास मिले थे। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद डंपर से किसी के बाहर निकलने की कोई आशंका पुलिस को नहीं है। डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि डंपर में दो लोगों के ही सवार होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में डंपर चालक की लापरवाही सामने आई है। असमंजस दूर करने को डीएनए जांच कराई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 3 of 10 डंपर और कंटेनर के बीच भिड़ंत, लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 4, 2026 · 2 min · National Desk