‘पापा, मैं नहीं जिऊंगा… बेटे का ध्यान रखना’ पुलिस और परिजनों के मुताबिक, संभव की चैट में सबसे अधिक चिंता अपने छोटे बेटे को लेकर दिखाई देती है। वह अपने पिता से बेटे का ध्यान रखने की बात भी कहते थे। परिजनों के अनुसार, उस समय उन्होंने इन बातों को तनाव के बीच कही गई भावनात्मक बातें समझा। पुलिस की जांच में सामने आए संदेशों में संभव के परेशान होने के संकेत मिलने की बात कही जा रही है। बच्चे के इलाज का खर्च, बढ़ता कर्ज, वैवाहिक विवाद और तलाक के बाद की आर्थिक जिम्मेदारियों को पुलिस जांच के अहम पहलुओं में शामिल कर रही है। परिजनों का कहना है कि इन परिस्थितियों के बीच संभव लगातार तनाव में थे। पुलिस अब उनकी चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य परिस्थितियों की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि आत्महत्या से पहले उनकी मानसिक और व्यक्तिगत स्थिति कैसी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें