पांच दिन तक चलने वाली यह वार्ता 9 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार शामिल होंगे। इससे पहले वार्ता का चौथा दौर 18 सितंबर को नई दिल्ली में समाप्त हुआ था। अब दोनों पक्ष अंतिम समझौते की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने पर जोर दे रहे हैं।व्यापार वार्ता को उस समय और गति मिली है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर के आसपास कनाडा जाने की संभावना है। इसी दौरान दोनों देश अंतिम व्यापार समझौते को पूरा करने की योजना बना रहे हैं। वहीं, कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू इस महीने के अंत में 300 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली आने वाले हैं।मार्च में नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हुई बैठक में दोनों नेताओं ने सीईपीए वार्ता को साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया था। दोनों देशों ने ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई थी।दोनों नेताओं ने कहा था कि व्यापक व्यापार ढांचा भारत और कनाडा के बीच साझेदारी के लिए लंबे समय तक टिकाऊ आर्थिक आधार तैयार कर सकता है। इससे 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 70 अरब कनाडाई डॉलर (करीब 4.65 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंचाने के साझा लक्ष्य को भी समर्थन मिलेगा।2024-25 में भारत और कनाडा के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 8.66 अरब डॉलर रहा। इस दौरान कनाडा को भारत का निर्यात 4.22 अरब डॉलर रहा।भारत से कनाडा को निर्यात होने वाली प्रमुख वस्तुओं में दवा उत्पाद, मशीनरी के पुर्जे और यांत्रिक उपकरण, लौह और इस्पात से बनी वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जैविक रसायन, आभूषण, रत्न और कीमती पत्थर, कपड़े और वस्त्र, समुद्री खाद् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
भारत-कनाडा व्यापार वार्ता: पांचवें दौर की बातचीत कल से शुरू, 2026 के अंत तक समझौता पूरा करने का लक्ष्य
पांच दिन तक चलने वाली यह वार्ता 9 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार शामिल होंगे। इससे पहले वार्ता का चौथा दौर 18 सितंबर को नई दिल्ली में समाप्त हुआ था। अब दोनों पक्ष अंतिम समझौते की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने पर जोर दे रहे हैं।व्यापार वार्ता को उस समय और गति मिली है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर के आसपास कनाडा जाने की संभावना है। इसी दौरान दोनों देश अंतिम व्यापार समझौते को पूरा करने की योजना बना रहे हैं। वहीं, कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू इस महीने के अंत म